Shuru
Apke Nagar Ki App…
नौबतपुर लख प्यार के टावर 🥰💖
Rahul Kumar Raj News
नौबतपुर लख प्यार के टावर 🥰💖
More news from Bihar and nearby areas
- आरा भोजपुर जिले में बाढ़ और बारिश के कारण लगातार हालात बिगड़ते जा रहे हैं वहीं इसके कारण जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया है, गंगा नदी के जलस्तर में घुटने भर पानी में स्कूल आने जाने को मजबूर.... आरा भोजपुर जिले में बाढ़ और बारिश के कारण लगातार हालात बिगड़ते जा रहे हैं वहीं इसके कारण जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया है, गंगा नदी के जलस्तर में वृद्धि होने के कारण कई गांव पूरी तरह से जलमग्न हो गए हैं वहीं बारिश के पानी के कारण जिले के कई विद्यालय पूरी तरह से पानी में गिर गए हैं जिसके कारण घुटने भर पानी में बच्चों आने जाने को मजबूर है, तस्वीर भोजपुर जिले के तरारी प्रखंड के कुरमुरी पंचायत के बढाढ़ी टोला की है जहां के बच्चे घुटने भर पानी में जान जोखीम में डालकर विद्यालय में आने-जाने को मजबूर हैं, तस्वीरों में साफ तौर पर देख सकते हैं कि किस तरह से बच्चे अपने विद्यालय में जाने के लिए पानी में प्रवेश करके लड़की पानी निकासी को लेकर के कई बार अभिभावकों एवं छात्र-छात्राओं ने शिकायत किया लेकिन अभी तक इसका समाधान नहीं हो पाया है जिसके कारण स्थिति यथावत बनी हुई है, वही इस जल जमाव के कारण छात्र-छात्राओं को शौचालय में जाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ती है क्योंकि पानी के बहार जाने के कारण विद्यालय का शौचालय बंद हो गया है और इसी घुटने भर पानी में प्रवेश करके बच्चे आते जाते हैं देखिए यह रिपोर्ट2
- THE INDIAN LENIN BABU JAGDEV JI के, पुण्यतिथि, पर, belly रोड,जगदेव पथ, में श्रद्धांजलि अर्पित करने पहुंचे, भारतीय लोक चेतना पार्टी, के सुप्रीमो सुभाष कुमार जी, और वार्ड पार्षद मैडम जी, सभी अपने अपने टीम के साथ, देखिए ITS ASHOK SAMRAT के साथ,,1
- बिहार के मुख्यमंत्री ने बाढ़ से तबाही देखी. समस्या के समाधान के लिए तटवंध निर्माण और गंगा में गाद की ड्रेजिंग की परिकल्पना की पटना.05 सितम्बर।बिहार के मुख्यमंत्री ने बाढ़ से तबाही देखी. समस्या के समाधान के लिए तटवंध निर्माण और गंगा में गाद की ड्रेजिंग की परिकल्पना की। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण के बाद मीडिया से संवाद किया। पटना में गंगा नदी का उच्चतम जलस्तर का पिछला रेकार्ड भी पार हो गया है। 16 जिलों की पांच लाख से अधिक आबादी बाढ़ से तबाह हैं।1
- आज सुबह का दृश्य है यह बाढ़ का पानी हमारे घर तक आ गया लेकिन कुछ सरकारी लाभ नहीं पहुंचा जानवर को बहुत दिक्कत से सामना करना पड़ रहा है हमलोगों को।1
- आफत बिहार के डबल इंजन की सरकार में बिहार मानवाधिकार आयोग में अध्यक्ष की सीट आफत बिहार के डबल इंजन की सरकार में बिहार मानवाधिकार आयोग में अध्यक्ष की सीट1
- भोजपुर में आई बाढ़ को लेकर DM का बड़ा अपडेट,बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के लोगों को जल्द मिलेगा बाढ़ आपदा राहत की राशि ! 104 गांव प्रभावित… 240 नावें और 41 कम्युनिटी किचन एक्टिव आरा।: भोजपुर में बाढ़ आपदा के बीच DM मनेश कुमार मीणा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर राहत-बचाव की स्थिति की जानकारी दी। जिले के 4 प्रखंडों की 52 पंचायतों के 104 गांव बाढ़ प्रभावित हैं। लोगों तक राहत पहुंचाने के लिए 240 नावों का संचालन किया जा रहा है, जबकि 41 कम्युनिटी किचन चल रहे हैं। डीएम ने कहा कि बाढ़ प्रभावित लोगों को जल्द सरकारी राहत अनुदान की राशि वितरित की जाएगी। साथ ही अगले 24 घंटे बाद पानी का प्रभाव कम होने की उम्मीद जताई। आपदा की इस घड़ी में प्रशासन ने लोगों से एक-दूसरे की मदद करने की अपील की है। आपके3
- आज देशभर में शिक्षक दिवस मनाया जा रहा है। शिक्षकों को सम्मानित किया जा रहा है, लेकिन बिहार की राजधानी पटना में वित्त रहित शिक्षकों ने सरकार के खिलाफ स्लग : वित्त रहित शिक्षकों की कफन यात्रा रिपोर्ट :तरुण कुमार , पटना एंकर आज देशभर में शिक्षक दिवस मनाया जा रहा है। शिक्षकों को सम्मानित किया जा रहा है, लेकिन बिहार की राजधानी पटना में वित्त रहित शिक्षकों ने सरकार के खिलाफ अनोखा और जोरदार प्रदर्शन किया है। वित्त रहित शिक्षकों ने अपनी मांगों को लेकर पटना में कफन यात्रा निकाली। शिक्षकों का कहना है कि पिछले करीब 40 वर्षों से वे वेतनमान और वेतन भुगतान की मांग कर रहे हैं, लेकिन सरकार की ओर से उनकी समस्याओं का स्थायी समाधान नहीं किया गया। कफन यात्रा के दौरान जब प्रदर्शनकारी शिक्षक जेपी गोलंबर पहुंचे तो पुलिस ने उन्हें आगे जाने से रोक दिया। इसके बाद वित्त रहित शिक्षक और कांग्रेस सेवा दल के कार्यकर्ता सड़क पर ही धरने पर बैठ गए और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर प्रदर्शनकारियों को रोक दिया है। लोहे के गेट और बैरिकेड लगाकर रास्ता बंद किया गया है। प्रदर्शन के कारण करीब एक घंटे से यातायात व्यवस्था प्रभावित है और ट्रैफिक पुलिस वाहनों को निकालने की कोशिश में जुटी हुई है। वीओ वित्त रहित शिक्षकों का कहना है कि पिछले चार दशकों से वे अपने वेतन की मांग को लेकर लगातार आंदोलन करते आ रहे हैं। कई बार सरकार के सामने अपनी मांग रखी गई, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। शिक्षकों ने साफ कहा कि इस बार उनका आंदोलन रुकने वाला नहीं है। उनका कहना है कि अगर सरकार ने मांगें नहीं मानीं तो मुख्यमंत्री आवास और राजभवन तक जाकर प्रदर्शन किया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान शिक्षकों ने हाथों में कटोरा लेकर सरकार से वेतन देने की मांग की। शिक्षकों ने सड़क पर कटोरा पटकते हुए कहा कि सरकार उन्हें उनका हक दे या फिर कफन दे। वित्त रहित शिक्षकों को विधानसभा के पास स्थित मूर्ति तक कफन यात्रा लेकर जाना था, लेकिन पुलिस ने जेपी गोलंबर पर ही उन्हें रोक दिया। बाइट — वित्त रहित शिक्षक शिक्षकों का कहना है कि शिक्षक दिवस के दिन एक तरफ सरकार शिक्षकों को सम्मान देने की बात कर रही है, वहीं दूसरी तरफ वित्त रहित शिक्षक अपने वेतन और अधिकार के लिए सड़क पर उतरने को मजबूर हैं। अब देखना होगा कि सरकार इन शिक्षकों की वर्षों पुरानी मांगों पर क्या फैसला लेती है।4
- 🎓 योगेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग सेंटर में शिक्षक दिवस पर गूंजा संस्कार और शिक्षा का संदेश निदेशक सरोज कुमार बोले—छात्रों की उन्नति में ही शिक्षक की असली सफलता, संस्कारयुक्त शिक्षा पर दिया जोर आरा। शिक्षक दिवस के अवसर पर योगेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग सेंटर में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शिक्षकों के सम्मान के साथ-साथ शिक्षा के महत्व और विद्यार्थियों में संस्कार विकसित करने पर जोर दिया गया। इस दौरान संस्थान के निदेशक सरोज कुमार ने कहा कि एक शिक्षक की असली सफलता केवल विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान देने में नहीं, बल्कि उन्हें बेहतर इंसान और जिम्मेदार नागरिक बनाने में है। उन्होंने कहा कि छात्रों की उन्नति और सफलता में ही शिक्षक की वास्तविक सफलता निहित है। निदेशक ने विद्यार्थियों को अनुशासन, मेहनत, सेवा भावना और संस्कार को अपने जीवन का हिस्सा बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि नर्सिंग के क्षेत्र में शिक्षा के साथ मानवीय संवेदनाएं और मरीजों के प्रति सेवा भाव बेहद जरूरी है। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करते हुए विद्यार्थियों ने शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं दीं। पूरे कार्यक्रम में शिक्षा, संस्कार और सेवा का संदेश प्रमुखता से देखने को मिला। 📍 योगेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग सेंटर, आरा #TeachersDay #शिक्षकदिवस #YogendraInstitute #Nursing #SarojKumar #आरा #Bhojpur #Education #संस्कार #शिक्षा #सेवा1
- 🚨 बाढ़ प्राकृतिक आपदा है, संकट की घड़ी में सरकार जनता के साथ खड़ी है : मंत्री संजय टाइगर 📍 आरा। भोजपुर में बाढ़ की स्थिति के बीच मंत्री संजय टाइगर ने कहा कि बाढ़ एक प्राकृतिक आपदा है और सरकार पहले से ही सजग एवं सतर्क है। आपदा की इस विभीषिका में लोगों की कठिनाइयों को कम करने के लिए राहत एवं बचाव कार्य लगातार चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि उपमुख्यमंत्री स्वयं पूरे मामले की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। सरकार यह दावा नहीं कर सकती कि लोगों की सारी परेशानियां एक झटके में खत्म कर दी जाएंगी, लेकिन कठिनाइयों को कम करने के लिए सरकार और पूरा प्रशासन पूरी तत्परता से काम कर रहा है। मंत्री ने बताया कि आरा प्रखंड की कई पंचायतें भी बाढ़ की चपेट में हैं। वे स्वयं बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर स्थिति का जायजा लेकर लौटे हैं। पिरौंटा तक पहुंचने के बाद आगे गांवों में जाने की स्थिति नहीं थी। 🛶 बाढ़ प्रभावित लोगों तक नाव पहुंचाने की व्यवस्था की जा रही है। कई नावें पहले से संचालित हैं। वहीं कम्युनिटी किचन और पशुओं के लिए चारे की व्यवस्था भी की जा रही है। 💬 मंत्री संजय टाइगर ने कहा कि आपदा-विपदा की इस घड़ी में सरकार जनता के साथ खड़ी है और सरकार के खजाने पर पहला हक पीड़ितों एवं आपदा से जूझ रहे लोगों का है। #BiharFlood #BhojpurFlood #AraFlood #SanjayTiger #बाढ़ #भोजपुर #आरा #राहत_बचाव #बिहार_सरकार #आपदा #जनता_की_आवाज_आरा_न्यूज़1