logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

गोपालगंज ब्रेकिंग : अज्ञात बाइक सवार अपराधियों के द्वारा बाइक सवार एक व्यक्ति को गोली मार दी गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया वहां से बेहतर इलाज के लिए उसे गोरखपुर रेफर कर दिया गया है। घटना नगर थाना क्षेत्र के बंजारी एनएच 27 की सर्विस लेन की है, घायल की पहचान नगर थाना क्षेत्र के कुकुर भुक्का गांव निवासी शैलेश यादव के रूप में की गई है। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस की टीम के द्वारा घटनास्थल से एक खोखा बरामद किया गया। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की खंगाल रही है, फॉरेंसिक की टीम भी मौके पर बुलाई गई है।

7 hrs ago
user_Gopalganj Local News
Gopalganj Local News
मैं डीबी एडिटोरियल में काम करता हूं। गोपालगंज, गोपालगंज, बिहार•
7 hrs ago

गोपालगंज ब्रेकिंग : अज्ञात बाइक सवार अपराधियों के द्वारा बाइक सवार एक व्यक्ति को गोली मार दी गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया वहां से बेहतर इलाज के लिए उसे गोरखपुर रेफर कर दिया गया है। घटना नगर थाना क्षेत्र के बंजारी एनएच 27 की सर्विस लेन की है, घायल की पहचान नगर थाना क्षेत्र के कुकुर भुक्का गांव निवासी शैलेश यादव के रूप में की गई है। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस की टीम के द्वारा घटनास्थल से एक खोखा बरामद किया गया। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की खंगाल रही है, फॉरेंसिक की टीम भी मौके पर बुलाई गई है।

More news from बिहार and nearby areas
  • प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक को ग्रामीणों ने पकड़ा, फिर मंदिर में करा दी शादी गौनाहा से हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंचे एक युवक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। इसके बाद दोनों पक्षों की सहमति से युवक और युवती की शादी भितिहरवा मंदिर में करा दी गई। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि हमारा चैनल इस वायरल वीडियो और इससे जुड़े दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता है। जानकारी के अनुसार, श्रीरामपुर निवासी विजय फौजदार अपनी प्रेमिका सुमन कुमारी से मिलने भितिहरवा पहुंचे थे। इसी दौरान ग्रामीणों को इसकी जानकारी हो गई और ग्रामीणों ने युवक को पकड़ लिया। मामले की सूचना मिलने के बाद भितिहरवा पंचायत के बीडीसी नंदकिशोर चौरसिया मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों से बातचीत की। बताया गया कि बातचीत के दौरान युवक और युवती ने अपनी इच्छा से शादी करने की बात कही। इसके बाद दोनों परिवारों की आपसी सहमति से भितिहरवा मंदिर में युवक-युवती का विवाह करा दिया गया। बताया गया कि दोनों पक्षों ने शादी के लिए सहमति जताई। फिलहाल इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और मामला इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। हालांकि वायरल वीडियो की सत्यता और उससे जुड़े दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।
    1
    प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक को ग्रामीणों ने पकड़ा, फिर मंदिर में करा दी शादी
गौनाहा से हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंचे एक युवक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। इसके बाद दोनों पक्षों की सहमति से युवक और युवती की शादी भितिहरवा मंदिर में करा दी गई। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि हमारा चैनल इस वायरल वीडियो और इससे जुड़े दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता है।
जानकारी के अनुसार, श्रीरामपुर निवासी विजय फौजदार अपनी प्रेमिका सुमन कुमारी से मिलने भितिहरवा पहुंचे थे। इसी दौरान ग्रामीणों को इसकी जानकारी हो गई और ग्रामीणों ने युवक को पकड़ लिया।
मामले की सूचना मिलने के बाद भितिहरवा पंचायत के बीडीसी नंदकिशोर चौरसिया मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों से बातचीत की। बताया गया कि बातचीत के दौरान युवक और युवती ने अपनी इच्छा से शादी करने की बात कही।
इसके बाद दोनों परिवारों की आपसी सहमति से भितिहरवा मंदिर में युवक-युवती का विवाह करा दिया गया। बताया गया कि दोनों पक्षों ने शादी के लिए सहमति जताई।
फिलहाल इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और मामला इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। हालांकि वायरल वीडियो की सत्यता और उससे जुड़े दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।
    user_S9 Bihar
    S9 Bihar
    News Anchor बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    4 hrs ago
  • बड़े लक्ष के लिए बड़े समर्पण की होती है जरूर राघवेंद्र वीर विक्रम सिंह उनके लिए राष्ट्रवाद का अर्थ केवल सत्ता का हस्तांतरण नहीं था, बल्कि एक ऐसी सामाजिक-आर्थिक व्यवस्था का निर्माण था जहाँ समानता, न्याय और आधुनिकता हो। वे भारत के पारंपरिक गौरव को आधुनिक विज्ञान और समाजवादी दृष्टिकोण के साथ जोड़कर देखना चाहते थे। उन्होने कहा कि गांधीजी के नेतृत्व में अहिंसक असहयोग आंदोलन अपनी जगह एक महान प्रयोग था, लेकिन सुभाष बाबू का मानना था कि हर ऐतिहासिक परिस्थिति की अपनी मांग होती है। उनका स्पष्ट मत था कि क्रूर और साम्राज्यवादी ब्रिटिश सत्ता केवल नैतिक दबाव से नहीं झुकेगी। श्री सिंह ने कहा कि सुभाष चंद्र बोस कोई एक व्यक्ति नहीं, बल्कि एक विचार हैं-एक ऐसा विचार जो अन्याय के सामने झुकने से इंकार करता है, जो असंभव को संभव बनाने का माद्दा रखता है। संगोष्ठी के मुख्य वक्ता प्रोफेसर सौम्य सेन गुप्ता ने संगोष्ठी के विभिन्न पक्षों पर विस्तार पूर्वक अपना मत रखें। संगोष्ठी की दूसरी मुख्य वक्ता डॉक्टर अनीता सिंह ने कहा कि सुभाष चंद्र बोस का राष्ट्रवाद समावेशी राष्ट्रवाद है। सबको साथ लेकर चलने वाला सिद्धांत है। वैश्विक परिदृश्य में सुभाष चंद्र बोस ने भारत को दुनिया में शीर्ष स्थान दिलाया। विशिष्ट अतिथि डॉक्टर पवन कुमार राय ने कहा कि सत्य को खोजना महत्वपूर्ण नहीं है, सत्य को लागू करना कठिन है। हिटलर जैसे तानाशाह से नेताजी ने भारत के लोगों को भारतीय होने का एहसास कराया। अन्याय के प्रति प्रतिकार का गुण सुभाष चंद्र बोस से सीखा जा सकता है। डॉ विनोद कुमार ने कहा कि आज सुभाष चंद्र बोस के व्यक्तित्व का अभाव है, उस व्यक्तित्व को छात्रों में उतरने की नसीहत दी। डॉ प्रवीण कुमार शर्मा गोष्टी के विभिन्न पक्षों पर अपना मत रखें। संस्था के प्राचार्य प्रोफेसर सतीश चंद्र गौड़ ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहां नेताजी सुभाष चंद्र बोस कल, आज और भविष्य के लिए प्रासंगिक है और रहेंगे। नेताजी का राष्ट्रवाद गुलामी से मुक्ति का नहीं बल्कि सर्वांगीण आजादी का सिद्धांत है। डॉ दिनेश कुमार शर्मा ने आभार ज्ञापन एवं कुशल संचालन किया। स्वागत भाषण पुस्तकालय अध्यक्ष राजेश धर द्विवेदी ने की। संगोष्ठी का विषय प्रवर्तन गोष्ठी के संयोजक डॉक्टर प्रदीप कुमार रंजन ने किया। गोष्ठी का शुभारंभ अतिथियों द्वारा सरस्वती चित्र पर पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। संस्थान की छात्रों द्वारा स्वागत भाषण प्रस्तुत किया गया। आयोजक मंडल में अतिथियों को पुष्प गुच्छ, अंग वस्त्र एवं बैच लगाकर सम्मानित किया। सेमिनार के द्वितीय सत्र में प्रथम वक्ता के रूप में डॉ. धीरज कुमार, किरोड़ीमल कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय, नई दिल्ली ने अपना शोध तक पत्र प्रस्तुत किया जिसके अंतर्गत उन्होंने सुभाष चंद्र बोस के वेदान्तिक राष्ट्रवाद पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि सुभाष चंद्र बोस का राष्ट्रवाद स्वामी विवेकानंद जी के विचारों से प्रभावित एवं प्रेरित था। अगले वक्ता डॉ. पुनीत यादव किरोड़ीमल कॉलेज , यूनिवर्सिटी ऑफ़ दिल्ली, नई दिल्ली में नेताजी सुभाष चंद्र बोस के ऊपर बनने वाली फिल्मों के माध्यम से जीवनी उजागर किया गया है उसके बारे में श्रोताओं को अवगत कराया। उनके अनुसार उनकी अधूरी कहानी को फिल्मकारों द्वारा विभिन्न तरीकों से फिल्मों में पेश किया गया है। इन्होंने सुभाष चंद्र बोस के इंडियन वैल्यू बेस्ड राष्ट्रवाद कि व्याख्या की। अगले वक्ता डॉ बृजेश कुमार शुक्ला जी ने सुभाष चंद्र बोस के सामने साम्यवाद और राष्ट्रवाद और समाजवाद के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने सुभाष चंद्र बोस के निडर लीडर सीप की उनकी भूमिका को स्पष्ट किया।वही प्रवीण शाही शिव प्रसाद आदि
    1
    बड़े लक्ष के लिए बड़े समर्पण की होती है जरूर राघवेंद्र वीर विक्रम सिंह
उनके लिए राष्ट्रवाद का अर्थ केवल सत्ता का हस्तांतरण नहीं था, बल्कि एक ऐसी सामाजिक-आर्थिक व्यवस्था का निर्माण था जहाँ समानता, न्याय और आधुनिकता हो। वे भारत के पारंपरिक गौरव को आधुनिक विज्ञान और समाजवादी दृष्टिकोण के साथ जोड़कर देखना चाहते थे।
उन्होने कहा कि गांधीजी के नेतृत्व में अहिंसक असहयोग आंदोलन अपनी जगह एक महान प्रयोग था, लेकिन सुभाष बाबू का मानना था कि हर ऐतिहासिक परिस्थिति की अपनी मांग होती है।
उनका स्पष्ट मत था कि क्रूर और साम्राज्यवादी ब्रिटिश सत्ता केवल नैतिक दबाव से नहीं झुकेगी।
श्री सिंह ने कहा कि सुभाष चंद्र बोस कोई एक व्यक्ति नहीं, बल्कि एक विचार हैं-एक ऐसा विचार जो अन्याय के सामने झुकने से इंकार करता है, जो असंभव को संभव बनाने का माद्दा रखता है। संगोष्ठी के मुख्य वक्ता प्रोफेसर सौम्य सेन गुप्ता ने संगोष्ठी के विभिन्न पक्षों पर विस्तार पूर्वक अपना मत रखें। संगोष्ठी की दूसरी मुख्य वक्ता डॉक्टर अनीता सिंह ने कहा कि सुभाष चंद्र बोस का राष्ट्रवाद समावेशी राष्ट्रवाद है। सबको साथ लेकर चलने वाला सिद्धांत है। वैश्विक परिदृश्य में सुभाष चंद्र बोस ने भारत को दुनिया में शीर्ष स्थान दिलाया। विशिष्ट अतिथि  डॉक्टर पवन कुमार राय ने कहा कि सत्य को खोजना महत्वपूर्ण नहीं है, सत्य को लागू करना कठिन है। हिटलर जैसे तानाशाह से नेताजी ने भारत के लोगों को भारतीय होने का एहसास कराया। अन्याय के प्रति प्रतिकार का गुण सुभाष चंद्र बोस से सीखा जा सकता है। डॉ विनोद कुमार ने कहा कि आज सुभाष चंद्र बोस के व्यक्तित्व का अभाव है, उस व्यक्तित्व को छात्रों में उतरने की नसीहत दी। डॉ प्रवीण कुमार शर्मा गोष्टी के विभिन्न पक्षों पर अपना मत रखें। संस्था के प्राचार्य प्रोफेसर सतीश चंद्र गौड़ ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहां नेताजी सुभाष चंद्र बोस कल, आज और भविष्य के लिए प्रासंगिक है और रहेंगे। नेताजी का राष्ट्रवाद गुलामी से मुक्ति का नहीं बल्कि सर्वांगीण आजादी का सिद्धांत है। डॉ दिनेश कुमार शर्मा ने आभार ज्ञापन एवं कुशल संचालन  किया। स्वागत भाषण पुस्तकालय अध्यक्ष  राजेश धर द्विवेदी ने की। संगोष्ठी का विषय प्रवर्तन गोष्ठी के संयोजक डॉक्टर प्रदीप कुमार रंजन ने किया।
गोष्ठी का शुभारंभ अतिथियों द्वारा सरस्वती चित्र पर पुष्प अर्पित कर  दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। संस्थान की छात्रों द्वारा स्वागत भाषण प्रस्तुत किया गया। आयोजक मंडल में अतिथियों को पुष्प गुच्छ, अंग वस्त्र  एवं बैच लगाकर सम्मानित किया।
सेमिनार के द्वितीय सत्र में प्रथम वक्ता के रूप में डॉ. धीरज कुमार, किरोड़ीमल कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय, नई दिल्ली ने अपना शोध तक पत्र प्रस्तुत किया जिसके अंतर्गत उन्होंने सुभाष चंद्र बोस के वेदान्तिक राष्ट्रवाद पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि सुभाष चंद्र बोस का राष्ट्रवाद स्वामी विवेकानंद जी के विचारों से प्रभावित एवं प्रेरित था।
अगले वक्ता डॉ. पुनीत यादव किरोड़ीमल कॉलेज , यूनिवर्सिटी ऑफ़ दिल्ली, नई दिल्ली में नेताजी सुभाष चंद्र बोस के ऊपर बनने वाली फिल्मों के माध्यम से जीवनी उजागर किया गया है उसके बारे में श्रोताओं को अवगत कराया। उनके अनुसार उनकी अधूरी कहानी को फिल्मकारों द्वारा विभिन्न तरीकों से फिल्मों में पेश किया गया है। इन्होंने सुभाष चंद्र बोस के इंडियन वैल्यू बेस्ड राष्ट्रवाद कि व्याख्या की।
अगले वक्ता डॉ बृजेश कुमार शुक्ला जी ने सुभाष चंद्र बोस के सामने साम्यवाद और राष्ट्रवाद और समाजवाद के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने सुभाष चंद्र बोस के निडर लीडर सीप की उनकी भूमिका को स्पष्ट किया।वही प्रवीण शाही शिव प्रसाद आदि
    user_पत्रकार प्रमोद गुप्ता ब्यूरो
    पत्रकार प्रमोद गुप्ता ब्यूरो
    पत्रकारिता करता हूं सच के साथ आप के साथ भटपर रानी, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • वैशाली के लालगंज के जलालपुर में बड़ा हादसा. भारत माला परियोजना के तहत बन रहे 6 लेन पुल का ढांचा गिरा. गंडक नदी के पास निर्माणाधीन पुल का पूरा स्ट्रक्चर गिरा. हादसे में दर्जनों लोगों के घायल होने की सूचना. मलबे में दो लोगों के दबे होने की भी सूचना #BiharNews #LatestNews #hindinews #vmjlivenews #breakingnews #samratchaudhary
    1
    वैशाली के लालगंज के जलालपुर में बड़ा हादसा. भारत माला परियोजना के तहत बन रहे 6 लेन पुल का ढांचा गिरा. गंडक नदी के पास निर्माणाधीन पुल का पूरा स्ट्रक्चर गिरा. हादसे में दर्जनों लोगों के घायल होने की सूचना. मलबे में दो लोगों के दबे होने की भी सूचना #BiharNews #LatestNews #hindinews #vmjlivenews #breakingnews #samratchaudhary
    user_RAJA KUMAR
    RAJA KUMAR
    पत्रकार पूर्वी चंपारण, पूर्वी चंपारण, बिहार•
    11 hrs ago
  • दरौली प्रखंड की दोन पंचायत स्थित दलित बस्ती में बुधवार की रात उस समय हड़कंप मच गया।जब ग्रामीणों ने लगभग 40 किलो वजन का एक विशाल अजगर देखा। अजगर मिलने की सूचना मिलते ही अली अहमद (बहारन) और मृत्युंजय कुमार अपने साथियों के साथ मौके पर पहुंचे। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से काफी सावधानी बरतते हुए मच्छरदानी, लाठी-डंडे और अन्य आवश्यक साधनों का इस्तेमाल कर अजगर को सुरक्षित तरीके से पकड़ लिया गया। इसके बाद उसे बोरे में सुरक्षित रखकर रेस्क्यू किया गया।घटना की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम, सीवान, अंचलाधिकारी तथा दरौली थाना को दी गई। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए अजगर को निजी वाहन से वन विभाग, दरौली के अधिकारियों को सौंप दिया। दरौली प्रखंड की दोन पंचायत स्थित दलित बस्ती में बुधवार की रात उस समय हड़कंप मच गया।जब ग्रामीणों ने लगभग 40 किलो वजन का एक विशाल अजगर देखा। अजगर मिलने की सूचना मिलते ही अली अहमद (बहारन) और मृत्युंजय कुमार अपने साथियों के साथ मौके पर पहुंचे। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से काफी सावधानी बरतते हुए मच्छरदानी, लाठी-डंडे और अन्य आवश्यक साधनों का इस्तेमाल कर अजगर को सुरक्षित तरीके से पकड़ लिया गया। इसके बाद उसे बोरे में सुरक्षित रखकर रेस्क्यू किया गया।घटना की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम, सीवान, अंचलाधिकारी तथा दरौली थाना को दी गई। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए अजगर को निजी वाहन से वन विभाग, दरौली के अधिकारियों को सौंप दिया।
    1
    दरौली प्रखंड की दोन पंचायत स्थित दलित बस्ती में बुधवार की रात उस समय हड़कंप मच गया।जब ग्रामीणों ने लगभग 40 किलो वजन का एक विशाल अजगर देखा। अजगर मिलने की सूचना मिलते ही अली अहमद (बहारन) और मृत्युंजय कुमार अपने साथियों के साथ मौके पर पहुंचे। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से काफी सावधानी बरतते हुए मच्छरदानी, लाठी-डंडे और अन्य आवश्यक साधनों का इस्तेमाल कर अजगर को सुरक्षित तरीके से पकड़ लिया गया। इसके बाद उसे बोरे में सुरक्षित रखकर रेस्क्यू किया गया।घटना की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम, सीवान, अंचलाधिकारी तथा दरौली थाना को दी गई। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए अजगर को निजी वाहन से वन विभाग, दरौली के अधिकारियों को सौंप दिया।
दरौली प्रखंड की दोन पंचायत स्थित दलित बस्ती में बुधवार की रात उस समय हड़कंप मच गया।जब ग्रामीणों ने लगभग 40 किलो वजन का एक विशाल अजगर देखा। अजगर मिलने की सूचना मिलते ही अली अहमद (बहारन) और मृत्युंजय कुमार अपने साथियों के साथ मौके पर पहुंचे। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से काफी सावधानी बरतते हुए मच्छरदानी, लाठी-डंडे और अन्य आवश्यक साधनों का इस्तेमाल कर अजगर को सुरक्षित तरीके से पकड़ लिया गया। इसके बाद उसे बोरे में सुरक्षित रखकर रेस्क्यू किया गया।घटना की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम, सीवान, अंचलाधिकारी तथा दरौली थाना को दी गई। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए अजगर को निजी वाहन से वन विभाग, दरौली के अधिकारियों को सौंप दिया।
    user_Sujit kumar bharti
    Sujit kumar bharti
    Local News Reporter अंदर, सीवान, बिहार•
    20 hrs ago
  • शादी के बाद पत्नी को साथ रखने से इनकार, दारोगा पर दहेज में पटना में मकान मांगने का आरोप शादी के बाद पत्नी को साथ रखने से इनकार, दारोगा पर दहेज में पटना में मकान मांगने का आरोप पीड़ित द्वारा छपरा के पुलिस कप्तान से मिलकर भगवान बाजार थाने में तैनात आरोपी दरोगा पर कार्रवाई करने का मांग किया गया है,
    1
    शादी के बाद पत्नी को साथ रखने से इनकार, दारोगा पर दहेज में पटना में मकान मांगने का आरोप
शादी के बाद पत्नी को साथ रखने से इनकार, दारोगा पर दहेज में पटना में मकान मांगने का आरोप
पीड़ित द्वारा छपरा के पुलिस कप्तान से मिलकर भगवान बाजार थाने में तैनात आरोपी दरोगा पर कार्रवाई करने का मांग किया गया है,
    user_Anish Singh
    Anish Singh
    दरौंधा, सीवान, बिहार•
    21 hrs ago
  • दरौली में 40 किलो का अजगर मिलने से मचा हड़कंप, सुरक्षित किया गया रेस्क्यू दरौली में 40 किलो का अजगर मिलने से मचा हड़कंप, सुरक्षित किया गया रेस्क्यू
    1
    दरौली में 40 किलो का अजगर मिलने से मचा हड़कंप, सुरक्षित किया गया रेस्क्यू
दरौली में 40 किलो का अजगर मिलने से मचा हड़कंप, सुरक्षित किया गया रेस्क्यू
    user_Sujit kumar
    Sujit kumar
    Local News Reporter अंदर, सीवान, बिहार•
    1 day ago
  • दुकान टूटी तो फूटा दुकानदार का गुस्सा, अधिकारियों से पूछा- अब घर कैसे चलेगा? बेतिया शहर के सर्किट हाउस चौक के समीप अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान उस वक्त माहौल गरमा गया, जब चाय दुकानदार छोटू कुमार का ठेला ध्वस्त कर दिया गया। दुकान टूटने के बाद छोटू कुमार अपना आपा खो बैठे और मौके पर मौजूद अधिकारियों व कर्मियों से सवाल करने लगे। दुकानदार का कहना था कि इसी दुकान से उनके परिवार का भरण-पोषण होता था, ऐसे में अब उनका और उनके परिवार का घर कैसे चलेगा? छोटू कुमार लगातार अधिकारियों के सामने अपनी रोजी-रोटी का हवाला देते हुए सवाल करते नजर आए। इस दौरान मौके पर कुछ देर तक हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में भी दुकानदार अधिकारियों और कर्मियों से अपनी दुकान टूटने के बाद परिवार के भरण-पोषण को लेकर सवाल करता नजर आ रहा है। वहीं, वीडियो में कुछ अधिकारी और कर्मी वहां से जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। हालांकि, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के बाद दुकानदार की नाराजगी और उसके सवालों ने प्रशासनिक कार्रवाई को लेकर चर्चा जरूर तेज कर दी है। अब सवाल यह है कि अतिक्रमण हटाने के बाद ऐसे छोटे दुकानदारों की रोजी-रोटी का क्या होगा?
    1
    दुकान टूटी तो फूटा दुकानदार का गुस्सा, अधिकारियों से पूछा- अब घर कैसे चलेगा?
बेतिया शहर के सर्किट हाउस चौक के समीप अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान उस वक्त माहौल गरमा गया, जब चाय दुकानदार छोटू कुमार का ठेला ध्वस्त कर दिया गया।
दुकान टूटने के बाद छोटू कुमार अपना आपा खो बैठे और मौके पर मौजूद अधिकारियों व कर्मियों से सवाल करने लगे। दुकानदार का कहना था कि इसी दुकान से उनके परिवार का भरण-पोषण होता था, ऐसे में अब उनका और उनके परिवार का घर कैसे चलेगा?
छोटू कुमार लगातार अधिकारियों के सामने अपनी रोजी-रोटी का हवाला देते हुए सवाल करते नजर आए। इस दौरान मौके पर कुछ देर तक हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में भी दुकानदार अधिकारियों और कर्मियों से अपनी दुकान टूटने के बाद परिवार के भरण-पोषण को लेकर सवाल करता नजर आ रहा है। वहीं, वीडियो में कुछ अधिकारी और कर्मी वहां से जाते हुए दिखाई दे रहे हैं।
हालांकि, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।
अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के बाद दुकानदार की नाराजगी और उसके सवालों ने प्रशासनिक कार्रवाई को लेकर चर्चा जरूर तेज कर दी है। अब सवाल यह है कि अतिक्रमण हटाने के बाद ऐसे छोटे दुकानदारों की रोजी-रोटी का क्या होगा?
    user_S9 Bihar
    S9 Bihar
    News Anchor बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    21 hrs ago
  • जिसने चोर पकड़ा, उसी को थाने में पीटा ? गरीब ऑटो ड्राइवर की दर्दनाक कहानी यादव नगर निवासी समीर ई-रिक्शा चलाकर अपनी मां के साथ परिवार का खर्च उठाता है। हाल ही में उसका ई-रिक्शा चोरी हो गया था। आरोप है कि समीर ने खुद तलाश कर ई-रिक्शा और कथित चोर को पकड़ लिया और दोनों को थाने लेकर पहुंचा। लेकिन आरोप है कि चोरी की शिकायत पर कार्रवाई करने के बजाय पुलिसकर्मियों ने समीर के साथ ही बुरी तरह मारपीट की। सवाल यह है कि जो युवक चोर पकड़कर पुलिस की मदद करने थाने पहुंचा, अगर उसी के साथ मारपीट हो तो आम आदमी कानून पर भरोसा कैसे करे? मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग उठ रही है। #Police #CrimeNews #YadavNagar #Justice #indian #LatestNews #BreakingNews #newsfeed #vmjlivenews
    1
    जिसने चोर पकड़ा, उसी को थाने में पीटा ? गरीब ऑटो ड्राइवर की दर्दनाक कहानी
यादव नगर निवासी समीर ई-रिक्शा चलाकर अपनी मां के साथ परिवार का खर्च उठाता है। हाल ही में उसका ई-रिक्शा चोरी हो गया था। आरोप है कि समीर ने खुद तलाश कर ई-रिक्शा और कथित चोर को पकड़ लिया और दोनों को थाने लेकर पहुंचा। लेकिन आरोप है कि चोरी की शिकायत पर कार्रवाई करने के बजाय पुलिसकर्मियों ने समीर के साथ ही बुरी तरह मारपीट की। सवाल यह है कि जो युवक चोर पकड़कर पुलिस की मदद करने थाने पहुंचा, अगर उसी के साथ मारपीट हो तो आम आदमी कानून पर भरोसा कैसे करे? मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग उठ रही है। #Police #CrimeNews #YadavNagar #Justice #indian  #LatestNews #BreakingNews #newsfeed #vmjlivenews
    user_RAJA KUMAR
    RAJA KUMAR
    पत्रकार पूर्वी चंपारण, पूर्वी चंपारण, बिहार•
    11 hrs ago
  • भाटपार रानी, नीव खुदाई के दौरान मिट्टी गिरने से मजदूर की हुई मौत
    1
    भाटपार रानी, नीव खुदाई के दौरान मिट्टी गिरने से मजदूर की हुई मौत
    user_पत्रकार प्रमोद गुप्ता ब्यूरो
    पत्रकार प्रमोद गुप्ता ब्यूरो
    पत्रकारिता करता हूं सच के साथ आप के साथ भटपर रानी, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.