दिव्यांग बच्चों के शिविर में 100 का रजिस्ट्रेशन ---- जांच के बाद पात्र बच्चों को मिलेगा दिव्यांग प्रमाण पत्र, सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में होगी सहूलियत। नौतन।प्रखंड संसाधन केंद्र में गुरुवार को बिहार शिक्षा परियोजना के समावेशी शिक्षा कार्यक्रम के तहत 6 से 18 वर्ष आयु वर्ग के दिव्यांग बच्चों के लिए विशेष शिविर लगाया गया। शिविर में प्रखंड क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों से पहुंचे करीब 100 दिव्यांग बच्चों का रजिस्ट्रेशन किया गया। बच्चों के साथ उनके अभिभावक भी शिविर में पहुंचे।रजिस्ट्रेशन के बाद बच्चों की आवश्यक स्वास्थ्य एवं दिव्यांगता संबंधी जांच की जाएगी। जांच में पात्र पाए जाने वाले बच्चों को निर्धारित प्रक्रिया के तहत दिव्यांग प्रमाण पत्र उपलब्ध कराया जाएगा। प्रमाण पत्र मिलने से बच्चों को सरकार की ओर से संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने में सहूलियत होगी।शिविर की अध्यक्षता प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी रियाज अहमद ने की। पीएचसी प्रभारी डॉ. अमरीश कुमार सिंह ने बताया कि शिविर का उद्देश्य दिव्यांग बच्चों की पहचान कर उनकी दिव्यांगता का आकलन कराना और उन्हें आवश्यक प्रमाण पत्र उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि जानकारी के अभाव में कई दिव्यांग बच्चे सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित रह जाते हैं। ऐसे बच्चों को चिन्हित कर शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ना भी कार्यक्रम का प्रमुख उद्देश्य है।शिविर में फिजियोथैरेपी चिकित्सक डॉ. राजीव कुमार ने बच्चों की शारीरिक स्थिति की जांच की। वहीं बिहार शिक्षा परियोजना के बीआरपी दिव्यांगता अभ्युदय दुबे, राजकुमार पांडेय, रघुनाथ यादव व अनिल कुमार समेत अन्य कर्मियों ने रजिस्ट्रेशन एवं अन्य कार्यों में सहयोग किया।अधिकारियों ने अभिभावकों को दिव्यांग बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजने तथा समावेशी शिक्षा के तहत उपलब्ध सुविधाओं का लाभ उठाने की जानकारी दी।उन्होंने कहा कि दिव्यांग बच्चों को उनकी जरूरत के अनुसार शिक्षा एवं अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए विभाग की ओर से लगातार प्रयास किया जा रहा है।
दिव्यांग बच्चों के शिविर में 100 का रजिस्ट्रेशन ---- जांच के बाद पात्र बच्चों को मिलेगा दिव्यांग प्रमाण पत्र, सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में होगी सहूलियत। नौतन।प्रखंड संसाधन केंद्र में गुरुवार को बिहार शिक्षा परियोजना के समावेशी शिक्षा कार्यक्रम के तहत 6 से 18 वर्ष आयु वर्ग के दिव्यांग बच्चों के लिए विशेष शिविर लगाया गया। शिविर में प्रखंड क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों से पहुंचे करीब 100 दिव्यांग बच्चों का रजिस्ट्रेशन किया गया। बच्चों के साथ
उनके अभिभावक भी शिविर में पहुंचे।रजिस्ट्रेशन के बाद बच्चों की आवश्यक स्वास्थ्य एवं दिव्यांगता संबंधी जांच की जाएगी। जांच में पात्र पाए जाने वाले बच्चों को निर्धारित प्रक्रिया के तहत दिव्यांग प्रमाण पत्र उपलब्ध कराया जाएगा। प्रमाण पत्र मिलने से बच्चों को सरकार की ओर से संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने में सहूलियत होगी।शिविर की अध्यक्षता प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी रियाज अहमद ने की। पीएचसी प्रभारी डॉ. अमरीश कुमार सिंह ने बताया कि शिविर
का उद्देश्य दिव्यांग बच्चों की पहचान कर उनकी दिव्यांगता का आकलन कराना और उन्हें आवश्यक प्रमाण पत्र उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि जानकारी के अभाव में कई दिव्यांग बच्चे सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित रह जाते हैं। ऐसे बच्चों को चिन्हित कर शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ना भी कार्यक्रम का प्रमुख उद्देश्य है।शिविर में फिजियोथैरेपी चिकित्सक डॉ. राजीव कुमार ने बच्चों की शारीरिक स्थिति की जांच की। वहीं बिहार शिक्षा परियोजना के बीआरपी
दिव्यांगता अभ्युदय दुबे, राजकुमार पांडेय, रघुनाथ यादव व अनिल कुमार समेत अन्य कर्मियों ने रजिस्ट्रेशन एवं अन्य कार्यों में सहयोग किया।अधिकारियों ने अभिभावकों को दिव्यांग बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजने तथा समावेशी शिक्षा के तहत उपलब्ध सुविधाओं का लाभ उठाने की जानकारी दी।उन्होंने कहा कि दिव्यांग बच्चों को उनकी जरूरत के अनुसार शिक्षा एवं अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए विभाग की ओर से लगातार प्रयास किया जा रहा है।
- शिवराजपुर के सरहे से 45 लीटर शराब बरामद। शराब धंधेबाज फरार, पुलिस कांड दर्ज कर आगे की करवाईं में जुटी। नौतन / पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के शिवराज सरहे से 45 लीटर शराब बरामद किया है। थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार पासवान ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि उतर प्रदेश से लाकर सरहे में शराब रखी गई है। बताया कि सूचना के आलोक में पुलिस ने टीम गठित कर छापेमारी की। और शराब को जप्त कर लिया। इस दौरान पुलिस को आता देख धंधेबाज मौके से फरार हो गए। थानाध्यक्ष ने बताया इस संबंध में अज्ञात तस्करों के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।1
- गन्ना यंत्रीकरण कैंप में किसानों ने खरीदे अनुदानित दर पर ट्रैक्टर ।। 259 किसानों को यंत्रों पर अनुदान के लिए जारी हुआ परमिट, 15 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन ।। मझौलिया। गन्ना उद्योग विभाग एवं मझौलिया चीनी मिल के संयुक्त तत्वावधान में विभागीय निर्देश के अनुसार शुक्रवार को मझौलिया शुगर फैक्ट्री परिसर में गन्ना यंत्रीकरण कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में विभिन्न यंत्र विक्रेताओं द्वारा कृषि यंत्रों का प्रदर्शन किया गया। इस दौरान अनुदान के लिए परमिट प्राप्त किसानों ने भाग लेकर यंत्रों की जानकारी ली और अपनी आवश्यकता के अनुसार कृषि उपकरणों की खरीदारी की। गन्ना उद्योग विभाग की ओर से मझौलिया चीनी मिल क्षेत्र के किसानों के लिए विभिन्न कृषि यंत्रों पर अनुदान प्राप्त करने हेतु कुल 259 परमिट जारी किए गए हैं। कैंप में किसानों को यंत्रीकरण योजना के तहत मिलने वाले अनुदान और कृषि यंत्रों के उपयोग की जानकारी भी दी गई। कैंप के दौरान कई किसानों ने अनुदानित दर पर ट्रैक्टर की खरीदारी की। किसान मनकेश्वर नाथ तिवारी ने सोनालिका बागवान ट्रैक्टर खरीदा। वहीं विजय साह ने भी अनुदानित दर पर सोनालिका ट्रैक्टर की खरीदारी की। इसके अलावा रानीपकड़ी के किसान लुकमान मियां ने अनुदानित दर पर स्वराज ट्रैक्टर खरीदा। इस मौके पर चीनी मिल मझौलिया के इकाई प्रमुख उदयवीर सिंह, मुख्य गन्ना महाप्रबंधक अखिलेश कुमार सिंह, एजीएम एचआर हरीश सिंह, गन्ना उद्योग विभाग के ईख प्रसार पदाधिकारी मंटून कुमार राय, सीसीएम धीरेन्द्र प्रताप सिंह, शैलेन्द्र मिश्रा, एसीएम प्रभात तिवारी सहित अन्य अधिकारी एवं किसान मौजूद रहे। बताया गया कि यंत्रीकरण योजना के तहत सामान्य वर्ग के किसानों को कृषि यंत्रों पर 40 प्रतिशत, जबकि अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के किसानों को 50 प्रतिशत अनुदान दिया जाएगा। मुख्यमंत्री गन्ना विकास योजना के अंतर्गत इच्छुक किसानों को 15 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन करना होगा। अधिकारियों ने किसानों से निर्धारित समय सीमा के अंदर आवेदन कर योजना का लाभ उठाने की अपील की ।4
- प्रेम प्रसंग और दहेज विवाद में पत्नी को इंजेक्शन देकर हत्या का आरोप, झोला छाप डॉक्टर पति पर गंभीर इल्जाम पश्चिमी चंपारण के श्रीनगर थाना क्षेत्र के भरपटिया गांव से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया है। यहां एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद उसके पति पर कथित तौर पर जहरीला इंजेक्शन देकर हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया गया है। मृतका के मायके वालों ने इस पूरी घटना को सोची-समझी साजिश बताते हुए पति पर दहेज प्रताड़ना से जुड़े गंभीर आरोप लगाए हैं। मृतका की पहचान गुड़िया देवी के रूप में हुई है। मृतका के भाई राय नंदन कुमार के मुताबिक, 4 दिसंबर 2025 को उनकी बहन गुड़िया देवी की शादी श्रीनगर थाना क्षेत्र के भरपटिया गांव निवासी असरफी चौधरी के पुत्र राजा कुमार से हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष द्वारा दहेज को लेकर गुड़िया को प्रताड़ित किया जाता था और उसके साथ मारपीट भी की जाती थी। मृतका के भाई का कहना है कि रक्षा बंधन के दिन उनकी बहन मायके आई थी, लेकिन इसके बाद ससुराल वाले उसे वापस बुलाकर नहीं ले गए। मामले को लेकर 20 जुलाई को पंचायती हुई, जहां कागजी प्रक्रिया के बाद राजा कुमार अपनी पत्नी को अपने साथ घर ले गया। आरोप है कि ससुराल पहुंचने के बाद एक बार फिर गुड़िया के साथ मारपीट और दहेज को लेकर प्रताड़ना शुरू हो गई। बताया गया कि 11 सितंबर की सुबह करीब नौ बजे तक मृतका की अपने मायके वालों से फोन पर बातचीत हुई थी और उस समय तक सब कुछ सामान्य बताया जा रहा था। इसके कुछ ही देर बाद मृतका के पति राजा कुमार ने उसके भाई राय नंदन कुमार को फोन कर कथित तौर पर बताया कि उसने गुड़िया को एक इंजेक्शन दिया है, जिसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई है। परिजनों ने उसे तत्काल सरकारी अस्पताल लाने की बात कही। जब गुड़िया को अस्पताल लाया गया और मायके वाले वहां पहुंचे, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इसके बाद परिवार में आक्रोश फैल गया। मृतका के भाई ने आरोप लगाया कि उनकी बहन को किसी जहरीले इंजेक्शन के जरिए मौत के घाट उतारा गया है और यह कोई सामान्य मौत नहीं, बल्कि सोची-समझी हत्या है। मृतका के भाई ने दहेज में बाइक और पैसों की कथित मांग से जुड़ी एक ऑडियो रिकॉर्डिंग का भी जिक्र किया है। हालांकि इस ऑडियो की सत्यता की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है और हमारा चैनल इस ऑडियो की पुष्टि नहीं करता है। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर बेतिया जीएमसीएच में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपे जाने की प्रक्रिया की जाएगी। अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि गुड़िया की मौत आखिर किस वजह से हुई—क्या उसे सचमुच जहरीला इंजेक्शन दिया गया या मौत की कोई दूसरी वजह है? इसका जवाब पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। वहीं, सदर-2 डीएसपी राकेश कुमार भास्कर ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। परिजनों की ओर से आवेदन प्राप्त होते ही पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मृत्यु के वास्तविक कारण का भी पता चलेगा। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। इस घटना ने कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। एक नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, दहेज प्रताड़ना के आरोप और जहरीले इंजेक्शन से हत्या का दावा—इन तमाम आरोपों की सच्चाई अब पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के सामने आने के बाद ही साफ होगी।1
- सुगौली एचपीसीएल परिसर में गन्ना विभाग द्वारा कृषि यंत्रों के मेला का किया गया आयोजन, पहुंचे सैकड़ों किसान।1
- गोपालगंज ब्रेकिंग : अज्ञात बाइक सवार अपराधियों के द्वारा बाइक सवार एक व्यक्ति को गोली मार दी गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया वहां से बेहतर इलाज के लिए उसे गोरखपुर रेफर कर दिया गया है। घटना नगर थाना क्षेत्र के बंजारी एनएच 27 की सर्विस लेन की है, घायल की पहचान नगर थाना क्षेत्र के कुकुर भुक्का गांव निवासी शैलेश यादव के रूप में की गई है। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस की टीम के द्वारा घटनास्थल से एक खोखा बरामद किया गया। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की खंगाल रही है, फॉरेंसिक की टीम भी मौके पर बुलाई गई है।1
- #AkhileshYadav #AkhileshYadavNews #UPPolitics #UttarPradesh #AkhileshYadav #AkhileshYadavNews #UPPolitics #UttarPradesh1
- दिव्यांग बच्चों के शिविर में 100 का रजिस्ट्रेशन ---- जांच के बाद पात्र बच्चों को मिलेगा दिव्यांग प्रमाण पत्र, सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में होगी सहूलियत। नौतन।प्रखंड संसाधन केंद्र में गुरुवार को बिहार शिक्षा परियोजना के समावेशी शिक्षा कार्यक्रम के तहत 6 से 18 वर्ष आयु वर्ग के दिव्यांग बच्चों के लिए विशेष शिविर लगाया गया। शिविर में प्रखंड क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों से पहुंचे करीब 100 दिव्यांग बच्चों का रजिस्ट्रेशन किया गया। बच्चों के साथ उनके अभिभावक भी शिविर में पहुंचे।रजिस्ट्रेशन के बाद बच्चों की आवश्यक स्वास्थ्य एवं दिव्यांगता संबंधी जांच की जाएगी। जांच में पात्र पाए जाने वाले बच्चों को निर्धारित प्रक्रिया के तहत दिव्यांग प्रमाण पत्र उपलब्ध कराया जाएगा। प्रमाण पत्र मिलने से बच्चों को सरकार की ओर से संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने में सहूलियत होगी।शिविर की अध्यक्षता प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी रियाज अहमद ने की। पीएचसी प्रभारी डॉ. अमरीश कुमार सिंह ने बताया कि शिविर का उद्देश्य दिव्यांग बच्चों की पहचान कर उनकी दिव्यांगता का आकलन कराना और उन्हें आवश्यक प्रमाण पत्र उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि जानकारी के अभाव में कई दिव्यांग बच्चे सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित रह जाते हैं। ऐसे बच्चों को चिन्हित कर शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ना भी कार्यक्रम का प्रमुख उद्देश्य है।शिविर में फिजियोथैरेपी चिकित्सक डॉ. राजीव कुमार ने बच्चों की शारीरिक स्थिति की जांच की। वहीं बिहार शिक्षा परियोजना के बीआरपी दिव्यांगता अभ्युदय दुबे, राजकुमार पांडेय, रघुनाथ यादव व अनिल कुमार समेत अन्य कर्मियों ने रजिस्ट्रेशन एवं अन्य कार्यों में सहयोग किया।अधिकारियों ने अभिभावकों को दिव्यांग बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजने तथा समावेशी शिक्षा के तहत उपलब्ध सुविधाओं का लाभ उठाने की जानकारी दी।उन्होंने कहा कि दिव्यांग बच्चों को उनकी जरूरत के अनुसार शिक्षा एवं अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए विभाग की ओर से लगातार प्रयास किया जा रहा है।4
- नौतन प्रखंड के मडुआहा में 24 वर्षीय युवक को पिट पिट कर मार डाला - गांव में छाया मातम !! #Nautan #Maduaahanews #Bettiahpolice नौतन प्रखंड के मडुआहा में 24 वर्षीय युवक को पिट पिट कर मार डाला - गांव में छाया मातम !! #Nautan #Maduaahanews #Bettiahpolice1