कुलगाम आतंकी हमले में मृतक भूपेंद्र भैना के परिजनों से कलेक्टर-एसपी ने की मुलाकात, हरसंभव सहायता का दिया भरोसा सारंगढ़-बिलाईगढ़, 1 अगस्त 2026। दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में हुए आतंकी हमले में बिलाईगढ़ विकासखंड के ग्राम पंचायत छुईहा (धनसीर) निवासी भूपेंद्र कुमार भैना (24 वर्ष) की मृत्यु के बाद जिला प्रशासन पूरी संवेदनशीलता के साथ पीड़ित परिवार के साथ खड़ा है। शनिवार को कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू एवं पुलिस अधीक्षक सुनील शर्मा ने मृतक के घर पहुंचकर परिजनों से मुलाकात की और उन्हें इस दुःख की घड़ी में ढांढस बंधाते हुए हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया। कलेक्टर ने मृतक की बहन को गले लगाकर सांत्वना दी तथा परिवार को आश्वस्त किया कि जिला प्रशासन जम्मू-कश्मीर प्रशासन, छत्तीसगढ़ शासन एवं संबंधित एजेंसियों के साथ लगातार समन्वय कर रहा है, ताकि परिवार को हर आवश्यक सहायता समय पर उपलब्ध कराई जा सके। इस दौरान बिलाईगढ़ एसडीएम प्रफुल रजक, तहसीलदार कमलेश सिदार, एसडीओपी सहित प्रशासन और पुलिस के अधिकारी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कुलगाम आतंकी हमले की कड़ी निंदा करते हुए घोषणा की है कि छत्तीसगढ़ सरकार की ओर से मृतक भूपेंद्र भैना और दीपक रात्रे के परिजनों को 20-20 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। राज्य सरकार ने जम्मू-कश्मीर प्रशासन से समन्वय के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त करने का भी निर्णय लिया है। इधर जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने मुख्यमंत्री राहत कोष से मृतकों के परिजनों के लिए 10 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। वहीं कुलगाम जिला प्रशासन द्वारा 6 लाख रुपये की सहायता दी जाएगी, जिसमें से 2 लाख रुपये की तत्काल सहायता पहले ही उपलब्ध करा दी गई है। मृतक भूपेंद्र कुमार भैना अपने पीछे पत्नी, तीन वर्षीय पुत्र मानस, दादी शांति बाई, माता नागेश्वरी, पिता दशरथ, छोटी बहन अन्नू भैना तथा छोटे भाई अनुराग भैना सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। पूरे क्षेत्र में इस घटना को लेकर शोक की लहर है।
कुलगाम आतंकी हमले में मृतक भूपेंद्र भैना के परिजनों से कलेक्टर-एसपी ने की मुलाकात, हरसंभव सहायता का दिया भरोसा सारंगढ़-बिलाईगढ़, 1 अगस्त 2026। दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में हुए आतंकी हमले में बिलाईगढ़ विकासखंड के ग्राम पंचायत छुईहा (धनसीर) निवासी भूपेंद्र कुमार भैना (24 वर्ष) की मृत्यु के बाद जिला प्रशासन पूरी संवेदनशीलता के साथ पीड़ित परिवार के साथ खड़ा है। शनिवार को कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू एवं पुलिस अधीक्षक सुनील शर्मा ने मृतक के घर पहुंचकर परिजनों से
मुलाकात की और उन्हें इस दुःख की घड़ी में ढांढस बंधाते हुए हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया। कलेक्टर ने मृतक की बहन को गले लगाकर सांत्वना दी तथा परिवार को आश्वस्त किया कि जिला प्रशासन जम्मू-कश्मीर प्रशासन, छत्तीसगढ़ शासन एवं संबंधित एजेंसियों के साथ लगातार समन्वय कर रहा है, ताकि परिवार को हर आवश्यक सहायता समय पर उपलब्ध कराई जा सके। इस दौरान बिलाईगढ़ एसडीएम प्रफुल रजक, तहसीलदार कमलेश सिदार, एसडीओपी सहित प्रशासन और पुलिस के अधिकारी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री
विष्णु देव साय ने कुलगाम आतंकी हमले की कड़ी निंदा करते हुए घोषणा की है कि छत्तीसगढ़ सरकार की ओर से मृतक भूपेंद्र भैना और दीपक रात्रे के परिजनों को 20-20 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। राज्य सरकार ने जम्मू-कश्मीर प्रशासन से समन्वय के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त करने का भी निर्णय लिया है। इधर जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने मुख्यमंत्री राहत कोष से मृतकों के परिजनों के लिए 10 लाख रुपये की अनुग्रह राशि
देने की घोषणा की है। वहीं कुलगाम जिला प्रशासन द्वारा 6 लाख रुपये की सहायता दी जाएगी, जिसमें से 2 लाख रुपये की तत्काल सहायता पहले ही उपलब्ध करा दी गई है। मृतक भूपेंद्र कुमार भैना अपने पीछे पत्नी, तीन वर्षीय पुत्र मानस, दादी शांति बाई, माता नागेश्वरी, पिता दशरथ, छोटी बहन अन्नू भैना तथा छोटे भाई अनुराग भैना सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। पूरे क्षेत्र में इस घटना को लेकर शोक की लहर है।
- मजदूर पर आतंकी हमला || तम्बू मे घुसा परिचय पूछा और मार दी गोली कश्मीर में आतंकियों ने छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के बिलाईगढ़ वनांचल के ग्राम छुइया निवासी मजदूर भूपेंद्र भैना की निर्मम हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा है। वी.ओ. - जानकारी के मुताबिक, भूपेंद्र भैना करीब 3 से 4 महीने पहले पत्नी के साथ रोजी-रोटी की तलाश में कश्मीर गए थे। परिवार की आर्थिक स्थिति सामान्य थी, जबकि माता-पिता और छोटा भाई भी मजदूरी के लिए हिमाचल प्रदेश में हैं। इस घटना से गांव में शोक की लहर है। भूपेंद्र का एक छोटा बच्चा गांव में अपनी दादी और बुआ के पास रह रहा है, जिसे अब तक यह नहीं पता कि उसके पिता कभी वापस नहीं लौटेंगे। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूत्रों के अनुसार, भूपेंद्र के पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार कश्मीर में ही किए जाने की चर्चा है। हालांकि, परिजन और ग्रामीण शव को उनके गृहग्राम लाने की उम्मीद लगाए हुए हैं।1
- रायगढ़ पॉलीटेक्निक हॉस्टल की बदहाली पर फिर भड़का एबीवीपी लिखित आश्वासन के बाद खत्म हुआ एबीवीपी का प्रदर्शन।1
- जम्मू-कश्मीर के कुलगाम आतंकी हमले में सक्ती के युवक की मौत, परिवार में पसरा मातम, जम्मू-कश्मीर के कुलगाम आतंकी हमले में सक्ती के युवक की मौत, परिवार में पसरा मातम, जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात हुए आतंकवादी हमले में सक्ती जिले के मालखरौदा विकासखंड के ग्राम बुंदेली निवासी 21 वर्षीय दीपक रात्रे की मौत हो गई। वह करीब एक वर्ष से अपने परिवार के साथ जम्मू-कश्मीर में ईंट-भट्ठे पर मजदूरी कर रहा था। घटना की सूचना मिलते ही बुंदेली और हरदीडीह गांव में शोक की लहर दौड़ गई। दीपक बचपन से हरदीडीह में रहकर पढ़ाई करता था और उसकी शादी भी वहीं हुई थी। सूचना मिलने पर जैजैपुर पुलिस ने परिजनों को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद परिवार में मातम छा गया। दीपक अपने पीछे पत्नी और एक मासूम बच्चे को छोड़ गया है। मृतक के नाना और मामा ने छत्तीसगढ़ एवं जम्मू-कश्मीर सरकार से पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा और आर्थिक सहायता देने की मांग की है। वहीं, पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है और लोग परिजनों को सांत्वना दे रहे हैं।1
- रायगढ़ जिले में स्मार्ट मीटर के खिलाफ कांग्रेस का आंदोलन शुरू,2 अगस्त से घर घर चलाएगी हस्ताक्षर।1
- जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में हुए आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के एक मजदूर की दर्दनाक मौत। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में हुए आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के एक मजदूर की दर्दनाक मौत।1