Shuru
Apke Nagar Ki App…
सवाई माधोपुर रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं पर सवाल! जिम्मदारी किसकी सवाई माधोपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 2 और 3 पर बने शौचालयों की स्थिति यात्रियों की सुविधा और रेलवे की व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रही है। सवाल है—हजारों यात्रियों वाले स्टेशन पर शौचालयों की सफाई और रखरखाव की जिम्मेदारी आखिर किसकी है? क्या अधिकारियों ने कभी इन शौचालयों की स्थिति का खुद निरीक्षण किया है? रेलवे प्रशासन से मांग नहीं, जवाब और कार्रवाई की उम्मीद है। प्लेटफॉर्म 2 और 3 के शौचालयों का तत्काल निरीक्षण कर यात्रियों के लिए बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
K P News
सवाई माधोपुर रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं पर सवाल! जिम्मदारी किसकी सवाई माधोपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 2 और 3 पर बने शौचालयों की स्थिति यात्रियों की सुविधा और रेलवे की व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रही है। सवाल है—हजारों यात्रियों वाले स्टेशन पर शौचालयों की सफाई और रखरखाव की जिम्मेदारी आखिर किसकी है? क्या अधिकारियों ने कभी इन शौचालयों की स्थिति का खुद निरीक्षण किया है? रेलवे प्रशासन से मांग नहीं, जवाब और कार्रवाई की उम्मीद है। प्लेटफॉर्म 2 और 3 के शौचालयों का तत्काल निरीक्षण कर यात्रियों के लिए बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
More news from राजस्थान and nearby areas
- निकाय चुनाव के लिए फरासिया स्कूल के बच्चों ने रंगोली सजाकर दिया शत-प्रतिशत मतदान का संदेश निकाय चुनाव के लिए फरासिया स्कूल के बच्चों ने रंगोली सजाकर दिया शत-प्रतिशत मतदान का संदेश मदनगंज- किशनगढ़। नगरीय निकाय चुनाव के मद्देनजर मतदाताओं को जागरूक करने के लिए स्वीप (SVEEP) अभियान के तहत स्कूलों और कॉलेजों में इन दिनों एक से बढ़कर एक/शानदार रंगोली प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं। इसी कड़ी में सोमवार को अजमेर रोड़ स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय फरासिया में भी व्याख्याता श्रीमती अंजना चौधरी के नेतृत्व में विद्यालय के छात्र छात्राओं द्वारा रंगोली प्रतियोगिता आहूत की गई। कार्यक्रम के चलते विद्यालय परिसर भवन के फर्श (आंगन )पर खूबसूरत रंगोली सजाई गई, जिसमें छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह व उमंग के साथ भाग लिया । इस दौरान संस्था प्रधान/ प्रधानाचार्य प्रदीप कुमार शर्मा ने उपस्थित बच्चों को जानकारी देते हुए बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आमजन और युवा मतदाताओं को बिना किसी प्रलोभन या डर के शत-प्रतिशत मतदान करने के लिए प्रेरित करना है। व्याख्याता श्रीमती अंजना चौधरी ने बताया कि विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता का प्रदर्शन करते हुए रंग-बिरंगी और संदेशपरक रंगोलियां बनाईं। इन रंगोलियों के माध्यम से "वोट देना हमारा अधिकार है", "सजग मतदाता, सुदृढ़ लोकतंत्र" और "पहले मतदान, फिर जलपान" जैसे प्रेरणादायक संदेश दिए गए। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकों ने वोट डालने हेतु पात्र बच्चों को निष्पक्ष और निर्भीक होकर मतदान करने की शपथ भी दिलाई। चौधरी ने अपने उद्बोधन में कहा कि “एक जागरूक मतदाता ही लोकतंत्र को मजबूत बनाने में प्रभावी भागीदारी निभा सकता है।” । इस अवसर पर वरिष्ठ व्याख्याता सुरेन्द्र चौधरी, संदर्भ व्यक्ति (सीडब्ल्यूएसएन) चंद्रशेखर शर्मा, वरिष्ठ अध्यापक दुर्गेश सिंहल व शारीरिक शिक्षक भीम सिंह गहलोत सहित विद्यालय परिवार के अधिकांश सदस्य व छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।3
- रणथम्भौर दुर्ग स्थित श्री त्रिनेत्र गणेश जी का तीन दिवसीय मेला 12 से 14 सितम्बर तक आयोजित होगा। मुख्य मेला 14 सितम्बर को होगा। रणथम्भौर दुर्ग स्थित श्री त्रिनेत्र गणेश जी का तीन दिवसीय मेला 12 से 14 सितम्बर तक आयोजित होगा। मुख्य मेला 14 सितम्बर को होगा।1
- सामान्य चित्सालय में टेक्नीशियनों का विरोध प्रदर्शन सुनवाई नहीं करने पर करेंगे आंदोलन सवाई माधोपुर l सामान्य चिकित्सालय में आज लैब टेक्नीशियनों का विरोध प्रदर्शन देखने को मिला । सामान्य चिकित्सालय में कॉन्ट्रैक्ट पर कार्यरत कृष्णा लैब के लैब टेक्नीशियनों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर काम बंद कर हड़ताल की और अस्पताल परिसर में विरोध प्रदर्शन कर नाराजगी व्यक्त की । प्रदर्शन कर रहे लैब टेक्नीशियन बालकृष्ण ने बताया कि वे पिछले करीब छह माह से जिला अस्पताल में कार्यरत हैं, लेकिन अभी तक उन्हें ऑफर लेटर तक नहीं दिया गया है। उनका आरोप है कि पिछले छह माह से उनके वेतन से जीपीएफ और ईएसआई की राशि भी नहीं काटी जा रही है। लैब टेक्नीशियनों का कहना है कि इस संबंध में संबंधित कॉन्ट्रेक्टर को कई बार अवगत कराया गया लेकिन बावजूद इसके उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ। कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि लगातार संबंधित अधिकारियों और कॉन्ट्रेक्टर के चक्कर लगाने के बावजूद उन्हें सिर्फ आश्वासन मिल रहा है और उनकी समस्याओं की सुनवाई नहीं हो रही।बालकृष्ण ने बताया कि मजबूरन आज उन्हें काम बंद कर हड़ताल करनी पड़ी और विरोध प्रदर्शन करना पड़ा । उन्होंने मांग की है कि उन्हें जल्द से जल्द ऑफर लेटर जारी किया जाए और जीपीएफ व ईएसआई से संबंधित समस्या का समाधान किया जाए। लैब टेक्नीशियनों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों का जल्द समाधान नहीं किया गया तो उन्हें मजबूरन उग्र आंदोलन और प्रदर्शन करना पड़ेगा। हड़ताल के चलते जिला अस्पताल की लैब सेवाओं पर भी असर पड़ने की स्थिति बनी रही।2
- गांवों में LPG सिलेंडर बुकिंग की समय सीमा घटकर 25 दिन 20 दिन की राहत जयपुर। राजस्थान के ग्रामीण क्षेत्रों में LPG उपभोक्ताओं को राहत देते हुए घरेलू गैस सिलेंडर की बुकिंग अवधि में बदलाव किया गया है। अब ग्रामीण उपभोक्ता पिछली बुकिंग के 25 दिन बाद अगला सिलेंडर बुक करा सकेंगे। पहले यह अवधि 45 दिन निर्धारित थी। बताया गया कि अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों के कारण गैस की उपलब्धता प्रभावित होने पर बुकिंग की समय सीमा बढ़ाई गई थी। अब आपूर्ति व्यवस्था में सुधार के बाद ग्रामीण उपभोक्ताओं के लिए 20 दिन की राहत दी गई है। नए नियम से नियमित रूप से रसोई गैस का उपयोग करने वाले ग्रामीण परिवारों को सुविधा मिलेगी।1
- धौलपुर : बागथर गांव के श्मशान घाट में अव्यवस्था, खुले में शव जलाने को मजबूर ग्रामीण धौलपुर (बसेड़ी)। उपखंड बसेड़ी की ग्राम पंचायत बागथर से एक बड़ी समस्या सामने आई है। गांव के श्मशान घाट में अंतिम संस्कार के लिए कोई पक्की व्यवस्था नहीं है। इस वजह से ग्रामीणों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि श्मशान घाट में न तो कोई पक्का टिनशेड (टीन की छत) बना है और न ही शवदाह गृह की कोई उचित व्यवस्था है। स्थिति तब और ज्यादा खराब हो जाती है जब बारिश का मौसम होता है। बारिश के दिनों में खुले आसमान के नीचे गीली लकड़ियों के सहारे अंतिम संस्कार करना किसी अग्निपरीक्षा से कम नहीं होता। कई बार तो ग्रामीणों को त्रिपाल तानकर शव का दाह संस्कार करना पड़ता है। इसके अलावा श्मशान घाट तक जाने वाले रास्ते और वहां पर पीने के पानी की भी कोई समुचित व्यवस्था नहीं है। ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने इस समस्या के बारे में स्थानीय प्रशासन और जनप्रतिनिधियों को कई बार अवगत कराया है, लेकिन आज तक इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया गया। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द बागथर गांव के श्मशान घाट में टिनशेड, पानी की टंकी और पक्के चबूतरे का निर्माण करवाया जाए ताकि लोगों को इस परेशानी से मुक्ति मिल सके।1
- 6 तारीख की बरसात श्योपुर 🌧️ बल्लू टी स्टॉल फेमस श्योपुर मध्य प्रदेश1
- दिलीप राणावत आपनेता ने इटावा नगरपालिका चुनाव में पैसे बांटने को लेकर क्या कहा दिलीप राणावत आपनेता ने इटावा नगरपालिका चुनाव में पैसे बांटने को लेकर क्या कहा1
- रणथम्भौर दुर्ग स्थित श्री त्रिनेत्र गणेश जी का तीन दिवसीय मेला 12 से 14 सितम्बर तक आयोजित होगा। मुख्य मेला 14 सितम्बर को होगा। सवाई माधोपुर, 7 सितम्बर। रणथम्भौर दुर्ग स्थित श्री त्रिनेत्र गणेश जी का तीन दिवसीय मेला 12 से 14 सितम्बर तक आयोजित होगा। मुख्य मेला 14 सितम्बर को होगा। मेले की अंतिम तैयारियों को लेकर सोमवार को गणेश मंदिर परिसर में जिला कलक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट काना राम की अध्यक्षता तथा पुलिस अधीक्षक ज्येष्ठा मैत्रेयी की उपस्थिति में संबंधित विभागीय अधिकारियों एवं श्री त्रिनेत्र गणेश मंदिर ट्रस्ट पदाधिकारियों की बैठक आयोजित हुई1