चित्रकूट पुलिस को बड़ी सफलता, 6 मंदिर चोरियों का खुलासा 3 अंतर्राज्यीय चोर व 1 सुनार गिरफ्तार, 7.318 किलो चांदी व नकदी बरामद चित्रकूट:- पुलिस अधीक्षक श्री अरुण कुमार सिंह के निर्देशन में अपराध नियंत्रण अभियान के तहत एसओजी व कोतवाली कर्वी की संयुक्त टीम ने मंदिरों में चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने 3 अंतर्राज्यीय चोरों व 1 सुनार सहित 4 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर 6 मंदिर चोरियों का खुलासा किया है। 📍क्या हुआ बरामद📍 गिरफ्तार अभियुक्तों की निशानदेही पर चोरी गए मुकुट से बनाई गई 7 किलो 318 ग्राम चांदी की 14 छोटी-बड़ी सिल्ली, हनुमान जी का गदा, आरती की थाली, 65,700 रुपये नकद, कटर, सलाई रिंच, छेनी, व्हील पाना व चोरी में प्रयुक्त पैशन प्लस मोटरसाइकिल बरामद की गई। 🛑 ऐसे पकड़े गए चोर 🛑 रात मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने बंदरकोल चौकी सीतापुर के पास घेराबंदी कर पहले विजय कुमार शुक्ला निवासी आगरा व बाबरशाह निवासी बिजनौर को पकड़ा। पूछताछ में दोनों ने बताया कि उनके दो साथी गल्ला मंडी कर्वी में हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मोहनलाल पटेल निवासी कौशाम्बी व सुनार कामता प्रसाद मौर्य निवासी फतेहपुर को भी गिरफ्तार कर लिया। 📍कई जिलों में की थीं चोरियां📍 पूछताछ में अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि जनवरी 2026 से अब तक उन्होंने चित्रकूट, बांदा, फतेहपुर एवं सतना म.प्र. के भरतकूप, पहाड़ी, लोढ़वारा, मटौंध, खागा व नयागांव के मंदिरों में चोरियां कीं। चोरी किए गए चांदी के मुकुट व आभूषणों को सुनार कामता प्रसाद गलाकर सिल्ली बनाता था, जिसे आगरा में बेचकर रकम आपस में बांटते थे। चोरी के दौरान कुत्तों को मारने के लिए ‘कुचला’ जहर रखते थे। 🛑 गिरफ्तार अभियुक्त 🛑 1. विजय कुमार शुक्ला — थाना राजापुर का हिस्ट्रीशीटर HS No-102A, लापता चल रहा था। इसके विरुद्ध जबलपुर, राजस्थान, कटनी, सागर समेत 13 मुकदमे दर्ज हैं। 2. बाबरशाह निवासी बिजनौर — 7 मुकदमे दर्ज। 3. मोहनलाल पटेल निवासी कौशाम्बी — 9 मुकदमे दर्ज। 4. कामता प्रसाद मौर्य निवासी फतेहपुर — सुनार, 6 मुकदमों में वांछित। 📍एसपी ने दी टीम को शाबासी📍 पुलिस अधीक्षक ने घटनाओं का गंभीरता से संज्ञान लेते हुए एसओजी प्रभारी निरीक्षक एम.पी. त्रिपाठी व कोतवाली प्रभारी दुर्गविजय सिंह के नेतृत्व में टीम गठित की थी। सीसीटीवी फुटेज व सर्विलांस की मदद से गिरोह तक पहुंचा गया। घटना की सूचना थाना खागा, मटौंध व नयागांव पुलिस को देकर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

- Post by संजय राणा पत्रकार चित्रकूट1
- चित्रकूट जनपद के पहाड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत चौरा गांव में बिजली की शार्ट सर्किट से उठी चिंगारी से लगी आज 10 बीघे गेहूं की फसल जलकर हुई राख मामला चित्रकूट जनपद के पहाड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत पहाड़ी चौरा गांव का बीते शनिवार की 1:00 बजे का है जहां गेहूं की फसल में आग लगने से किसानों की 10 बीघा फसल जलकर राख हो गई पीड़ित किसान ने बताया कि उनके खेत में गेहूं की फसल कटने को तैयार खड़ी थी खेतों के ऊपर से 11000 हाई टेंशन की लाइन गई हुई थी तभी अचानक तार में शॉर्ट सर्किट हुई और शॉर्ट सर्किट से उठी चिंगारी से गेहूं के खेत में आग लग गई और देखते ही देखते आग विकराल रूप धारण कर लिया वहीं खेतों में आग लगते ही किसानों ने मामले की सूचना फायर ब्रिगेड है पर फायर ब्रिगेड जानकारी के 3 घंटे बाद मौके पर पहुंची वहीं फायर ब्रिगेड के समय पर न पहुंचने पर किसान खुद ही आग बुझाने में लग गए और जब तक किसान आज पर काबू पाते तब तक उनकी 10 बाई की गेहूं की फसल जलकर राख हो गई पीड़ित किसानों ने बताया कि अगर समय रहते फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंच जाती तो उनका इतना ज्यादा नुकसान नहीं होता4
- प्रयाग राज इटारसी ट्रेन में जनरल कोच पर सीट को लेकर यात्रियों में बड़ा बावल किया औरतों की इस लड़ाई में बात बात पर बात इतनी बढ़ गई कि युवक दूसरे युवक के साथ हाथ पाई करने लगा बात यह तक बढ़ गई कि ट्रेन को lagargawa स्टेशन पर रोककर लड़ाई रोकने के लिए rpf का साथ लेना पड़ेगा1
- Post by उमेश पाठक सेमरिया रीवा1
- Writing 🔥 ब्रेकिंग न्यूज़ | सतना नागौद ब्लॉक के सिंहपुर में ट्रांसफार्मर से निकली चिंगारी, 50 एकड़ से अधिक गेहूं की फसल जलकर खाक सतना जिले के नागौद ब्लॉक अंतर्गत सिंहपुर क्षेत्र के बेलगहना हार में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब ट्रांसफार्मर से निकली चिंगारी ने विकराल रूप ले लिया। देखते ही देखते आग ने आसपास खड़ी गेहूं की फसल को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे लगभग पचासों एकड़ फसल जलकर पूरी तरह नष्ट हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, आरोप है कि फायर ब्रिगेड समय पर मौके पर नहीं पहुंच सकी, जिससे नुकसान और बढ़ गया। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए चक्काजाम कर दिया और प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई। मौके पर पहुंचे नागौद के नायब तहसीलदार ने किसानों को आश्वासन दिया कि जिन किसानों ने फसल बीमा कराया है, उन्हें नियमानुसार मुआवजा दिया जाएगा। इस घटना से क्षेत्र के किसानों में भारी मायूसी है, क्योंकि उनकी मेहनत की पूरी फसल कुछ ही समय में राख में बदल गई। सिंहपुर से N.D. न्यूज चैनल के लिए पुष्पेंद्र शर्मा की रिपोर्ट4
- Post by Prakash Pathak Satna1
- चित्रकूट:- थाना मऊ पुलिस टीम ने घर में घुसकर नाबालिक बालिका से दुष्कर्म करने के आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार पुलिस अधीक्षक चित्रकूट श्री अरुण कुमार सिंह के कुशल निर्देशन में वांछित/वारण्टी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में क्षेत्राधिकारी मऊ श्री फहद अली के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक मऊ श्री श्रीप्रकाश यादव व उनकी टीम द्वारा घर में घुसकर नाबालिक बालिका से दुष्कर्म करने के आरोपी अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। 📍संक्षिप्त विवरण📍 उल्लेखनीय है कि थाना मऊ निवासी एक वादी द्वारा थाना मऊ पर सूचना दी गई कि उनकी नाबालिक पुत्री के साथ अभियुक्त राजा पुत्र बल्ली निवासी ग्राम बंबूरी थाना मऊ जनपद चित्रकूट ने घर में घुसकर दुष्कर्म किया। इस सूचना पर थाना मानिकपुर में मु0अ0सं0 101/2026 धारा 65(1),333,351 बीएनएस व 4(2) पॉक्सो एक्ट बनाम राजा उपरोक्त पंजीकृत किया गया। विवेचना के क्रम में पीड़िता के मेडिकल, मा0 न्यायालय के समक्ष बयान धारा 183 बीएनएसएस के आधार पर आज दिनांक 10.04.2026 को मुकदमा उपरोक्त में आरोपी अभियुक्त राजा उपरोक्त को गिरफ्तार किया गया। 📍गिरफ्तार करने वाली टीम का नाम📍 1.प्रभारी निरीक्षक मऊ श्री श्रीप्रकाश यादव 2.आरक्षी सोनपाल सिंह 3.आरक्षी चालक संदीप यादव1
- Post by संजय राणा पत्रकार चित्रकूट1
- Post by Prakash Pathak Satna1