Shuru
Apke Nagar Ki App…
ग्राम सभा कटेबना में बन्सी लाल के घर के पास हैण्डपम्प के पास हमेशा पानी लगा रहता है। जल निकासी की व्यवस्था किया जाय। तहसील व ब्लॉक औराई भदोही
ज्वाला प्रसाद
ग्राम सभा कटेबना में बन्सी लाल के घर के पास हैण्डपम्प के पास हमेशा पानी लगा रहता है। जल निकासी की व्यवस्था किया जाय। तहसील व ब्लॉक औराई भदोही
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- ग्राम सभा कटेबना में बन्सी लाल के घर के पास हैण्डपम्प के पास हमेशा पानी लगा रहता है। जल निकासी की व्यवस्था किया जाय। तहसील व ब्लॉक औराई भदोही2
- भदोही जनपद के जंगीगंज के पास आवारा पशुओ से किसानों को होती रहतीं है परेशानी फ़सल को हैं नुकसान जिम्मेदाकरतेर हैं बेखबर1
- थाना *दुर्गागंज* क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रामनगर में अज्ञात चोरों द्वारा खेतों से टुल्लू पंप, सबमर्सिबल, केबल, तार व अन्य सामान चोरी किया गया था। इसके संबंध में थाना दुर्गागंज पर अभियोग पंजीकृत कर विवेचनात्मक कार्यवाही प्रचलित थी। इस संबंध में थाना दुर्गागंज की टीम उक्त चोरी की घटना के अनावरण हेतु लगातार प्रयास कर रही थी। आज दिनांक 17.02.2026 को थाना दुर्गागंज पुलिस टीम द्वारा चोरी की घटना से संबंधित प्रकाश में आए दो आरोपियों आरिफ निवासी जनपद प्रयागराज एवं संदीप कनौजिया निवासी थाना दुर्गागंज को हिरासत में लिया गया। इनके द्वारा इस घटना को कारित करना बताया गया है। इन्होंने पूछताछ में अपने तीन साथियों का नाम भी बताया है, जिनकी गिरफ्तारी के लिए टीम लगातार प्रयास कर रही है। इनकी निशानदेही पर केबल तार व अन्य सामान बरामद किया गया है। इस संबंध में थाना दुर्गागंज पर अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है। *श्री चमन सिंह चावड़ा,* क्षेत्राधिकारी क्राइम की बाइट~1
- मिर्जापुर में एक युवती के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है, जिसको लेकर भीम आर्मी भारत एकता मिशन के लोगों ने मिर्जापुर कलेक्ट ऑफिस पर प्रदर्शन किया। पीड़िता की माँ नीतू सिंह ने बताया कि उनकी बेटी दोस्त की शादी सालगिरह में गई थी, जहां उसके साथ गैंगरेप हुआ। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस ने अभी तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया है, जबकि उन्होंने कई बार थानों और एसपी ऑफिस में पत्रक दिया है ¹। आज जिलाधिकारी को पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है पीड़िता ने2
- Post by B Republic News1
- भदोही। थाना ज्ञानपुर क्षेत्र अंतर्गत लक्ष्मणपट्टी गाँव में मंगलवार को नई आबकारी दुकान स्थापित किए जाने के बाद ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। दुकान खुलने की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। बताया जाता है कि विरोध के दौरान कुछ ग्रामीण उत्तेजित हो गए और मौके पर मौजूद कर्मचारियों के साथ मारपीट कर दी। साथ ही आबकारी से संबंधित शराब की बोतलों को दुकान से बाहर निकालकर क्षतिग्रस्त कर दिया गया। स्थिति बिगड़ते देख स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए हालात को नियंत्रित किया। पुलिस ने मौके से कुछ उत्तेजित लोगों को हिरासत में लिया है। इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक भदोही शुभम अग्रवाल ने बताया कि आबकारी इंस्पेक्टर की तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है। प्रकरण की जांच की जा रही है और जो भी तथ्य प्रकाश में आएंगे, उनके आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।1
- वाराणसी | बड़ागांव थाना क्षेत्र गर्भवती महिला व पति पर जानलेवा हमला, पंच से सिर व चेहरे पर वार, गंभीर घायल — एफआईआर दर्ज वाराणसी के बड़ागांव थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गांगकला त्रिमुहानी पर नाश्ता करते समय एक दंपती पर प्राणघातक हमला किए जाने का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने नामजद आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता काजू राजभर पत्नी रोहित, निवासी ग्राम गांगकला, ने थाना प्रभारी बड़ागांव को दी गई लिखित शिकायत में बताया कि 17 फरवरी 2026 को वह अपने पति के साथ गांगकला त्रिमुहानी स्थित एक दुकान पर नाश्ता कर रही थीं। इसी दौरान संजू पटेल पुत्र राजकुमार पटेल, आशीष तथा उनके साथ मौजूद 4–5 अन्य लोग वहां पहुंचे और अचानक उनके पति को खींचकर बुरी तरह पीटने लगे। पीड़िता ने बताया कि जब उन्होंने अपने पति को बचाने का प्रयास किया तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की, जबकि वह गर्भवती हैं। आरोप है कि हमलावरों ने पंच (लोहे का औजार) से उनके पति के चेहरे और सिर पर वार किया, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। पीड़िता के अनुसार इस हमले से उनके गर्भस्थ शिशु को भी नुकसान पहुंचने की आशंका है। मामले में थाना बड़ागांव पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 191(2) और 115(2) के तहत अभियोग पंजीकृत कर लिया है। पुलिस के अनुसार घटना की जांच की जा रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि घायल दंपती का चिकित्सीय परीक्षण कराया गया है तथा मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। खबर लिखे जाने तक किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी थी। निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर क्षेत्र में चर्चा तेज है।1
- आज दिनांक 17.02.2026 को थाना ज्ञानपुर क्षेत्र अंतर्गत लक्ष्मणपट्टी गाँव में एक नई आबकारी की दुकान स्थापित हुई थी, उक्त ग्राम के स्थानीय निवासी महिला- पुरुष ग्रामीणों द्वारा उक्त आबकारी दुकान का विरोध जता रहे थे। विरोध कर रहे स्थानीय ग्रामीणों द्वारा उत्तेजित होकर मौके पर उपस्थित कर्मचारीगण के साथ मार-पीट की गई एवं आबकारी से संबंधित बोतलों को दुकान से निकाल कर क्षतिग्रस्त किया गया। प्राप्त सूचना पर स्थानीय पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए विपरीत परिस्थितियों को नियंत्रित किया गया। मौके पर उत्तेजित लोगों में से कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है। आबकारी इंस्पेक्टर से प्राप्त तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है। प्रकरण में जो भी तथ्य प्रकाश में आएंगे विधिक कार्यवाही की जाएगी। *श्री शुभम अग्रवाल,* अपर पुलिस अधीक्षक भदोही की बाइट~1