“मिशन शक्ति फेज-5 अभियान: डीह पुलिस ने मऊ क़े विद्यालय में छात्राओं को सुरक्षा, अधिकार और आत्मरक्षा के प्रति किया जागरूक” डीह सलोन (रायबरेली): महिला सशक्तिकरण और सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे मिशन शक्ति फेज-5 (2) अभियान के अंतर्गत थाना डीह क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय मऊ में महिला जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में पुलिस टीम ने छात्राओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों और सरकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को महिला हेल्पलाइन नंबरों जैसे 1090, 181, 112 आदि के बारे में बताया गया कि किसी भी प्रकार की छेड़छाड़, उत्पीड़न या आपात स्थिति में इन नंबरों का तुरंत उपयोग करें। उपनिरीक्षक बशीर अहमद ने एंटी रोमियो स्क्वॉड की भूमिका पर भी प्रकाश डालते हुए छात्राओं को आश्वस्त किया कि उनकी सुरक्षा के लिए पुलिस सदैव तत्पर है। पुलिस अधिकारियों ने छात्राओं को आत्मरक्षा के छोटे-छोटे उपाय भी बताए और उन्हें निर्भीक होकर अपनी बात रखने के लिए प्रेरित किया। साथ ही उन्हें यह संदेश दिया गया कि किसी भी समस्या को छिपाने के बजाय अपने अभिभावकों या शिक्षकों से साझा करें और जरूरत पड़ने पर पुलिस की मदद लें।पुलिस टीम ने छात्राओं से संवाद कर उनकी जिज्ञासाओं का समाधान भी किया । थाना प्रभारी जितेंद्र मोहन सरोज ने कहा कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बालिकाओं में आत्मविश्वास विकसित करना, उन्हें उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना तथा समाज में सुरक्षित और सशक्त वातावरण स्थापित करना है । स्थानीय विद्यालय परिवार एवं ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना की और इसे बेहद उपयोगी बताया। इस अवसर पर कांस्टेबल रजनी, कांस्टेबल चेतन शुक्ला एवं कांस्टेबल छोटे सिंह, विद्यालय सहायक अध्यापक एवं अध्यापिका उपस्थित रहे।
“मिशन शक्ति फेज-5 अभियान: डीह पुलिस ने मऊ क़े विद्यालय में छात्राओं को सुरक्षा, अधिकार और आत्मरक्षा के प्रति किया जागरूक” डीह सलोन (रायबरेली): महिला सशक्तिकरण और सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे मिशन शक्ति फेज-5 (2) अभियान के अंतर्गत थाना डीह क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय मऊ में महिला जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में पुलिस टीम ने छात्राओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों और सरकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को महिला हेल्पलाइन नंबरों जैसे 1090, 181, 112 आदि के बारे में बताया गया कि किसी भी प्रकार की छेड़छाड़, उत्पीड़न या आपात स्थिति में इन नंबरों का तुरंत उपयोग करें। उपनिरीक्षक बशीर अहमद ने एंटी रोमियो स्क्वॉड की भूमिका पर भी प्रकाश डालते हुए छात्राओं को आश्वस्त किया कि उनकी सुरक्षा के लिए पुलिस सदैव तत्पर है। पुलिस अधिकारियों ने छात्राओं को आत्मरक्षा के छोटे-छोटे उपाय भी बताए और उन्हें निर्भीक होकर अपनी बात रखने के लिए प्रेरित किया। साथ ही उन्हें यह संदेश दिया गया कि किसी भी समस्या को छिपाने के बजाय अपने अभिभावकों या शिक्षकों से साझा करें और जरूरत पड़ने पर पुलिस की मदद लें।पुलिस टीम ने छात्राओं से संवाद कर उनकी जिज्ञासाओं का समाधान भी किया । थाना प्रभारी जितेंद्र मोहन सरोज ने कहा कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बालिकाओं में आत्मविश्वास विकसित करना, उन्हें उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना तथा समाज में सुरक्षित और सशक्त वातावरण स्थापित करना है । स्थानीय विद्यालय परिवार एवं ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना की और इसे बेहद उपयोगी बताया। इस अवसर पर कांस्टेबल रजनी, कांस्टेबल चेतन शुक्ला एवं कांस्टेबल छोटे सिंह, विद्यालय सहायक अध्यापक एवं अध्यापिका उपस्थित रहे।
- रायबरेली दिगंबर जैन संप्रदाय के त्यागी संतों ने एक बार फिर जैन धर्म की महान परंपरा को जीवंत कर दिया है। घर-परिवार का पूर्ण त्याग कर नग्न अवस्था में रहने वाले ये संत नगर-नगर पैदल भ्रमण करते हुए रायबरेली पहुंचे हैं। इनका मुख्य उद्देश्य जैन धर्म का सर्वोच्च तीर्थ अयोध्या पहुंचकर भगवान ऋषभनाथ एवं अन्य तीर्थंकरों का दर्शन करना है। अयोध्या से आगे यह यात्रा झारखंड तक जारी रहेगी। संतों ने बताया कि पूरा भ्रमण लगभग 2000 किलोमीटर का है। अब तक उन्होंने 1000 किलोमीटर की पैदल दूरी तय कर ली है। रायबरेली से आगे अभी लगभग 800 किलोमीटर की यात्रा शेष है। संतों का कहना है कि रायबरेली होते हुए अयोध्या पहुंचने के बाद झारखंड की ओर बढ़ेंगे और अप्रैल माह के अंत तक गंतव्य पर पहुंचने का लक्ष्य रखा है। संत निरंतर नग्न अवस्था में रहते हैं। न कोई वस्त्र, न कोई साधन, केवल चरणों में पैदल ही चलते हैं। घर-परिवार, सुख-सुविधाओं का पूर्ण त्याग कर उन्होंने केवल धर्म-भ्रमण को अपना जीवन बना लिया है। रायबरेली में स्थानीय जैन समाज और श्रावकों ने इनका भव्य स्वागत किया। संतों ने शहरवासियों को जैन धर्म की महिमा, अहिंसा, त्याग और पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया। यात्रा का उद्देश्य अयोध्या को जैन धर्म में अत्यंत पवित्र स्थान माना जाता है। यहां भगवान आदिनाथ (ऋषभदेव) का जन्म और निर्वाण स्थली होने के कारण यह जैनों का सर्वोच्च तीर्थ है। संतों का कहना है कि “अयोध्या दर्शन के बिना जैन धर्म की यात्रा अधूरी है।” अयोध्या दर्शन के बाद झारखंड के विभिन्न जैन तीर्थों की ओर यह पद-यात्रा बढ़ेगी। यह यात्रा न केवल जैन समाज के लिए, बल्कि समूचे समाज के लिए त्याग और धार्मिक समर्पण का अनुपम उदाहरण है।2
- रायबरेली जनपद के विकास खण्ड सताँव के तलफाहार मजरे हाजीपुर में 22 मार्च 2026 को सर्वजन हिताय फाउंडेशन द्वारा एक भव्य सामाजिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।यह कार्यक्रम वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी के 168वें शहादत दिवस एवं कांशीराम साहब की 92वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राहुल लोधी (विधायक, हरचंदपुर विधानसभा क्षेत्र) उपस्थित रहे।मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों ने डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। स्थान -रायबरेली रिपोर्ट -बलवंत कुमार1
- जगतपुर, रायबरेली। थाना क्षेत्र के अंतर्गत मेलखा साहब निवासी अमित कुमार ने जगतपुर थाने में प्रार्थनापत्र देकर आरोप लगाया है कि वह उपकेंद्र जगतपुर में बिजली विभाग में कार्यरत हैं। बीती रात वह ड्यूटी पर तैनात थे, उसी दौरान क्षेत्र में बिजली ब्रेकडाउन हो गया था। पीड़ित के अनुसार, रात लगभग 12 बजे दो व्यक्ति उपकेंद्र पर पहुंचे और अभद्र व्यवहार करने लगे। उन्होंने बताया कि बिजली ब्रेकडाउन के कारण सप्लाई बाधित है और ठीक होते ही बहाल कर दी जाएगी, लेकिन आरोप है कि उक्त लोग गाली-गलौज करने लगे और सभी फीडर बंद करने का दबाव बनाने लगे। विरोध करने पर उन्होंने सरकारी कार्य में बाधा डाली और जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित ने मामले की लिखित शिकायत जगतपुर थाने में देकर कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में थाना प्रभारी पंकज कुमार त्यागी ने बताया कि प्रार्थनापत्र प्राप्त हुआ है, मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।1
- रायबरेली पुलिस आपकी सेवा में सदैव तत्पर कप्तान साहब! जगतपुर में तीन दिनों तक नहीं पड़ी रही लाश, नहीं मिला इंसाफ देखिए ये जगतपुर पुलिस है जो गरीबों को दबाने और धमकाने के लिए सदैव सुर्खियों में रहती है कुछ दिनों पूर्व जगतपुर पुलिस पिस्टल पकड़ाओ मामले को लेकर चर्चा में आई थी और अब जबरन शव उठवाने को लेकर तानाशाही और दंबगई करती नजर आ रही है थाना क्षेत्र के बिचौरा मामले में मुकदमा न दर्ज होने से नाराज परिजनों ने तीन दिन लाश का अंतिम संस्कार नहीं किया सोचिए मरने के बाद भी इंसाफ नहीं मिल रहा है।1
- अमेठी तहसील क्षेत्र में मतदाता सूची से नाम काटे जाने का एक बड़ा मामला सामने आया है। नाम काटे जाने से सैकड़ों आक्रोशित ग्रामीणों ने आज अमेठी तहसील में पहुंचकर एसडीएम को शिकायती पत्र सौंपते हुए कार्यवाही की मांग की है। दरअसल यह पूरा मामला भेंटुआ विकास खंड के मई गांव का है जहां आज गांव के सैकड़ों ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि उनके नाम बिना सूचना के मतदाता सूची से हटा दिए गए। इसको लेकर नाराज ग्रामीणों ने आज अमेठी तहसील पहुंचकर संपूर्ण समाधान दिवस में उपजिलाधिकारी को शिकायती पत्र सौंपकर कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि करीब 200 से अधिक मतदाताओं के नाम सूची से काट दिए गए हैं। इस मामले में उन्होंने संबंधित बीएलओ पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। गांव निवासी 19 वर्षीय प्रिया तिवारी ने कहा कि “हमसे मतदान का अधिकार छीना जा रहा है। बीएलओ ठाकुर प्रसाद द्वारा हमारे गांव के दो सौ से ज्यादा लोगों के नाम काट दिए गए हैं। हम सभी आज तहसील पहुंचकर शिकायत दर्ज कराए हैं।” वहीं पूनम तिवारी ने बताया कि “बीएलओ घर आकर आधार कार्ड समेत जरूरी दस्तावेज ले गए थे, इसके बावजूद भी हमारा नाम मतदाता सूची से हटा दिया गया।” मई गांव के प्रधान पद प्रत्याशी हिमांशु गुप्ता ने भी आरोप लगाते हुए कहा कि “बीएलओ ठाकुर प्रसाद पाल लगातार नाम काटने की बात करते थे और अब गांव के सैकड़ों लोगों के नाम सूची से हटा दिए गए हैं।” इस पूरे मामले पर उपजिलाधिकारी आशीष कुमार सिंह ने बताया कि शिकायत प्राप्त हुई है और इस पूरे मामले की जांच स खंड विकास अधिकारी आकांक्षा सिंह को सौंप दिया गया है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।1
- Post by Niraj Pal1
- ऊंचाहार/रायबरेली आल इंडिया सेंट्रल काउंसिल ऑफ ट्रेड यूनियंस (ऐक्टू) प्रदेश अध्यक्ष विजय विद्रोही की अध्यक्षता में एनटीपीसी संविदा मजदूरों की एक बैठक हुई । जिसमें पिछले दिनों प्रबंधन और ऐक्टू की स्थानीय इकाई के नेताओं के साथ हुए समझौते की शर्तों से मुकरने और विश्वासघात करने के कारण उत्पन्न परिस्थितियों पर विचार विमर्श किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए स्थानीय इकाई अध्यक्ष पवन मिश्रा ने कहा कि वर्षों से जारी मजदूरों की मजदूरी से आधी वापस लेने की अपराधिक कार्यवाही के विरुद्ध आवाज उठाने के कारण उन सहित कुछ अन्य अगुआ श्रमिको की सेवाएं बाधित कर दी गई थीं। इस लिए अवैध वसूली तथा उत्पीड़नात्मक कार्यवाही के विरुद्ध 16 मार्च 2026 से एनटीपीसी गेट पर अनिश्चित कालीन धरना शुरू होना था। किंतु 15 मार्च को एजीएम(एच आर) और ऐक्टू पदाधिकारियों के बीच हुई समझौता वार्ता में सभी श्रमिको की अबाध सेवाएं जारी रखने तथा अवैध वसूली रोकने के लिए सभी कंपनियों से शपथ पत्र पर इस तरह के कृत्य में शामिल नहीं होने की घोषणा करने और किसी भी शिकायत पर त्वरित कंपनी को काली सूची में डालने ,त्वरित सुनवाई के लिए एक कमेटी गठित करने व शिकायत हेतु एक हेल्प लाइन नम्बर जारी करने पर सहमति हुई थी। इसी आधार पर धरना स्थगित कर दिया गया था। किंतु किंतु प्रबंधन ठेकेदार गठजोड़ ने मुझे इस समझौते से पहले उड़ीसा की कम्पनी में जाकर सेवाएं देने का पत्र दे रहे थे । समझौते के बाद प्लांट से 6 किलोमीटर दूर सोलर प्लांट पर नियोजित करने के लिए आदेशित कर समझौते के उल्लंघन की शुरुआत कर दी। साथ अन्य सभी श्रमिको को भी सेवा में रखने की दिशा में कोई रुचि नहीं प्रदर्शित की। इससे स्पष्ट है कि प्रबंधन ने विश्वासघात किया है। कामला कांत पांडेय ने कहा कि आखिर पवन जी को प्रबंधन और ठेका कम्पनी प्लांट से क्यो दूर रखना चाहते हैं? इसीलिए कि पवन मिश्रा के नेतृत्व में भ्रष्ट्राचार और अवैध वसूली की लड़ाई चल रही है। मजदूरों को एक एक पाई की लूट को रोकने और किसी भी श्रमिक का सेवा विस्तार रोकने की कार्यवाही के विरुद्ध संगठन संघर्ष करेगा। विचार विमर्श के बाद बैठक में 01 अप्रैल को ऊंचाहार में एक जन कन्वेंशन करने ,व्यापक प्रचार प्रसार चला कर सच्चाई को मजदूरों,बुद्धिजीवियों और क्षेत्र की जनता तक पहुंचाने के साथ आगामी 0 7 अप्रैल को जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन के साथ 13 अप्रैल से एनटीपीसी गेट पर धरना शुरू करने का निर्णय लिया गया है। बैठक में कमेटी सदस्यों के अलावा अन्य अगुआ श्रमिको ने भी हिस्सा लिया। जन समर्पण रायबरेली1
- सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपने कार्यकर्ताओं को LPG का फुलफॉर्म बताते हुए कहा कि LPG मतलब लापता गैस। गैस सिलेंडर की मारामारी को देखते हुएउन्होंने केंद्र सरकार पर तंज कसा1
- फतेहपुर जनपद के गाजीपुर थाना क्षेत्र के नरतौली मोड के पास बीती रात 9:00 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। फतेहपुर से आ रहे ऑटो रिक्शा ( up 71सी टी 5328)को मौरंग लदे ओवरलोड ट्रैक्टर ट्राला ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में कुलदीप पुत्र महेश सविता निवासी कस्बा गाज़ीपुर की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक अज्ञात व्यक्ति ने भी दम तोड़ दिया। जिसकी पहचान के प्रयास जारी है। वहीं ऑटो में सवार तीन लोगों को मामूली चोटे आई है। सूचना पर पहुंचे थाना अध्यक्ष हनुमान प्रताप सिंह ने ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।1