Shuru
Apke Nagar Ki App…
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ झाबुआ में पथ संचलन बड़ी संख्या में शामिल हुए स्वयंसेवक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पथ संचलन झाबुआ में अनुशासन में पूरी तरह संचलन निकल लीगई
Sunil Ganawa
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ झाबुआ में पथ संचलन बड़ी संख्या में शामिल हुए स्वयंसेवक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पथ संचलन झाबुआ में अनुशासन में पूरी तरह संचलन निकल लीगई
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- झाबुआ जिला के मेघनगर खंड की संचलन निकल गई फूलों से स्वागत किया1
- धराड़ ग्राम पंचायत में मध्य प्रदेश ग्रामीण बैंक ने चलाया साइबर जागरूकता अभियान, 'डिजिटल अरेस्ट' और धोखाधड़ी से बचने के दिए टिप्स रतलाम (धराड़): वर्तमान समय में तेजी से बढ़ रहे साइबर अपराधों और ऑनलाइन ठगी के मामलों को ध्यान में रखते हुए, मध्य प्रदेश ग्रामीण बैंक, शाखा रतलाम द्वारा ग्राम पंचायत भवन में एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान बैंक अधिकारियों ने ग्रामीणों को आधुनिक ठगी के नए तरीकों जैसे 'डिजिटल अरेस्ट', फर्जी फोन कॉल्स और ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचने के लिए महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। 'डिजिटल अरेस्ट' के नाम पर हो रही ठगी से सावधान रहने की अपील कार्यक्रम के दौरान बैंक अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाया कि आजकल ठग खुद को पुलिस, सीबीआई, कस्टम या किसी अन्य जांच एजेंसी का अधिकारी बताकर वीडियो कॉल करते हैं और लोगों को डरा-धमकाकर 'डिजिटल अरेस्ट' कर लेते हैं। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि: देश का कोई भी कानून या जांच एजेंसी वीडियो कॉल पर किसी को गिरफ्तार नहीं करती है और न ही ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर करने की मांग करती है। यदि आपके पास ऐसा कोई भी संदिग्ध कॉल आए, तो घबराएं नहीं, तुरंत सतर्क हो जाएं और अपने नजदीकी पुलिस स्टेशन या बैंक शाखा से संपर्क करें। बैंकिंग धोखाधड़ी से बचाव के जरूरी उपाय ग्रामीणों को सुरक्षित बैंकिंग के प्रति जागरूक करते हुए निम्नलिखित सावधानियां बरतने की सलाह दी गई: गोपनीयता बनाए रखें: अपना एटीएम पिन (ATM PIN), पासवर्ड, सीवीवी (CVV) नंबर या बैंक खाते का विवरण किसी के साथ भी शेयर न करें। ओटीपी (OTP) साझा न करें: बैंक कभी भी फोन पर ओटीपी या पासवर्ड नहीं मांगता है। संदिग्ध लिंक से बचें: अज्ञात नंबरों से आने वाले लुभावने मैसेज या एपीके (APK) फाइल्स और अनवेरिफाइड लिंक्स पर क्लिक न करें।1
- थाना गंधवानी, जिला धार ऑपरेशन “प्रहार” के तहत गंधवानी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, खेत से गांजे के 360 हरे पौधे जप्त 433.70 किलोग्राम गांजा जप्त, अनुमानित कीमत करीब ₹43 लाख अवैध गांजे की खेती थाना गंधवानी, जिला धार ऑपरेशन “प्रहार” के तहत गंधवानी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, खेत से गांजे के 360 हरे पौधे जप्त 433.70 किलोग्राम गांजा जप्त, अनुमानित कीमत करीब ₹43 लाख अवैध गांजे की खेती के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार कपास एवं तुवर की फसल के बीच की हारून खत्री की विशेष रिपोर्ट गंधवानी1
- घाटोल में शांतिपूर्ण मतदान, स्थानीय समस्याएं रहीं प्रमुख मुद्दे चार पीढ़ियों के साथ मतदान करने पहुंचीं कचरी देवी, तीन पीढ़ियों के साथ कंकु देवी ने किया मतदान खमेरा के आदर्श मतदान केंद्र पर पेयजल व्यवस्था में कमी, केंद्र 128 पर पहले ही वोट डाले जाने के आरोप पर जताया विरोध घाटोल। पंचायत समिति एवं जिला परिषद सदस्यों के चुनाव में बुधवार को घाटोल क्षेत्र में शांतिपूर्ण मतदान हुआ। सुबह से ही कई मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की कतारें लगी रहीं। दोपहर 12 बजे तक केंद्रों पर लंबी कतारें नजर आईं, वहीं नरवाली में शाम 4 बजे तक मतदान के लिए मतदाताओं की कतारें बनी रहीं। मतदान के दौरान पेयजल, सफाई, विद्युत आपूर्ति और क्षेत्र के विकास जैसे स्थानीय मुद्दे चर्चा में रहे। मतदाताओं ने इन समस्याओं के समाधान और मूलभूत सुविधाओं में सुधार की अपेक्षा के साथ मताधिकार का प्रयोग किया। चार पीढ़ियों के साथ पहुंचीं कचरी देवी मतदान के दौरान पारिवारिक भागीदारी का दृश्य भी देखने को मिला। कचरी देवी पत्नी कोदर अपनी चार पीढ़ियों के सदस्यों के साथ मतदान केंद्र पहुंचीं। वहीं कंकु देवी पत्नी केवजी पंचाल ने तीन पीढ़ियों के साथ मतदान किया। आदर्श मतदान केंद्र पर पेयजल व्यवस्था में कमी खमेरा स्थित आदर्श मतदान केंद्र पर पेयजल के लिए टंकियां रखी गई थीं, लेकिन पानी पीने के लिए पात्र उपलब्ध नहीं होने से लोगों को हाथ से ही पानी पीना पड़ा। आदर्श मतदान केंद्र पर पेयजल व्यवस्था में यह कमी नजर आई। पहले ही वोट डाले जाने के आरोप पर विरोध खमेरा के मतदान केंद्र संख्या 128 पर कुछ मतदाताओं ने आरोप लगाया कि उनके केंद्र पहुंचने से पहले ही उनके वोट डाले जा चुके थे। इसको लेकर विरोध हुआ। बाद में अधिकारियों ने समझाइश की, जिसके बाद संबंधित मतदाताओं का मतदान करवाया गया। मामले में अधिकारियों से प्रतिक्रिया लेने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने प्रतिक्रिया देने से इनकार कर दिया। खमेरा, उदाजी का गड़ा, डुंगरिया, नरवाली, भगोरो का खेड़ा और रूपजी का खेड़ा सहित क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों में कुल मिलाकर शांतिपूर्ण मतदान रहा।4
- yah hamare mehnat ki yadgiri Hai koshish har jagah karte hain lekin har vahan milta Hai Jahan hamara har manna Kam nahin Hai roj naye suvichar video comedy funny ke sath milte rahenge hamare network mein Jude Rahe1
- ढूंढावाड़ा नदी का हाल बेहाल है सफाई के इंतजार मे वातरक् नदी1
- राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ झाबुआ में पथ संचलन बड़ी संख्या में शामिल हुए स्वयंसेवक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पथ संचलन झाबुआ में अनुशासन में पूरी तरह संचलन निकल लीगई1
- घुवेड़ बस स्टैंड पर रोहित की चाकू मारकर हत्या का मामला: फरार आरोपी गोविंद कटारा गिरफ्तार धंबोला थाना पुलिस की कार्रवाई, भादर निवासी 24 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में किया पेश सीमलवाड़ा। धंबोला थाना क्षेत्र के घुवेड़ बस स्टैंड के पास रोहित डेंडोर की चाकू मारकर हत्या करने के मामले में फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान भादर निवासी गोविंद पिता हुका कटारा (24) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद न्यायालय में पेश किया जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। बस स्टैंड के पास मिला था युवक का शव पुलिस के अनुसार, 19 अक्टूबर 2026 को कालीकापारड़ा, ग्राम पंचायत भादर निवासी लक्ष्मण पिता दलजी डेंडोर (55) ने धंबोला थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। रिपोर्ट में बताया कि उनका पुत्र रोहित गुजरात में मजदूरी करता था और करीब दो महीने पहले ही घर आया था। 18 अक्टूबर को सुबह करीब 11:30 बजे रोहित का दोस्त कांतिलाल निवासी भादर मोटरसाइकिल लेकर उसे घर से अपने साथ ले गया था। इसके कुछ समय बाद रोहित के रिश्तेदार का फोन आया और उसने रोहित की हत्या होने की जानकारी दी। परिजन घुवेड़ बस स्टैंड के आगे कोपा मोड़ पहुंचे, जहां सड़क किनारे पेड़ के नीचे रोहित का शव मिला। उसकी शर्ट खून से सनी हुई थी तथा पेट के बाईं ओर और पैर में गहरे घाव थे। रिपोर्ट में गोविंद कटारा पर चाकू मारकर हत्या करने का आरोप लगाया गया। एसपी के निर्देश पर गठित की टीम मामले में पुलिस थाना धंबोला में प्रकरण दर्ज कर थानाधिकारी चंद्रशेखर किलानिया ने अनुसंधान शुरू किया। जिला पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार के आदेश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक खीव सिंह के निर्देश तथा सीमलवाड़ा वृत्ताधिकारी मदनलाल विश्नोई के सुपरविजन में फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी गोविंद कटारा को गिरफ्तार कर लिया। मामले में पुलिस की जांच जारी है। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम कार्रवाई में धंबोला थानाधिकारी चंद्रशेखर किलानिया, उपनिरीक्षक अशोक कुमार, हेड कांस्टेबल जितेंद्र कुमार, कांस्टेबल शंभुसिंह, आसूचना अधिकारी करण, गोपाल, विनोद (चालक) एवं हरिश शामिल रहे। पुलिस के अनुसार, आसूचना अधिकारी करण की इस कार्रवाई में विशेष भूमिका रही।3