logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

गेहूं खरीदी पर घोटाले के आरोप, डॉ. गोविंद सिंह ने उठाए सवाल भिंड जिले में गेहूं खरीदी को लेकर सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस नेता एवं पूर्व नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह ने खरीदी प्रक्रिया में घोटाले के आरोप लगाते हुए सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि किसानों के साथ अन्याय हो रहा है और खरीदी केंद्रों पर अनियमितताएं सामने आ रही हैं। डॉ. सिंह ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। #BhindNews #DNLIVEMP #DrGovindSingh #Congress #WheatPurchase #MPNews

6 hrs ago
user_देवानंद  नायक
देवानंद नायक
Newspaper publisher लहार, भिंड, मध्य प्रदेश•
6 hrs ago
5f007007-5b01-402e-ba5b-26a1b328051b

गेहूं खरीदी पर घोटाले के आरोप, डॉ. गोविंद सिंह ने उठाए सवाल भिंड जिले में गेहूं खरीदी को लेकर सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस नेता एवं पूर्व नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह ने खरीदी प्रक्रिया में घोटाले के आरोप लगाते हुए सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि किसानों के साथ अन्याय हो रहा है और खरीदी केंद्रों पर अनियमितताएं सामने आ रही हैं। डॉ. सिंह ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। #BhindNews #DNLIVEMP #DrGovindSingh #Congress #WheatPurchase #MPNews

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • इंदौर-गुना नेशनल हाईवे पर बारात की बस में भीषण आग, बाल-बाल बचे बराती! 🚌🔥..... . . इंदौर से खुशियों के साथ गुना जा रही एक बारात के लिए मंगलवार का दिन दहशत भरा रहा। ग्राम सन कोटा के पास चलती स्लीपर कोच बस में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि चंद मिनटों में ही पूरी बस जलकर खाक हो गई। बाल-बाल बची जान: बस में सवार सभी बराती आग के विकराल होने से पहले ही सुरक्षित बाहर निकलने में सफल रहे। किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। दमकल की कार्रवाई: सूचना मिलते ही दो दमकल वाहन मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। 🚒 यातायात प्रभावित: हादसे और मौके पर जुटी भारी भीड़ के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग पर घंटों तक जाम लगा रहा, जिससे राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। वजह: शुरुआती जानकारी में आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं है, लेकिन अंदेशा जताया जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट की वजह से यह हादसा हुआ होगा। खुशी का माहौल अचानक अफरा-तफरी में बदल गया, ल
    1
    इंदौर-गुना नेशनल हाईवे पर बारात की बस में भीषण आग, बाल-बाल बचे बराती! 🚌🔥..... . . इंदौर से खुशियों के साथ गुना जा रही एक बारात के लिए मंगलवार का दिन दहशत भरा रहा। ग्राम सन कोटा के पास चलती स्लीपर कोच बस में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि चंद मिनटों में ही पूरी बस जलकर खाक हो गई। बाल-बाल बची जान: बस में सवार सभी बराती आग के विकराल होने से पहले ही सुरक्षित बाहर निकलने में सफल रहे। किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। दमकल की कार्रवाई: सूचना मिलते ही दो दमकल वाहन मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। 🚒 यातायात प्रभावित: हादसे और मौके पर जुटी भारी भीड़ के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग पर घंटों तक जाम लगा रहा, जिससे राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। वजह: शुरुआती जानकारी में आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं है, लेकिन अंदेशा जताया जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट की वजह से यह हादसा हुआ होगा। खुशी का माहौल अचानक अफरा-तफरी में बदल गया, ल
    user_देवानंद  नायक
    देवानंद नायक
    Newspaper publisher लहार, भिंड, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • gram pradhan se 2 baar shikayat karne ke baad bhi koi sunwai nhi hui hai
    1
    gram pradhan se 2 baar shikayat karne ke baad bhi koi sunwai nhi hui hai
    user_Kanhaiya Lal
    Kanhaiya Lal
    कोंच, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • Post by Bheem rajawat 9628800458
    1
    Post by Bheem rajawat 9628800458
    user_Bheem rajawat 9628800458
    Bheem rajawat 9628800458
    पत्रकार जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • लहंगा बुक कराने जा रहे तीन चचेरे भाई-बहनों की सड़क हादसे में मौत, शादी की खुशियां मातम में बदलीं यूपी के हमीरपुर में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने शादी की खुशियों को मातम में बदल दिया। राठ कोतवाली क्षेत्र में लहंगा बुक कराने जा रहे तीन चचेरे भाई-बहनों की कार और बाइक की टक्कर में मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। -आपको बता दें कि राठ कोतवाली क्षेत्र के मझगवां रोड पर कुर्रा गांव के पास तेज रफ्तार कार ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार रागिनी (26) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि नीलम (19) और तेज प्रताप (23) गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को 108 एंबुलेंस से सीएचसी ले जाया गया, जहां से दोनों को मेडिकल कॉलेज उरई रेफर किया गया। उपचार के दौरान उरई मेडिकल कॉलेज में दोनों घायलों की भी मौत हो गई।बताया जा रहा है कि तीनों एक ही बाइक पर सवार थे और हेलमेट नहीं पहने थे। राजीव प्रताप सिंह (सीओ राठ) “हादसा सुबह हुआ था। एक युवती की मौके पर मृत्यु हुई थी, जबकि दो घायलों को उपचार के लिए रेफर किया गया था। दोनों की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। वाहन को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की जा रही है।” - परिवार के मुताबिक 25 अप्रैल को घर में शादी होनी थी और उसी के लिए तीनों लहंगा बुक कराने जा रहे थे। -हादसे के बाद शादी वाले घर में चीख-पुकार मच गई और खुशियां मातम में बदल गईं। -पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।वाहन को कब्जे में लेकर मामले की जांच की जा रही है। बहरहाल, एक ही परिवार के तीन युवाओं की मौत से पूरे गांव में शोक का माहौल है। शादी से ठीक पहले हुए इस हादसे ने परिवार को गहरा सदमा दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
    3
    लहंगा बुक कराने जा रहे तीन चचेरे भाई-बहनों की सड़क हादसे में मौत, शादी की खुशियां मातम में बदलीं
यूपी के हमीरपुर में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने शादी की खुशियों को मातम में बदल दिया। राठ कोतवाली क्षेत्र में लहंगा बुक कराने जा रहे तीन चचेरे भाई-बहनों की कार और बाइक की टक्कर में मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया है।
-आपको बता दें कि राठ कोतवाली क्षेत्र के मझगवां रोड पर कुर्रा गांव के पास तेज रफ्तार कार ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार रागिनी (26) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि नीलम (19) और तेज प्रताप (23) गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को 108 एंबुलेंस से सीएचसी ले जाया गया, जहां से दोनों को मेडिकल कॉलेज उरई रेफर किया गया। उपचार के दौरान उरई मेडिकल कॉलेज में दोनों घायलों की भी मौत हो गई।बताया जा रहा है कि तीनों एक ही बाइक पर सवार थे और हेलमेट नहीं पहने थे।
राजीव प्रताप सिंह (सीओ राठ)
“हादसा सुबह हुआ था। एक युवती की मौके पर मृत्यु हुई थी, जबकि दो घायलों को उपचार के लिए रेफर किया गया था। दोनों की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। वाहन को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की जा रही है।”
- परिवार के मुताबिक 25 अप्रैल को घर में शादी होनी थी और उसी के लिए तीनों लहंगा बुक कराने जा रहे थे।
-हादसे के बाद शादी वाले घर में चीख-पुकार मच गई और खुशियां मातम में बदल गईं।
-पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।वाहन को कब्जे में लेकर मामले की जांच की जा रही है।
बहरहाल, एक ही परिवार के तीन युवाओं की मौत से पूरे गांव में शोक का माहौल है। शादी से ठीक पहले हुए इस हादसे ने परिवार को गहरा सदमा दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
    user_विजय राज शर्मा भद्रावती टाइम्स
    विजय राज शर्मा भद्रावती टाइम्स
    Newspaper publisher जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • जालौन के कोंच में छात्र पर डंडों बेल्ट से हमला आई गम्भीर चोटें घटना CCTV में कैद
    1
    जालौन के कोंच में छात्र पर डंडों बेल्ट से हमला आई गम्भीर चोटें घटना CCTV में कैद
    user_Vivek Dwivedi public news
    Vivek Dwivedi public news
    पत्रकार कोंच, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • Post by विनोद राजपूत
    1
    Post by विनोद राजपूत
    user_विनोद राजपूत
    विनोद राजपूत
    Local News Reporter भिंड, भिंड, मध्य प्रदेश•
    20 min ago
  • दतिया जिले की भांडेर तहसील में पण्डोखर धाम सरकार मंदिर पर चल रहे 30 वे वार्षिक समारोह के समापन के आखरी दिनों में पीठाधीश्वर श्री गुरु शरण महाराज ने भक्तों के मनोरंजन का पूरा ध्यान रखते हुए आर्केस्ट्रा डांसरों का प्रोग्राम रखा गया जिसके विडियो सोशल मीडिया पर जम कर वायरल हो रहे हैं ।
    1
    दतिया जिले की भांडेर तहसील में पण्डोखर धाम सरकार मंदिर पर चल रहे 30 वे वार्षिक समारोह के समापन के आखरी दिनों में पीठाधीश्वर श्री गुरु शरण महाराज ने भक्तों के मनोरंजन का पूरा ध्यान रखते हुए आर्केस्ट्रा डांसरों का प्रोग्राम रखा गया जिसके विडियो सोशल मीडिया पर जम कर वायरल हो रहे हैं ।
    user_राजकुमार कुशवाह पत्रकार
    राजकुमार कुशवाह पत्रकार
    पत्रकार इंदरगढ़, दतिया, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • 1 किलोमीटर तक फैली आग से दहशत, बागवानी व भूसा राख फसल कट चुकी थी, टला बड़ा नुकसान कालपी (जालौन), मंगलवार। तहसील क्षेत्र के महेवा ब्लॉक अंतर्गत कीरतपुर मौजा और देवकली के सिपाहा मौजा में मंगलवार दोपहर अज्ञात कारणों से खाली पड़े खेतों में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और करीब एक किलोमीटर क्षेत्र में फैल गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों के अनुसार आग करीब 1:30 बजे लगी और तेजी से फैलती चली गई। सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं, लेकिन तब तक आग बड़े हिस्से को अपनी चपेट में ले चुकी थी। स्थानीय ग्रामीणों ने भी मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में सहयोग किया। कड़ी मशक्कत के बाद दमकल की दो गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। इस घटना में बागवानी और भूसा जलकर खाक हो गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि अधिकांश फसलें पहले ही कट चुकी थीं, जिससे बड़ा नुकसान टल गया। ग्रामीणों ने प्रशासन से आग लगने के कारणों की जांच कराए जाने और प्रभावित लोगों को मुआवजा देने की मांग की है।
    1
    1 किलोमीटर तक फैली आग से दहशत, बागवानी व भूसा राख
फसल कट चुकी थी, टला बड़ा नुकसान
कालपी (जालौन), मंगलवार।
तहसील क्षेत्र के महेवा ब्लॉक अंतर्गत कीरतपुर मौजा और देवकली के सिपाहा मौजा में मंगलवार दोपहर अज्ञात कारणों से खाली पड़े खेतों में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और करीब एक किलोमीटर क्षेत्र में फैल गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
ग्रामीणों के अनुसार आग करीब 1:30 बजे लगी और तेजी से फैलती चली गई। सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं, लेकिन तब तक आग बड़े हिस्से को अपनी चपेट में ले चुकी थी। स्थानीय ग्रामीणों ने भी मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में सहयोग किया।
कड़ी मशक्कत के बाद दमकल की दो गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। इस घटना में बागवानी और भूसा जलकर खाक हो गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि अधिकांश फसलें पहले ही कट चुकी थीं, जिससे बड़ा नुकसान टल गया।
ग्रामीणों ने प्रशासन से आग लगने के कारणों की जांच कराए जाने और प्रभावित लोगों को मुआवजा देने की मांग की है।
    user_विजय राज शर्मा भद्रावती टाइम्स
    विजय राज शर्मा भद्रावती टाइम्स
    Newspaper publisher जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.