खुंटी उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया के निर्देशानुसार बुधवार को अड़की प्रखंड के बांदु गांव में अवैध शराब निर्माण एंव भंडारण के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया गया। उपायुक्त के निर्देशानुसार ग्राम बान्दू में अवैध शराब के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई, 07 शराब भट्टियां ध्वस्त, 2600 किलोग्राम जावा महुवा नष्ट शुरू एप्प न्यूज़ संवाददाता। खुंटी डीसी खुंटी के निर्देश पर अडकी प्रखंड केबांदु गांव में अवैध शराब भंडारण एंव निर्माण के विरुद्ध बुधवार को अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान कुल 07 अवैध शराब भट्टियों को ध्वस्त किया गया। साथ ही लगभग 2600 किलोग्राम जावा महुवा नष्ट किया गया एवं 65 लीटर अवैध शराब जब्त की गई। उक्त कार्रवाई में प्रखंड विकास पदाधिकारी अड़की गणेश महतो, सब इंस्पेक्टर सुधीर कुमार यादव, अड़की थाना तथा सब इंस्पेक्टर संदीप कुमार, आबकारी विभाग खूंटी सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे। उपायुक्त द्वारा अवैध शराब निर्माण एवं बिक्री के विरुद्ध लगातार कार्रवाई जारी रखने की बात कही गई है।
खुंटी उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया के निर्देशानुसार बुधवार को अड़की प्रखंड के बांदु गांव में अवैध शराब निर्माण एंव भंडारण के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया गया। उपायुक्त के निर्देशानुसार ग्राम बान्दू में अवैध शराब के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई, 07 शराब भट्टियां ध्वस्त, 2600 किलोग्राम जावा महुवा नष्ट शुरू एप्प न्यूज़ संवाददाता। खुंटी डीसी खुंटी के निर्देश पर अडकी प्रखंड केबांदु गांव में अवैध शराब भंडारण एंव निर्माण के विरुद्ध बुधवार को अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान कुल 07 अवैध शराब भट्टियों को ध्वस्त किया गया। साथ ही लगभग 2600 किलोग्राम जावा महुवा नष्ट किया गया एवं 65 लीटर अवैध शराब जब्त की गई। उक्त कार्रवाई में प्रखंड विकास पदाधिकारी अड़की गणेश महतो, सब इंस्पेक्टर सुधीर कुमार यादव, अड़की थाना तथा सब इंस्पेक्टर संदीप कुमार, आबकारी विभाग खूंटी सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे। उपायुक्त द्वारा अवैध शराब निर्माण एवं बिक्री के विरुद्ध लगातार कार्रवाई जारी रखने की बात कही गई है।
- खुंटी उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया के निर्देशानुसार बुधवार को अड़की प्रखंड के बांदु गांव में अवैध शराब निर्माण एंव भंडारण के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया गया। उपायुक्त के निर्देशानुसार ग्राम बान्दू में अवैध शराब के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई, 07 शराब भट्टियां ध्वस्त, 2600 किलोग्राम जावा महुवा नष्ट शुरू एप्प न्यूज़ संवाददाता। खुंटी डीसी खुंटी के निर्देश पर अडकी प्रखंड केबांदु गांव में अवैध शराब भंडारण एंव निर्माण के विरुद्ध बुधवार को अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान कुल 07 अवैध शराब भट्टियों को ध्वस्त किया गया। साथ ही लगभग 2600 किलोग्राम जावा महुवा नष्ट किया गया एवं 65 लीटर अवैध शराब जब्त की गई। उक्त कार्रवाई में प्रखंड विकास पदाधिकारी अड़की गणेश महतो, सब इंस्पेक्टर सुधीर कुमार यादव, अड़की थाना तथा सब इंस्पेक्टर संदीप कुमार, आबकारी विभाग खूंटी सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे। उपायुक्त द्वारा अवैध शराब निर्माण एवं बिक्री के विरुद्ध लगातार कार्रवाई जारी रखने की बात कही गई है।1
- रांची में सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा: अवैध संबंध के शक में हत्या, शव को सड़क हादसा दिखाने की साजिश नाकाम रांची, डेस्क: राजधानी रांची के टाटीसिल्वे थाना क्षेत्र में हुए चर्चित कमलेश कुमार हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए पूरे घटनाक्रम का पर्दाफाश किया है। हत्या को छिपाने के लिए आरोपियों ने इसे सड़क दुर्घटना का रूप देने की साजिश रची थी, लेकिन पुलिस की त्वरित कार्रवाई से पूरा मामला उजागर हो गया। पुलिस के अनुसार, 3 मई 2026 को मानकीडीपा रिंग रोड के किनारे एक युवक का शव संदिग्ध अवस्था में बरामद हुआ था। मृतक की पहचान कमलेश कुमार के रूप में हुई। प्रारंभिक जांच में मामला सड़क हादसे का प्रतीत हो रहा था, लेकिन पुलिस को घटनास्थल और परिस्थितियों पर संदेह हुआ, जिसके बाद गहन जांच शुरू की गई। वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और खुफिया जानकारी के आधार पर छानबीन तेज की। लगातार छापेमारी के बाद पुलिस ने तीन आरोपियों—शिवनाथ कुमार सिंह, अंगिता देवी और साहिल राजा—को गिरफ्तार किया। पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा हुआ। मुख्य आरोपी शिवनाथ कुमार सिंह और उसकी पत्नी अंगिता देवी ने बताया कि मृतक कमलेश कुमार का अंगिता देवी के साथ अवैध संबंध था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच तनाव था। बाद में इसको लेकर हत्या की साजिश रची गई। पुलिस के अनुसार, कमलेश कुमार की हत्या पहले घर पर की गई। इसके बाद साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से शव को हाईवा ट्रक में डालकर रिंग रोड के किनारे लाया गया। वहां शव को सड़क किनारे फेंक दिया गया और दुर्घटना का रूप देने के लिए उस पर ट्रक का पहिया चढ़ा दिया गया। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल एक हाईवा ट्रक, एक स्कूटी और तीन मोबाइल फोन बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपी फिलहाल पुलिस की हिरासत में हैं और आगे की कार्रवाई जारी है। इस पूरे मामले में पुलिस की तत्परता और तकनीकी जांच की अहम भूमिका रही, जिसके कारण एक सुनियोजित हत्या को दुर्घटना बताने की साजिश विफल हो गई।1
- S I R में निष्पक्षता एवं पारदर्शिता के लिय झारखंड तंज़ीम का प्रातिनिध मंडल मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी झारखंड से मिल कर ज्ञापन सौपा ।1
- चुनाव खत्म होते ही पश्चिम बंगाल में नए सिरे से बवाल की खबरें सामने आ रही हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो राजनीतिक तनाव बढ़ने की आशंका बढ़ा रहे हैं।1
- आदिवासी जन परिषद ने रांची के करम टोली में अपनी जिला व महानगर कमेटी का सफल पुनर्गठन किया। केंद्रीय अध्यक्ष प्रेम साही मुंडा ने समाज को जागरूक व संगठित करने पर जोर दिया, सुनील होरो और शीला उरांव को नई जिम्मेदारी मिली। इस आयोजन में भूमि अधिकार और आदिवासी एकता पर विशेष संदेश दिया गया, जिसमें महिलाओं की बड़ी भागीदारी रही।1
- Post by Sukhram bodra1
- रांची-गुमला NH 23 पर नशे में धुत एक कार ड्राइवर ने खड़ी 22 चक्का ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में ड्राइवर को हल्की चोटें आईं, जिसके बाद उसे तुरंत आयुष्मान अस्पताल पहुंचाया गया। फिलहाल उसकी स्थिति खतरे से बाहर है।1
- पुलिस प्रशासन और ग्रामीणों का रिढ़ का हड्डी के तहत है चौकीदार। कर्रा सीओ अन्वेशा ओना। शुरू एप्प न्यूज़ संवाददाता। खुंटी। खुंटी जिला के कर्रा थाना प्ररिसर स्थित स्वागत कक्ष में बुधवार को थाना क्षेत्र के (ग्रमिण पुलिस ) चौकिदारो के साथ कर्रा सीओ अन्वेशा ओना ने बैठक की। बैठक में कर्रा थाना प्रभारी दिपक कांत भी उपस्थित थे। इस अवसर पर सीओ ने सभी (ग्रामीण पुलिस )चौकिदारो को कहा की क्षेत्र अपने अपने क्षेत्र का गति विधि के बारे प्रत्येक दिन थानेदार और मुझे दे। यदि कोई संदिग्ध व्यक्ति आपके क्षेत्र में भ्रमणशील हो रहा है तब भी सूचना तत्काल दे। चौकिदारो को अपने अपने वीट क्षेत्र का चप्पे-चप्पे का जानकारी रखना होगा। उन्होंने कहा की पुलिस प्रशासन और ग्रामीणों का रिढ़ का हड्डी के समान है चौकिदार। आपको ग्रामीणों का भी समस्या को जानकारी लेकर पुलिस प्रशासन को तत्काल सूचना दे। कही पीएलएफआई वारदात करके चला जाता है तब मुझे आला अधिकारी या समाचार पत्र के माध्यम से जानकारी मिलती है, चौकिदारो के लिए शर्म की बात है। डीसी , एपी खुंटी का साफ निर्देश है की कही भी शांति व्यवस्था भंग नहीं होना चाहिए। आज के बाद से कोई भी चौकिदार आपने कार्य और कर्तव्य में कोताही बरते है तो मैं उसे शो काॅज करुंगी और प्रतिलिपि एसडीओ, डीसी, एसपी को दुंगी। उन्होंने कहा की सात गांव( तिग्गा ,केदली,डुमरगडी सुनगी,बुढ़का,जलटंडा,और घासीबारी) का ग्राम प्रधान को हटाने के लिए आवेदन ग्रामीणों द्वारा दिया गया है लेकिन कोई भी चौकिदार मुझे अभी तक सूचना नहीं दिया। कर्रा थाना क्षेत्र के बिनगांव, मानपुर,और हाकाजांग वीट खाली है, उसके अगल बगल के चौकिदारो के उस वीट के लिए जिम्मेवारी सौंपा जाएगा। थाना प्रभारी दिपक कांत ने कहा की सरकार चौकिदार इस लिए बहाली करती है की क्षेत्र का सभी समस्या तत्काल पुलिस प्रशासन को मिले और उसका समाधान और निराकरण तत्काल किया जा सके। अपलोग पुलिस प्रशासन का एक अहम अंग है अपने अपने दायित्व और कर्तव्य को समझें और निष्पक्ष और निर्भीक होकर अपने अपने काम करें। मौके पर कर्रा थाना क्षेत्र के महिला पुरूष चौकिदार उपस्थित थे।1