logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

#AkhileshYadav #AkhileshYadavNews #UPPolitics #UttarPradesh #AkhileshYadav #AkhileshYadavNews #UPPolitics #UttarPradesh

12 hrs ago
user_Ksr bihar news
Ksr bihar news
Content Creator (YouTuber) सुगौली, पूर्वी चंपारण, बिहार•
12 hrs ago

#AkhileshYadav #AkhileshYadavNews #UPPolitics #UttarPradesh #AkhileshYadav #AkhileshYadavNews #UPPolitics #UttarPradesh

More news from बिहार and nearby areas
  • जिसने चोर पकड़ा, उसी को थाने में पीटा ? गरीब ऑटो ड्राइवर की दर्दनाक कहानी यादव नगर निवासी समीर ई-रिक्शा चलाकर अपनी मां के साथ परिवार का खर्च उठाता है। हाल ही में उसका ई-रिक्शा चोरी हो गया था। आरोप है कि समीर ने खुद तलाश कर ई-रिक्शा और कथित चोर को पकड़ लिया और दोनों को थाने लेकर पहुंचा। लेकिन आरोप है कि चोरी की शिकायत पर कार्रवाई करने के बजाय पुलिसकर्मियों ने समीर के साथ ही बुरी तरह मारपीट की। सवाल यह है कि जो युवक चोर पकड़कर पुलिस की मदद करने थाने पहुंचा, अगर उसी के साथ मारपीट हो तो आम आदमी कानून पर भरोसा कैसे करे? मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग उठ रही है। #Police #CrimeNews #YadavNagar #Justice #indian #LatestNews #BreakingNews #newsfeed #vmjlivenews
    1
    जिसने चोर पकड़ा, उसी को थाने में पीटा ? गरीब ऑटो ड्राइवर की दर्दनाक कहानी
यादव नगर निवासी समीर ई-रिक्शा चलाकर अपनी मां के साथ परिवार का खर्च उठाता है। हाल ही में उसका ई-रिक्शा चोरी हो गया था। आरोप है कि समीर ने खुद तलाश कर ई-रिक्शा और कथित चोर को पकड़ लिया और दोनों को थाने लेकर पहुंचा। लेकिन आरोप है कि चोरी की शिकायत पर कार्रवाई करने के बजाय पुलिसकर्मियों ने समीर के साथ ही बुरी तरह मारपीट की। सवाल यह है कि जो युवक चोर पकड़कर पुलिस की मदद करने थाने पहुंचा, अगर उसी के साथ मारपीट हो तो आम आदमी कानून पर भरोसा कैसे करे? मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग उठ रही है। #Police #CrimeNews #YadavNagar #Justice #indian  #LatestNews #BreakingNews #newsfeed #vmjlivenews
    user_RAJA KUMAR
    RAJA KUMAR
    पत्रकार पूर्वी चंपारण, पूर्वी चंपारण, बिहार•
    12 hrs ago
  • दिव्यांग बच्चों के शिविर में 100 का रजिस्ट्रेशन ---- जांच के बाद पात्र बच्चों को मिलेगा दिव्यांग प्रमाण पत्र, सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में होगी सहूलियत। नौतन।प्रखंड संसाधन केंद्र में गुरुवार को बिहार शिक्षा परियोजना के समावेशी शिक्षा कार्यक्रम के तहत 6 से 18 वर्ष आयु वर्ग के दिव्यांग बच्चों के लिए विशेष शिविर लगाया गया। शिविर में प्रखंड क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों से पहुंचे करीब 100 दिव्यांग बच्चों का रजिस्ट्रेशन किया गया। बच्चों के साथ उनके अभिभावक भी शिविर में पहुंचे।रजिस्ट्रेशन के बाद बच्चों की आवश्यक स्वास्थ्य एवं दिव्यांगता संबंधी जांच की जाएगी। जांच में पात्र पाए जाने वाले बच्चों को निर्धारित प्रक्रिया के तहत दिव्यांग प्रमाण पत्र उपलब्ध कराया जाएगा। प्रमाण पत्र मिलने से बच्चों को सरकार की ओर से संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने में सहूलियत होगी।शिविर की अध्यक्षता प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी रियाज अहमद ने की। पीएचसी प्रभारी डॉ. अमरीश कुमार सिंह ने बताया कि शिविर का उद्देश्य दिव्यांग बच्चों की पहचान कर उनकी दिव्यांगता का आकलन कराना और उन्हें आवश्यक प्रमाण पत्र उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि जानकारी के अभाव में कई दिव्यांग बच्चे सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित रह जाते हैं। ऐसे बच्चों को चिन्हित कर शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ना भी कार्यक्रम का प्रमुख उद्देश्य है।शिविर में फिजियोथैरेपी चिकित्सक डॉ. राजीव कुमार ने बच्चों की शारीरिक स्थिति की जांच की। वहीं बिहार शिक्षा परियोजना के बीआरपी दिव्यांगता अभ्युदय दुबे, राजकुमार पांडेय, रघुनाथ यादव व अनिल कुमार समेत अन्य कर्मियों ने रजिस्ट्रेशन एवं अन्य कार्यों में सहयोग किया।अधिकारियों ने अभिभावकों को दिव्यांग बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजने तथा समावेशी शिक्षा के तहत उपलब्ध सुविधाओं का लाभ उठाने की जानकारी दी।उन्होंने कहा कि दिव्यांग बच्चों को उनकी जरूरत के अनुसार शिक्षा एवं अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए विभाग की ओर से लगातार प्रयास किया जा रहा है।
    4
    दिव्यांग बच्चों के शिविर में 100 का रजिस्ट्रेशन
---- जांच के बाद पात्र बच्चों को मिलेगा दिव्यांग प्रमाण पत्र, सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में होगी सहूलियत।
नौतन।प्रखंड संसाधन केंद्र में गुरुवार को बिहार शिक्षा परियोजना के समावेशी शिक्षा कार्यक्रम के तहत 6 से 18 वर्ष आयु वर्ग के दिव्यांग बच्चों के लिए विशेष शिविर लगाया गया। शिविर में प्रखंड क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों से पहुंचे करीब 100 दिव्यांग बच्चों का रजिस्ट्रेशन किया गया। बच्चों के साथ उनके अभिभावक भी शिविर में पहुंचे।रजिस्ट्रेशन के बाद बच्चों की आवश्यक स्वास्थ्य एवं दिव्यांगता संबंधी जांच की जाएगी। जांच में पात्र पाए जाने वाले बच्चों को निर्धारित प्रक्रिया के तहत दिव्यांग प्रमाण पत्र उपलब्ध कराया जाएगा। प्रमाण पत्र मिलने से बच्चों को सरकार की ओर से संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने में सहूलियत होगी।शिविर की अध्यक्षता प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी रियाज अहमद ने की। पीएचसी प्रभारी डॉ. अमरीश कुमार सिंह ने बताया कि शिविर का उद्देश्य दिव्यांग बच्चों की पहचान कर उनकी दिव्यांगता का आकलन कराना और उन्हें आवश्यक प्रमाण पत्र उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि जानकारी के अभाव में कई दिव्यांग बच्चे सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित रह जाते हैं। ऐसे बच्चों को चिन्हित कर शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ना भी कार्यक्रम का प्रमुख उद्देश्य है।शिविर में फिजियोथैरेपी चिकित्सक डॉ. राजीव कुमार ने बच्चों की शारीरिक स्थिति की जांच की। वहीं बिहार शिक्षा परियोजना के बीआरपी दिव्यांगता अभ्युदय दुबे, राजकुमार पांडेय, रघुनाथ यादव व अनिल कुमार समेत अन्य कर्मियों ने रजिस्ट्रेशन एवं अन्य कार्यों में सहयोग किया।अधिकारियों ने अभिभावकों को दिव्यांग बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजने तथा समावेशी शिक्षा के तहत उपलब्ध सुविधाओं का लाभ उठाने की जानकारी दी।उन्होंने कहा कि दिव्यांग बच्चों को उनकी जरूरत के अनुसार शिक्षा एवं अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए विभाग की ओर से लगातार प्रयास किया जा रहा है।
    user_मुकेश कुमार
    मुकेश कुमार
    Press advisory नौतन, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    21 hrs ago
  • शिक्षा के मंदिर में छुआछूत का आरोप, दलित छात्र के साथ कथित भेदभाव से मचा हड़कंप लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश। शिक्षा के मंदिर कहे जाने वाले विद्यालय में एक दलित छात्र के साथ कथित तौर पर छुआछूत और भेदभाव किए जाने का मामला सामने आने के बाद सवाल खड़े हो गए हैं। आरोप है कि विद्यालय में छात्र के साथ उसकी जाति को लेकर अलग व्यवहार किया गया। घटना की जानकारी सामने आने के बाद अभिभावकों और स्थानीय लोगों में नाराजगी देखी जा रही है। लोगों का कहना है कि विद्यालय बच्चों को समानता, भाईचारे और संविधान के मूल्यों की शिक्षा देने का स्थान है। ऐसे में यदि किसी छात्र के साथ जाति के आधार पर भेदभाव हुआ है तो यह बेहद गंभीर मामला है। मामले में अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या विद्यालय प्रबंधन को इस कथित घटना की जानकारी थी और यदि थी तो कार्रवाई क्यों नहीं की गई? वहीं, संबंधित शिक्षा विभाग और प्रशासन की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं। हालांकि, लगाए गए आरोपों की आधिकारिक पुष्टि और पूरे घटनाक्रम की वास्तविकता जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। ऐसे में प्रशासन से निष्पक्ष जांच कराकर दोषी पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की मांग की जा रही है। अब देखना होगा कि शिक्षा विभाग और जिला प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाता है और पीड़ित छात्र को न्याय कब मिलता है।
    1
    शिक्षा के मंदिर में छुआछूत का आरोप, दलित छात्र के साथ कथित भेदभाव से मचा हड़कंप
लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश।
शिक्षा के मंदिर कहे जाने वाले विद्यालय में एक दलित छात्र के साथ कथित तौर पर छुआछूत और भेदभाव किए जाने का मामला सामने आने के बाद सवाल खड़े हो गए हैं। आरोप है कि विद्यालय में छात्र के साथ उसकी जाति को लेकर अलग व्यवहार किया गया।
घटना की जानकारी सामने आने के बाद अभिभावकों और स्थानीय लोगों में नाराजगी देखी जा रही है। लोगों का कहना है कि विद्यालय बच्चों को समानता, भाईचारे और संविधान के मूल्यों की शिक्षा देने का स्थान है। ऐसे में यदि किसी छात्र के साथ जाति के आधार पर भेदभाव हुआ है तो यह बेहद गंभीर मामला है।
मामले में अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या विद्यालय प्रबंधन को इस कथित घटना की जानकारी थी और यदि थी तो कार्रवाई क्यों नहीं की गई? वहीं, संबंधित शिक्षा विभाग और प्रशासन की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं।
हालांकि, लगाए गए आरोपों की आधिकारिक पुष्टि और पूरे घटनाक्रम की वास्तविकता जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। ऐसे में प्रशासन से निष्पक्ष जांच कराकर दोषी पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की मांग की जा रही है।
अब देखना होगा कि शिक्षा विभाग और जिला प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाता है और पीड़ित छात्र को न्याय कब मिलता है।
    user_GNN
    GNN
    चिरैया, पूर्वी चंपारण, बिहार•
    7 hrs ago
  • 🚨 मोतिहारी में डकैतों पर पुलिस का बड़ा प्रहार! 4 बदमाश गिरफ्तार… 15.50 लाख रुपये कैश, जेवरात और चरस बरामद! पूर्वी चंपारण पुलिस ने एक ऐसे अंतर्जिला डकैती गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो बेहद शातिर तरीके से वारदात को अंजाम देता था। सबसे चौंकाने वाली बात— डकैती के दौरान न मोबाइल… न कोई वाहन! बदमाश अपनी पहचान छिपाने के लिए बेहद सावधानी बरतते थे। पुलिस के मुताबिक, गिरोह का कनेक्शन सीतामढ़ी से बताया जा रहा है, जबकि नेपाल के दो अपराधियों के भी गिरोह में शामिल होने की बात सामने आई है। गिरोह तक पहुंचने के लिए एसपी स्वर्ण प्रभात ने SIT बनाई। SIT ने लगातार कार्रवाई करते हुए चार बदमाशों को दबोच लिया। गिरफ्तार अपराधियों के पास से 15 लाख 50 हजार रुपये नकद, जेवरात, हथियार और चरस बरामद किए गए हैं। अब पुलिस की पूछताछ में खुलेंगे कई राज— गिरोह में और कौन-कौन शामिल है? कितनी डकैती की वारदातों को अंजाम दिया गया है? SIT की शानदार कार्रवाई पर एसपी स्वर्ण प्रभात ने टीम की सराहना करते हुए 30 हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की है। 🔥 मोतिहारी पुलिस की कार्रवाई से डकैती गिरोह में मचा हड़कंप! 📢 ऐसी ही बड़ी और ताजा खबरों के लिए जुड़े रहिए Khabar Of Point के साथ।
    1
    🚨 मोतिहारी में डकैतों पर पुलिस का बड़ा प्रहार!
4 बदमाश गिरफ्तार… 15.50 लाख रुपये कैश, जेवरात और चरस बरामद!
पूर्वी चंपारण पुलिस ने एक ऐसे अंतर्जिला डकैती गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो बेहद शातिर तरीके से वारदात को अंजाम देता था।
सबसे चौंकाने वाली बात—
डकैती के दौरान न मोबाइल… न कोई वाहन!
बदमाश अपनी पहचान छिपाने के लिए बेहद सावधानी बरतते थे।
पुलिस के मुताबिक, गिरोह का कनेक्शन सीतामढ़ी से बताया जा रहा है, जबकि नेपाल के दो अपराधियों के भी गिरोह में शामिल होने की बात सामने आई है।
गिरोह तक पहुंचने के लिए एसपी स्वर्ण प्रभात ने SIT बनाई।
SIT ने लगातार कार्रवाई करते हुए चार बदमाशों को दबोच लिया।
गिरफ्तार अपराधियों के पास से 15 लाख 50 हजार रुपये नकद, जेवरात, हथियार और चरस बरामद किए गए हैं।
अब पुलिस की पूछताछ में खुलेंगे कई राज—
गिरोह में और कौन-कौन शामिल है?
कितनी डकैती की वारदातों को अंजाम दिया गया है?
SIT की शानदार कार्रवाई पर एसपी स्वर्ण प्रभात ने टीम की सराहना करते हुए 30 हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की है।
🔥 मोतिहारी पुलिस की कार्रवाई से डकैती गिरोह में मचा हड़कंप!
📢 ऐसी ही बड़ी और ताजा खबरों के लिए जुड़े रहिए Khabar Of Point के साथ।
    user_Khabar Of Point
    Khabar Of Point
    प्रेस रिर्पोटर Pakri Dayal, Purbi Champaran•
    21 hrs ago
  • समाहरणालय सभागार में राष्ट्रीय पोषण माह-2026 का जिलास्तरीय शुभारंभ। समाहरणालय सभागार में राष्ट्रीय पोषण माह-2026 का जिलास्तरीय शुभारंभ। *--09 सितंबर से 08 अक्टूबर तक आयोजित होंगी विभिन्न पोषण आधारित गतिविधियां।* दैनिक सिरहा टाइम्स बेतिया 10 सितंबर 2026 बेतिया:- राष्ट्रीय पोषण माह- 2026 का जिलास्तरीय शुभारंभ समाहरणालय सभागार, बेतिया में दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा आयोजित राष्ट्रीय पोषण माह-2026 के वर्चुअल उद्घाटन समारोह के लाइव वेबकास्ट में जिलास्तरीय पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने सहभागिता की।राष्ट्रीय पोषण माह का आयोजन 09 सितंबर से 08 अक्टूबर 2026 तक किया जा रहा है। इस दौरान जिले में पोषण के प्रति जागरूकता बढ़ाने, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को सुदृढ़ करने तथा समुदाय की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।इस अवसर पर डीपीओ आईसीडीएस श्रीमती कविता रानी सहित स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारी एवं संबंधित कर्मी उपस्थित रहे।डीपीओ आईसीडीएस श्रीमती कविता रानी ने बताया कि राष्ट्रीय पोषण माह के दौरान जिले के विभिन्न आंगनबाड़ी केन्द्रों एवं अन्य उपयुक्त स्थलों पर पोषण से संबंधित विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इनमें आहार विविधता एवं पर्याप्त प्रोटीन, आंगनबाड़ी केन्द्रों पर ताजा एवं गर्म पका हुआ भोजन, सामुदायिक स्वामित्व एवं जवाबदेही, बाल विकास के लिए पोषण, प्रारंभिक उद्दीपन एवं शिक्षा, तथा प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के माध्यम से मातृ स्वास्थ्य के लिए नकद अंतरण जैसे विषयों पर विशेष गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बताया कि पोषण माह के दौरान पोषण रैली, प्रभातफेरी, वृक्षारोपण, समुदाय आधारित गतिविधियां, अन्नप्राशन, गोद भराई, प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल एवं शिक्षा दिवस, रेसिपी प्रतियोगिता तथा पोषण परामर्श केन्द्र सहित विभिन्न जागरूकता एवं सामुदायिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि पोषण माह का उद्देश्य केवल पोषण संबंधी जानकारी उपलब्ध कराना ही नहीं, बल्कि परिवार एवं समुदाय को पोषण व्यवहार अपनाने के लिए प्रेरित करना भी है। इसके लिए संबंधित विभागों के बीच समन्वय स्थापित करते हुए अधिकाधिक लाभार्थियों एवं आमजन की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी।
    1
    समाहरणालय सभागार में राष्ट्रीय पोषण माह-2026 का जिलास्तरीय शुभारंभ।
समाहरणालय सभागार में राष्ट्रीय पोषण माह-2026 का जिलास्तरीय शुभारंभ।
*--09 सितंबर से 08 अक्टूबर तक आयोजित होंगी विभिन्न पोषण आधारित गतिविधियां।*
दैनिक सिरहा टाइम्स 
बेतिया 10 सितंबर 2026
बेतिया:- राष्ट्रीय पोषण माह- 2026 का जिलास्तरीय शुभारंभ समाहरणालय सभागार, बेतिया में दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा आयोजित राष्ट्रीय पोषण माह-2026 के वर्चुअल उद्घाटन समारोह के लाइव वेबकास्ट में जिलास्तरीय पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने सहभागिता की।राष्ट्रीय पोषण माह का आयोजन 09 सितंबर से 08 अक्टूबर 2026 तक किया जा रहा है। इस दौरान जिले में पोषण के प्रति जागरूकता बढ़ाने, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को सुदृढ़ करने तथा समुदाय की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।इस अवसर पर डीपीओ आईसीडीएस श्रीमती कविता रानी सहित स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारी एवं संबंधित कर्मी उपस्थित रहे।डीपीओ आईसीडीएस श्रीमती कविता रानी ने बताया कि राष्ट्रीय पोषण माह के दौरान जिले के विभिन्न आंगनबाड़ी केन्द्रों एवं अन्य उपयुक्त स्थलों पर पोषण से संबंधित विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इनमें आहार विविधता एवं पर्याप्त प्रोटीन, आंगनबाड़ी केन्द्रों पर ताजा एवं गर्म पका हुआ भोजन, सामुदायिक स्वामित्व एवं जवाबदेही, बाल विकास के लिए पोषण, प्रारंभिक उद्दीपन एवं शिक्षा, तथा प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के माध्यम से मातृ स्वास्थ्य के लिए नकद अंतरण जैसे विषयों पर विशेष गतिविधियां शामिल हैं।
उन्होंने बताया कि पोषण माह के दौरान पोषण रैली, प्रभातफेरी, वृक्षारोपण, समुदाय आधारित गतिविधियां, अन्नप्राशन, गोद भराई, प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल एवं शिक्षा दिवस, रेसिपी प्रतियोगिता तथा पोषण परामर्श केन्द्र सहित विभिन्न जागरूकता एवं सामुदायिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि पोषण माह का उद्देश्य केवल पोषण संबंधी जानकारी उपलब्ध कराना ही नहीं, बल्कि परिवार एवं समुदाय को पोषण व्यवहार अपनाने के लिए प्रेरित करना भी है। इसके लिए संबंधित विभागों के बीच समन्वय स्थापित करते हुए अधिकाधिक लाभार्थियों एवं आमजन की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी।
    user_दैनिक अयोध्या टाईम्स बिहार
    दैनिक अयोध्या टाईम्स बिहार
    Newspaper publisher पकड़ी दयाल, पूर्वी चंपारण, बिहार•
    22 hrs ago
  • प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक को ग्रामीणों ने पकड़ा, फिर मंदिर में करा दी शादी गौनाहा से हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंचे एक युवक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। इसके बाद दोनों पक्षों की सहमति से युवक और युवती की शादी भितिहरवा मंदिर में करा दी गई। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि हमारा चैनल इस वायरल वीडियो और इससे जुड़े दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता है। जानकारी के अनुसार, श्रीरामपुर निवासी विजय फौजदार अपनी प्रेमिका सुमन कुमारी से मिलने भितिहरवा पहुंचे थे। इसी दौरान ग्रामीणों को इसकी जानकारी हो गई और ग्रामीणों ने युवक को पकड़ लिया। मामले की सूचना मिलने के बाद भितिहरवा पंचायत के बीडीसी नंदकिशोर चौरसिया मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों से बातचीत की। बताया गया कि बातचीत के दौरान युवक और युवती ने अपनी इच्छा से शादी करने की बात कही। इसके बाद दोनों परिवारों की आपसी सहमति से भितिहरवा मंदिर में युवक-युवती का विवाह करा दिया गया। बताया गया कि दोनों पक्षों ने शादी के लिए सहमति जताई। फिलहाल इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और मामला इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। हालांकि वायरल वीडियो की सत्यता और उससे जुड़े दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।
    1
    प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक को ग्रामीणों ने पकड़ा, फिर मंदिर में करा दी शादी
गौनाहा से हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंचे एक युवक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। इसके बाद दोनों पक्षों की सहमति से युवक और युवती की शादी भितिहरवा मंदिर में करा दी गई। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि हमारा चैनल इस वायरल वीडियो और इससे जुड़े दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता है।
जानकारी के अनुसार, श्रीरामपुर निवासी विजय फौजदार अपनी प्रेमिका सुमन कुमारी से मिलने भितिहरवा पहुंचे थे। इसी दौरान ग्रामीणों को इसकी जानकारी हो गई और ग्रामीणों ने युवक को पकड़ लिया।
मामले की सूचना मिलने के बाद भितिहरवा पंचायत के बीडीसी नंदकिशोर चौरसिया मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों से बातचीत की। बताया गया कि बातचीत के दौरान युवक और युवती ने अपनी इच्छा से शादी करने की बात कही।
इसके बाद दोनों परिवारों की आपसी सहमति से भितिहरवा मंदिर में युवक-युवती का विवाह करा दिया गया। बताया गया कि दोनों पक्षों ने शादी के लिए सहमति जताई।
फिलहाल इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और मामला इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। हालांकि वायरल वीडियो की सत्यता और उससे जुड़े दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।
    user_S9 Bihar
    S9 Bihar
    News Anchor बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    5 hrs ago
  • भोजपुरी में मंच संचालन जनसुराज पार्टी के प्रदेश महिला अध्यक्ष प्रतिभा सिंन्हा जी के सम्मान में
    1
    भोजपुरी में मंच संचालन
जनसुराज पार्टी के प्रदेश महिला अध्यक्ष प्रतिभा सिंन्हा जी के सम्मान में
    user_RAJA KUMAR
    RAJA KUMAR
    पत्रकार पूर्वी चंपारण, पूर्वी चंपारण, बिहार•
    13 hrs ago
  • पूर्व विवाद में पट्टीदारों में मारपीट, इलाज के दौरान युवक की मौत मड़ुआहा में देर रात मारपीट के बाद गंभीर घायल हुआ 30 वर्षीय युवक, जीएमसीएच में इलाज के दौरान दम तोड़ा मां भी घायल; परिजनों ने मारपीट कर हत्या का लगाया आरोप, पुलिस ने तीन को हिरासत में लिया है। नौतन। थाना क्षेत्र के बरदाहा पंचायत के मड़ुआहा वार्ड-13 में बुधवार देर रात पूर्व विवाद को लेकर दो पट्टीदारों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इसमें 30 वर्षीय मुकेश यादव गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे इलाज के लिए जीएमसीएच, बेतिया ले गए, जहां गुरुवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। मृतक के घर में चीख-पुकार मची हुई है। पहले से चल रहा था विवाद, रात में आमने-सामने आए दोनों पक्ष जानकारी के अनुसार, मड़ुआहा निवासी सिपाही यादव के पुत्र मुकेश यादव का गांव के ही वीरेंद्र उर्फ गिरी यादव से पूर्व से विवाद चल रहा था। बुधवार रात इसी विवाद को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। कहासुनी के बाद मामला बढ़ गया और दोनों ओर से मारपीट शुरू हो गई। परिजनों का आरोप है कि मुकेश को लाठी-डंडे से बेरहमी से पीटा गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मारपीट में उसकी मां के भी घायल होने की बात सामने आई है।मुकेश की शादी करीब एक वर्ष पहले हुई थी। उसकी पत्नी आठ माह की गर्भवती है। पति की मौत की खबर मिलते ही वह बेसुध हो गई। परिवार में मातम पसरा हुआ है। मुकेश चार भाइयों में सबसे छोटा था।सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार पासवान पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। घटनास्थल की जांच के लिए फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। टीम ने मौके से संभावित साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। सर्किल इंस्पेक्टर धनंजय शर्मा और थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार पासवान ने मौके पर पहुंचकर परिजनों को समझाया। इसके बाद शव का अंतिम संस्कार कराया गया।थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार पासवान ने बताया कि मामले में तीन व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    4
    पूर्व विवाद में पट्टीदारों में मारपीट, इलाज के दौरान युवक की मौत
मड़ुआहा में देर रात मारपीट के बाद गंभीर घायल हुआ 30 वर्षीय युवक, जीएमसीएच में इलाज के दौरान दम तोड़ा
मां भी घायल; परिजनों ने मारपीट कर हत्या का लगाया आरोप, पुलिस ने तीन को हिरासत में लिया है।
नौतन। थाना क्षेत्र के बरदाहा पंचायत के मड़ुआहा वार्ड-13 में बुधवार देर रात पूर्व विवाद को लेकर दो पट्टीदारों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इसमें 30 वर्षीय मुकेश यादव गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे इलाज के लिए जीएमसीएच, बेतिया ले गए, जहां गुरुवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। मृतक के घर में चीख-पुकार मची हुई है।
पहले से चल रहा था विवाद, रात में आमने-सामने आए दोनों पक्ष
जानकारी के अनुसार, मड़ुआहा निवासी सिपाही यादव के पुत्र मुकेश यादव का गांव के ही वीरेंद्र उर्फ गिरी यादव से पूर्व से विवाद चल रहा था। बुधवार रात इसी विवाद को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। कहासुनी के बाद मामला बढ़ गया और दोनों ओर से मारपीट शुरू हो गई। परिजनों का आरोप है कि मुकेश को लाठी-डंडे से बेरहमी से पीटा गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मारपीट में उसकी मां के भी घायल होने की बात सामने आई है।मुकेश की शादी करीब एक वर्ष पहले हुई थी। उसकी पत्नी आठ माह की गर्भवती है। पति की मौत की खबर मिलते ही वह बेसुध हो गई। परिवार में मातम पसरा हुआ है। मुकेश चार भाइयों में सबसे छोटा था।सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार पासवान पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। घटनास्थल की जांच के लिए फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। टीम ने मौके से संभावित साक्ष्य जुटाए।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। सर्किल इंस्पेक्टर धनंजय शर्मा और थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार पासवान ने मौके पर पहुंचकर परिजनों को समझाया। इसके बाद शव का अंतिम संस्कार कराया गया।थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार पासवान ने बताया कि मामले में तीन व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    user_मुकेश कुमार
    मुकेश कुमार
    Press advisory नौतन, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    22 hrs ago
  • नेहा झा के बाद पटना में पकड़ी गई दूसरी तस्कर यूपी से ट्रेन में शराब लेकर पहुंची थी रिया सहरसा की गुंजा साह भी हुई गिरफ्तार, आगे देखिए रिपोर्ट शेयर करें
    1
    नेहा झा के बाद पटना में पकड़ी गई दूसरी तस्कर यूपी से ट्रेन में शराब लेकर पहुंची थी रिया सहरसा की गुंजा साह भी हुई गिरफ्तार, आगे देखिए रिपोर्ट शेयर करें
    user_Rupak kumar jha
    Rupak kumar jha
    Video Creator पकड़ी दयाल, पूर्वी चंपारण, बिहार•
    11 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.