logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

दुकान टूटी तो फूटा दुकानदार का गुस्सा, अधिकारियों से पूछा- अब घर कैसे चलेगा? बेतिया शहर के सर्किट हाउस चौक के समीप अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान उस वक्त माहौल गरमा गया, जब चाय दुकानदार छोटू कुमार का ठेला ध्वस्त कर दिया गया। दुकान टूटने के बाद छोटू कुमार अपना आपा खो बैठे और मौके पर मौजूद अधिकारियों व कर्मियों से सवाल करने लगे। दुकानदार का कहना था कि इसी दुकान से उनके परिवार का भरण-पोषण होता था, ऐसे में अब उनका और उनके परिवार का घर कैसे चलेगा? छोटू कुमार लगातार अधिकारियों के सामने अपनी रोजी-रोटी का हवाला देते हुए सवाल करते नजर आए। इस दौरान मौके पर कुछ देर तक हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में भी दुकानदार अधिकारियों और कर्मियों से अपनी दुकान टूटने के बाद परिवार के भरण-पोषण को लेकर सवाल करता नजर आ रहा है। वहीं, वीडियो में कुछ अधिकारी और कर्मी वहां से जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। हालांकि, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के बाद दुकानदार की नाराजगी और उसके सवालों ने प्रशासनिक कार्रवाई को लेकर चर्चा जरूर तेज कर दी है। अब सवाल यह है कि अतिक्रमण हटाने के बाद ऐसे छोटे दुकानदारों की रोजी-रोटी का क्या होगा?

22 hrs ago
user_S9 Bihar
S9 Bihar
News Anchor बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
22 hrs ago

दुकान टूटी तो फूटा दुकानदार का गुस्सा, अधिकारियों से पूछा- अब घर कैसे चलेगा? बेतिया शहर के सर्किट हाउस चौक के समीप अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान उस वक्त माहौल गरमा गया, जब चाय दुकानदार छोटू कुमार का ठेला ध्वस्त कर दिया गया। दुकान टूटने के बाद छोटू कुमार अपना आपा खो बैठे और मौके पर मौजूद अधिकारियों व कर्मियों से सवाल करने लगे। दुकानदार का कहना था कि इसी दुकान से उनके परिवार का भरण-पोषण होता था, ऐसे में अब उनका और उनके परिवार का घर कैसे चलेगा? छोटू कुमार लगातार अधिकारियों के सामने अपनी रोजी-रोटी का हवाला देते हुए सवाल करते नजर आए। इस दौरान मौके पर कुछ देर तक हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में भी दुकानदार अधिकारियों और कर्मियों से अपनी दुकान टूटने के बाद परिवार के भरण-पोषण को लेकर सवाल करता नजर आ रहा है। वहीं, वीडियो में कुछ अधिकारी और कर्मी वहां से जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। हालांकि, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के बाद दुकानदार की नाराजगी और उसके सवालों ने प्रशासनिक कार्रवाई को लेकर चर्चा जरूर तेज कर दी है। अब सवाल यह है कि अतिक्रमण हटाने के बाद ऐसे छोटे दुकानदारों की रोजी-रोटी का क्या होगा?

  • user_Purushottam Gupta
    Purushottam Gupta
    झांसी, झांसी, उत्तर प्रदेश
    galat hua Bhai ke saath। दुकान नही तोड़ना चाहिए
    2 hrs ago
More news from बिहार and nearby areas
  • प्रेम प्रसंग और दहेज विवाद में पत्नी को इंजेक्शन देकर हत्या का आरोप, झोला छाप डॉक्टर पति पर गंभीर इल्जाम पश्चिमी चंपारण के श्रीनगर थाना क्षेत्र के भरपटिया गांव से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया है। यहां एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद उसके पति पर कथित तौर पर जहरीला इंजेक्शन देकर हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया गया है। मृतका के मायके वालों ने इस पूरी घटना को सोची-समझी साजिश बताते हुए पति पर दहेज प्रताड़ना से जुड़े गंभीर आरोप लगाए हैं। मृतका की पहचान गुड़िया देवी के रूप में हुई है। मृतका के भाई राय नंदन कुमार के मुताबिक, 4 दिसंबर 2025 को उनकी बहन गुड़िया देवी की शादी श्रीनगर थाना क्षेत्र के भरपटिया गांव निवासी असरफी चौधरी के पुत्र राजा कुमार से हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष द्वारा दहेज को लेकर गुड़िया को प्रताड़ित किया जाता था और उसके साथ मारपीट भी की जाती थी। मृतका के भाई का कहना है कि रक्षा बंधन के दिन उनकी बहन मायके आई थी, लेकिन इसके बाद ससुराल वाले उसे वापस बुलाकर नहीं ले गए। मामले को लेकर 20 जुलाई को पंचायती हुई, जहां कागजी प्रक्रिया के बाद राजा कुमार अपनी पत्नी को अपने साथ घर ले गया। आरोप है कि ससुराल पहुंचने के बाद एक बार फिर गुड़िया के साथ मारपीट और दहेज को लेकर प्रताड़ना शुरू हो गई। बताया गया कि 11 सितंबर की सुबह करीब नौ बजे तक मृतका की अपने मायके वालों से फोन पर बातचीत हुई थी और उस समय तक सब कुछ सामान्य बताया जा रहा था। इसके कुछ ही देर बाद मृतका के पति राजा कुमार ने उसके भाई राय नंदन कुमार को फोन कर कथित तौर पर बताया कि उसने गुड़िया को एक इंजेक्शन दिया है, जिसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई है। परिजनों ने उसे तत्काल सरकारी अस्पताल लाने की बात कही। जब गुड़िया को अस्पताल लाया गया और मायके वाले वहां पहुंचे, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इसके बाद परिवार में आक्रोश फैल गया। मृतका के भाई ने आरोप लगाया कि उनकी बहन को किसी जहरीले इंजेक्शन के जरिए मौत के घाट उतारा गया है और यह कोई सामान्य मौत नहीं, बल्कि सोची-समझी हत्या है। मृतका के भाई ने दहेज में बाइक और पैसों की कथित मांग से जुड़ी एक ऑडियो रिकॉर्डिंग का भी जिक्र किया है। हालांकि इस ऑडियो की सत्यता की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है और हमारा चैनल इस ऑडियो की पुष्टि नहीं करता है। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर बेतिया जीएमसीएच में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपे जाने की प्रक्रिया की जाएगी। अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि गुड़िया की मौत आखिर किस वजह से हुई—क्या उसे सचमुच जहरीला इंजेक्शन दिया गया या मौत की कोई दूसरी वजह है? इसका जवाब पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। वहीं, सदर-2 डीएसपी राकेश कुमार भास्कर ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। परिजनों की ओर से आवेदन प्राप्त होते ही पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मृत्यु के वास्तविक कारण का भी पता चलेगा। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। इस घटना ने कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। एक नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, दहेज प्रताड़ना के आरोप और जहरीले इंजेक्शन से हत्या का दावा—इन तमाम आरोपों की सच्चाई अब पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के सामने आने के बाद ही साफ होगी।
    1
    प्रेम प्रसंग और दहेज विवाद में पत्नी को इंजेक्शन देकर हत्या का आरोप, झोला छाप डॉक्टर पति पर गंभीर इल्जाम
पश्चिमी चंपारण के श्रीनगर थाना क्षेत्र के भरपटिया गांव से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया है। यहां एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद उसके पति पर कथित तौर पर जहरीला इंजेक्शन देकर हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया गया है। मृतका के मायके वालों ने इस पूरी घटना को सोची-समझी साजिश बताते हुए पति पर दहेज प्रताड़ना से जुड़े गंभीर आरोप लगाए हैं।
मृतका की पहचान गुड़िया देवी के रूप में हुई है। मृतका के भाई राय नंदन कुमार के मुताबिक, 4 दिसंबर 2025 को उनकी बहन गुड़िया देवी की शादी श्रीनगर थाना क्षेत्र के भरपटिया गांव निवासी असरफी चौधरी के पुत्र राजा कुमार से हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष द्वारा दहेज को लेकर गुड़िया को प्रताड़ित किया जाता था और उसके साथ मारपीट भी की जाती थी।
मृतका के भाई का कहना है कि रक्षा बंधन के दिन उनकी बहन मायके आई थी, लेकिन इसके बाद ससुराल वाले उसे वापस बुलाकर नहीं ले गए। मामले को लेकर 20 जुलाई को पंचायती हुई, जहां कागजी प्रक्रिया के बाद राजा कुमार अपनी पत्नी को अपने साथ घर ले गया। आरोप है कि ससुराल पहुंचने के बाद एक बार फिर गुड़िया के साथ मारपीट और दहेज को लेकर प्रताड़ना शुरू हो गई।
बताया गया कि 11 सितंबर की सुबह करीब नौ बजे तक मृतका की अपने मायके वालों से फोन पर बातचीत हुई थी और उस समय तक सब कुछ सामान्य बताया जा रहा था। इसके कुछ ही देर बाद मृतका के पति राजा कुमार ने उसके भाई राय नंदन कुमार को फोन कर कथित तौर पर बताया कि उसने गुड़िया को एक इंजेक्शन दिया है, जिसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई है। परिजनों ने उसे तत्काल सरकारी अस्पताल लाने की बात कही।
जब गुड़िया को अस्पताल लाया गया और मायके वाले वहां पहुंचे, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इसके बाद परिवार में आक्रोश फैल गया। मृतका के भाई ने आरोप लगाया कि उनकी बहन को किसी जहरीले इंजेक्शन के जरिए मौत के घाट उतारा गया है और यह कोई सामान्य मौत नहीं, बल्कि सोची-समझी हत्या है।
मृतका के भाई ने दहेज में बाइक और पैसों की कथित मांग से जुड़ी एक ऑडियो रिकॉर्डिंग का भी जिक्र किया है। हालांकि इस ऑडियो की सत्यता की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है और हमारा चैनल इस ऑडियो की पुष्टि नहीं करता है।
मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर बेतिया जीएमसीएच में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपे जाने की प्रक्रिया की जाएगी। अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि गुड़िया की मौत आखिर किस वजह से हुई—क्या उसे सचमुच जहरीला इंजेक्शन दिया गया या मौत की कोई दूसरी वजह है? इसका जवाब पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।
वहीं, सदर-2 डीएसपी राकेश कुमार भास्कर ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। परिजनों की ओर से आवेदन प्राप्त होते ही पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मृत्यु के वास्तविक कारण का भी पता चलेगा। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।
इस घटना ने कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। एक नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, दहेज प्रताड़ना के आरोप और जहरीले इंजेक्शन से हत्या का दावा—इन तमाम आरोपों की सच्चाई अब पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के सामने आने के बाद ही साफ होगी।
    user_S9 Bihar
    S9 Bihar
    News Anchor बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    5 min ago
  • दिव्यांग बच्चों के शिविर में 100 का रजिस्ट्रेशन ---- जांच के बाद पात्र बच्चों को मिलेगा दिव्यांग प्रमाण पत्र, सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में होगी सहूलियत। नौतन।प्रखंड संसाधन केंद्र में गुरुवार को बिहार शिक्षा परियोजना के समावेशी शिक्षा कार्यक्रम के तहत 6 से 18 वर्ष आयु वर्ग के दिव्यांग बच्चों के लिए विशेष शिविर लगाया गया। शिविर में प्रखंड क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों से पहुंचे करीब 100 दिव्यांग बच्चों का रजिस्ट्रेशन किया गया। बच्चों के साथ उनके अभिभावक भी शिविर में पहुंचे।रजिस्ट्रेशन के बाद बच्चों की आवश्यक स्वास्थ्य एवं दिव्यांगता संबंधी जांच की जाएगी। जांच में पात्र पाए जाने वाले बच्चों को निर्धारित प्रक्रिया के तहत दिव्यांग प्रमाण पत्र उपलब्ध कराया जाएगा। प्रमाण पत्र मिलने से बच्चों को सरकार की ओर से संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने में सहूलियत होगी।शिविर की अध्यक्षता प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी रियाज अहमद ने की। पीएचसी प्रभारी डॉ. अमरीश कुमार सिंह ने बताया कि शिविर का उद्देश्य दिव्यांग बच्चों की पहचान कर उनकी दिव्यांगता का आकलन कराना और उन्हें आवश्यक प्रमाण पत्र उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि जानकारी के अभाव में कई दिव्यांग बच्चे सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित रह जाते हैं। ऐसे बच्चों को चिन्हित कर शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ना भी कार्यक्रम का प्रमुख उद्देश्य है।शिविर में फिजियोथैरेपी चिकित्सक डॉ. राजीव कुमार ने बच्चों की शारीरिक स्थिति की जांच की। वहीं बिहार शिक्षा परियोजना के बीआरपी दिव्यांगता अभ्युदय दुबे, राजकुमार पांडेय, रघुनाथ यादव व अनिल कुमार समेत अन्य कर्मियों ने रजिस्ट्रेशन एवं अन्य कार्यों में सहयोग किया।अधिकारियों ने अभिभावकों को दिव्यांग बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजने तथा समावेशी शिक्षा के तहत उपलब्ध सुविधाओं का लाभ उठाने की जानकारी दी।उन्होंने कहा कि दिव्यांग बच्चों को उनकी जरूरत के अनुसार शिक्षा एवं अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए विभाग की ओर से लगातार प्रयास किया जा रहा है।
    4
    दिव्यांग बच्चों के शिविर में 100 का रजिस्ट्रेशन
---- जांच के बाद पात्र बच्चों को मिलेगा दिव्यांग प्रमाण पत्र, सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में होगी सहूलियत।
नौतन।प्रखंड संसाधन केंद्र में गुरुवार को बिहार शिक्षा परियोजना के समावेशी शिक्षा कार्यक्रम के तहत 6 से 18 वर्ष आयु वर्ग के दिव्यांग बच्चों के लिए विशेष शिविर लगाया गया। शिविर में प्रखंड क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों से पहुंचे करीब 100 दिव्यांग बच्चों का रजिस्ट्रेशन किया गया। बच्चों के साथ उनके अभिभावक भी शिविर में पहुंचे।रजिस्ट्रेशन के बाद बच्चों की आवश्यक स्वास्थ्य एवं दिव्यांगता संबंधी जांच की जाएगी। जांच में पात्र पाए जाने वाले बच्चों को निर्धारित प्रक्रिया के तहत दिव्यांग प्रमाण पत्र उपलब्ध कराया जाएगा। प्रमाण पत्र मिलने से बच्चों को सरकार की ओर से संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने में सहूलियत होगी।शिविर की अध्यक्षता प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी रियाज अहमद ने की। पीएचसी प्रभारी डॉ. अमरीश कुमार सिंह ने बताया कि शिविर का उद्देश्य दिव्यांग बच्चों की पहचान कर उनकी दिव्यांगता का आकलन कराना और उन्हें आवश्यक प्रमाण पत्र उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि जानकारी के अभाव में कई दिव्यांग बच्चे सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित रह जाते हैं। ऐसे बच्चों को चिन्हित कर शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ना भी कार्यक्रम का प्रमुख उद्देश्य है।शिविर में फिजियोथैरेपी चिकित्सक डॉ. राजीव कुमार ने बच्चों की शारीरिक स्थिति की जांच की। वहीं बिहार शिक्षा परियोजना के बीआरपी दिव्यांगता अभ्युदय दुबे, राजकुमार पांडेय, रघुनाथ यादव व अनिल कुमार समेत अन्य कर्मियों ने रजिस्ट्रेशन एवं अन्य कार्यों में सहयोग किया।अधिकारियों ने अभिभावकों को दिव्यांग बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजने तथा समावेशी शिक्षा के तहत उपलब्ध सुविधाओं का लाभ उठाने की जानकारी दी।उन्होंने कहा कि दिव्यांग बच्चों को उनकी जरूरत के अनुसार शिक्षा एवं अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए विभाग की ओर से लगातार प्रयास किया जा रहा है।
    user_मुकेश कुमार
    मुकेश कुमार
    Press advisory नौतन, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    21 hrs ago
  • सुगौली एचपीसीएल परिसर में गन्ना विभाग द्वारा कृषि यंत्रों के मेला का किया गया आयोजन, पहुंचे सैकड़ों किसान।
    1
    सुगौली एचपीसीएल परिसर में गन्ना विभाग द्वारा कृषि यंत्रों के मेला का किया गया आयोजन, पहुंचे सैकड़ों किसान।
    user_Shambhu sharan
    Shambhu sharan
    सुगौली, पूर्वी चंपारण, बिहार•
    5 min ago
  • #AkhileshYadav #AkhileshYadavNews #UPPolitics #UttarPradesh #AkhileshYadav #AkhileshYadavNews #UPPolitics #UttarPradesh
    1
    #AkhileshYadav #AkhileshYadavNews #UPPolitics #UttarPradesh
#AkhileshYadav #AkhileshYadavNews #UPPolitics #UttarPradesh
    user_Ksr bihar news
    Ksr bihar news
    Content Creator (YouTuber) सुगौली, पूर्वी चंपारण, बिहार•
    12 hrs ago
  • बैरिया सीओ और श्रीनगर थाना के द्वारा बगही बाघंबरपुर में हटाया गया अतिक्रमण बैरिया सीओ और श्रीनगर थाना के द्वारा बगही बाघंबरपुर में हटाया गया अतिक्रमण न्यायालय के आदेश अनुसार आम गैरमजरूआ जमीन पे किया गया अतिक्रमण को मुक्त कराया गया
    1
    बैरिया सीओ और श्रीनगर थाना के द्वारा बगही बाघंबरपुर में हटाया गया अतिक्रमण 
बैरिया सीओ और श्रीनगर थाना के द्वारा बगही बाघंबरपुर में हटाया गया अतिक्रमण न्यायालय के आदेश अनुसार आम गैरमजरूआ जमीन पे किया गया अतिक्रमण को मुक्त कराया गया
    user_BN Chitranjan
    BN Chitranjan
    Local News Reporter बैरिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    35 min ago
  • न्यायालय के आदेश के बाद अंचल प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आम गैरमजरूआ जमीन को अतिक्रमण मुक्त करा दिया। मामला बगही बघम्बरपुर पंचायत के वार्ड संख्या-4 का है, जहां बुधवार को प्रशासनिक टीम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और न्यायालय के आदेश के आलोक में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की।
    1
    न्यायालय के आदेश के बाद अंचल प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आम गैरमजरूआ जमीन को अतिक्रमण मुक्त करा दिया।
मामला बगही बघम्बरपुर पंचायत के वार्ड संख्या-4 का है, जहां बुधवार को प्रशासनिक टीम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और न्यायालय के आदेश के आलोक में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की।
    user_Niraj Raj
    Niraj Raj
    बैरिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    5 hrs ago
  • जीएमसीएच बेतिया में अचानक पहुंची अधिकारियों की टीम, दवा से लेकर चिकित्सा सुविधाओं तक की हुई गहन जांच जिला पदाधिकारी, पश्चिम चंपारण श्री तरनजोत सिंह के निर्देश पर नगर आयुक्त, नगर निगम बेतिया सुश्री शिवाक्षी दीक्षित एवं वरीय उप समाहर्ता श्रीमती रोचना माद्री ने जीएमसीएच बेतिया का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने अस्पताल में मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही चिकित्सा सुविधाओं, दवाओं और अन्य चिकित्सा सामग्रियों की विस्तृत जांच की। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने ओपीडी, आईपीडी, दवा वितरण केंद्र, स्टोर रूम समेत अस्पताल के विभिन्न कक्षों का गहन जायजा लिया। दवाओं और चिकित्सा सामग्रियों के स्टॉक, वितरण व्यवस्था तथा मरीजों को मिल रही सुविधाओं की स्थिति की जानकारी ली गई। अधिकारियों ने इलाजरत मरीजों और उनके परिजनों से सीधे संवाद कर अस्पताल की व्यवस्थाओं, दवाओं की उपलब्धता, चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों की सेवाओं को लेकर फीडबैक भी लिया। निरीक्षण के दौरान जीएमसीएच प्रशासन को अस्पताल में उपलब्ध दवाओं की अद्यतन सूची प्रमुख स्थान पर प्रदर्शित करने, साफ-सफाई व्यवस्था को नियमित और बेहतर बनाए रखने तथा सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावी करने का निर्देश दिया गया। साथ ही आवश्यक दवाओं और चिकित्सा सामग्रियों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया। अधिकारियों ने चिकित्सकों, पैरामेडिकल स्टाफ एवं अन्य कर्मियों की रोस्टर के अनुसार शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने तथा मरीजों को सरकार की ओर से देय सभी सुविधाएं निर्धारित मानकों के अनुरूप और समय पर उपलब्ध कराने का स्पष्ट निर्देश दिया।
    1
    जीएमसीएच बेतिया में अचानक पहुंची अधिकारियों की टीम, दवा से लेकर चिकित्सा सुविधाओं तक की हुई गहन जांच
जिला पदाधिकारी, पश्चिम चंपारण श्री तरनजोत सिंह के निर्देश पर नगर आयुक्त, नगर निगम बेतिया सुश्री शिवाक्षी दीक्षित एवं वरीय उप समाहर्ता श्रीमती रोचना माद्री ने जीएमसीएच बेतिया का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने अस्पताल में मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही चिकित्सा सुविधाओं, दवाओं और अन्य चिकित्सा सामग्रियों की विस्तृत जांच की।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने ओपीडी, आईपीडी, दवा वितरण केंद्र, स्टोर रूम समेत अस्पताल के विभिन्न कक्षों का गहन जायजा लिया। दवाओं और चिकित्सा सामग्रियों के स्टॉक, वितरण व्यवस्था तथा मरीजों को मिल रही सुविधाओं की स्थिति की जानकारी ली गई।
अधिकारियों ने इलाजरत मरीजों और उनके परिजनों से सीधे संवाद कर अस्पताल की व्यवस्थाओं, दवाओं की उपलब्धता, चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों की सेवाओं को लेकर फीडबैक भी लिया। निरीक्षण के दौरान जीएमसीएच प्रशासन को अस्पताल में उपलब्ध दवाओं की अद्यतन सूची प्रमुख स्थान पर प्रदर्शित करने, साफ-सफाई व्यवस्था को नियमित और बेहतर बनाए रखने तथा सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावी करने का निर्देश दिया गया।
साथ ही आवश्यक दवाओं और चिकित्सा सामग्रियों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया। अधिकारियों ने चिकित्सकों, पैरामेडिकल स्टाफ एवं अन्य कर्मियों की रोस्टर के अनुसार शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने तथा मरीजों को सरकार की ओर से देय सभी सुविधाएं निर्धारित मानकों के अनुरूप और समय पर उपलब्ध कराने का स्पष्ट निर्देश दिया।
    user_S9 Bihar
    S9 Bihar
    News Anchor बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    2 hrs ago
  • नौतन प्रखंड के मडुआहा में 24 वर्षीय युवक को पिट पिट कर मार डाला - गांव में छाया मातम !! #Nautan #Maduaahanews #Bettiahpolice नौतन प्रखंड के मडुआहा में 24 वर्षीय युवक को पिट पिट कर मार डाला - गांव में छाया मातम !! #Nautan #Maduaahanews #Bettiahpolice
    1
    नौतन प्रखंड के मडुआहा में 24 वर्षीय युवक को पिट पिट कर मार डाला - गांव में छाया मातम !! 

#Nautan #Maduaahanews #Bettiahpolice
नौतन प्रखंड के मडुआहा में 24 वर्षीय युवक को पिट पिट कर मार डाला - गांव में छाया मातम !! 
#Nautan #Maduaahanews #Bettiahpolice
    user_News Roots 24
    News Roots 24
    Video Creator बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    20 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.