logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

खेत भरने जा रहे वृद्ध की पिटाई, इलाज के दौरान मौत; पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा गोपीगंज। कोतवाली क्षेत्र के आनापुर गांव में खेत भरने जा रहे एक अधेड़ के साथ हुई मारपीट के बाद इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मिली जानकारी के अनुसार गांव निवासी धर्मराज (55) बृहस्पतिवार दोपहर खेत भरने के लिए घर से निकले थे। रास्ते में वह एक पान-गुटखा की दुकान पर पान खाने के लिए रुक गए। इसी दौरान वहां पहले से मौजूद थानीपुर निवासी एक व्यक्ति से उनका विवाद हो गया। देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में बदल गई और आरोपी ने धर्मराज की पिटाई कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना की जानकारी होने पर उनकी पत्नी निर्मला देवी घायल अवस्था में उन्हें लेकर कोतवाली पहुंचीं और प्रार्थना पत्र देकर मेडिकल परीक्षण कराने तथा आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की। परिजनों के अनुसार घायल धर्मराज को पहले एक निजी नर्सिंग होम ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर देखते हुए उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोपीगंज भेजा गया। सीएचसी में हालत बिगड़ने पर चिकित्सकों ने उन्हें रेफर कर दिया। इसके बाद परिजन उन्हें भदोही के एक निजी नर्सिंग होम और फिर ट्रामा सेंटर वाराणसी लेकर गए। वहां से भी चिकित्सकों ने जवाब दे दिया, जिसके बाद परिजन उन्हें घर ले आए, जहां उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। खेत भरने जा रहे वृद्ध की पिटाई, इलाज के दौरान मौत; पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा गोपीगंज। कोतवाली क्षेत्र के आनापुर गांव में खेत भरने जा रहे एक अधेड़ के साथ हुई मारपीट के बाद इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मिली जानकारी के अनुसार गांव निवासी धर्मराज (55) बृहस्पतिवार दोपहर खेत भरने के लिए घर से निकले थे। रास्ते में वह एक पान-गुटखा की दुकान पर पान खाने के लिए रुक गए। इसी दौरान वहां पहले से मौजूद थानीपुर निवासी एक व्यक्ति से उनका विवाद हो गया। देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में बदल गई और आरोपी ने धर्मराज की पिटाई कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना की जानकारी होने पर उनकी पत्नी निर्मला देवी घायल अवस्था में उन्हें लेकर कोतवाली पहुंचीं और प्रार्थना पत्र देकर मेडिकल परीक्षण कराने तथा आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की। परिजनों के अनुसार घायल धर्मराज को पहले एक निजी नर्सिंग होम ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर देखते हुए उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोपीगंज भेजा गया। सीएचसी में हालत बिगड़ने पर चिकित्सकों ने उन्हें रेफर कर दिया। इसके बाद परिजन उन्हें भदोही के एक निजी नर्सिंग होम और फिर ट्रामा सेंटर वाराणसी लेकर गए। वहां से भी चिकित्सकों ने जवाब दे दिया, जिसके बाद परिजन उन्हें घर ले आए, जहां उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

1 day ago
user_Anis Akhtar
Anis Akhtar
Local News Reporter औराई, भदोही, उत्तर प्रदेश•
1 day ago

खेत भरने जा रहे वृद्ध की पिटाई, इलाज के दौरान मौत; पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा गोपीगंज। कोतवाली क्षेत्र के आनापुर गांव में खेत भरने जा रहे एक अधेड़ के साथ हुई मारपीट के बाद इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मिली जानकारी के अनुसार गांव निवासी धर्मराज (55) बृहस्पतिवार दोपहर खेत भरने के लिए घर से निकले थे। रास्ते में वह एक पान-गुटखा की दुकान पर पान खाने के लिए रुक गए। इसी दौरान वहां पहले से मौजूद थानीपुर निवासी एक व्यक्ति से उनका विवाद हो गया। देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में बदल गई और आरोपी ने धर्मराज की पिटाई कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना की जानकारी होने पर उनकी पत्नी निर्मला देवी घायल अवस्था में उन्हें लेकर कोतवाली पहुंचीं और प्रार्थना पत्र देकर मेडिकल परीक्षण कराने तथा आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की। परिजनों के अनुसार घायल धर्मराज को पहले एक निजी नर्सिंग होम ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर देखते हुए उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोपीगंज भेजा गया। सीएचसी में हालत बिगड़ने पर चिकित्सकों ने उन्हें रेफर कर दिया। इसके बाद परिजन उन्हें भदोही के एक निजी नर्सिंग होम और फिर ट्रामा सेंटर वाराणसी लेकर गए। वहां से भी चिकित्सकों ने जवाब दे दिया, जिसके बाद परिजन उन्हें घर ले आए, जहां उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। खेत भरने जा रहे वृद्ध की पिटाई, इलाज के दौरान मौत; पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा गोपीगंज। कोतवाली क्षेत्र के आनापुर गांव में खेत भरने जा रहे एक अधेड़ के साथ हुई मारपीट के बाद इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मिली जानकारी के अनुसार गांव निवासी धर्मराज (55) बृहस्पतिवार दोपहर खेत भरने के लिए घर से निकले थे। रास्ते में वह एक पान-गुटखा की दुकान पर पान खाने के लिए रुक गए। इसी दौरान वहां पहले से मौजूद थानीपुर निवासी एक व्यक्ति से उनका विवाद हो गया। देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में बदल गई और आरोपी ने धर्मराज की पिटाई कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना की जानकारी होने पर उनकी पत्नी निर्मला देवी घायल अवस्था में उन्हें लेकर कोतवाली पहुंचीं और प्रार्थना पत्र देकर मेडिकल परीक्षण कराने तथा आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की। परिजनों के अनुसार घायल धर्मराज को पहले एक निजी नर्सिंग होम ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर देखते हुए उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोपीगंज भेजा गया। सीएचसी में हालत बिगड़ने पर चिकित्सकों ने उन्हें रेफर कर दिया। इसके बाद परिजन उन्हें भदोही के एक निजी नर्सिंग होम और फिर ट्रामा सेंटर वाराणसी लेकर गए। वहां से भी चिकित्सकों ने जवाब दे दिया, जिसके बाद परिजन उन्हें घर ले आए, जहां उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • ज्ञानपुर। थाना क्षेत्र ज्ञानपुर अंतर्गत ग्राम इब्राहिमपुर में इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण को लेकर हुए विवाद ने गंभीर रूप ले लिया, जिसमें एक वृद्धा की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार ग्राम इब्राहिमपुर में ग्राम प्रधान द्वारा गांव के मुख्य रास्ते पर इंटरलॉकिंग सड़क का निर्माण कार्य कराया जा रहा था। इसी रास्ते में मृतका चंद्रावती (65 वर्ष) पत्नी जितनारायण यादव का वर्षों पुराना पक्का दालान बना हुआ था। आरोप है कि सड़क निर्माण के दौरान दालान हटाने को लेकर पिछले एक सप्ताह से प्रधानपति और मृतका के परिवार के बीच विवाद चल रहा था। बताया जाता है कि सोमवार की रात एक बार फिर इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी और झगड़ा हो गया। परिजनों का आरोप है कि प्रधानपति सहित पांच लोग उनके दरवाजे पर आकर विवाद करने लगे। इसी दौरान हुई धक्कामुक्की में चंद्रावती गिरकर बेहोश हो गईं। आनन-फानन में उन्हें जिला अस्पताल महाराजा चेतसिंह ले जाया गया, जहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें ट्रामा सेंटर औराई रेफर कर दिया। वहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। मृतका के परिजनों ने विपक्षियों पर मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाते हुए थाना ज्ञानपुर में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा मामले की जांच शुरू कर दी है। उधर, गांव में संभावित तनाव को देखते हुए पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
    1
    ज्ञानपुर। थाना क्षेत्र ज्ञानपुर अंतर्गत ग्राम इब्राहिमपुर में इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण को लेकर हुए विवाद ने गंभीर रूप ले लिया, जिसमें एक वृद्धा की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार ग्राम इब्राहिमपुर में ग्राम प्रधान द्वारा गांव के मुख्य रास्ते पर इंटरलॉकिंग सड़क का निर्माण कार्य कराया जा रहा था। इसी रास्ते में मृतका चंद्रावती (65 वर्ष) पत्नी जितनारायण यादव का वर्षों पुराना पक्का दालान बना हुआ था। आरोप है कि सड़क निर्माण के दौरान दालान हटाने को लेकर पिछले एक सप्ताह से प्रधानपति और मृतका के परिवार के बीच विवाद चल रहा था। बताया जाता है कि सोमवार की रात एक बार फिर इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी और झगड़ा हो गया। परिजनों का आरोप है कि प्रधानपति सहित पांच लोग उनके दरवाजे पर आकर विवाद करने लगे। इसी दौरान हुई धक्कामुक्की में चंद्रावती गिरकर बेहोश हो गईं। आनन-फानन में उन्हें जिला अस्पताल महाराजा चेतसिंह ले जाया गया, जहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें ट्रामा सेंटर औराई रेफर कर दिया। वहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। मृतका के परिजनों ने विपक्षियों पर मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाते हुए थाना ज्ञानपुर में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा मामले की जांच शुरू कर दी है।
उधर, गांव में संभावित तनाव को देखते हुए पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
    user_Anis Akhtar
    Anis Akhtar
    Local News Reporter औराई, भदोही, उत्तर प्रदेश•
    55 min ago
  • मिर्जापुर के मां विंध्यवासिनी मंदिर में आज एक महिला के गले से सोने की जंजीर कट जाने की घटना सामने आई है। घटना के बाद मंदिर परिसर की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि विंध्याचल क्षेत्र के थाना विंध्याचल में कई शातिर चोरों के खिलाफ पहले से मुकदमे दर्ज हैं, लेकिन इसके बावजूद वे खुलेआम घूम रहे हैं। बताया जा रहा है कि पहले नवरात्र के पहले ऐसे संदिग्ध और शातिर अपराधियों को एहतियातन 15–20 दिनों के लिए जेल भेज दिया जाता था, जिससे श्रद्धालुओं की सुरक्षा बनी रहे। लेकिन इस बार ऐसा नहीं किया गया, जिस वजह से चोरी की घटनाएं बढ़ने का खतरा भी जताया जा रहा है। घटना के बाद श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों ने मंदिर क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और ऐसे अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
    1
    मिर्जापुर के मां विंध्यवासिनी मंदिर में आज एक महिला के गले से सोने की जंजीर कट जाने की घटना सामने आई है। घटना के बाद मंदिर परिसर की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि विंध्याचल क्षेत्र के थाना विंध्याचल में कई शातिर चोरों के खिलाफ पहले से मुकदमे दर्ज हैं, लेकिन इसके बावजूद वे खुलेआम घूम रहे हैं।
बताया जा रहा है कि पहले नवरात्र के पहले ऐसे संदिग्ध और शातिर अपराधियों को एहतियातन 15–20 दिनों के लिए जेल भेज दिया जाता था, जिससे श्रद्धालुओं की सुरक्षा बनी रहे। लेकिन इस बार ऐसा नहीं किया गया, जिस वजह से चोरी की घटनाएं बढ़ने का खतरा भी जताया जा रहा है।
घटना के बाद श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों ने मंदिर क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और ऐसे अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
    user_Khulasach TV
    Khulasach TV
    Court reporter मिर्जापुर, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • हमीरपुर में अनोखी शादी: बैलगाड़ियों पर निकली दूल्हे की बारात, बैलगाड़ी से हुई दुल्हन की विदाई हमीरपुर जिले के मुस्करा क्षेत्र में एक अनोखी शादी चर्चा का विषय बन गई है। यहां दूल्हा बालेंद्र कुमार यादव अपनी बारात दर्जनों बैलगाड़ियों के साथ लेकर शादी स्थल पहुंचा। शादी के बाद दुल्हन की विदाई भी बैलगाड़ी से कराई गई। यह सादगीपूर्ण और दहेज रहित शादी बुंदेलखंड की परंपरा और संस्कारों की खूबसूरत मिसाल बनकर सामने आई है।
    1
    हमीरपुर में अनोखी शादी: बैलगाड़ियों पर निकली दूल्हे की बारात, बैलगाड़ी से हुई दुल्हन की विदाई
हमीरपुर जिले के मुस्करा क्षेत्र में एक अनोखी शादी चर्चा का विषय बन गई है। यहां दूल्हा बालेंद्र कुमार यादव अपनी बारात दर्जनों बैलगाड़ियों के साथ लेकर शादी स्थल पहुंचा। शादी के बाद दुल्हन की विदाई भी बैलगाड़ी से कराई गई। यह सादगीपूर्ण और दहेज रहित शादी बुंदेलखंड की परंपरा और संस्कारों की खूबसूरत मिसाल बनकर सामने आई है।
    user_Shriyam News Network
    Shriyam News Network
    Local News Reporter मिर्जापुर, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • पुलिस मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी समेत तीन डकैत गिरफ्तार, पैरों में लगी गोली भदोही जनपद के औराई थाना क्षेत्र में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मंगलवार तड़के पुलिस मुठभेड़ के दौरान ₹50,000 के इनामी समेत तीन अंतरराज्यीय बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया। मुठभेड़ के दौरान तीनों अभियुक्तों के पैर में गोली लगी, जिन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र औराई भेजा गया है। पुलिस के अनुसार सभी की स्थिति सामान्य है। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल के पर्यवेक्षण में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। मंगलवार तड़के करीब 2:10 बजे औराई पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि संदिग्ध बदमाश कोठरा बाईपास के पास मौजूद हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर जांच शुरू की। इसी दौरान बदमाशों ने पुलिस टीम पर तमंचे से फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने आत्मरक्षा में फायर किया, जिसमें तीनों बदमाशों के बाएं पैर में घुटने के नीचे गोली लग गई और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान पंकज राव (38) निवासी नटवलिया थाना कसिया जनपद कुशीनगर, सर्वेश सिंह (28) निवासी बाबूछपरा मोरबन थाना रामकोला जनपद कुशीनगर और सकलेन (44) निवासी अहरौली राय थाना कसिया जनपद कुशीनगर के रूप में हुई है। तीनों के खिलाफ विभिन्न जनपदों में क्रमशः 28, 13 और 27 आपराधिक मुकदमे दर्ज बताए जा रहे हैं। पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से तीन तमंचा 315 बोर, तीन खोखा कारतूस, पांच जिंदा कारतूस, एक सफेद रंग की बिना नंबर प्लेट की मारुति सुजुकी बलेनो कार, तीन मोबाइल फोन तथा लूट के 8 हजार रुपये बरामद किए हैं। पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि 17 फरवरी 2026 को उन्होंने औराई थाना क्षेत्र के जयरामपुर में बैंक से 49 हजार रुपये निकालकर बाहर आए एक बुजुर्ग को झांसे में लेकर अपनी कार में बैठाया और घोसिया ओवरब्रिज के पास उनसे रुपये छीनकर फरार हो गए थे। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त लूट की एक और घटना को अंजाम देने की फिराक में थे। इस संबंध में थाना औराई में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस द्वारा घटना स्थल का फोरेंसिक टीम के साथ निरीक्षण भी कराया गया है।
    1
    पुलिस मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी समेत तीन डकैत गिरफ्तार, पैरों में लगी गोली
भदोही जनपद के औराई थाना क्षेत्र में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मंगलवार तड़के पुलिस मुठभेड़ के दौरान ₹50,000 के इनामी समेत तीन अंतरराज्यीय बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया। मुठभेड़ के दौरान तीनों अभियुक्तों के पैर में गोली लगी, जिन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र औराई भेजा गया है। पुलिस के अनुसार सभी की स्थिति सामान्य है।
पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल के पर्यवेक्षण में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। मंगलवार तड़के करीब 2:10 बजे औराई पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि संदिग्ध बदमाश कोठरा बाईपास के पास मौजूद हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर जांच शुरू की। इसी दौरान बदमाशों ने पुलिस टीम पर तमंचे से फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने आत्मरक्षा में फायर किया, जिसमें तीनों बदमाशों के बाएं पैर में घुटने के नीचे गोली लग गई और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान पंकज राव (38) निवासी नटवलिया थाना कसिया जनपद कुशीनगर, सर्वेश सिंह (28) निवासी बाबूछपरा मोरबन थाना रामकोला जनपद कुशीनगर और सकलेन (44) निवासी अहरौली राय थाना कसिया जनपद कुशीनगर के रूप में हुई है। तीनों के खिलाफ विभिन्न जनपदों में क्रमशः 28, 13 और 27 आपराधिक मुकदमे दर्ज बताए जा रहे हैं।
पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से तीन तमंचा 315 बोर, तीन खोखा कारतूस, पांच जिंदा कारतूस, एक सफेद रंग की बिना नंबर प्लेट की मारुति सुजुकी बलेनो कार, तीन मोबाइल फोन तथा लूट के 8 हजार रुपये बरामद किए हैं।
पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि 17 फरवरी 2026 को उन्होंने औराई थाना क्षेत्र के जयरामपुर में बैंक से 49 हजार रुपये निकालकर बाहर आए एक बुजुर्ग को झांसे में लेकर अपनी कार में बैठाया और घोसिया ओवरब्रिज के पास उनसे रुपये छीनकर फरार हो गए थे। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त लूट की एक और घटना को अंजाम देने की फिराक में थे।
इस संबंध में थाना औराई में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस द्वारा घटना स्थल का फोरेंसिक टीम के साथ निरीक्षण भी कराया गया है।
    user_SHYAM SHUKLA
    SHYAM SHUKLA
    Farmer भदोही, भदोही, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • मिर्जापुर - मृतक के शव को मोर्चरी हाउस में चूहे खा रहे हैं ! क्या इससे भी ज्यादा शर्मनाक कुछ हो सकता है इस मिर्जापुर के लिए! मैं जिलाधिकारी मिर्जापुर से मांग करता हूं इस प्रकरण की गंभीरता से जांच की जाए और भ्रष्टाचार्यों के खिलाफ कठोरतम कार्यवाही की जाए ,कम से कम स्वास्थ्य विभाग में इतनी बड़ी लापरवाही नहीं होनी चाहिए!
    1
    मिर्जापुर - मृतक के शव को मोर्चरी हाउस में चूहे खा रहे हैं !
क्या इससे भी ज्यादा शर्मनाक कुछ हो सकता है इस मिर्जापुर के लिए!
मैं जिलाधिकारी मिर्जापुर से मांग करता हूं इस प्रकरण की गंभीरता से जांच की जाए और भ्रष्टाचार्यों के खिलाफ कठोरतम कार्यवाही की जाए ,कम से कम स्वास्थ्य विभाग में इतनी बड़ी लापरवाही नहीं होनी चाहिए!
    user_Mirzapur Samachar
    Mirzapur Samachar
    पत्रकार गौरव विश्वकर्मा मिर्जापुर, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • Post by Rajesh Tiwari
    1
    Post by Rajesh Tiwari
    user_Rajesh Tiwari
    Rajesh Tiwari
    Local News Reporter Gyanpur, Bhadohi•
    13 hrs ago
  • आज दिनांक 09.03.2026 को समय 08.20 बजें ग्राम पिपरगांव के प्रधानपति द्वारा डायल 112 पर सूचना दी गई कि थाना ज्ञानपुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पिपरगांव में जैसलाल सरोज आग के चपेट में आ गया है। प्राप्त सूचना पर पीआरवी व स्थानीय पुलिस द्वारा मौके की निरीक्षण में ज्ञात हुआ कि जैसलाल सरोज पुत्र लालता प्रसाद सरोज उम्र 55 वर्ष निवासी ग्राम पिपरगांव थाना ज्ञानपुर द्वारा सुबह करीब 07:30 बजें स्थानीय ग्राम प्रधान राम नायक यादव के दरवाजे पर जाकर अपना हैंड पाइप दुरुस्त कराने की बात पर कुछ कहा-सुनी हुई थी। स्थानीय लोगों द्वारा कंबल डालकर आग बुझाया गया। तब तक जैसलाल सरोज का शरीर लगभग 80% जल चुका था, स्थानीय पुलिस द्वारा जिला अस्पताल महाराजा चेतसिंह ज्ञानपुर लाया गया, जहां चिकित्सकों द्वारा BHU वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया है। घायल व्यक्ति के परिजन मौजूद हैं। जैसलाल के परिजनों द्वारा ग्रामप्रधान के पुत्र कमलेश यादव पर जलाने का आरोप लगाया जा रहा है। प्राप्त तहरीर के आधार पर पुलिस उच्चाधिकारीगण मौके पर मौजूद रहकर घटना की प्रत्येक पहलुओं की गहनता से जांच करते हुए सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर नामजद आरोपी को हिरासत पुलिस में लेकर पूछ-ताछ सहित आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
    1
    आज दिनांक 09.03.2026 को समय 08.20 बजें ग्राम पिपरगांव के प्रधानपति द्वारा डायल 112 पर सूचना दी गई कि थाना ज्ञानपुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पिपरगांव में जैसलाल सरोज आग के चपेट में आ गया है। प्राप्त सूचना पर पीआरवी व स्थानीय पुलिस द्वारा मौके की निरीक्षण में ज्ञात हुआ कि जैसलाल सरोज पुत्र लालता प्रसाद सरोज उम्र 55 वर्ष निवासी ग्राम पिपरगांव थाना ज्ञानपुर द्वारा सुबह करीब 07:30 बजें स्थानीय ग्राम प्रधान राम नायक यादव के दरवाजे पर जाकर अपना हैंड पाइप दुरुस्त कराने की बात पर कुछ कहा-सुनी हुई थी। स्थानीय लोगों द्वारा कंबल डालकर आग बुझाया गया। तब तक जैसलाल सरोज का शरीर लगभग 80% जल चुका था, स्थानीय पुलिस द्वारा जिला अस्पताल महाराजा चेतसिंह ज्ञानपुर लाया गया, जहां चिकित्सकों द्वारा BHU वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया है। घायल व्यक्ति के परिजन मौजूद हैं। जैसलाल के परिजनों द्वारा ग्रामप्रधान के पुत्र कमलेश यादव पर जलाने का आरोप लगाया जा रहा है। प्राप्त तहरीर के आधार पर पुलिस उच्चाधिकारीगण मौके पर मौजूद रहकर घटना की प्रत्येक पहलुओं की गहनता से जांच करते हुए सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर नामजद आरोपी को हिरासत पुलिस में लेकर पूछ-ताछ सहित आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
    user_TBT NEWS UP
    TBT NEWS UP
    Newspaper publisher Bhadohi, Uttar Pradesh•
    19 hrs ago
  • एटीम कार्ड बदल कर 94000 के सोने की खरीददारी। एटीम चोर सीसीटीवी कैमरे में कैद खाते से निकाले एक लाख 34 हजार गोपीगंज। थाना क्षेत्र के तिलंगा गांव निवासी गुरु कुमार कन्नौजिया के खाते से आनलाइन एक लाख 34 हजार रुपया *निकाल* लेने का मामला सामने आया है। पीड़ित व्यक्ति के तहरीर के आधार पर पुलिस जांच में जुट गई है। पीड़ित ने बताया कि शनिवार को सुबह एटीम से पैसा निकालने आए थे। दस हजार रुपया निकालने के बाद मोबाइल मे पैसा निकालने का मैसेज आने लगा। इसकी जानकारी बैंक के शाखा प्रबंधक को दी गई। तब पता चला कि कनक ज्वेलर्स से 94 हजार और जगीगंज एटीएम से चार बार में दस हजार निकाला गया है। उनकी प्रार्थना पत्र के आधार पर पुलिस कार्रवाई शुरु कर दी है। आए दिन हो रही छिनैती और ठगी की घटना से लोग डरे हुए हैं।
    1
    एटीम कार्ड बदल कर 94000 के सोने की खरीददारी।
एटीम चोर सीसीटीवी कैमरे में कैद
खाते से निकाले एक लाख 34 हजार
गोपीगंज। थाना क्षेत्र के तिलंगा गांव निवासी गुरु कुमार कन्नौजिया के खाते से आनलाइन एक लाख 34 हजार रुपया *निकाल* लेने का मामला सामने आया है। पीड़ित व्यक्ति के तहरीर के आधार पर पुलिस जांच में जुट गई है।
पीड़ित ने बताया कि शनिवार को सुबह एटीम से पैसा निकालने आए थे। दस हजार रुपया निकालने के बाद मोबाइल मे पैसा निकालने का मैसेज आने लगा। इसकी जानकारी बैंक के शाखा प्रबंधक को दी गई। तब पता चला कि कनक ज्वेलर्स से 94 हजार और जगीगंज एटीएम से चार बार में दस हजार निकाला गया है। उनकी प्रार्थना पत्र के आधार पर पुलिस कार्रवाई शुरु कर दी है। आए दिन हो रही छिनैती और ठगी की घटना से लोग डरे हुए हैं।
    user_Anis Akhtar
    Anis Akhtar
    Local News Reporter औराई, भदोही, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.