logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

ऊंचाहार में आस्था का महासंगम, शिव महापुराण कथा में उमड़ा लाखों का जनसमुदाय,,,, तेलंगाना के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल की गरिमामयी मौजूदगी, शिव महापुराण कथा में दिग्गजों का जमावड़ा; तमाम मंत्री-विधायक एवं विशिष्टजन रहे मौजूद ऊंचाहार, रायबरेली। ऊंचाहार में चल रही श्री शिव महापुराण कथा के पंचम दिवस आस्था का विराट जनसैलाब उमड़ा। पूज्य पं. प्रदीप मिश्रा जी के श्रीमुख से भगवान महादेव की महिमा और सनातन संस्कृति का संदेश सुनने के लिए लाखों श्रद्धालु कथा स्थल पहुंचे। विशाल पंडाल से लेकर आसपास के मैदानों और मार्गों तक शिवभक्तों का जनसमुद्र दिखाई दिया। हर-हर महादेव के जयघोष से पूरा क्षेत्र शिवमय हो उठा। पंचम दिवस पूज्य पं. प्रदीप मिश्रा जी ने भगवान शिव की महिमा का वर्णन करते हुए कहा कि महादेव सनातन जीवन-दर्शन के आधार हैं। शिवभक्ति मनुष्य को त्याग, तपस्या, संयम, करुणा और लोककल्याण की प्रेरणा देती है। उन्होंने श्रद्धालुओं से शिव के प्रति आस्था को जीवन और आचरण का हिस्सा बनाने का संदेश दिया। कथा के दौरान लाखों श्रद्धालु भाव-विभोर होकर कथा का श्रवण करते रहे। कथा के पंचम दिवस तेलंगाना के राज्यपाल श्री शिव प्रताप शुक्ल भी पहुंचे। उन्होंने पूज्य पं. प्रदीप मिश्रा जी का आशीर्वाद लिया और भगवान महादेव के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की। उन्होंने कहा कि सनातन संस्कृति भारत की आत्मा है और भगवान शिव त्याग, तपस्या, करुणा एवं लोककल्याण के प्रतीक हैं। ऐसी कथाएं समाज को संस्कारों से जोड़ने और नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से परिचित कराने का महत्वपूर्ण कार्य करती हैं। महामहिम राज्यपाल ने इस विराट आयोजन के लिए कैबिनेट मंत्री श्री मनोज कुमार पांडेय के प्रयासों की विशेष सराहना की। उन्होंने मनोज पांडेय जी से अपने आत्मीय संबंधों का उल्लेख करते हुए कहा कि उनके साथ लंबे समय से आत्मीयता और विश्वास का रिश्ता रहा है। उन्होंने कहा कि मनोज पांडेय जी ने जिस श्रद्धा, संकल्प और समर्पण के साथ ऊंचाहार में इस विशाल धार्मिक आयोजन को साकार किया है, वह प्रशंसनीय है। कैबिनेट मंत्री श्री मनोज कुमार पांडेय ने कहा कि ऊंचाहार में शिव महापुराण कथा का आयोजन क्षेत्र की जनता की भगवान महादेव के प्रति अटूट आस्था का प्रतीक है। लाखों श्रद्धालुओं का उमड़ा जनसमुद्र सनातन आस्था की जीवंत शक्ति का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि यह आयोजन कथा के साथ भक्ति, सेवा, संस्कार और सनातन संस्कृति का विराट संगम बन गया है। इस अवसर पर राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला, राज्यमंत्री जसवंत सिंह सैनी, राज्यमंत्री मनोहर लाल कोरी, लोक गायिका एवं पद्मश्री मालिनी अवस्थी, वरिष्ठ आईएएस वेदपति मिश्र, विधायक सुभाष त्रिपाठी, विधायक पूनम संघवार, सांसद अशोक रावत, विधायक संजय कुमार जायसवाल तथा पूर्व विधायक हरिओम यादव समेत बड़ी संख्या में मंत्री, विधायक, जनप्रतिनिधि एवं विशिष्टजन मौजूद रहे। लाखों श्रद्धालुओं की उपस्थिति को देखते हुए आयोजन स्थल पर सुरक्षा, यातायात, पेयजल, चिकित्सा और स्वच्छता की व्यापक व्यवस्थाएं की गईं। पंचम दिवस ऊंचाहार में आस्था का महासंगम, शिवभक्ति का विराट जनसैलाब और दिग्गजों का जमावड़ा आकर्षण का केंद्र रहा।

11 hrs ago
user_Harinarayan Tiwari
Harinarayan Tiwari
Court reporter Unchahar, Rae Bareli•
11 hrs ago
2c774165-eca6-4252-9b14-497a9da82deb

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • रायबरेली में जमीनी विवाद में महिलाओं के बीच मारपीट, वीडियो वायरल रायबरेली। लालगंज थाना क्षेत्र की नरपतगंज चौकी अंतर्गत भीरागोविंदपुर गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों की महिलाओं के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। विवाद के दौरान दोनों पक्षों की महिलाएं आपस में भिड़ गईं और जमकर लात-घूंसे चले। मारपीट के दौरान मौके पर काफी देर तक हंगामे की स्थिति बनी रही। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया। वायरल वीडियो में महिलाओं के बीच मारपीट होती दिखाई दे रही है। स्थानीय लोगों के मुताबिक विवाद की वजह जमीन से जुड़ा मामला बताया जा रहा है। हालांकि, विवाद की वास्तविक वजह और मारपीट की शुरुआत किस बात को लेकर हुई, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। घटना की जानकारी सामने आने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस द्वारा वायरल वीडियो और उपलब्ध तथ्यों के आधार पर पूरे घटनाक्रम की पड़ताल की जा रही है। दोनों पक्षों की ओर से दी गई शिकायतों और जांच के आधार पर आवश्यक कार्रवाई किए जाने की बात कही जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद मामले में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
    1
    रायबरेली में जमीनी विवाद में महिलाओं के बीच मारपीट, वीडियो वायरल
रायबरेली। लालगंज थाना क्षेत्र की नरपतगंज चौकी अंतर्गत भीरागोविंदपुर गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों की महिलाओं के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। विवाद के दौरान दोनों पक्षों की महिलाएं आपस में भिड़ गईं और जमकर लात-घूंसे चले। मारपीट के दौरान मौके पर काफी देर तक हंगामे की स्थिति बनी रही।
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया। वायरल वीडियो में महिलाओं के बीच मारपीट होती दिखाई दे रही है। स्थानीय लोगों के मुताबिक विवाद की वजह जमीन से जुड़ा मामला बताया जा रहा है। हालांकि, विवाद की वास्तविक वजह और मारपीट की शुरुआत किस बात को लेकर हुई, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।
घटना की जानकारी सामने आने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस द्वारा वायरल वीडियो और उपलब्ध तथ्यों के आधार पर पूरे घटनाक्रम की पड़ताल की जा रही है। दोनों पक्षों की ओर से दी गई शिकायतों और जांच के आधार पर आवश्यक कार्रवाई किए जाने की बात कही जा रही है।
पुलिस का कहना है कि जांच के बाद मामले में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
    user_Deepak Kumar
    Deepak Kumar
    Local News Reporter ऊंचाहार, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • ऊँचाहार की धरा गूंजी हर-हर महादेव के जयघोष से: तेलंगाना के राज्यपाल माननीय शिव प्रताप शुक्ल ने श्री शिवमहापुराण कथा में की शिरकत ऊँचाहार की धरा गूंजी हर-हर महादेव के जयघोष से: तेलंगाना के राज्यपाल माननीय शिव प्रताप शुक्ल ने श्री शिवमहापुराण कथा में की शिरकत ​विशेष ​ऊँचाहार (रायबरेली): आध्यात्मिक और धार्मिक ऊर्जा से सराबोर ऊँचाहार की पावन धरा पर उस समय एक ऐतिहासिक क्षण देखने को मिला, जब तेलंगाना के माननीय राज्यपाल श्री शिव प्रताप शुक्ल जी का इस ऐतिहासिक भूमि पर आत्मीय स्वागत और अभिनंदन किया गया। उनके आगमन से स्थानीय निवासियों और श्रद्धालुओं में भारी उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला। ​श्री शिवमहापुराण कथा में सहभागिता ​अपने प्रवास के दौरान, माननीय राज्यपाल महोदय ने प्रसिद्ध कथा व्यास पूज्य पंडित प्रदीप मिश्रा जी महाराज के सान्निध्य में पहुंचकर व्यासपीठ का आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके पश्चात उन्होंने पूरी श्रद्धा और तल्लीनता के साथ श्री शिवमहापुराण कथा का श्रवण कर इसके आध्यात्मिक पुण्य का लाभ उठाया। सनातन संस्कृति के प्रति उनका यह समर्पण उपस्थित सभी संतों और भक्तों के लिए प्रेरणा का स्त्रोत बना। ​लाखों भक्तों की भव्य उपस्थिति ​इस धार्मिक आयोजन का मुख्य आकर्षण पंडाल में उमड़ा जनसैलाब रहा। कार्यक्रम स्थल पर लाखों की संख्या में पहुंचे शिवभक्तों की उपस्थिति ने इस अनुष्ठान को एक महाकुंभ का रूप दे दिया। चारों ओर गूंजते "हर-हर महादेव" के अलौकिक जयघोष से पूरा वातावरण पूरी तरह से शिवमय हो गया। ​माननीय राज्यपाल महोदय की गरिमामयी और आत्मीय उपस्थिति ने इस भव्य आयोजन के गौरव को और अधिक बढ़ा दिया। इस अवसर पर स्थानीय प्रशासन, आयोजक मंडल और गणमान्य नागरिकों ने राज्यपाल महोदय का आभार व्यक्त करते हुए इस आयोजन को अविस्मरणीय बताया।
    3
    ऊँचाहार की धरा गूंजी हर-हर महादेव के जयघोष से: तेलंगाना के राज्यपाल माननीय शिव प्रताप शुक्ल ने श्री शिवमहापुराण कथा में की शिरकत
ऊँचाहार की धरा गूंजी हर-हर महादेव के जयघोष से: तेलंगाना के राज्यपाल माननीय शिव प्रताप शुक्ल ने श्री शिवमहापुराण कथा में की शिरकत
​विशेष 
​ऊँचाहार (रायबरेली):
आध्यात्मिक और धार्मिक ऊर्जा से सराबोर ऊँचाहार की पावन धरा पर उस समय एक ऐतिहासिक क्षण देखने को मिला, जब तेलंगाना के माननीय राज्यपाल श्री शिव प्रताप शुक्ल जी का इस ऐतिहासिक भूमि पर आत्मीय स्वागत और अभिनंदन किया गया। उनके आगमन से स्थानीय निवासियों और श्रद्धालुओं में भारी उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला।
​श्री शिवमहापुराण कथा में सहभागिता
​अपने प्रवास के दौरान, माननीय राज्यपाल महोदय ने प्रसिद्ध कथा व्यास पूज्य पंडित प्रदीप मिश्रा जी महाराज के सान्निध्य में पहुंचकर व्यासपीठ का आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके पश्चात उन्होंने पूरी श्रद्धा और तल्लीनता के साथ श्री शिवमहापुराण कथा का श्रवण कर इसके आध्यात्मिक पुण्य का लाभ उठाया। सनातन संस्कृति के प्रति उनका यह समर्पण उपस्थित सभी संतों और भक्तों के लिए प्रेरणा का स्त्रोत बना।
​लाखों भक्तों की भव्य उपस्थिति
​इस धार्मिक आयोजन का मुख्य आकर्षण पंडाल में उमड़ा जनसैलाब रहा। कार्यक्रम स्थल पर लाखों की संख्या में पहुंचे शिवभक्तों की उपस्थिति ने इस अनुष्ठान को एक महाकुंभ का रूप दे दिया। चारों ओर गूंजते "हर-हर महादेव" के अलौकिक जयघोष से पूरा वातावरण पूरी तरह से शिवमय हो गया।
​माननीय राज्यपाल महोदय की गरिमामयी और आत्मीय उपस्थिति ने इस भव्य आयोजन के गौरव को और अधिक बढ़ा दिया। इस अवसर पर स्थानीय प्रशासन, आयोजक मंडल और गणमान्य नागरिकों ने राज्यपाल महोदय का आभार व्यक्त करते हुए इस आयोजन को अविस्मरणीय बताया।
    user_Dhirendra Shukla
    Dhirendra Shukla
    ऊंचाहार, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • रायबरेली मौसम अपडेट: आज होगी गरज के साथ बारिश, जाने आने वाले दिनों का हाल ​रायबरेली, उत्तर प्रदेश: रायबरेली में आज का अधिकतम तापमान 33°C और न्यूनतम तापमान 27°C रहने का अनुमान है। दिन में गरज के साथ बारिश (50% संभावना) और रात के समय तेज गरज के साथ बारिश (75% संभावना) होने के आसार हैं। ​आगामी दिनों का मौसम पूर्वानुमान: ​कल (बुधवार): दिन में गरज के साथ बारिश (55% संभावना) होगी, अधिकतम तापमान 32°C और न्यूनतम तापमान 26°C रहेगा। ​गुरुवार और शुक्रवार: मौसम मुख्य रूप से साफ और धूप वाला रहेगा, अधिकतम तापमान 33°C और न्यूनतम तापमान 26°C रहने की उम्मीद है। ​शनिवार और रविवार: शनिवार को दिन में बारिश की 75% संभावना है, जबकि रविवार को धूप के साथ 45% बारिश के आसार हैं।
    1
    रायबरेली मौसम अपडेट: आज होगी गरज के साथ बारिश, जाने आने वाले दिनों का हाल 
​रायबरेली, उत्तर प्रदेश:
रायबरेली में आज का अधिकतम तापमान 33°C और न्यूनतम तापमान 27°C रहने का अनुमान है। दिन में गरज के साथ बारिश (50% संभावना) और रात के समय तेज गरज के साथ बारिश (75% संभावना) होने के आसार हैं। 
​आगामी दिनों का मौसम पूर्वानुमान: 
​कल (बुधवार): दिन में गरज के साथ बारिश (55% संभावना) होगी, अधिकतम तापमान 32°C और न्यूनतम तापमान 26°C रहेगा।
​गुरुवार और शुक्रवार: मौसम मुख्य रूप से साफ और धूप वाला रहेगा, अधिकतम तापमान 33°C और न्यूनतम तापमान 26°C रहने की उम्मीद है।
​शनिवार और रविवार: शनिवार को दिन में बारिश की 75% संभावना है, जबकि रविवार को धूप के साथ 45% बारिश के आसार हैं।
    user_Vijay Shukla
    Vijay Shukla
    Local News Reporter ऊंचाहार, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • 24 घंटे बाद भी बुजुर्ग इंद्रपाल को नहीं मिला न्याय, पुलिस की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल
    1
    24 घंटे बाद भी बुजुर्ग इंद्रपाल को नहीं मिला न्याय, पुलिस की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल
    user_कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज
    कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज
    सिराथू, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • किसानों का बड़ा ऐलान - 21 सितंबर को 75 जिलों में ज्ञापन, 5 अक्टूबर को दिल्ली कूच एटा बिग ब्रेकिंग किसानों का बड़ा ऐलान - 21 सितंबर को 75 जिलों में ज्ञापन, 5 अक्टूबर को दिल्ली कूच एटा के सुललित गार्डन में भाकियू (भानु) की समीक्षा बैठक में आंदोलन का खाका तैयार प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर योगेश प्रताप सिंह बोले - 7 प्रमुख मांगों को लेकर पीएम और सीएम के नाम देंगे ज्ञापन किसान आयोग का गठन, प्राकृतिक खेती को बढ़ावा, महंगाई में राहत के लिए डीजल-पेट्रोल-गैस-बिजली के दाम आधे हों, शिक्षा-चिकित्सा मुफ्त हो, भ्रष्टाचार पर आजीवन कारावास, टोल टैक्स खत्म हो और जवान-किसान के परिवार को अधिक सहायता मिले जिलाध्यक्ष पंकज सिंह की अध्यक्षता में एटा-कासगंज के पदाधिकारी रहे मौजूद, दिल्ली कूच की तैयारी शुरू
    1
    किसानों का बड़ा ऐलान - 21 सितंबर को 75 जिलों में ज्ञापन, 5 अक्टूबर को दिल्ली कूच
एटा बिग ब्रेकिंग 
किसानों का बड़ा ऐलान - 21 सितंबर को 75 जिलों में ज्ञापन, 5 अक्टूबर को दिल्ली कूच
एटा के सुललित गार्डन में भाकियू (भानु) की समीक्षा बैठक में आंदोलन का खाका तैयार
प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर योगेश प्रताप सिंह बोले - 7 प्रमुख मांगों को लेकर पीएम और सीएम के नाम देंगे ज्ञापन
किसान आयोग का गठन, प्राकृतिक खेती को बढ़ावा, महंगाई में राहत के लिए डीजल-पेट्रोल-गैस-बिजली के दाम आधे हों, शिक्षा-चिकित्सा मुफ्त हो, भ्रष्टाचार पर आजीवन कारावास, टोल टैक्स खत्म हो और जवान-किसान के परिवार को अधिक सहायता मिले
जिलाध्यक्ष पंकज सिंह की अध्यक्षता में एटा-कासगंज के पदाधिकारी रहे मौजूद, दिल्ली कूच की तैयारी शुरू
    user_पत्रकार आसिफ हुसैन
    पत्रकार आसिफ हुसैन
    Photographer खागा, फतेहपुर, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • EVM-VVPAT गोदाम का निरीक्षण, 17 सितंबर से शुरू होगी FLC रायबरेली। जिलाधिकारी सरनीत कौर ने मंगलवार को राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में EVM एवं VVPAT गोदाम का निरीक्षण किया। नियमानुसार प्रत्येक तीन महीने में होने वाले त्रैमासिक आंतरिक निरीक्षण के तहत गोदाम खोला गया। इस दौरान जिलाधिकारी ने ईवीएम और वीवीपैट मशीनों की सुरक्षा व्यवस्था, रखरखाव तथा गोदाम में की गई अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने अधिकारियों से सुरक्षा प्रबंधों की जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़ी मशीनों की सुरक्षा में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए। गोदाम की सुरक्षा व्यवस्था निर्धारित मानकों के अनुरूप सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार आगामी 17 सितंबर से EVM की फर्स्ट लेवल चेकिंग (FLC) शुरू होनी है। निरीक्षण के दौरान FLC को लेकर प्रशासन द्वारा की गई तैयारियों की भी समीक्षा की गई। प्रशासन का कहना है कि निर्वाचन प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूरी की जा रही हैं। निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारी एवं राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
    1
    EVM-VVPAT गोदाम का निरीक्षण, 17 सितंबर से शुरू होगी FLC
रायबरेली। जिलाधिकारी सरनीत कौर ने मंगलवार को राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में EVM एवं VVPAT गोदाम का निरीक्षण किया। नियमानुसार प्रत्येक तीन महीने में होने वाले त्रैमासिक आंतरिक निरीक्षण के तहत गोदाम खोला गया। इस दौरान जिलाधिकारी ने ईवीएम और वीवीपैट मशीनों की सुरक्षा व्यवस्था, रखरखाव तथा गोदाम में की गई अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने अधिकारियों से सुरक्षा प्रबंधों की जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़ी मशीनों की सुरक्षा में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए। गोदाम की सुरक्षा व्यवस्था निर्धारित मानकों के अनुरूप सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
जिलाधिकारी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार आगामी 17 सितंबर से EVM की फर्स्ट लेवल चेकिंग (FLC) शुरू होनी है। निरीक्षण के दौरान FLC को लेकर प्रशासन द्वारा की गई तैयारियों की भी समीक्षा की गई।
प्रशासन का कहना है कि निर्वाचन प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूरी की जा रही हैं। निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारी एवं राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
    user_Deepak Kumar
    Deepak Kumar
    Local News Reporter ऊंचाहार, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • कौशांबी। मंझनपुर थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर गांव में कार की डिग्गी से मिले युवक रवि यादव के शव के मामले का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। पुलिस ने हत्या के आरोप में संदीप यादव और शानू यादव को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, ममेरी बहन से शादी की बात को लेकर शराब पीने के दौरान रवि और आरोपियों के बीच विवाद हुआ था। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर ईंट से हमला कर रवि यादव की हत्या कर दी गई। इसके बाद शव को कार की डिग्गी में रखकर मौके से भागने का प्रयास किया गया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर कथित आलाकत्ल ईंट और मृतक का सामान बरामद किया है। मामले में पुलिस आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है। कौशांबी। मंझनपुर थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर गांव में कार की डिग्गी से मिले युवक रवि यादव के शव के मामले का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। पुलिस ने हत्या के आरोप में संदीप यादव और शानू यादव को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, ममेरी बहन से शादी की बात को लेकर शराब पीने के दौरान रवि और आरोपियों के बीच विवाद हुआ था। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर ईंट से हमला कर रवि यादव की हत्या कर दी गई। इसके बाद शव को कार की डिग्गी में रखकर मौके से भागने का प्रयास किया गया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर कथित आलाकत्ल ईंट और मृतक का सामान बरामद किया है। मामले में पुलिस आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।
    1
    कौशांबी। मंझनपुर थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर गांव में कार की डिग्गी से मिले युवक रवि यादव के शव के मामले का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। पुलिस ने हत्या के आरोप में संदीप यादव और शानू यादव को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, ममेरी बहन से शादी की बात को लेकर शराब पीने के दौरान रवि और आरोपियों के बीच विवाद हुआ था। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर ईंट से हमला कर रवि यादव की हत्या कर दी गई। इसके बाद शव को कार की डिग्गी में रखकर मौके से भागने का प्रयास किया गया।
पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर कथित आलाकत्ल ईंट और मृतक का सामान बरामद किया है। मामले में पुलिस आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।

    user_HEMRAJ MAURYA
    HEMRAJ MAURYA
    सिराथू, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • व्यापारी को घेरकर मारपीट और 45 हजार रुपये लूटने का आरोप, एसपी से कार्रवाई की गुहार कौशाम्बी👉👉👉 करारी थाना क्षेत्र में एक व्यापारी को रास्ते में रोककर मारपीट करने और जेब में रखे 45 हजार रुपये लूटने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कड़ी कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग को लेकर पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी को प्रार्थना पत्र दिया है।मंझनपुर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर निवासी अफसर अली पुत्र एहसान अली ने एसपी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि वह भैंस आदि का व्यापार कर परिवार का भरण-पोषण करता है। आरोप है कि 13 सितंबर 2026 की शाम करीब पांच बजे वह अपने ससुराल हिसामपुर से बहादुरपुर स्थित घर जा रहा था। जैसे ही वह डीआईओएस विद्यालय के पहले जुमदुआ चौराहे के पास पहुंचा, वहां पहले से घात लगाए बैठे कुछ लोगों ने उसे रोक लिया। पीड़ित के अनुसार, आरोपियों ने उसे मोटरसाइकिल से घसीटकर पटक दिया और लात-घूंसों से जमकर मारपीट की। आरोप है कि हमलावरों ने गाली-गलौज करते हुए उसकी जेब में रखे 45 हजार रुपये लूट लिए। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई। पीड़ित ने घटना का वीडियो अपने पास मौजूद होने का दावा किया है।शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि घटना की लिखित तहरीर करारी थाने में देने के बावजूद अब तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है। उसने पुलिस अधीक्षक से मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने और कठोर कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
    1
    व्यापारी को घेरकर मारपीट और 45 हजार रुपये लूटने का आरोप, एसपी से कार्रवाई की गुहार

कौशाम्बी👉👉👉 करारी थाना क्षेत्र में एक व्यापारी को रास्ते में रोककर मारपीट करने और जेब में रखे 45 हजार रुपये लूटने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कड़ी कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग को लेकर पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी को प्रार्थना पत्र दिया है।मंझनपुर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर निवासी अफसर अली पुत्र एहसान अली ने एसपी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि वह भैंस आदि का व्यापार कर परिवार का भरण-पोषण करता है। आरोप है कि 13 सितंबर 2026 की शाम करीब पांच बजे वह अपने ससुराल हिसामपुर से बहादुरपुर स्थित घर जा रहा था। जैसे ही वह डीआईओएस विद्यालय के पहले जुमदुआ चौराहे के पास पहुंचा, वहां पहले से घात लगाए बैठे कुछ लोगों ने उसे रोक लिया।
पीड़ित के अनुसार, आरोपियों ने उसे मोटरसाइकिल से घसीटकर पटक दिया और लात-घूंसों से जमकर मारपीट की। आरोप है कि हमलावरों ने गाली-गलौज करते हुए उसकी जेब में रखे 45 हजार रुपये लूट लिए। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई। पीड़ित ने घटना का वीडियो अपने पास मौजूद होने का दावा किया है।शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि घटना की लिखित तहरीर करारी थाने में देने के बावजूद अब तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है। उसने पुलिस अधीक्षक से मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने और कठोर कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
    user_सन्त लाल मौर्य पत्रकार
    सन्त लाल मौर्य पत्रकार
    Media and information sciences faculty सिराथू, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.