बिक्रम थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक देशी कट्टा और दो जिंदा कारतूस किया बरामद, एक गिरफ्तार। बिक्कु कुमार पटना जिले के बिक्रम थाना की पुलिस ने एक युवक को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। उसके पास से एक देसी कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। गिरफ्तार युवक की पहचान मोहनचक गांव निवासी सुनील कुमार उर्फ ट्रैक्टर के रूप में हुई है। बता दें कि पुलिस को देर रात गुप्त सूचना मिली थी कि मोहनचक गांव में एक युवक अपने घर पर हथियार रखे हुए हैं। सूचना में यह भी बताया गया था कि वह किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में है। इसके बाद बिक्रम थाना की पुलिस ने छापेमारी की, छापेमारी के दौरान पुलिस ने सुनील कुमार उर्फ ट्रैक्टर को मौके से गिरफ्तार कर लिया। बता दें कि गिरफ्तार युवक के घर की तलाशी लेने पर एक देसी कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए। इस पूरे मामले पर पालीगंज डीएसपी टू पंकज कुमार शर्मा ने जानकारी दी है।
बिक्रम थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक देशी कट्टा और दो जिंदा कारतूस किया बरामद, एक गिरफ्तार। बिक्कु कुमार पटना जिले के बिक्रम थाना की पुलिस ने एक युवक को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। उसके पास से एक देसी कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। गिरफ्तार युवक की पहचान मोहनचक गांव निवासी सुनील कुमार उर्फ ट्रैक्टर के रूप में हुई है। बता दें कि पुलिस को देर रात गुप्त सूचना मिली थी कि मोहनचक गांव में एक युवक अपने घर पर हथियार रखे हुए हैं। सूचना में यह भी बताया गया था कि वह किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में है। इसके बाद बिक्रम थाना की पुलिस ने छापेमारी की, छापेमारी के दौरान पुलिस ने सुनील कुमार उर्फ ट्रैक्टर को मौके से गिरफ्तार कर लिया। बता दें कि गिरफ्तार युवक के घर की तलाशी लेने पर एक देसी कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए। इस पूरे मामले पर पालीगंज डीएसपी टू पंकज कुमार शर्मा ने जानकारी दी है।
- प्रशांत किशोर जक्कनपुर थाने में अपने नेता की खोज करने पहुंचे1
- !! श्रीमते रामानुजाय नमः !! गुरुर्ब्रह्मा गुरुर्विष्णुः गुरुर्देवो महेश्वरः। गुरुः साक्षात् परब्रह्म तस्मै श्रीगुरवे नमः॥ 🌺 गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएँ 🌺 श्रीश्री 1008 श्री जगद्गुरु रामानुजाचार्य स्वामी राजगोपालाचार्य (त्यागी स्वामी जी) महाराज श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर, चरित्रवन, बक्सर दोहा कार्य करे न कर सके, गुरु करे सब होय। सात द्वीप नौ खंड में, गुरु से बड़ा न कोय॥ गुरु महिमा सात समुद्र की मसि करूँ, लेखनी सब वनराय। धरती सब कागज़ करूँ, गुरु गुण लिखा न जाय॥ 🙏 आप सभी को गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ। गुरु का आशीर्वाद आप सभी के जीवन में ज्ञान, सद्बुद्धि, सुख, शांति और समृद्धि लेकर आए। #गुरु_पूर्णिमा #श्रीरामानुजाचार्य #स्वामीराजगोपालाचार्य #श्रीलक्ष्मीनारायणमंदिर #चरित्रवन #बक्सर #सनातन_संस्कृति #गुरु_महिमा #धार्मिक_समाचार #जनता_की_आवाज_आरा_न्यूज़1
- कारगिल विजय दिवस पर 5 बिहार बटालियन एनसीसी, आरा ने वीर शहीदों को दी श्रद्धांजलि कर्नल पुनीत श्रीवास्तव बोले— हमारे बीच उपस्थित सैनिक और पूर्व सैनिक ही देश के वास्तविक नायक हैं आरा, 26 जुलाई। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर 5 बिहार बटालियन एनसीसी, आरा द्वारा स्थानीय शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के एनसीसी कैडेट्स, एनसीसी स्टाफ, पूर्व सैनिक, सेवारत सैनिक तथा बड़ी संख्या में नागरिकों ने शामिल होकर कारगिल युद्ध के अमर वीर शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किए। कार्यक्रम के दौरान कमान अधिकारी कर्नल पुनीत श्रीवास्तव एवं पूर्व सैनिक सूबेदार मेजर राकेश प्रसाद ने शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर कारगिल के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इसके बाद एनसीसी कैडेट्स ने शहीदों के सम्मान में आकर्षक गार्ड ऑफ ऑनर प्रस्तुत किया। इस दौरान पूरे परिसर में देशभक्ति और राष्ट्रभक्ति का वातावरण बना रहा। उपस्थित एनसीसी कैडेट्स, पूर्व सैनिकों, सेवारत सैनिकों एवं नागरिकों को संबोधित करते हुए कर्नल पुनीत श्रीवास्तव ने कारगिल युद्ध की पृष्ठभूमि तथा भारतीय सेना के अद्वितीय साहस, शौर्य और सर्वोच्च बलिदान का विस्तार से वर्णन किया। उन्होंने कहा कि कारगिल विजय भारतीय सैनिकों के अटूट साहस, अनुशासन, अदम्य इच्छाशक्ति और मातृभूमि के प्रति सर्वोच्च समर्पण का प्रतीक है। उन्होंने कहा, "आप सभी के सामने उपस्थित पूर्व सैनिक एवं सेवारत सैनिक ही हमारे वास्तविक नायक (Real Heroes) हैं। उनका सदैव सम्मान करें, क्योंकि उन्होंने अपना जीवन राष्ट्र की सेवा और सुरक्षा के लिए समर्पित किया है। सैनिक जिन कठिन परिस्थितियों में देश की सीमाओं की रक्षा करते हैं, उसकी कल्पना करना भी सामान्य व्यक्ति के लिए कठिन है। वे माइनस 50 डिग्री सेल्सियस की भीषण बर्फीली ठंड से लेकर प्लस 50 डिग्री सेल्सियस की प्रचंड गर्मी तक हर परिस्थिति में अडिग रहकर राष्ट्र की सुरक्षा सुनिश्चित करते हैं।" कर्नल श्रीवास्तव ने एनसीसी कैडेट्स से आह्वान किया कि वे कारगिल के वीर शहीदों के त्याग, अनुशासन, साहस और राष्ट्रप्रेम से प्रेरणा लेकर अपने जीवन में राष्ट्रसेवा, नेतृत्व एवं चरित्र निर्माण के मूल्यों को अपनाएं। कार्यक्रम का समापन दो मिनट का मौन रखकर वीर शहीदों को श्रद्धांजलि देने तथा उनके आदर्शों पर चलने के सामूहिक संकल्प के साथ हुआ।1
- जहानाबाद : जिले में कम बारिश का खामियाजा भुगत रहे किसान, खेतों में पड़ने लगीं दरारें। जहानाबाद - जिले में मानसून के मौसम में भी पर्याप्त बारिश नहीं होने से जिले के किसानों की चिंता बढ़ गई है। बारिश के अभाव में खेतों की नमी तेजी से खत्म हो रही है और कई स्थानों पर खेतों में दरारें पड़ने लगी हैं। धान की खेती के लिए बारिश का इंतजार कर रहे किसानों की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है। किसानों का कहना है कि इस समय धान की फसल के लिए खेतों में पर्याप्त पानी होना जरूरी है, लेकिन बारिश नहीं होने से खेत सूख रहे हैं। जिन किसानों ने किसी तरह धान की रोपनी कर ली है, उन्हें फसल बचाने के लिए सिंचाई का सहारा लेना पड़ रहा है। वहीं, बारिश पर निर्भर किसानों की चिंता और अधिक बढ़ गई है। कई जगहों पर जमीन सूखने के कारण खेतों में दरारें दिखाई देने लगी हैं। किसान आसमान की ओर टकटकी लगाए बारिश का इंतजार कर रहे हैं। उनका कहना है कि यदि समय पर अच्छी बारिश नहीं हुई तो धान की फसल पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। सिंचाई सुविधा वाले किसान अतिरिक्त खर्च कर किसी तरह फसल को बचाने में जुटे हैं, जबकि सीमित संसाधनों वाले किसानों के सामने बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है। इधर, जिला कृषि पदाधिकारी संभावना ने भी कम बारिश की स्थिति को लेकर किसानों को सावधानी बरतने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि किसान खेतों की नमी के अनुसार फसल प्रबंधन करें और उपलब्ध सिंचाई संसाधनों का अधिकतम उपयोग करें। कृषि विभाग की ओर से किसानों को आवश्यक कृषि सलाह भी उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने किसानों से मौसम के पूर्वानुमान पर नजर रखने तथा कृषि वैज्ञानिकों की सलाह के अनुसार खेती करने की अपील की। कृषि विभाग का मानना है कि बारिश की कमी का असर केवल खेतों की नमी पर ही नहीं, बल्कि खरीफ फसलों की बढ़वार पर भी पड़ सकता है। ऐसे में जिले के किसानों की निगाहें अब आसमान पर टिकी हैं। यदि जल्द अच्छी बारिश नहीं हुई तो खेती की लागत बढ़ने के साथ-साथ उत्पादन प्रभावित होने की आशंका भी बढ़ जाएगी।1
- बिक्रम में एक बंद मकान से लाखों रुपए के सोने-चांदी के आभूषण, नकदी और अन्य कीमती सामान चोरी। बिक्कु कुमार पटना जिले के बिक्रम थाना क्षेत्र के दानारा गांव में एक बंद मकान से लाखों रुपए के सोने चांदी के आभूषण, नगदी और अन्य कीमती सामान सामान अज्ञात चोरों ने चोरी कर लिया। गृह स्वामी को घटना की जानकारी तब हुई जब वे मंगलवार को अपने परिवार के साथ गांव लौटे। पीड़ित आर्य सुमन ने पुलिस को बताया कि वह 16 जुलाई 2026 को अपने परिवार के साथ पटना के गोला रोड स्थित दूसरे मकान में चले गए थे। दानारा गांव स्थित उनके घर पूरी तरह बंद था। चोरों ने इसी का फायदा उठाकर घर में चोरी की घटना को अंजाम दिया है। बता दें कि चोरी किए गए सामान की कुल कीमत लगभग 275000 से अधिक बताई जा रही है। फिलहाल सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है।1
- बिक्रम थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक देशी कट्टा और दो जिंदा कारतूस किया बरामद, एक गिरफ्तार। बिक्कु कुमार पटना जिले के बिक्रम थाना की पुलिस ने एक युवक को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। उसके पास से एक देसी कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। गिरफ्तार युवक की पहचान मोहनचक गांव निवासी सुनील कुमार उर्फ ट्रैक्टर के रूप में हुई है। बता दें कि पुलिस को देर रात गुप्त सूचना मिली थी कि मोहनचक गांव में एक युवक अपने घर पर हथियार रखे हुए हैं। सूचना में यह भी बताया गया था कि वह किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में है। इसके बाद बिक्रम थाना की पुलिस ने छापेमारी की, छापेमारी के दौरान पुलिस ने सुनील कुमार उर्फ ट्रैक्टर को मौके से गिरफ्तार कर लिया। बता दें कि गिरफ्तार युवक के घर की तलाशी लेने पर एक देसी कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए। इस पूरे मामले पर पालीगंज डीएसपी टू पंकज कुमार शर्मा ने जानकारी दी है।1