logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

खेत में काम कर रहे युवक को सांप ने काटा, युवक अचेत, अस्पताल में इलाज जारी मोहनिया कैमूर:- जिले के पड़ियारी गांव निवासी एक युवक को शुक्रवार की सुबह खेत में काम करने के दौरान सांप के काटने की आशंका पर इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल मोहनिया में भर्ती कराया गया। युवक की पहचान नागा खरवार के पुत्र विमल खरवार के रूप में हुई है। बताया गया कि वह दूसरे के खेत में कृषि कार्य कर रहा था। इसी दौरान उसके पैर में किसी सांप ने काट लिया, जिसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी और वह अचेत हो गया। युवक ने घटना की जानकारी आसपास मौजूद ग्रामीणों को दी। इसके बाद ग्रामीण तत्काल उसे इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल मोहनिया लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसका प्राथमिक उपचार शुरू किया। घटना के बाद परिजनों में चिंता का माहौल है। अस्पताल में चिकित्सकों की निगरानी में युवक का इलाज जारी है। इस संबंध में अनुमंडलीय अस्पताल के चिकित्सक डॉ. विजय कुमार ने बताया कि ग्रामीणों द्वारा एक युवक को सांप काटने की आशंका में अस्पताल लाया गया है। फिलहाल जांच और उपचार जारी है। उन्होंने बताया कि अभी तक युवक में सर्पदंश के स्पष्ट लक्षण नहीं मिले हैं, फिर भी एहतियात के तौर पर चिकित्सकीय निगरानी में रखकर उपचार किया जा रहा है।

11 hrs ago
user_Vinod kumar singh
Vinod kumar singh
Local News Reporter Mohania, Kaimur (Bhabua)•
11 hrs ago
23bb9ed5-7349-42df-adff-fa445593fef9

खेत में काम कर रहे युवक को सांप ने काटा, युवक अचेत, अस्पताल में इलाज जारी मोहनिया कैमूर:- जिले के पड़ियारी गांव निवासी एक युवक को शुक्रवार की सुबह खेत में काम करने के दौरान सांप के काटने की आशंका पर इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल मोहनिया में भर्ती कराया गया। युवक की पहचान नागा खरवार के पुत्र विमल खरवार के रूप में हुई है। बताया गया कि वह दूसरे के खेत में कृषि कार्य कर रहा था। इसी दौरान उसके पैर में किसी सांप ने काट लिया, जिसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी और वह अचेत हो गया। युवक ने घटना की जानकारी आसपास मौजूद ग्रामीणों को दी। इसके बाद ग्रामीण तत्काल उसे इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल मोहनिया लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसका प्राथमिक उपचार शुरू किया। घटना के बाद परिजनों में चिंता का माहौल है। अस्पताल में चिकित्सकों की निगरानी में युवक का इलाज जारी है। इस संबंध में अनुमंडलीय अस्पताल के चिकित्सक डॉ. विजय कुमार ने बताया कि ग्रामीणों द्वारा एक युवक को सांप काटने की आशंका में अस्पताल लाया गया है। फिलहाल जांच और उपचार जारी है। उन्होंने बताया कि अभी तक युवक में सर्पदंश के स्पष्ट लक्षण नहीं मिले हैं, फिर भी एहतियात के तौर पर चिकित्सकीय निगरानी में रखकर उपचार किया जा रहा है।

More news from बिहार and nearby areas
  • कैमूर/बिहार, नवविवाहिता की हत्या कर शव गायब करने की आशंका, पति, सास और देवर पर दहेज प्रताड़ना का आरोप थाने में आवेदन देकर निष्पक्ष जांच, बेटी की तलाश और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग कैमूर। जिले के बेलांव थाना क्षेत्र से नवविवाहिता के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़िता के पिता ने अपनी बेटी की हत्या कर शव गायब किए जाने की आशंका जताते हुए पति, सास और देवर के खिलाफ करमचट थाने में लिखित आवेदन देकर निष्पक्ष जांच एवं कठोर कार्रवाई की मांग की है। बताया जा रहा है कि बेलांव थाना क्षेत्र के बिछिया गांव पोस्ट खजुरा निवासी रामाकांत तिवारी द्वारा पुलिस को दिए गए आवेदन के अनुसार, उन्होंने अपनी पुत्री सीता कुमारी का विवाह 27 अप्रैल 2026 को विकास कुमार उपाध्याय, पिता कन्हैया उपाध्याय, के साथ हिन्दू रीति-रिवाज से कराया था। वही आवेदन में आरोप लगाया गया है कि विवाह के बाद से ही ससुराल पक्ष द्वारा उनकी पुत्री को मानसिक एवं शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। शिकायत के अनुसार, दहेज में स्कॉर्पियो वाहन की मांग को लेकर लगातार दबाव बनाया जाता था। पिता का आरोप है कि पति विकास कुमार उपाध्याय फोन पर गाली-गलौज करता था, जबकि सास आशा देवी और देवर आदर्श उर्फ आशीष मिलकर उनकी बेटी के साथ मारपीट करते थे। वही शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि नवविवाहिता को कई दिनों तक भूखा रखा गया, उसे करंट लगाया गया तथा जान से मारने की धमकियां दी जाती थीं। पीड़िता के पिता ने आशंका व्यक्त की है कि दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर पति, सास और देवर ने मिलकर उनकी पुत्री की हत्या कर दी तथा साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से शव को गायब कर दिया। वही रामाकांत तिवारी ने करमचट थानाध्यक्ष पंकज कुमार पासवान से मामले की निष्पक्ष एवं गहन जांच कराने, लापता पुत्री की शीघ्र तलाश करने तथा दोषियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। फिलहाल इस मामले में पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान या जांच के निष्कर्ष सामने नहीं आए हैं। पुलिस आवेदन के आधार पर मामले की जांच एवं आगे की कानूनी प्रक्रिया में जुटी हुई है। घटना की वास्तविकता पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।
    3
    कैमूर/बिहार, नवविवाहिता की हत्या कर शव गायब करने की आशंका, पति, सास और देवर पर दहेज प्रताड़ना का आरोप
थाने में आवेदन देकर निष्पक्ष जांच, बेटी की तलाश और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग
कैमूर। जिले के बेलांव थाना क्षेत्र से नवविवाहिता के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़िता के पिता ने अपनी बेटी की हत्या कर शव गायब किए जाने की आशंका जताते हुए पति, सास और देवर के खिलाफ करमचट थाने में लिखित आवेदन देकर निष्पक्ष जांच एवं कठोर कार्रवाई की मांग की है। बताया जा रहा है कि बेलांव थाना क्षेत्र के बिछिया गांव पोस्ट खजुरा निवासी रामाकांत तिवारी द्वारा पुलिस को दिए गए आवेदन के अनुसार, उन्होंने अपनी पुत्री सीता कुमारी का विवाह 27 अप्रैल 2026 को विकास कुमार उपाध्याय, पिता कन्हैया उपाध्याय, के साथ हिन्दू रीति-रिवाज से कराया था। वही आवेदन में आरोप लगाया गया है कि विवाह के बाद से ही ससुराल पक्ष द्वारा उनकी पुत्री को मानसिक एवं शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। शिकायत के अनुसार, दहेज में स्कॉर्पियो वाहन की मांग को लेकर लगातार दबाव बनाया जाता था। पिता का आरोप है कि पति विकास कुमार उपाध्याय फोन पर गाली-गलौज करता था, जबकि सास आशा देवी और देवर आदर्श उर्फ आशीष मिलकर उनकी बेटी के साथ मारपीट करते थे। वही शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि नवविवाहिता को कई दिनों तक भूखा रखा गया, उसे करंट लगाया गया तथा जान से मारने की धमकियां दी जाती थीं। पीड़िता के पिता ने आशंका व्यक्त की है कि दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर पति, सास और देवर ने मिलकर उनकी पुत्री की हत्या कर दी तथा साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से शव को गायब कर दिया। वही रामाकांत तिवारी ने करमचट थानाध्यक्ष पंकज कुमार पासवान से मामले की निष्पक्ष एवं गहन जांच कराने, लापता पुत्री की शीघ्र तलाश करने तथा दोषियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। फिलहाल इस मामले में पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान या जांच के निष्कर्ष सामने नहीं आए हैं। पुलिस आवेदन के आधार पर मामले की जांच एवं आगे की कानूनी प्रक्रिया में जुटी हुई है। घटना की वास्तविकता पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।
    user_Satyam Kumar Upadhyay
    Satyam Kumar Upadhyay
    Local News Reporter भभुआ, कैमूर (भभुआ), बिहार•
    13 hrs ago
  • रोहतास जिले के प्रसिद्ध गुप्ताधाम में एक माह तक चलने वाले श्रावणी मेले का शुभारंभ गुरुवार को डीएम दीपक कुमार मिश्रा ने किया। उद्घाटन के बाद डीएम ने अधिकारियों के साथ मंदिर परिसर का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था व श्रद्धालुओं के लिए की गई सुविधाओं का जायजा लिया। इस बार गुफा में बेहतर प्रकाश और ऑक्सीजन की विशेष व्यवस्था की गई है।बैरिकेडिंग के जरिए कतारबद्ध दर्शन की व्यवस्था की गई है। गुफा के भीतर श्रद्धालुओं को होने वाली कठिनाइयों को दूर करने के लिए फर्श पर मौजूद नुकीले पत्थरों के ऊपर रबर मैट बिछाया जा रहा है। गुप्ताधाम मार्ग में मौजूद बड़े चट्टानों एवं अवरोधों को जेसीबी मशीन से हटाकर रास्ते को सुरक्षित एवं सुगम बनाया गया है। वहीं, चारपहिया वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाई गई है। रोहतास जिले के प्रसिद्ध गुप्ताधाम में एक माह तक चलने वाले श्रावणी मेले का शुभारंभ गुरुवार को डीएम दीपक कुमार मिश्रा ने किया। उद्घाटन के बाद डीएम ने अधिकारियों के साथ मंदिर परिसर का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था व श्रद्धालुओं के लिए की गई सुविधाओं का जायजा लिया। इस बार गुफा में बेहतर प्रकाश और ऑक्सीजन की विशेष व्यवस्था की गई है।बैरिकेडिंग के जरिए कतारबद्ध दर्शन की व्यवस्था की गई है। गुफा के भीतर श्रद्धालुओं को होने वाली कठिनाइयों को दूर करने के लिए फर्श पर मौजूद नुकीले पत्थरों के ऊपर रबर मैट बिछाया जा रहा है। गुप्ताधाम मार्ग में मौजूद बड़े चट्टानों एवं अवरोधों को जेसीबी मशीन से हटाकर रास्ते को सुरक्षित एवं सुगम बनाया गया है। वहीं, चारपहिया वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाई गई है। जबकि हेलमेट के साथ बाइक प्रवेश की अनुमति होगी। डीएम ने बताया कि मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने की संभावना को देखते हुए पर्याप्त पुलिस बल, मेडिकल टीम, एंबुलेंस और कंट्रोल रूम की व्यवस्था की गई है। वहीं पर्यावरण संरक्षण के लिए प्लास्टिक पर प्रतिबंध और बाइकों के अनावश्यक हॉर्न बजाने पर रोक लगाई गई है। इस दौरान डीएफओ फिडल कुमार के०, डीडीसी विजय कुमार पांडेय, सासाराम एसडीएम डॉ नेहा कुमारी, एसडीपीओ विप्लव कुमार, रेंजर अभय कुमार, फॉरेस्टर अमित कुमार, बीडीओ प्रियंका कुमारी, सीओ पुरुषोत्तम कुमार, थानाध्यक्ष दिनेश कुमार मालाकार व ईओ अभिषेक भारती मौजूद रहे।
    1
    रोहतास जिले के प्रसिद्ध गुप्ताधाम में एक माह तक चलने वाले श्रावणी मेले का शुभारंभ गुरुवार को डीएम दीपक कुमार मिश्रा ने किया। उद्घाटन के बाद डीएम ने अधिकारियों के साथ मंदिर परिसर का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था व श्रद्धालुओं के लिए की गई सुविधाओं का जायजा लिया। इस बार गुफा में बेहतर प्रकाश और ऑक्सीजन की विशेष व्यवस्था की गई है।बैरिकेडिंग के जरिए कतारबद्ध दर्शन की व्यवस्था की गई है। गुफा के भीतर श्रद्धालुओं को होने वाली कठिनाइयों को दूर करने के लिए फर्श पर मौजूद नुकीले पत्थरों के ऊपर रबर मैट बिछाया जा रहा है। गुप्ताधाम मार्ग में मौजूद बड़े चट्टानों एवं अवरोधों को जेसीबी मशीन से हटाकर रास्ते को सुरक्षित एवं सुगम बनाया गया है। वहीं, चारपहिया वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाई गई है। 
रोहतास जिले के प्रसिद्ध गुप्ताधाम में एक माह तक चलने वाले श्रावणी मेले का शुभारंभ गुरुवार को डीएम दीपक कुमार मिश्रा ने किया। उद्घाटन के बाद डीएम ने अधिकारियों के साथ मंदिर परिसर का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था व श्रद्धालुओं के लिए की गई सुविधाओं का जायजा लिया। इस बार गुफा में बेहतर प्रकाश और ऑक्सीजन की विशेष व्यवस्था की गई है।बैरिकेडिंग के जरिए कतारबद्ध दर्शन की व्यवस्था की गई है। गुफा के भीतर श्रद्धालुओं को होने वाली कठिनाइयों को दूर करने के लिए फर्श पर मौजूद नुकीले पत्थरों के ऊपर रबर मैट बिछाया जा रहा है। गुप्ताधाम मार्ग में मौजूद बड़े चट्टानों एवं अवरोधों को जेसीबी मशीन से हटाकर रास्ते को सुरक्षित एवं सुगम बनाया गया है। वहीं, चारपहिया वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाई गई है। जबकि हेलमेट के साथ बाइक प्रवेश की अनुमति होगी। डीएम ने बताया कि मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने की संभावना को देखते हुए पर्याप्त पुलिस बल, मेडिकल टीम, एंबुलेंस और कंट्रोल रूम की व्यवस्था की गई है। वहीं पर्यावरण संरक्षण के लिए प्लास्टिक पर प्रतिबंध और बाइकों के अनावश्यक हॉर्न बजाने पर रोक लगाई गई है। इस दौरान डीएफओ फिडल कुमार के०, डीडीसी विजय कुमार पांडेय, सासाराम एसडीएम डॉ नेहा कुमारी, एसडीपीओ विप्लव कुमार, रेंजर अभय कुमार, फॉरेस्टर अमित कुमार, बीडीओ प्रियंका कुमारी, सीओ पुरुषोत्तम कुमार, थानाध्यक्ष दिनेश कुमार मालाकार व ईओ अभिषेक भारती मौजूद रहे।
    user_राष्ट्र नमन प्रेस
    राष्ट्र नमन प्रेस
    Local Politician चेनारी, रोहतास, बिहार•
    9 hrs ago
  • संसद के विपक्ष का अनोखा प्रदर्शन #rahulgandhi #pappuyadav #indiagathbandhan #awaazebharat #viralreels संसद के विपक्ष का अनोखा प्रदर्शन #rahulgandhi #pappuyadav #indiagathbandhan #awaazebharat #viralreels
    1
    संसद के विपक्ष का अनोखा प्रदर्शन 
#rahulgandhi #pappuyadav #indiagathbandhan 
#awaazebharat #viralreels
संसद के विपक्ष का अनोखा प्रदर्शन 
#rahulgandhi #pappuyadav #indiagathbandhan 
#awaazebharat #viralreels
    user_Awaaz -e-Bharat
    Awaaz -e-Bharat
    चांद, कैमूर (भभुआ), बिहार•
    14 hrs ago
  • बिहार के एक महिला को फेसबुक उसे करने के दौरान झारखंड के एक लड़के से प्यार होता है प्यार के बाद दोनों राजी खुशी शादी कर लेते हैं उसके बाद जिंदगी की बर्बादी शुरू हो जाती है लड़के के माता-पिता लड़की रखने के लिए इंकार कर दिए हैं लड़का को भगा दिए हैं महिला इंसाफ की गुहार लगा रही है महिला के पास छोटा बच्चे भी है भीख माँग का खा रही है, बिहार के एक महिला को फेसबुक उसे करने के दौरान झारखंड के एक लड़के से प्यार होता है प्यार के बाद दोनों राजी खुशी शादी कर लेते हैं उसके बाद जिंदगी की बर्बादी शुरू हो जाती है लड़के के माता-पिता लड़की रखने के लिए इंकार कर दिए हैं लड़का को भगा दिए हैं महिला इंसाफ की गुहार लगा रही है महिला के पास छोटा बच्चे भी है भीख माँग का खा रही है,
    1
    बिहार के एक महिला को फेसबुक उसे करने के दौरान झारखंड के एक लड़के से प्यार होता है प्यार के बाद दोनों राजी खुशी शादी कर लेते हैं उसके बाद जिंदगी की बर्बादी शुरू हो जाती है लड़के के माता-पिता लड़की रखने के लिए इंकार कर दिए हैं लड़का को भगा दिए हैं महिला इंसाफ की गुहार लगा रही है महिला के पास छोटा बच्चे भी है भीख माँग का खा रही है,
बिहार के एक महिला को फेसबुक उसे करने के दौरान झारखंड के एक लड़के से प्यार होता है प्यार के बाद दोनों राजी खुशी शादी कर लेते हैं उसके बाद जिंदगी की बर्बादी शुरू हो जाती है लड़के के माता-पिता लड़की रखने के लिए इंकार कर दिए हैं लड़का को भगा दिए हैं महिला इंसाफ की गुहार लगा रही है महिला के पास छोटा बच्चे भी है भीख माँग का खा रही है,
    user_राज कुमार सोनकर पत्रकार
    राज कुमार सोनकर पत्रकार
    Court reporter चकिया, चंदौली, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • खजरा गाँव मेँ विधायक निधि से बनी सड़क 16 वर्ष में हुई जर्जर धीना। बरहनी विकासखंड के खजरा गांव में लगभग 16 वर्ष पूर्व तत्कालीन विधायक शारदा प्रसाद की विधायक निधि से निर्मित 700 मीटर लंबी सड़क अब पूरी तरह जर्जर हो चुकी है। सड़क जगह-जगह टूटकर गड्ढों में तब्दील हो गई है, जिससे ग्रामीणों और स्कूली बच्चों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण गौरीशंकर गुप्ता और दिनेश मिश्रा ने बताया कि इसी सड़क से होकर जल निगम की पानी की टंकी, कंपोजिट विद्यालय तथा राजकीय हाईस्कूल के छात्र-छात्राएं प्रतिदिन आवागमन करते हैं। बरसात के दिनों में सड़क पर कीचड़ और गहरे गड्ढों के कारण बच्चों को विद्यालय आने-जाने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क का निर्माण हुए लगभग 16 वर्ष बीत चुके हैं, लेकिन समय पर मरम्मत न होने के कारण इसकी हालत बेहद खराब हो गई है। पिछले करीब तीन वर्षों से सड़क पूरी तरह गड्ढायुक्त बनी हुई है। कई बार शिकायत करने के बावजूद न तो संबंधित विभाग और न ही जनप्रतिनिधियों द्वारा इसकी मरम्मत कराई गई।
    2
    खजरा गाँव मेँ विधायक निधि से बनी सड़क 16 वर्ष में हुई जर्जर
धीना। बरहनी विकासखंड के खजरा गांव में लगभग 16 वर्ष पूर्व तत्कालीन विधायक शारदा प्रसाद की विधायक निधि से निर्मित 700 मीटर लंबी सड़क अब पूरी तरह जर्जर हो चुकी है। सड़क जगह-जगह टूटकर गड्ढों में तब्दील हो गई है, जिससे ग्रामीणों और स्कूली बच्चों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीण गौरीशंकर गुप्ता और दिनेश मिश्रा ने बताया कि इसी सड़क से होकर जल निगम की पानी की टंकी, कंपोजिट विद्यालय तथा राजकीय हाईस्कूल के छात्र-छात्राएं प्रतिदिन आवागमन करते हैं। बरसात के दिनों में सड़क पर कीचड़ और गहरे गड्ढों के कारण बच्चों को विद्यालय आने-जाने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।
ग्रामीणों का कहना है कि सड़क का निर्माण हुए लगभग 16 वर्ष बीत चुके हैं, लेकिन समय पर मरम्मत न होने के कारण इसकी हालत बेहद खराब हो गई है। पिछले करीब तीन वर्षों से सड़क पूरी तरह गड्ढायुक्त बनी हुई है। कई बार शिकायत करने के बावजूद न तो संबंधित विभाग और न ही जनप्रतिनिधियों द्वारा इसकी मरम्मत कराई गई।
    user_Faridu ddin
    Faridu ddin
    Local News Reporter चंदौली, चंदौली, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • फिर आया मोदी जी का संदेश -#modi #modiji ‎⁨@NarendraModi⁩  #viral फिर आया मोदी जी का संदेश -#modi #modiji ‎⁨@NarendraModi⁩  #viral
    1
    फिर आया मोदी जी का संदेश -#modi #modiji ‎⁨@NarendraModi⁩  #viral
फिर आया मोदी जी का संदेश -#modi #modiji ‎⁨@NarendraModi⁩  #viral
    user_Awaaz -e-Bharat
    Awaaz -e-Bharat
    चांद, कैमूर (भभुआ), बिहार•
    17 hrs ago
  • दहेज में स्कॉर्पियो न देने पर विवाहिता की हत्या की आशंका, शव लापता,पिता ने पति समेत 3 ससुराल वालो पर लगाया प्रताड़ना का आरोप, थाने में दी तहरीर
    1
    दहेज में स्कॉर्पियो न देने पर विवाहिता की हत्या की आशंका, शव लापता,पिता ने पति समेत 3 ससुराल वालो पर लगाया प्रताड़ना का आरोप, थाने में दी तहरीर
    user_गांव से शहर न्यूज( krishna kumar keshari)
    गांव से शहर न्यूज( krishna kumar keshari)
    Chainpur, Kaimur (Bhabua)•
    11 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.