Shuru
Apke Nagar Ki App…
1 अप्रैल को बालाजी व श्याम बाबा भजनों की होगी वर्षा
HB NEWS 80
1 अप्रैल को बालाजी व श्याम बाबा भजनों की होगी वर्षा
More news from Hisar and nearby areas
- 1 अप्रैल को बालाजी व श्याम बाबा भजनों की होगी वर्षा1
- दाहोरा पुल के पास मौत का खेल जारी! प्रशासन मौन क्यों? लखीमपुर खीरी धौरहरा दाहोरा पुल के पास चंद दिन पहले हुए भीषण हादसे में एक महिला की दर्दनाक मौत और कई लोग घायल हुए थे। लेकिन हैरानी की बात ये है कि खबरें चलने के बावजूद प्रशासन की नींद नहीं टूटी! सड़कों पर आज भी खुलेआम ओवरलोड/हाइट लोड वाहन दौड़ रहे हैं नियमों की धज्जियां उड़ रही हैं और जिम्मेदार अधिकारी खामोश बैठे हैं क्या प्रशासन किसी और बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है? हर हादसे के बाद वही कहानी— गरीब किसान, मजदूर अपनी जान गंवाते हैं… बच्चे अनाथ हो जाते हैं… मां का साया हमेशा के लिए उठ जाता है… सवाल सीधा है — अगर फिर कोई बड़ा हादसा हुआ तो जिम्मेदार कौन होगा? क्या लखीमपुर खीरी प्रशासन सिर्फ कागजों में ही जागता है? अब वक्त है जवाब का, कार्रवाई का… वरना ये खामोशी ही अगली मौत की वजह बनेगी। हक की आवाज न्यूज़ चैनल संपादक ऑल इंडिया प्रेस महापात्र दिनेश आचार्य 89489833881
- पुलिस अधीक्षक जींद श्री कुलदीप सिंह भा.पु.से. ने प्रैस वार्ता के दौरान बताया कि थाना जुलाना में मुकदमा नंबर 68 दिनांक 17.03.2026 धारा 308(4), 140(3), 62, 351(3), 3(5) बीएनएस के तहत दर्ज मामले में शिकायतकर्ता सुशील वासी जुलाना ने अपनी शिकायत में बताया कि दिनांक 17 मार्च 2026 को वह रेलवे स्टेशन रोड, जुलाना पर जा रहा था। इसी दौरान सफेद रंग की कार में सवार तीन युवकों ने उसे रोककर फिरोती की मांग की तथा जबरदस्ती अपहरण करने का प्रयास किया। शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गए और जाते समय जान से मारने की धमकी भी दी । मामले की गंभीरता को देखते हुए उप पुलिस अधीक्षक उचाना श्री संदीप कुमार के नेतृत्व में विशेष अनुसंधान टीम (जिसमें चौकी जुलाना, डिटेक्टिव स्टाफ, एवीटी स्टाफ व साइबर सेल) का गठन किया गया । चौकी जुलाना इंचार्ज उप निरीक्षक अजय कुमार के नेतृत्व में आरोपी विक्की वासी मालवी को दिनांक 21.03.2026 को गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से वारदात में प्रयोग की गई गाड़ी भी बरामद की गई तथा आरोपी का 2 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया । पुछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि उनकी मनसा 1 करोड रुपये लेने कि थी । उन्होने बताया कि दिनांक 22.03.2026 को डिटेक्टिव स्टाफ जींद के इंचार्ज निरीक्षक मनीष कुमार को गुप्त सूचना मिली कि वारदात में शामिल दो आरोपी गतौली नहर पुल के पास अवैध हथियारों सहित मौजूद हैं । जिस पर तुरंत कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो आरोपियों ने पुलिस पर सीधा फायर कर दिया, जिससे पुलिस टीम बाल-बाल बची । इचांर्ज नि. मनीष कुमार द्वारा आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई करते हुए आरोपियों को आत्मसमर्पण के लिए कहा गया, लेकिन एक आरोपी ने आत्मसरर्पण न कर पुलिस पार्टी पर सीधा फायर कर दिया पुलिस पार्टी (नि. मनीष द्वारा) जवाबी फायर में पैर की ओर फायर किया गया, जिससे वह गोली लगने से घायल होकर गिर पड़ा। उसे काबू कर नाम-पता पूछा तो उसने अपना नाम प्रवेश वासी मालवी बताया जिसके पास से एक पिस्तौल .315 बोर, एक खाली खोल व दो जिंदा राउंड बरामद हुए । इसी प्रकार दूसरा आरोपी भागने का प्रयास करते हुए गिर गया जिसके भी पैर में चोट लगी । पुलिस टीम ने उसे भी काबू कर उसका नाम-पता पूछा तो उसने अपना नाम सागर वासी मालवी बताया गया । दोनों आरोपियों को चोट लगने के कारण नागरिक अस्पताल जींद में भर्ती कराया गया है । पुलिस का संदेश जींद पुलिस आमजन से अपील करती है कि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण किया जा सके । इसी कडी में व्यापारी सगंठन जुलाना के प्रधान नई अनाज मण्डी श्री पवन लाठर, पुरानी अनाज मण्डी प्रधान श्री कैलाश सिंघला, आन्नद लाठर व सुशील तायल सहित अन्य व्यापारियों ने पुलिस अधीक्षक जींद से भेट कि तथा पुलिस द्वारा कि गई त्वरित कार्यवाही के लिए उनका आभार जताया ।2
- Karnal road golden palace Kapil Nagar Hanuman Mandir1
- श्री अन्नपूर्णा आश्रम संतोषी माता मंदिर सेवा समिति द्वारा कलानौर स्थित श्री अन्नपूर्णा आश्रम संतोषी माता मंदिर में सोमवार को श्री राधा कृष्ण जी की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की गई । प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व कलश यात्रा एवं नगर परिक्रमा कार्यक्रम का आयोजन किया गया जो टिकाणा सत बाबा मेहर शाह से प्रारंभ हो संतोषी माता मंदिर पहुंची व कलश की स्थापना की गई । तत्पश्चात विशेष पूजा व मंत्र उच्चारण उपरांत श्री राधा कृष्ण जी की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा की गई । कार्यक्रम उपरांत विशाल भंडारे का आयोजन भी किया गया । जिसमें सैकड़ो की संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने संतोषी माता व राधा कृष्ण जी के दर्शन उपरांत प्रसाद ग्रहण किया । इस अवसर विभिन्न गुरु गद्दीयों से पहुंचे संत महात्माओं सहित पंडित दीनदयाल शर्मा, नवीन शर्मा ,विकास शर्मा मुकेश पाराशर सहित अनेको श्रद्धालु जन उपस्थित रहे।1
- रोहतक का मशहूर चौमिन चौक हुआ बंद! LPG किल्लत ने बुझाई रौनक1
- इसराना: पानीपत रोहतक हाईवे पर आज शाम 5:00 बजे एक डस्टर कार में अचानक धुआं उठा। ड्राइवर ने तुरंत गाड़ी को रोका और बोनट खोल1
- रोहतक में हुड़दंगियों और बदमाशों की अब खैर नहीं! आते-जाते वाहनों पर कमांडो की पैनी नजर, जमकर चल रही चेकिंग1