logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*बुढ़ार में तालिबानी बर्बरता: चालकों को कमरे में बंद कर बेदम पीटा, बनाया तालिबानी वीडियो, मुंह खोलने पर दी 'घर से उठवाने'की धमकी!* *👉हिन्द ट्रांसपोर्ट बुढार के पास की वारदात;दबंगों की करतूत से चालकों में दहशत* *👉पीड़ित चालक इरशाद मोहम्मद ने खोला राज; म.प्र. ड्राइवर महासंघ की शरण में पहुँचे पीड़ित* *बुढ़ार (शहडोल)।* *कोयलांचल बुढ़ार में दबंगई और गुंडागर्दी की एक ऐसी सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जिसने कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। यहाँ मेहनत-मजदूरी कर अपना पेट पालने वाले निर्दोष चालकों (ड्राइवरों) के साथ तालिबानी अंदाज में मारपीट की गई, उन्हें कमरे में बंधक बनाया गया और जबरन कबूलनामा का वीडियो बनाकर 'मुंह खोलने पर घर से उठवाने' की खौफनाक धमकी दी गई।* *👉कमरे में बंद कर बरसाए लात-घूंसे डंडे बेल्ट!* *पीड़ित चालक इरशाद मोहम्मद (पिता: इंशरार मोहम्मद) ने आपबीती सुनाते हुए बताया कि बीते 29 जुलाई को उन्हें और उनके साथी चालकों—मुस्तकीम, मोहम्मद, सुनील रैदास, रजनीश काछी और शाहिद उर्फ पंडा को हिन्द ट्रांसपोर्ट कम्पनी बुढ़ार (मारुति नंदन पेट्रोल पंप के सामने) बुलाया गया। आरोप है कि वहाँ मौजूद अब्दुल सफीक खान, उसका भाई अब्दुल रफीक खान, उर्फ बल्लू, अमित गुप्ता,अंजी और उनके अन्य साथियों ने अचानक उन्हें एक कमरे में बंद कर दिया और हैवानियत पर उतारू हो गए।* *👉जबरन बनवाया वीडियो, दी मोह पर फिर से घर उठवाकर जमकर पिटाई करने की धमकी* *👉पीड़ितों का आरोप है कि बंद कमरे में दबंगों ने उन्हें बेदम पीटा।*। *👉डरा-धमकाकर जबरन मनमाफिक कबूलनामा करवाया और मोबाइल से उसका वीडियो भी रिकॉर्ड कर लिया। हद तो तब हो गई जब आरोपियों ने साफ़-साफ़ लहजे में धमकी दी कि— "अगर पुलिस के पास गए या मुँह खोला, तो जान से हाथ धोना पड़ेगा और सीधे घर से उड़ा देंगे!"* *👉म.प्र. ड्राइवर महासंघ से न्याय की गुहार* *इस ख़ौफ़नाक वारदात के बाद डरे-सहमे पीड़ित चालकों ने 'मध्य प्रदेश ड्राइवर महासंघ' (ब्लॉक बुढ़ार) का दरवाजा खटखटाया है। इरशाद मोहम्मद और अन्य पीड़ित ड्राइवरों ने शासन-प्रशासन और पुलिस महकमे से गुहार लगाई है कि दबंगों के खिलाफ तत्काल सख्त से सख्त दंडात्मक कार्रवाई की जाए और उनकी जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।* *👉अब देखना यह होगा कि पुलिस प्रशासन इन बेखौफ दबंगों पर कब और क्या कड़ी कानूनी कार्रवाई करता है!*

15 hrs ago
user_पंडित कृष्णा मिश्रा पत्रकार
पंडित कृष्णा मिश्रा पत्रकार
Insurance Agent सोहागपुर, शहडोल, मध्य प्रदेश•
15 hrs ago

*बुढ़ार में तालिबानी बर्बरता: चालकों को कमरे में बंद कर बेदम पीटा, बनाया तालिबानी वीडियो, मुंह खोलने पर दी 'घर से उठवाने'की धमकी!* *👉हिन्द ट्रांसपोर्ट बुढार के पास की वारदात;दबंगों की करतूत से चालकों में दहशत* *👉पीड़ित चालक इरशाद मोहम्मद ने खोला राज; म.प्र. ड्राइवर महासंघ की शरण में पहुँचे पीड़ित* *बुढ़ार (शहडोल)।* *कोयलांचल बुढ़ार में दबंगई और गुंडागर्दी की एक ऐसी सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जिसने कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। यहाँ मेहनत-मजदूरी कर अपना पेट पालने वाले निर्दोष चालकों (ड्राइवरों) के साथ तालिबानी अंदाज में मारपीट की गई, उन्हें कमरे में बंधक बनाया गया और जबरन कबूलनामा का वीडियो बनाकर 'मुंह खोलने पर घर से उठवाने' की खौफनाक धमकी दी गई।* *👉कमरे में बंद कर बरसाए लात-घूंसे डंडे बेल्ट!* *पीड़ित चालक इरशाद मोहम्मद (पिता: इंशरार मोहम्मद) ने आपबीती सुनाते हुए बताया कि बीते 29 जुलाई को उन्हें और उनके साथी चालकों—मुस्तकीम, मोहम्मद, सुनील रैदास, रजनीश काछी और शाहिद उर्फ पंडा को हिन्द ट्रांसपोर्ट कम्पनी बुढ़ार (मारुति नंदन पेट्रोल पंप के सामने) बुलाया गया। आरोप है कि वहाँ मौजूद अब्दुल सफीक खान, उसका भाई अब्दुल रफीक खान, उर्फ बल्लू, अमित गुप्ता,अंजी और उनके अन्य साथियों ने अचानक उन्हें एक कमरे में बंद कर दिया और हैवानियत पर उतारू हो गए।* *👉जबरन बनवाया वीडियो, दी मोह पर फिर से घर उठवाकर जमकर पिटाई करने की धमकी* *👉पीड़ितों का आरोप है कि बंद कमरे में दबंगों ने उन्हें बेदम पीटा।*। *👉डरा-धमकाकर जबरन मनमाफिक कबूलनामा करवाया और मोबाइल से उसका वीडियो भी रिकॉर्ड कर लिया। हद तो तब हो गई जब आरोपियों ने साफ़-साफ़ लहजे में धमकी दी कि— "अगर पुलिस के पास गए या मुँह खोला, तो जान से हाथ धोना पड़ेगा और सीधे घर से उड़ा देंगे!"* *👉म.प्र. ड्राइवर महासंघ से न्याय की गुहार* *इस ख़ौफ़नाक वारदात के बाद डरे-सहमे पीड़ित चालकों ने 'मध्य प्रदेश ड्राइवर महासंघ' (ब्लॉक बुढ़ार) का दरवाजा खटखटाया है। इरशाद मोहम्मद और अन्य पीड़ित ड्राइवरों ने शासन-प्रशासन और पुलिस महकमे से गुहार लगाई है कि दबंगों के खिलाफ तत्काल सख्त से सख्त दंडात्मक कार्रवाई की जाए और उनकी जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।* *👉अब देखना यह होगा कि पुलिस प्रशासन इन बेखौफ दबंगों पर कब और क्या कड़ी कानूनी कार्रवाई करता है!*

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • कलेक्टर ने अपने समक्ष कराई हीमोग्लोबिन की जांच स्वास्थ सेवाओं की ली जानकारी शहडोल। कलेक्टर पार्थ जायसवाल एवं पुलिस अधीक्षक संजय कुमार अग्रवाल ने मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र धुरवार का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने स्वास्थ्य केंद्र में आए मरीजों से चर्चा कर स्वास्थ्य केंद्र में दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी प्राप्त की तथा अपने समक्ष हीमोग्लोबिन की जांच कराई। कलेक्टर ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए की प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में आने वाले मरीजों के लिए पर्याप्त मात्रा में दवाइयां उपलब्ध रहे। कलेक्टर ने कहा कि स्वास्थ्य केंद्र में आने वाले व्यक्तियों की सिकल सेल एनीमिया की भी जांच सुनिश्चित की जाए जिससे जिले को सिकल सेल एनीमिया मुक्त बनाया जा सके। उन्होंने अनमोल पोर्टल में दर्ज जानकारी, सिकल सेल एनीमिया की जांच, एनवेंडाजोल की दवाई खिलाने, स्वास्थ्य केंद्र में उपस्थित स्टाफ सहित अन्य जानकारियां भी प्राप्त की। कलेक्टर ने ओपीडी कक्ष, टेस्टिंग रूम सहित अनकक्षों का भी निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत शिवम प्रजापति, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्रीमती अमृता गर्ग सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
    1
    कलेक्टर ने अपने समक्ष कराई हीमोग्लोबिन की जांच स्वास्थ सेवाओं की ली जानकारी
शहडोल।   कलेक्टर  पार्थ जायसवाल एवं पुलिस अधीक्षक  संजय कुमार अग्रवाल ने मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र धुरवार का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने स्वास्थ्य केंद्र में आए मरीजों से चर्चा कर स्वास्थ्य केंद्र में दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं  की जानकारी प्राप्त की तथा अपने समक्ष हीमोग्लोबिन की जांच कराई। 
कलेक्टर ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए की प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में आने वाले मरीजों के लिए पर्याप्त मात्रा में दवाइयां उपलब्ध रहे। 
कलेक्टर ने कहा कि स्वास्थ्य केंद्र में आने वाले व्यक्तियों की सिकल सेल एनीमिया की भी जांच सुनिश्चित की जाए जिससे जिले को सिकल सेल एनीमिया मुक्त बनाया जा सके। उन्होंने अनमोल पोर्टल में दर्ज जानकारी, सिकल सेल एनीमिया की जांच, एनवेंडाजोल की दवाई खिलाने, स्वास्थ्य केंद्र में उपस्थित स्टाफ सहित अन्य जानकारियां भी प्राप्त की।
कलेक्टर ने ओपीडी कक्ष, टेस्टिंग रूम सहित अनकक्षों का भी निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत  शिवम प्रजापति, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्रीमती अमृता गर्ग सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
    user_अजय कुमार केवट
    अजय कुमार केवट
    Local News Reporter सोहागपुर, शहडोल, मध्य प्रदेश•
    14 hrs ago
  • मोदी नगर वार्ड नंबर 15/11 श्री द्वारिका पैलेस के सामने सीवर कार्य के दौरान पीने के पानी वाली मुख्य पाइप को तोड़ दिया गया जिस कारण मोहल्ले में विगत 3 दिन से आपूर्ति नहीं हो रही है और रोज हजारों लीटर पानी सड़क पर बह रहा है जिसकी जानकारी सीवर के अधिकारियों को दी गई लेकिन उनके द्वारा मिट्टी डालकर खानापूर्ति की गई
    1
    मोदी नगर वार्ड नंबर 15/11 श्री द्वारिका पैलेस के सामने सीवर कार्य के दौरान पीने के पानी वाली मुख्य पाइप को तोड़ दिया गया जिस कारण मोहल्ले में विगत 3 दिन से आपूर्ति नहीं हो रही है और रोज हजारों लीटर पानी सड़क पर बह रहा है जिसकी जानकारी सीवर के अधिकारियों को दी गई लेकिन उनके द्वारा मिट्टी डालकर खानापूर्ति की गई
    user_पंडित कृष्णा मिश्रा पत्रकार
    पंडित कृष्णा मिश्रा पत्रकार
    Insurance Agent सोहागपुर, शहडोल, मध्य प्रदेश•
    14 hrs ago
  • स्कूल ड्रेस में खेत में धान रोपते दिखे छात्र, वायरल वीडियो ने खड़े किए सवाल स्कूल ड्रेस में खेत में धान रोपते दिखे छात्र, वायरल वीडियो ने खड़े किए सवाल उमरिया तपस गुप्ता जिले के करकेली विकासखंड अंतर्गत ग्राम देवरी मजरा स्थित सरस्वती स्कूल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में स्कूल यूनिफॉर्म पहने कई छात्र खेत में धान की रोपाई करते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद लोगों के बीच यह चर्चा शुरू हो गई कि आखिर बच्चे पढ़ाई के समय खेत में क्या कर रहे थे। मामले ने शिक्षा व्यवस्था और बच्चों से कराए जा रहे कार्यों को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। वायरल वीडियो में साफ दिखाई देता है कि छात्र-छात्राएं स्कूल ड्रेस पहने हुए पानी से भरे खेत में उतरकर धान की पौध लगाते नजर आ रहे हैं। वीडियो सोशल मीडिया पर साझा होने के बाद लोगों ने इसे लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दीं। कुछ लोगों ने इसे बच्चों से खेत में काम कराने का मामला बताया, जबकि कुछ ने इसे व्यावहारिक शिक्षा से जोड़कर देखा। मामले को लेकर जब विद्यालय के प्राचार्य सुरेंद्र सिंह से बातचीत की गई तो उन्होंने वायरल वीडियो में लगाए जा रहे आरोपों से इनकार किया। उनका कहना है कि बच्चों से खेत में मजदूरी या कृषि कार्य नहीं कराया गया। उनके अनुसार यह केवल शैक्षणिक गतिविधि का हिस्सा था। प्राचार्य ने बताया कि विद्यालय के समीप स्थित खेत को छात्रों को कृषि संबंधी जानकारी देने के उद्देश्य से दिखाया गया था। उन्होंने कहा कि यह एक प्रोजेक्ट आधारित गतिविधि थी, जिसके तहत बच्चों को धान की रोपाई की प्रक्रिया समझाई जा रही थी। उनका यह भी कहना है कि संबंधित खेत विद्यालय परिसर से सटा हुआ है और शैक्षणिक गतिविधि के तहत ही छात्र वहां गए थे। हालांकि वीडियो वायरल होने के बाद यह सवाल भी उठ रहे हैं कि यदि यह केवल शैक्षणिक प्रदर्शन था तो बच्चों का खेत में उतरकर धान लगाना कितना आवश्यक था। शिक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि प्रायोगिक शिक्षा महत्वपूर्ण है, लेकिन ऐसी गतिविधियों में छात्रों की सुरक्षा, अभिभावकों की सहमति और स्पष्ट शैक्षणिक उद्देश्य का ध्यान रखा जाना चाहिए। फिलहाल इस पूरे मामले में शिक्षा विभाग की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। यदि विभाग इस वायरल वीडियो की जांच करता है तो यह स्पष्ट हो सकेगा कि गतिविधि पूरी तरह शैक्षणिक थी या फिर बच्चों से वास्तविक कृषि कार्य कराया गया। वायरल वीडियो ने एक बार फिर स्कूलों में कराई जाने वाली प्रायोगिक गतिविधियों की सीमाओं और उनकी निगरानी पर बहस छेड़ दी है। अब सभी की निगाहें शिक्षा विभाग की संभावित जांच और आगे की कार्रवाई पर टिकी हैं।
    1
    स्कूल ड्रेस में खेत में धान रोपते दिखे छात्र, वायरल वीडियो ने खड़े किए सवाल
स्कूल ड्रेस में खेत में धान रोपते दिखे छात्र, वायरल वीडियो ने खड़े किए सवाल
उमरिया तपस गुप्ता 
जिले के करकेली विकासखंड अंतर्गत ग्राम देवरी मजरा स्थित सरस्वती स्कूल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में स्कूल यूनिफॉर्म पहने कई छात्र खेत में धान की रोपाई करते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद लोगों के बीच यह चर्चा शुरू हो गई कि आखिर बच्चे पढ़ाई के समय खेत में क्या कर रहे थे। मामले ने शिक्षा व्यवस्था और बच्चों से कराए जा रहे कार्यों को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।
वायरल वीडियो में साफ दिखाई देता है कि छात्र-छात्राएं स्कूल ड्रेस पहने हुए पानी से भरे खेत में उतरकर धान की पौध लगाते नजर आ रहे हैं। वीडियो सोशल मीडिया पर साझा होने के बाद लोगों ने इसे लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दीं। कुछ लोगों ने इसे बच्चों से खेत में काम कराने का मामला बताया, जबकि कुछ ने इसे व्यावहारिक शिक्षा से जोड़कर देखा।
मामले को लेकर जब विद्यालय के प्राचार्य सुरेंद्र सिंह से बातचीत की गई तो उन्होंने वायरल वीडियो में लगाए जा रहे आरोपों से इनकार किया। उनका कहना है कि बच्चों से खेत में मजदूरी या कृषि कार्य नहीं कराया गया। उनके अनुसार यह केवल शैक्षणिक गतिविधि का हिस्सा था।
प्राचार्य ने बताया कि विद्यालय के समीप स्थित खेत को छात्रों को कृषि संबंधी जानकारी देने के उद्देश्य से दिखाया गया था। उन्होंने कहा कि यह एक प्रोजेक्ट आधारित गतिविधि थी, जिसके तहत बच्चों को धान की रोपाई की प्रक्रिया समझाई जा रही थी। उनका यह भी कहना है कि संबंधित खेत विद्यालय परिसर से सटा हुआ है और शैक्षणिक गतिविधि के तहत ही छात्र वहां गए थे।
हालांकि वीडियो वायरल होने के बाद यह सवाल भी उठ रहे हैं कि यदि यह केवल शैक्षणिक प्रदर्शन था तो बच्चों का खेत में उतरकर धान लगाना कितना आवश्यक था। शिक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि प्रायोगिक शिक्षा महत्वपूर्ण है, लेकिन ऐसी गतिविधियों में छात्रों की सुरक्षा, अभिभावकों की सहमति और स्पष्ट शैक्षणिक उद्देश्य का ध्यान रखा जाना चाहिए।
फिलहाल इस पूरे मामले में शिक्षा विभाग की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। यदि विभाग इस वायरल वीडियो की जांच करता है तो यह स्पष्ट हो सकेगा कि गतिविधि पूरी तरह शैक्षणिक थी या फिर बच्चों से वास्तविक कृषि कार्य कराया गया।
वायरल वीडियो ने एक बार फिर स्कूलों में कराई जाने वाली प्रायोगिक गतिविधियों की सीमाओं और उनकी निगरानी पर बहस छेड़ दी है। अब सभी की निगाहें शिक्षा विभाग की संभावित जांच और आगे की कार्रवाई पर टिकी हैं।
    user_Tapas Gupta
    Tapas Gupta
    पाली, उमरिया, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
  • जिला उमरिया में बिना नंबर प्लेट के दौड़ रही कबाड़ वाली गाड़ियां कभी भी हो सकते हैं बड़े हाथ से हम बात कर रहे हैं मध्य प्रदेश के उमरिया जिले की जहां आए दिन कोई ना कोई घटनाएं होती रहती हैं जहां रोड दुर्घटनाओं में कई ऐसी घटनाएं होती है जिनमें आपस की भिड़ंत में लोगों की जान जाती है यहीं पर यह देखने को मिल रहा है कि जहां अवैध कबाड़ के धंधे के लिए बिना नंबर प्लेट की कबाड़ गाड़ियों का उपयोग किया जा रहा है आप इस वीडियो में देख सकते हैं कि बिना नंबर प्लेट की गाड़ी में कबाड़ ढोया जा रहा है जिससे जाहिर होता है कि प्रशासन की कितनी बड़ी लापरवाही है जहां कलेक्ट्रेट तिराहे पर अक्सर और आज दिनांक को टू व्हीलर वाहनों की हेलमेट चेकिंग कर चालान बनाए जा रहा है यातायात पुलिस द्वारा वहीं दूसरी तरफ बिना नंबर प्लेट के कबाड़ गाड़ियां कबाड़ होने का काम कर रही है। इन पर रोक कौन लगाएगा यह देखने वाली बात होगी। जबकि यह कबाड़ के कारोबार में सबसे ज्यादा चोरी के माल का उपयोग किया जाता है पुराने दफ्ती और प्लास्टिक के नाम पर पुरानी गाड़ियां लोहे यहां तक की आसपास घरों में रख लोगे या गाड़ियों के कल पहुंचे भी भेज दिए जाते हैं
    1
    जिला उमरिया में बिना नंबर प्लेट के दौड़ रही कबाड़ वाली गाड़ियां कभी भी हो सकते हैं बड़े हाथ से
हम बात कर रहे हैं मध्य प्रदेश के उमरिया जिले की जहां आए दिन कोई ना कोई घटनाएं होती रहती हैं जहां रोड दुर्घटनाओं में कई ऐसी घटनाएं होती है जिनमें आपस की भिड़ंत में लोगों की जान जाती है यहीं पर यह देखने को मिल रहा है कि जहां अवैध कबाड़ के धंधे के लिए बिना नंबर प्लेट की कबाड़ गाड़ियों का उपयोग किया जा रहा है आप इस वीडियो में देख सकते हैं कि बिना नंबर प्लेट की गाड़ी में कबाड़ ढोया जा रहा है जिससे जाहिर होता है कि प्रशासन की कितनी बड़ी लापरवाही है जहां कलेक्ट्रेट तिराहे पर अक्सर और आज दिनांक को टू व्हीलर वाहनों की हेलमेट चेकिंग कर चालान बनाए जा रहा है यातायात पुलिस द्वारा वहीं दूसरी तरफ बिना नंबर प्लेट के कबाड़ गाड़ियां कबाड़ होने का काम कर रही है। इन पर रोक कौन लगाएगा यह देखने वाली बात होगी। जबकि यह कबाड़ के कारोबार में सबसे ज्यादा चोरी के माल का उपयोग किया जाता है पुराने दफ्ती और प्लास्टिक के नाम पर पुरानी गाड़ियां लोहे यहां तक की आसपास घरों में रख लोगे या गाड़ियों के कल पहुंचे भी भेज दिए जाते हैं
    user_Om Agrawal
    Om Agrawal
    पाली, उमरिया, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
  • एक्शन मोड में सीएम डॉक्टर मोहन यादव शिकायतें सुनते-सुनते सीएमएचओसहित तीन को किया सस्पेंड । - *सीएम डॉ. मोहन ने छिंदवाड़ा से की 'मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान' की शुरुआत* - *जनता के पास पहुंची सरकार, जानी समस्याएं, किया निराकरण* - *हर शुक्रवार को होगा नो-मीटिंग डे, अफसर होंगे फील्ड पर* भोपाल/छिंदवाड़ा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 7 अगस्त को छिंदवाड़ा में एक बार फिर एक्शन मोड में दिखाई दिए। उन्होंने एक तरफ यहां 'मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान' की शुरुआत की, तो दूसरी तरफ प्रशासनिक कड़ाई का स्पष्ट संदेश दिया। उन्होंने शिकायतों पर सुनवाई करते-करते छिंदवाड़ा के सीएमएचओ डॉ. नरेश गु्न्नाड़े, तहसीलदार और पटवारी को तत्काल निलंबित कर दिया। इससे पहले सीएम डॉ. मोहन ने छिंदवाड़ा कलेक्टर कार्यालय स्थित लोक सेवा केंद्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने कलेक्ट्रेट कार्यालय में उद्यमियों-जनप्रतिनिधियों और नागरिकों से संवाद कर क्षेत्र के विकास, औद्योगिक संभावनाओं एवं प्रगति के विषयों पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने जनता की समस्याओं का तुरंत निराकरण भी किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन ने कहा कि आज छिंदवाड़ा से “जन विश्वास अभियान” का शुभारंभ किया। इस अभियान के अंतर्गत हमारे सभी जनप्रतिनिधि क्षेत्र में जनता से संवाद कर रहे हैं। इस अभियान के अंतर्गत जन संवाद के माध्यम से भविष्य की योजनाएं एवं नीतियां बनाई जाएगी। साथ ही लोगों की समस्याओं का समाधान और आवश्यकताओं की पूर्ति भी की जाएगी। *लगेगा जनता दरबार* सीएम डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश में आज नो मीटिंग डे है। मध्यप्रदेश में अब सरकार जनता के पास पहुंचेंगी। इसके लिए हर शुक्रवार को जिला केंद्र से लेकर तहसील स्तर तक जनता दरबार लगेगा। जिसमें सरकार के सभी मंत्री, विधायक, कलेक्टर, कमिश्नर मैदान में उपस्थित रहेंगे और जनता की सुनवाई करेंगे। संवाद,समाधान,संवेदनशीलता,सादगी इसके 4 पिलर है। पूरे प्रदेश में जन विश्वास अभियान चलेगा। पूरे देश में पहली बार मध्यप्रदेश ने यह अभियान शुरू किया है। *प्राकृतिक खेती-ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा* सीएम डॉ. यादव ने कहा कि हर क्षेत्र की कार्य संस्कृति और स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप योजनाबद्ध विकास की परिकल्पना को साकार करने की दिशा में हम निरंतर आगे बढ़ रहे हैं। इसी क्रम में प्राकृतिक खेती, पशुपालन और ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए होमस्टे जैसी पहलों को प्रोत्साहित किया जा रहा है, जिससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। आज छिंदवाड़ा के प्रतिभावान नागरिकों से इन महत्वपूर्ण विषयों पर संवाद किया और उनके बहुमूल्य सुझावों को विकास की भावी योजनाओं में शामिल करने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि जन समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए जन-विश्वास अभियान के माध्यम से नागरिकों की समस्याओं का निराकरण किया जा रहा है तथा उन्हें शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।
    1
    एक्शन मोड में सीएम डॉक्टर मोहन यादव शिकायतें सुनते-सुनते सीएमएचओसहित तीन को किया सस्पेंड ।
- *सीएम डॉ. मोहन ने छिंदवाड़ा से की 'मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान' की शुरुआत* 
- *जनता के पास पहुंची सरकार, जानी समस्याएं, किया निराकरण*
- *हर शुक्रवार को होगा नो-मीटिंग डे, अफसर होंगे फील्ड पर*
भोपाल/छिंदवाड़ा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 7 अगस्त को छिंदवाड़ा में एक बार फिर एक्शन मोड में दिखाई दिए। उन्होंने एक तरफ यहां 'मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान' की शुरुआत की, तो दूसरी तरफ प्रशासनिक कड़ाई का स्पष्ट संदेश दिया। उन्होंने शिकायतों पर सुनवाई करते-करते छिंदवाड़ा के सीएमएचओ डॉ. नरेश गु्न्नाड़े, तहसीलदार और पटवारी को तत्काल निलंबित कर दिया। इससे पहले सीएम डॉ. मोहन ने छिंदवाड़ा कलेक्टर कार्यालय स्थित लोक सेवा केंद्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने कलेक्ट्रेट कार्यालय में उद्यमियों-जनप्रतिनिधियों और नागरिकों से संवाद कर क्षेत्र के विकास, औद्योगिक संभावनाओं एवं प्रगति के विषयों पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने जनता की समस्याओं का तुरंत निराकरण भी किया। 
इस मौके पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन ने कहा कि आज छिंदवाड़ा से “जन विश्वास अभियान” का शुभारंभ किया। इस अभियान के अंतर्गत हमारे सभी जनप्रतिनिधि क्षेत्र में जनता से संवाद कर रहे हैं। इस अभियान के अंतर्गत जन संवाद के माध्यम से भविष्य की योजनाएं एवं नीतियां बनाई जाएगी। साथ ही लोगों की समस्याओं का समाधान और आवश्यकताओं की पूर्ति भी की जाएगी।
*लगेगा जनता दरबार*
सीएम डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश में आज नो मीटिंग डे है। मध्यप्रदेश में अब सरकार जनता के पास पहुंचेंगी। इसके लिए हर शुक्रवार को जिला केंद्र से लेकर  तहसील स्तर तक जनता दरबार लगेगा। जिसमें सरकार के सभी मंत्री, विधायक, कलेक्टर, कमिश्नर मैदान में उपस्थित रहेंगे और जनता की सुनवाई करेंगे।  संवाद,समाधान,संवेदनशीलता,सादगी इसके 4 पिलर है। पूरे प्रदेश में जन विश्वास अभियान चलेगा। पूरे देश में पहली बार मध्यप्रदेश ने यह अभियान शुरू किया है। 
*प्राकृतिक खेती-ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा*
सीएम डॉ. यादव ने कहा कि हर क्षेत्र की कार्य संस्कृति और स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप योजनाबद्ध विकास की परिकल्पना को साकार करने की दिशा में हम निरंतर आगे बढ़ रहे हैं। इसी क्रम में प्राकृतिक खेती, पशुपालन और ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए होमस्टे जैसी पहलों को प्रोत्साहित किया जा रहा है, जिससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। आज छिंदवाड़ा के प्रतिभावान नागरिकों से इन महत्वपूर्ण विषयों पर संवाद किया और उनके बहुमूल्य सुझावों को विकास की भावी योजनाओं में शामिल करने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि जन समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए जन-विश्वास अभियान के माध्यम से नागरिकों की समस्याओं का निराकरण किया जा रहा है तथा उन्हें शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।
    user_मुकेश कुमार दुबे
    मुकेश कुमार दुबे
    Carpenter बांधवगढ़, उमरिया, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
  • नौरोजाबाद रेलवे फाटक पर रात 1:30 बजे से लगा जाम, स्टेशन से जोहिला पुल तक वाहनों की कतार डायवर्सन रोड पर बड़े-बड़े गड्ढों से बिगड़ी स्थिति, ठेकेदार की लापरवाही से परेशान हो रहे वाहन चालक उमरिया/नौरोजाबाद - नौरोजाबाद रेलवे फाटक (दैगमा समपार) पर शुक्रवार रात करीब 1:30 बजे से जाम की स्थिति बनी हुई है। जाम इतना लंबा है कि वाहनों की कतार एक ओर रेलवे स्टेशन तक तो दूसरी ओर जोहिला पुल तक पहुंच गई। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बताया जा रहा है कि फ्लाईओवर निर्माण के चलते बनाए गए डायवर्सन रोड पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। सड़क की खराब स्थिति के कारण वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो रही है और जाम की समस्या लगातार बनी हुई है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि डायवर्सन रोड के गड्ढों को भरने और सड़क को सुचारु बनाने के लिए ठेकेदार द्वारा लगातार लापरवाही बरती जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि डायवर्सन रोड की बदहाल स्थिति को लेकर कई बार मीडिया और समाचार पत्रों के माध्यम से प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया गया, लेकिन इसके बावजूद अब तक जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा समस्या का स्थायी समाधान नहीं कराया गया। समय रहते सड़क के गड्ढों को नहीं भरे जाने के कारण शुक्रवार रात से स्थिति और बिगड़ गई। जनता ने जताई नाराजगी जाम में फंसे लोगों का कहना है कि सड़क की समस्या के कारण रोजाना आवागमन प्रभावित हो रहा है। इसके बावजूद शासन-प्रशासन और निर्माण एजेंसी द्वारा गंभीरता नहीं दिखाई जा रही है। लोगों ने मांग की है कि डायवर्सन रोड के गड्ढों को तत्काल भरवाकर सड़क को आवागमन योग्य बनाया जाए और जाम की समस्या से निजात दिलाई जाए।
    1
    नौरोजाबाद रेलवे फाटक पर रात 1:30 बजे से लगा जाम, स्टेशन से जोहिला पुल तक वाहनों की कतार
डायवर्सन रोड पर बड़े-बड़े गड्ढों से बिगड़ी स्थिति, ठेकेदार की लापरवाही से परेशान हो रहे वाहन चालक
उमरिया/नौरोजाबाद -  नौरोजाबाद रेलवे फाटक (दैगमा समपार) पर शुक्रवार रात करीब 1:30 बजे से जाम की स्थिति बनी हुई है। जाम इतना लंबा है कि वाहनों की कतार एक ओर रेलवे स्टेशन तक तो दूसरी ओर जोहिला पुल तक पहुंच गई। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
बताया जा रहा है कि फ्लाईओवर निर्माण के चलते बनाए गए डायवर्सन रोड पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। सड़क की खराब स्थिति के कारण वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो रही है और जाम की समस्या लगातार बनी हुई है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि डायवर्सन रोड के गड्ढों को भरने और सड़क को सुचारु बनाने के लिए ठेकेदार द्वारा लगातार लापरवाही बरती जा रही है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि डायवर्सन रोड की बदहाल स्थिति को लेकर कई बार मीडिया और समाचार पत्रों के माध्यम से प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया गया, लेकिन इसके बावजूद अब तक जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा समस्या का स्थायी समाधान नहीं कराया गया। समय रहते सड़क के गड्ढों को नहीं भरे जाने के कारण शुक्रवार रात से स्थिति और बिगड़ गई।
जनता ने जताई नाराजगी
जाम में फंसे लोगों का कहना है कि सड़क की समस्या के कारण रोजाना आवागमन प्रभावित हो रहा है। इसके बावजूद शासन-प्रशासन और निर्माण एजेंसी द्वारा गंभीरता नहीं दिखाई जा रही है। लोगों ने मांग की है कि डायवर्सन रोड के गड्ढों को तत्काल भरवाकर सड़क को आवागमन योग्य बनाया जाए और जाम की समस्या से निजात दिलाई जाए।
    user_Neeraj Singh Raghuvanshi
    Neeraj Singh Raghuvanshi
    बांधवगढ़, उमरिया, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
  • मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान: उमरिया में हर शुक्रवार गांवों में पहुंचेंगे अधिकारी, मौके पर होगा समस्याओं का समाधान मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान: उमरिया में हर शुक्रवार गांवों में पहुंचेंगे अधिकारी, मौके पर होगा समस्याओं का समाधान उमरिया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को छिंदवाड़ा से मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का शुभारंभ करते हुए प्रदेशभर में प्रशासनिक जवाबदेही और जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण का संदेश दिया। अभियान के तहत अब हर शुक्रवार नो-मीटिंग डे रहेगा और जिला, जनपद व तहसील स्तर के अधिकारी फील्ड में पहुंचकर आमजन की समस्याएं सुनेंगे तथा उनका मौके पर समाधान करेंगे। मुख्यमंत्री ने अभियान के शुभारंभ के दौरान शिकायतों की सुनवाई करते हुए छिंदवाड़ा के सीएमएचओ, तहसीलदार और एक पटवारी को तत्काल निलंबित कर प्रशासनिक सख्ती का भी संदेश दिया। उन्होंने कहा कि सरकार अब जनता के बीच पहुंचेगी और संवाद के माध्यम से विकास योजनाओं के साथ-साथ स्थानीय समस्याओं का भी त्वरित निराकरण किया जाएगा। उमरिया जिले में भी मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान की शुरुआत हो चुकी है। अभियान के तहत प्रत्येक शुक्रवार अधिकारी ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचकर विद्यालय, आंगनवाड़ी, स्वास्थ्य केंद्र, पंचायत सहित विभिन्न शासकीय संस्थानों का निरीक्षण करेंगे और आमजन से सीधे संवाद कर उनकी शिकायतों का मौके पर निराकरण करेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि संवाद, समाधान, संवेदनशीलता और सादगी इस अभियान के चार प्रमुख आधार हैं। साथ ही प्राकृतिक खेती, पशुपालन, ग्रामीण पर्यटन और स्थानीय रोजगार को बढ़ावा देने के लिए भी जनसंवाद के माध्यम से सुझाव लेकर योजनाएं तैयार की जाएंगी।यह संस्करण उमरिया के पाठकों के लिए स्थानीय एंगल भी देता है और मुख्यमंत्री के फैसलों की मुख्य जानकारी भी शामिल रखता है।
    1
    मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान: उमरिया में हर शुक्रवार गांवों में पहुंचेंगे अधिकारी, मौके पर होगा समस्याओं का समाधान
मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान: उमरिया में हर शुक्रवार गांवों में पहुंचेंगे अधिकारी, मौके पर होगा समस्याओं का समाधान
उमरिया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को छिंदवाड़ा से मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का शुभारंभ करते हुए प्रदेशभर में प्रशासनिक जवाबदेही और जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण का संदेश दिया। अभियान के तहत अब हर शुक्रवार नो-मीटिंग डे रहेगा और जिला, जनपद व तहसील स्तर के अधिकारी फील्ड में पहुंचकर आमजन की समस्याएं सुनेंगे तथा उनका मौके पर समाधान करेंगे।
मुख्यमंत्री ने अभियान के शुभारंभ के दौरान शिकायतों की सुनवाई करते हुए छिंदवाड़ा के सीएमएचओ, तहसीलदार और एक पटवारी को तत्काल निलंबित कर प्रशासनिक सख्ती का भी संदेश दिया। उन्होंने कहा कि सरकार अब जनता के बीच पहुंचेगी और संवाद के माध्यम से विकास योजनाओं के साथ-साथ स्थानीय समस्याओं का भी त्वरित निराकरण किया जाएगा।
उमरिया जिले में भी मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान की शुरुआत हो चुकी है। अभियान के तहत प्रत्येक शुक्रवार अधिकारी ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचकर विद्यालय, आंगनवाड़ी, स्वास्थ्य केंद्र, पंचायत सहित विभिन्न शासकीय संस्थानों का निरीक्षण करेंगे और आमजन से सीधे संवाद कर उनकी शिकायतों का मौके पर निराकरण करेंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि संवाद, समाधान, संवेदनशीलता और सादगी इस अभियान के चार प्रमुख आधार हैं। साथ ही प्राकृतिक खेती, पशुपालन, ग्रामीण पर्यटन और स्थानीय रोजगार को बढ़ावा देने के लिए भी जनसंवाद के माध्यम से सुझाव लेकर योजनाएं तैयार की जाएंगी।यह संस्करण उमरिया के पाठकों के लिए स्थानीय एंगल भी देता है और मुख्यमंत्री के फैसलों की मुख्य जानकारी भी शामिल रखता है।
    user_Deepak kumar verma
    Deepak kumar verma
    Local News Reporter बांधवगढ़, उमरिया, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
  • अभिभावकों से संपर्क स्थापित कर छूटे बच्चों को विद्यालय आने के लिए करें प्रेरित :- कलेक्टर शहडोल । मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के प्रथम दिवस कलेक्टर पार्थ जायसवाल एवं पुलिस अधीक्षक संजय कुमार अग्रवाल ने शासकीय प्राथमिक विद्यालय धुरवार का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने विद्यार्थियों की उपस्थिति के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने प्रधानाध्यापक को निर्देश दिए की जो बच्चे विद्यालय नहीं आ रहे हैं उनके अभिभावकों से संपर्क स्थापित कर उन्हें विद्यालय आने के लिए प्रेरित करें तथा उन्हें बेहतर से बेहतर शिक्षा देना सुनिश्चित करें एवं बच्चों को सामान्य ज्ञान की भी जानकारी दें। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने विद्यालय में दी जा रही सुविधाओं के संबंध में विद्यार्थियों से जानकारी प्राप्त की। उन्होंने मध्यान्ह भोजन, पुस्तक वितरण, गणवेश आदि की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने विद्यालय के विभिन्न कक्षाओं का भी निरीक्षण कर अव्यवस्थाओं को देख कर कड़ी नाराजगी व्यक्त की तथा वहां की व्यवस्थाएं सुधारने के निर्देश डी पी सी को दिए। उन्होंने कहा कि बच्चों की संख्या के अनुसार बर्तन, खाद्यान्न के बेहतर रख रखाव हेतु बर्तन क्रय करने के निर्देश भी दिए। निरीक्षण के दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत शिवम प्रजापति, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्रीमती अमृता गर्ग सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
    1
    अभिभावकों से संपर्क स्थापित कर छूटे बच्चों को विद्यालय आने के लिए करें प्रेरित :- कलेक्टर
शहडोल । मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के प्रथम दिवस कलेक्टर  पार्थ जायसवाल एवं पुलिस अधीक्षक  संजय कुमार अग्रवाल ने शासकीय प्राथमिक विद्यालय धुरवार का निरीक्षण किया। 
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने विद्यार्थियों की उपस्थिति के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने प्रधानाध्यापक को निर्देश दिए की जो बच्चे विद्यालय नहीं आ रहे हैं उनके अभिभावकों से संपर्क स्थापित कर उन्हें विद्यालय आने के लिए प्रेरित करें तथा उन्हें बेहतर से बेहतर शिक्षा देना सुनिश्चित करें एवं बच्चों को सामान्य ज्ञान की भी जानकारी दें।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने विद्यालय में दी जा रही सुविधाओं के संबंध में विद्यार्थियों से जानकारी प्राप्त की। उन्होंने मध्यान्ह भोजन, पुस्तक वितरण, गणवेश आदि की जानकारी प्राप्त की। 
उन्होंने विद्यालय के विभिन्न कक्षाओं का भी निरीक्षण कर अव्यवस्थाओं को देख कर कड़ी नाराजगी व्यक्त की तथा वहां की व्यवस्थाएं सुधारने के निर्देश डी पी सी को दिए।
उन्होंने कहा कि बच्चों की संख्या के अनुसार बर्तन, खाद्यान्न के बेहतर रख रखाव हेतु बर्तन क्रय करने के निर्देश भी दिए।
निरीक्षण के दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत  शिवम प्रजापति, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्रीमती अमृता गर्ग सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
    user_अजय कुमार केवट
    अजय कुमार केवट
    Local News Reporter सोहागपुर, शहडोल, मध्य प्रदेश•
    14 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.