कलेक्टर ने अपने समक्ष कराई हीमोग्लोबिन की जांच स्वास्थ सेवाओं की ली जानकारी शहडोल। कलेक्टर पार्थ जायसवाल एवं पुलिस अधीक्षक संजय कुमार अग्रवाल ने मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र धुरवार का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने स्वास्थ्य केंद्र में आए मरीजों से चर्चा कर स्वास्थ्य केंद्र में दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी प्राप्त की तथा अपने समक्ष हीमोग्लोबिन की जांच कराई। कलेक्टर ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए की प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में आने वाले मरीजों के लिए पर्याप्त मात्रा में दवाइयां उपलब्ध रहे। कलेक्टर ने कहा कि स्वास्थ्य केंद्र में आने वाले व्यक्तियों की सिकल सेल एनीमिया की भी जांच सुनिश्चित की जाए जिससे जिले को सिकल सेल एनीमिया मुक्त बनाया जा सके। उन्होंने अनमोल पोर्टल में दर्ज जानकारी, सिकल सेल एनीमिया की जांच, एनवेंडाजोल की दवाई खिलाने, स्वास्थ्य केंद्र में उपस्थित स्टाफ सहित अन्य जानकारियां भी प्राप्त की। कलेक्टर ने ओपीडी कक्ष, टेस्टिंग रूम सहित अनकक्षों का भी निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत शिवम प्रजापति, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्रीमती अमृता गर्ग सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
कलेक्टर ने अपने समक्ष कराई हीमोग्लोबिन की जांच स्वास्थ सेवाओं की ली जानकारी शहडोल। कलेक्टर पार्थ जायसवाल एवं पुलिस अधीक्षक संजय कुमार अग्रवाल ने मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र धुरवार का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने स्वास्थ्य केंद्र में आए मरीजों से चर्चा कर स्वास्थ्य केंद्र में दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी प्राप्त की तथा अपने समक्ष हीमोग्लोबिन की जांच कराई। कलेक्टर ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए की प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में आने वाले मरीजों के लिए पर्याप्त मात्रा में दवाइयां उपलब्ध रहे। कलेक्टर ने कहा कि स्वास्थ्य केंद्र में आने वाले व्यक्तियों की सिकल सेल एनीमिया की भी जांच सुनिश्चित की जाए जिससे जिले को सिकल सेल एनीमिया मुक्त बनाया जा सके। उन्होंने अनमोल पोर्टल में दर्ज जानकारी, सिकल सेल एनीमिया की जांच, एनवेंडाजोल की दवाई खिलाने, स्वास्थ्य केंद्र में उपस्थित स्टाफ सहित अन्य जानकारियां भी प्राप्त की। कलेक्टर ने ओपीडी कक्ष, टेस्टिंग रूम सहित अनकक्षों का भी निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत शिवम प्रजापति, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्रीमती अमृता गर्ग सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
- मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत कलेक्टर श्रीमती राखी सहाय एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अभय सिंह ने ग्राम धनवार में नल जल योजना एवं आरोग्य केंद्र का किया निरीक्षण मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत कलेक्टर श्रीमती राखी सहाय एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अभय सिंह ने ग्राम धनवार में नल जल योजना एवं आरोग्य केंद्र का किया निरीक्षण2
- भोपाल से हड़ताल स्थगित करने का आदेश जारी, उमरिया में भी जल्द सामान्य होंगे राजस्व कार्य भोपाल से हड़ताल स्थगित करने का आदेश जारी, उमरिया में भी जल्द सामान्य होंगे राजस्व कार्य उमरिया। मध्यप्रदेश पटवारी संघ, भोपाल द्वारा प्रदेशव्यापी अनिश्चितकालीन हड़ताल को स्थगित करने का आदेश जारी कर दिया गया है। 7 अगस्त 2026 को जारी इस आदेश के बाद उमरिया जिले में भी पटवारियों की हड़ताल समाप्त होने और राजस्व कार्य जल्द शुरू होने की संभावना है। गौरतलब है कि प्रदेशभर के पटवारी 3 अगस्त से विभिन्न मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर थे। इस दौरान राजस्व मंत्री, प्रमुख सचिव, सचिव राजस्व एवं आयुक्त राजस्व के साथ पटवारी संघ के प्रतिनिधिमंडल की कई दौर की चर्चा हुई। शासन की ओर से सकारात्मक पहल और महत्वपूर्ण आदेश जारी होने के बाद भोपाल में आयोजित बैठक में हड़ताल स्थगित करने का निर्णय लिया गया। भोपाल से आदेश जारी होने के बाद अब उमरिया जिला पटवारी संघ भी इस पर अमल करेगा। इसके साथ ही जिले में नामांतरण, सीमांकन, बंटवारा, फसल संबंधी कार्य, आय, जाति एवं निवास प्रमाण पत्रों के सत्यापन सहित अन्य लंबित राजस्व कार्य फिर से शुरू होने की उम्मीद है। इससे आम नागरिकों और किसानों को बड़ी राहत मिलेगी।2
- उमरिया जिला मुख्यालय में आवारा पशु बने दुर्घटना का कारण... *उमरिया जिला मुख्यालय में आवारा पशु बने दुर्घटना का कारण*। मध्य प्रदेश उमरिया जिला से खास रिपोर्ट, उमरिया जिला मुख्यालय नगर पालिका शहरी क्षेत्र के अंतर्गत वर्तमान में आवारा पशु बने दुर्घटना का कारण वर्तमान में शहर के वार्ड क्रमांक 1 से लेकर वार्ड क्रमांक 24 तक में शहर के विभिन्न चौराहे गांधी चौक स्टेशन चौक सिंगल टोला एवं मुख्य मार्ग पर आवारा पशु बैठे रहते हैं जिस कारण से प्रतिदिन दुर्घटनाएं होती हैं वर्तमान में नगर पालिका अधिकारी सीएमओ द्वारा भी कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है जिस कारण से उमरिया नगरवासीयो काफी परेशान है। जिस कारण से आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं।4
- उमरिया जिले के नौरोजाबाद क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आई है जहा देवगमा रेलवे फाटक पर रात के 2 बजेसे लगा है भीषण जाम, कीचड़ में एक ट्रक फंस जाने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। रात करीब 2 बजे से शुरू हुआ यह जाम शुक्रवार तक भी लोगों के लिए परेशानी का कारण बना रहा। जाम में ट्रक, बस, कार, एंबुलेंस और अन्य छोटे-बड़े वाहन घंटों तक फंसे रहे। यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क लंबे समय से अधूरी पड़ी है और बारिश के मौसम में यहां कीचड़ होने से आए दिन ऐसी स्थिति बनती रहती है।1
- मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान: कलेक्टर राखी सहाय ने मुंडा की सामुदायिक गौशाला का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान: कलेक्टर राखी सहाय ने मुंडा की सामुदायिक गौशाला का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा उमरिया। मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को कलेक्टर श्रीमती राखी सहाय एवं जिला प्रशासन की टीम ने जनपद पंचायत करकेली अंतर्गत ग्राम पंचायत मुंडा स्थित सामुदायिक गौशाला का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने गौवंश के संरक्षण, देखभाल, चारे-पानी की उपलब्धता तथा गौशाला के समुचित संचालन की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने गौशाला में मौजूद गौवंश की स्थिति का अवलोकन किया और संबंधित अधिकारियों से नियमित देखभाल, स्वास्थ्य परीक्षण, टीकाकरण एवं स्वच्छता व्यवस्था के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि गौशाला में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा पशुओं को समय पर चारा, स्वच्छ पेयजल और आवश्यक उपचार उपलब्ध कराया जाए। कलेक्टर श्रीमती राखी सहाय ने कहा कि सामुदायिक गौशालाएं केवल गौवंश संरक्षण का माध्यम नहीं हैं, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर पशु प्रबंधन और स्वच्छ वातावरण बनाए रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को गौशाला की व्यवस्थाओं की नियमित निगरानी करने तथा शासन की मंशा के अनुरूप संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत जिला प्रशासन लगातार गांवों में पहुंचकर शासकीय योजनाओं एवं विकास कार्यों की जमीनी हकीकत का निरीक्षण कर रहा है। अभियान का उद्देश्य आमजन तक शासन की योजनाओं का प्रभावी लाभ पहुंचाना, विभिन्न संस्थाओं की कार्यप्रणाली का मूल्यांकन करना तथा मौके पर ही समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है।1
- मध्य प्रदेश के उमरिया जिले के नौरोजाबाद फाटक से लेकर जोहिला पल तक वाहनों की लंबी कतार मध्य प्रदेश उमरिया नौरोजाबाद रेलवे फाटक पर रात 1:30 बजे से लगा जाम, स्टेशन से जोहिला पुल तक वाहनों कीलम्बी कतार डायवर्सन रोड पर बड़े-बड़े गड्ढों से बिगड़ी स्थिति, ठेकेदार की लापरवाही से परेशान हो रहे वाहन चालक नौरोजाबाद - नौरोजाबाद रेलवे फाटक (दैगमा समपार) पर शुक्रवार रात करीब 1:30 बजे से जाम की स्थिति बनी हुई है। जाम इतना लंबा है कि वाहनों की कतार एक ओर रेलवे स्टेशन तक तो दूसरी ओर जोहिला पुल तक पहुंच गई। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बताया जा रहा है कि फ्लाईओवर निर्माण के चलते बनाए गए डायवर्सन रोड पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। सड़क की खराब स्थिति के कारण वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो रही है और जाम की समस्या लगातार बनी हुई है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि डायवर्सन रोड के गड्ढों को भरने और सड़क को सुचारु बनाने के लिए ठेकेदार द्वारा लगातार लापरवाही बरती जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि डायवर्सन रोड की बदहाल स्थिति को लेकर कई बार मीडिया और समाचार पत्रों के माध्यम से प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया गया, लेकिन इसके बावजूद अब तक जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा समस्या का स्थायी समाधान नहीं कराया गया। समय रहते सड़क के गड्ढों को नहीं भरे जाने के कारण शुक्रवार रात से स्थिति और बिगड़ गई। जनता ने जताई नाराजगी जाम में फंसे लोगों का कहना है कि सड़क की समस्या के कारण रोजाना आवागमन प्रभावित हो रहा है। इसके बावजूद शासन-प्रशासन और निर्माण एजेंसी द्वारा गंभीरता नहीं दिखाई जा रही है। लोगों ने मांग की है कि डायवर्सन रोड के गड्ढों को तत्काल भरवाकर सड़क को आवागमन योग्य बनाया जाए और जाम की समस्या से निजात दिलाई जाए।2
- अभिभावकों से संपर्क स्थापित कर छूटे बच्चों को विद्यालय आने के लिए करें प्रेरित :- कलेक्टर ... शिक्षक, विद्यार्थियों को दे सामान्य ज्ञान की जानकारी :- श्री पार्थ जायसवाल ... कलेक्टर ने शासकीय प्राथमिक विद्यालय धुरवार की व्यवस्था सुधारने के लिए निर्देश ... शहडोल 7 अगस्त 2026:- मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के प्रथम दिवस कलेक्टर श्री पार्थ जायसवाल एवं पुलिस अधीक्षक श्री संजय कुमार अग्रवाल ने शासकीय प्राथमिक विद्यालय धुरवार का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने विद्यार्थियों की उपस्थिति के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने प्रधानाध्यापक को निर्देश दिए की जो बच्चे विद्यालय नहीं आ रहे हैं उनके अभिभावकों से संपर्क स्थापित कर उन्हें विद्यालय आने के लिए प्रेरित करें तथा उन्हें बेहतर से बेहतर शिक्षा देना सुनिश्चित करें एवं बच्चों को सामान्य ज्ञान की भी जानकारी दें। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने विद्यालय में दी जा रही सुविधाओं के संबंध में विद्यार्थियों से जानकारी प्राप्त की। उन्होंने मध्यान्ह भोजन, पुस्तक वितरण, गणवेश आदि की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने विद्यालय के विभिन्न कक्षाओं का भी निरीक्षण कर अव्यवस्थाओं को देख कर कड़ी नाराजगी व्यक्त की तथा वहां की व्यवस्थाएं सुधारने के निर्देश डी पी सी को दिए। उन्होंने कहा कि बच्चों की संख्या के अनुसार बर्तन, खाद्यान्न के बेहतर रख रखाव हेतु बर्तन क्रय करने के निर्देश भी दिए। निरीक्षण के दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री शिवम प्रजापति, अनविभागी अधिकारी राजस्व श्रीमती अमृता गर्ग सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।1
- *बुढ़ार में तालिबानी बर्बरता: चालकों को कमरे में बंद कर बेदम पीटा, बनाया तालिबानी वीडियो, मुंह खोलने पर दी 'घर से उठवाने'की धमकी!* *👉हिन्द ट्रांसपोर्ट बुढार के पास की वारदात;दबंगों की करतूत से चालकों में दहशत* *👉पीड़ित चालक इरशाद मोहम्मद ने खोला राज; म.प्र. ड्राइवर महासंघ की शरण में पहुँचे पीड़ित* *बुढ़ार (शहडोल)।* *कोयलांचल बुढ़ार में दबंगई और गुंडागर्दी की एक ऐसी सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जिसने कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। यहाँ मेहनत-मजदूरी कर अपना पेट पालने वाले निर्दोष चालकों (ड्राइवरों) के साथ तालिबानी अंदाज में मारपीट की गई, उन्हें कमरे में बंधक बनाया गया और जबरन कबूलनामा का वीडियो बनाकर 'मुंह खोलने पर घर से उठवाने' की खौफनाक धमकी दी गई।* *👉कमरे में बंद कर बरसाए लात-घूंसे डंडे बेल्ट!* *पीड़ित चालक इरशाद मोहम्मद (पिता: इंशरार मोहम्मद) ने आपबीती सुनाते हुए बताया कि बीते 29 जुलाई को उन्हें और उनके साथी चालकों—मुस्तकीम, मोहम्मद, सुनील रैदास, रजनीश काछी और शाहिद उर्फ पंडा को हिन्द ट्रांसपोर्ट कम्पनी बुढ़ार (मारुति नंदन पेट्रोल पंप के सामने) बुलाया गया। आरोप है कि वहाँ मौजूद अब्दुल सफीक खान, उसका भाई अब्दुल रफीक खान, उर्फ बल्लू, अमित गुप्ता,अंजी और उनके अन्य साथियों ने अचानक उन्हें एक कमरे में बंद कर दिया और हैवानियत पर उतारू हो गए।* *👉जबरन बनवाया वीडियो, दी मोह पर फिर से घर उठवाकर जमकर पिटाई करने की धमकी* *👉पीड़ितों का आरोप है कि बंद कमरे में दबंगों ने उन्हें बेदम पीटा।*। *👉डरा-धमकाकर जबरन मनमाफिक कबूलनामा करवाया और मोबाइल से उसका वीडियो भी रिकॉर्ड कर लिया। हद तो तब हो गई जब आरोपियों ने साफ़-साफ़ लहजे में धमकी दी कि— "अगर पुलिस के पास गए या मुँह खोला, तो जान से हाथ धोना पड़ेगा और सीधे घर से उड़ा देंगे!"* *👉म.प्र. ड्राइवर महासंघ से न्याय की गुहार* *इस ख़ौफ़नाक वारदात के बाद डरे-सहमे पीड़ित चालकों ने 'मध्य प्रदेश ड्राइवर महासंघ' (ब्लॉक बुढ़ार) का दरवाजा खटखटाया है। इरशाद मोहम्मद और अन्य पीड़ित ड्राइवरों ने शासन-प्रशासन और पुलिस महकमे से गुहार लगाई है कि दबंगों के खिलाफ तत्काल सख्त से सख्त दंडात्मक कार्रवाई की जाए और उनकी जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।* *👉अब देखना यह होगा कि पुलिस प्रशासन इन बेखौफ दबंगों पर कब और क्या कड़ी कानूनी कार्रवाई करता है!*1