logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

रावतभाटा परमाणु ऊर्जा केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 4 में 12 वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया हुआ। 11वीं कक्षा के विद्यार्थियों ने उन्हें समारोह पूर्वक विदा किया। प्राचार्य महेंद्र कुमार मीणा व हैड मास्टर पवन कुमार ने शिक्षकों के साथ मिलकर 12 वीं कक्षा की विद्यार्थियों का स्वागत कर उन्हें पुष्प प्रदान कर किया। कक्षा 11 के विद्यार्थियों ने सीनियर विद्यार्थियों के सम्मान में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया। जिसमें उन्होंने मनमोहक नृत्य वह गीत संगीत की मधुर प्रस्तुतियाँ दी। इसी के साथ सीनियर विद्यार्थियों के लिए कुछ गेम्स तथा रैंप वॉक का भी आयोजन किया गया। जिसमें 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों ने आकर्षक परिधानों में रैंप वॉक कर सभी का मन मोह लिया। मिस और मिस्टर फेयरवेल का भी द्विचरणीय प्रतियोगिता से चयन किया गया। मिस फेयरवेल बनी ऋतु अग्रवाल तथा मिस्टर फेयरवेल बने पार्थ। प्राचार्य तथा हैडमास्टर ने 12वीं कक्षा के सभी शिक्षकों के साथ मिलकर इन सीनियर विद्यार्थियों को स्मृति चिन्ह और परीक्षा प्रवेश पत्र सौंपते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की और शुभाशीष प्रदान किया। शिक्षिका भारती जैन ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि हमने तो अपने पूर्ण प्रयास करते हुए आपको परीक्षा के लिए पूर्ण तैयारी करवाई है। अब आपका परिणाम आपकी स्वयं की तैयारी व आपके परिश्रम पर निर्भर है। अतः आप पूरी ईमानदारी के साथ परीक्षा की तैयारी में जुट जाइए। प्राचार्य ने कहा कि आज आप विद्यालय से अवश्य विदा हो रहे हैं लेकिन हम सभी शिक्षकों दिल एवं स्मृति में आप हमेशा रहेंगे। और आप भी अपने शिक्षकों एवं अपने मित्रों को कभी नहीं भुलाना। हम सभी चाहते हैं कि आप अपने जीवन में खूब तरक्की करें। लेकिन बड़ों का आदर करना और स्वभाव में विनम्रता रखना कभी नहीं भूलें। भविष्य में आप कहीं भी रहे लेकिन हमारा आशीर्वाद तथा शुभकामनाएं सदैव आपके साथ रहेंगे।

15 hrs ago
user_Pawan Mehar
Pawan Mehar
रिपोर्टर रावतभाटा, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
15 hrs ago

रावतभाटा परमाणु ऊर्जा केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 4 में 12 वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया हुआ। 11वीं कक्षा के विद्यार्थियों ने उन्हें समारोह पूर्वक विदा किया। प्राचार्य महेंद्र कुमार मीणा व हैड मास्टर पवन कुमार ने शिक्षकों के साथ मिलकर 12 वीं कक्षा की विद्यार्थियों का स्वागत कर उन्हें पुष्प प्रदान कर किया। कक्षा 11 के विद्यार्थियों ने सीनियर विद्यार्थियों के सम्मान में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया। जिसमें उन्होंने मनमोहक नृत्य वह गीत संगीत की मधुर प्रस्तुतियाँ दी। इसी के साथ सीनियर विद्यार्थियों के लिए कुछ गेम्स तथा रैंप वॉक का भी आयोजन किया गया। जिसमें 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों ने आकर्षक परिधानों में रैंप वॉक कर सभी का मन मोह लिया। मिस और मिस्टर फेयरवेल का भी द्विचरणीय प्रतियोगिता से चयन किया गया। मिस फेयरवेल बनी ऋतु अग्रवाल तथा मिस्टर फेयरवेल बने पार्थ। प्राचार्य तथा हैडमास्टर ने 12वीं कक्षा के सभी शिक्षकों के साथ मिलकर इन सीनियर विद्यार्थियों को स्मृति चिन्ह और परीक्षा प्रवेश पत्र सौंपते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की और शुभाशीष प्रदान किया। शिक्षिका भारती जैन ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि हमने तो अपने पूर्ण प्रयास करते हुए आपको परीक्षा के लिए पूर्ण तैयारी करवाई है। अब आपका परिणाम आपकी स्वयं की तैयारी व आपके परिश्रम पर निर्भर है। अतः आप पूरी ईमानदारी के साथ परीक्षा की तैयारी में जुट जाइए। प्राचार्य ने कहा कि आज आप विद्यालय से अवश्य विदा हो रहे हैं लेकिन हम सभी शिक्षकों दिल एवं स्मृति में आप हमेशा रहेंगे। और आप भी अपने शिक्षकों एवं अपने मित्रों को कभी नहीं भुलाना। हम सभी चाहते हैं कि आप अपने जीवन में खूब तरक्की करें। लेकिन बड़ों का आदर करना और स्वभाव में विनम्रता रखना कभी नहीं भूलें। भविष्य में आप कहीं भी रहे लेकिन हमारा आशीर्वाद तथा शुभकामनाएं सदैव आपके साथ रहेंगे।

More news from Kota and nearby areas
  • zoology quiz session|neet zoology #aakash kota
    1
    zoology quiz session|neet zoology #aakash kota
    user_Rajendra Kumar Doveriya
    Rajendra Kumar Doveriya
    Ladpura, Kota•
    8 hrs ago
  • विदेशी धरती पर तिरंगे की धाक, 11वीं बार अंतरराष्ट्रीय स्वर्ण पदक पर कब्जा कोटा। स्पेन के एलिकेट शहर में 2 से 7 फरवरी के बीच आयोजित बोस्को कप अंतरराष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में कोटा महाबली स्पोर्ट्स एकेडमी की स्टार बॉक्सर अरुंधती चौधरी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीत लिया। अरुंधती ने विदेशी धरती पर एक बार फिर भारत का तिरंगा बुलंद कर कोटा और राजस्थान का नाम रोशन किया। 8वीं बार ओपनअंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक और जूनियर यूथ विश्व 2021 चैंपियनशिप वर्ल्ड कप 2025 जूनियर एशियाई चैंपियनशिप 2019 अरुंधती के बेसिक कोच अशोक गौतम ने बताया कि इस प्रतियोगिता के साथ ही अरुंधती अब तक11 बार अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में स्वर्ण पदक जीत चुकी हैं। लगातार अंतरराष्ट्रीय मंच पर जीत दर्ज कर उन्होंने भारतीय बॉक्सिंग की ताकत दुनिया के सामने साबित की है। दिग्गज प्रतिद्वंद्वियों को दी करारी शिकस्त 70 किलोग्राम भारवर्ग में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए अरुंधती ने एक के बाद एक मजबूत प्रतिद्वंद्वियों को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया— क्वार्टर फाइनल में कजाकिस्तान की बॉक्सर इसीना अजीजा को 5-0 से हराया। सेमीफाइनल में स्पेन की बॉक्सर मैटिनेज मास दुनिया को 5-0 से पराजित किया। फाइनल मुकाबले में यूक्रेन की बॉक्सर तरन अनस्टेशिया को 5-0मात देकर चैंपियन बनीं। बधाइयों का लगा तांता अरुंधती की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर जिला बॉक्सिंग संघ के अध्यक्ष एवं उनके पिता सुरेश चौधरी, माता सुनीता चौधरी, कोच सूरज गौतम सहित महाबली स्पोर्ट्स एकेडमी के सभी पदाधिकारियों व सदस्यों ने बधाई दी। सभी ने भविष्य में भी इसी तरह का प्रदर्शन कर कोटा, राजस्थान और पूरे देश का गौरव बढ़ाने की कामना की।
    1
    विदेशी धरती पर तिरंगे की धाक, 11वीं बार अंतरराष्ट्रीय स्वर्ण पदक पर कब्जा
कोटा। स्पेन के एलिकेट शहर में 2 से 7 फरवरी के बीच आयोजित बोस्को कप अंतरराष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में कोटा महाबली स्पोर्ट्स एकेडमी की स्टार बॉक्सर अरुंधती चौधरी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीत लिया। अरुंधती ने विदेशी धरती पर एक बार फिर भारत का तिरंगा बुलंद कर कोटा और राजस्थान का नाम रोशन किया।
8वीं बार ओपनअंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक और जूनियर यूथ विश्व 2021 चैंपियनशिप वर्ल्ड कप 2025 जूनियर एशियाई चैंपियनशिप 2019
अरुंधती के बेसिक कोच अशोक गौतम ने बताया कि इस प्रतियोगिता के साथ ही अरुंधती अब तक11 बार अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में स्वर्ण पदक जीत चुकी हैं। लगातार अंतरराष्ट्रीय मंच पर जीत दर्ज कर उन्होंने भारतीय बॉक्सिंग की ताकत दुनिया के सामने साबित की है।
दिग्गज प्रतिद्वंद्वियों को दी करारी शिकस्त
70 किलोग्राम भारवर्ग में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए अरुंधती ने एक के बाद एक मजबूत प्रतिद्वंद्वियों को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया—
क्वार्टर फाइनल में कजाकिस्तान की बॉक्सर इसीना अजीजा को 5-0 से हराया।
सेमीफाइनल में स्पेन की बॉक्सर मैटिनेज मास दुनिया को 5-0 से पराजित किया।
फाइनल मुकाबले में यूक्रेन की बॉक्सर तरन अनस्टेशिया को 5-0मात देकर चैंपियन बनीं।
बधाइयों का लगा तांता
अरुंधती की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर जिला बॉक्सिंग संघ के अध्यक्ष एवं उनके पिता सुरेश चौधरी, माता सुनीता चौधरी, कोच सूरज गौतम सहित महाबली स्पोर्ट्स एकेडमी के सभी पदाधिकारियों व सदस्यों ने बधाई दी। सभी ने भविष्य में भी इसी तरह का प्रदर्शन कर कोटा, राजस्थान और पूरे देश का गौरव बढ़ाने की कामना की।
    user_Sadbhavna sandesh news
    Sadbhavna sandesh news
    जनता की आवाज़ लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    11 hrs ago
  • कोटा। शक्ति नगर, किशोरपुरा क्षेत्र रविवार को भक्ति, संस्कृति और सनातन परंपराओं की अद्भुत छटा से सराबोर नजर आया जब हिंदू सम्मेलन के तहत विशाल कलश यात्रा निकाली गई। यात्रा में महिलाओं, युवाओं, बुजुर्गों और बच्चों सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, वहीं साधु-संतों की पावन उपस्थिति ने पूरे आयोजन को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया। पारंपरिक वेशभूषा में सजी महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर मंगल गीतों के साथ यात्रा को गरिमामय बनाया, जबकि युवाओं ने ध्वज और भगवा पताकाओं के साथ जोशपूर्ण सहभागिता निभाई। शोभायात्रा शक्ति नगर किशोरपुरा से प्रारंभ होकर प्रमुख मार्गों से होती हुई लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के निवास स्थान के समीप से गुजरी, जहां श्रद्धालुओं ने भारत माता, धर्म और संस्कृति के जयघोष लगाए। मार्ग में जगह-जगह पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया गया। विशेष आकर्षण के रूप में सुसज्जित बग्गी पर विराजमान साधु-संतों की झांकी श्रद्धालुओं के लिए आस्था का केंद्र बनी रही, जिनके दर्शन के लिए लोग मार्ग के दोनों ओर खड़े नजर आए। ढोल-नगाड़ों और भजन-कीर्तन की ध्वनि से वातावरण भक्तिमय बना रहा। आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि यह कलश यात्रा आगामी हिंदू सम्मेलन के प्रचार-प्रसार और समाज में धार्मिक एकता, सांस्कृतिक जागरूकता तथा आध्यात्मिक मूल्यों के प्रसार के उद्देश्य से निकाली गई है। स्थानीय लोगों ने भी जगह-जगह जलपान और प्रसाद की व्यवस्था कर सेवा भावना का परिचय दिया। पूरे मार्ग पर प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम किए गए थे जिससे यात्रा शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई। कलश यात्रा ने न केवल धार्मिक आस्था का प्रदर्शन किया बल्कि सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक गौरव का संदेश भी दिया, जिससे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल बना रहा। आयोजकों के अनुसार आगामी दिनों में हिंदू सम्मेलन के अंतर्गत विभिन्न धार्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे जिनमें अधिकाधिक जनभागीदारी की अपील की गई है।
    1
    कोटा। शक्ति नगर, किशोरपुरा क्षेत्र रविवार को भक्ति, संस्कृति और सनातन परंपराओं की अद्भुत छटा से सराबोर नजर आया जब हिंदू सम्मेलन के तहत विशाल कलश यात्रा निकाली गई। यात्रा में महिलाओं, युवाओं, बुजुर्गों और बच्चों सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, वहीं साधु-संतों की पावन उपस्थिति ने पूरे आयोजन को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया। 
पारंपरिक वेशभूषा में सजी महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर मंगल गीतों के साथ यात्रा को गरिमामय बनाया, जबकि युवाओं ने ध्वज और भगवा पताकाओं के साथ जोशपूर्ण सहभागिता निभाई। शोभायात्रा शक्ति नगर किशोरपुरा से प्रारंभ होकर प्रमुख मार्गों से होती हुई लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के निवास स्थान के समीप से गुजरी, जहां श्रद्धालुओं ने भारत माता, धर्म और संस्कृति के जयघोष लगाए। मार्ग में जगह-जगह पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया गया। 
विशेष आकर्षण के रूप में सुसज्जित बग्गी पर विराजमान साधु-संतों की झांकी श्रद्धालुओं के लिए आस्था का केंद्र बनी रही, जिनके दर्शन के लिए लोग मार्ग के दोनों ओर खड़े नजर आए। ढोल-नगाड़ों और भजन-कीर्तन की ध्वनि से वातावरण भक्तिमय बना रहा। आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि यह कलश यात्रा आगामी हिंदू सम्मेलन के प्रचार-प्रसार और समाज में धार्मिक एकता, सांस्कृतिक जागरूकता तथा आध्यात्मिक मूल्यों के प्रसार के उद्देश्य से निकाली गई है। 
स्थानीय लोगों ने भी जगह-जगह जलपान और प्रसाद की व्यवस्था कर सेवा भावना का परिचय दिया। पूरे मार्ग पर प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम किए गए थे जिससे यात्रा शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई। कलश यात्रा ने न केवल धार्मिक आस्था का प्रदर्शन किया बल्कि सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक गौरव का संदेश भी दिया, जिससे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल बना रहा। 
आयोजकों के अनुसार आगामी दिनों में हिंदू सम्मेलन के अंतर्गत विभिन्न धार्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे जिनमें अधिकाधिक जनभागीदारी की अपील की गई है।
    user_MHR News
    MHR News
    Media house लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    12 hrs ago
  • नेत्रदानी परिजन सम्मान समारोह संपन्न, मानवता की मिसाल बने परिवारों का हुआ अभिनंदन कोटा। आई बैंक सोसायटी ऑफ राजस्थान, कोटा चेप्टर की ओर से रविवार को विवेकानंद नगर स्थित ईथॉस हॉस्पिटल में नेत्रदानी परिजन सम्मान समारोह भावपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। समारोह में हाड़ौती अंचल के 78 से अधिक नेत्रदानी परिवारों को माला, प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने कहा कि नेत्रदान महादान है, जो किसी के अंधकारमय जीवन में प्रकाश भर देता है। दुख की घड़ी में सेवा का यह निर्णय समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कोटा दक्षिण विधायक संदीप शर्मा ने की। उन्होंने कहा कि नेत्रदानी परिवारों का यह त्याग मानवता की सच्ची मिसाल है, ऐसे परिवारों के सम्मान से समाज में सकारात्मक संदेश जाता है। विशिष्ट अतिथि रेड क्रॉस सोसायटी राजस्थान के चेयरमैन राजेश कृष्ण बिरला ने नेत्रदान को सामाजिक आंदोलन बनाने पर जोर दिया। कोटा चेप्टर अध्यक्ष डॉ. के.के. कंजोलिया ने सोसायटी की गतिविधियों की जानकारी दी, आई बैंक सोसायटी ऑफ राजस्थान, कोटा चैप्टर वर्ष 2011 से निरंतर नेत्रदान एवं जनजागरूकता के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रहा है। संस्था अब तक 2180 से अधिक नेत्रदान ( कॉर्निया) संकलित कर चुकी है एवं इनमें से 1258 कॉर्निया प्रत्यारोपित किए जा चुके है। वर्ष 2025 में कोटा शहर से 113 जोड़ी नेत्रदान प्राप्त किए गए, जिनकी उपयोगिता दर लगभग 70 प्रतिशत रही,जो प्रदेश स्तर पर एक उल्लेखनीय उपलब्धि है। वहीं सचिव सुरेश सेडवाल ने अतिथियों का स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया। समारोह में , मेडिकल कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. संगीता सक्सेना, लेफ्टिनेंट कमांडर सौरभ घोष, सहित जयपुर से आए आई बैंक सोसायटी के राजस्थान के प्रेसिडेंट एल पी कोठरी,मौजूद रहे। सभी वक्ताओं ने अधिक से अधिक लोगों को नेत्रदान के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए डॉ अमित राठौड, डॉ सुरेश पांडे, अनीता चौहान, टिंकू ओझा, प्रदीप दाधीच, डॉ नीरज श्रीवास्तव, डीआर केएल गुप्ता, संदीप जैन का विशेष योगदान रहा.
    7
    नेत्रदानी परिजन सम्मान समारोह संपन्न, मानवता की मिसाल बने परिवारों का हुआ अभिनंदन
कोटा। आई बैंक सोसायटी ऑफ राजस्थान, कोटा चेप्टर की ओर से रविवार को विवेकानंद नगर स्थित ईथॉस हॉस्पिटल में नेत्रदानी परिजन सम्मान समारोह भावपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। समारोह में हाड़ौती अंचल के 78 से अधिक नेत्रदानी परिवारों को माला, प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने कहा कि नेत्रदान महादान है, जो किसी के अंधकारमय जीवन में प्रकाश भर देता है। दुख की घड़ी में सेवा का यह निर्णय समाज के लिए प्रेरणास्रोत है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कोटा दक्षिण विधायक संदीप शर्मा ने की। उन्होंने कहा कि नेत्रदानी परिवारों का यह त्याग मानवता की सच्ची मिसाल है, ऐसे परिवारों के सम्मान से समाज में सकारात्मक संदेश जाता है। विशिष्ट अतिथि रेड क्रॉस सोसायटी राजस्थान के चेयरमैन राजेश कृष्ण बिरला ने नेत्रदान को सामाजिक आंदोलन बनाने पर जोर दिया।
कोटा चेप्टर अध्यक्ष डॉ. के.के. कंजोलिया ने सोसायटी की गतिविधियों की जानकारी दी, आई बैंक सोसायटी ऑफ राजस्थान, कोटा चैप्टर वर्ष 2011 से निरंतर नेत्रदान एवं जनजागरूकता के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रहा है। संस्था अब तक 2180 से अधिक नेत्रदान ( कॉर्निया) संकलित कर चुकी है एवं इनमें से 1258 कॉर्निया प्रत्यारोपित किए जा चुके है। वर्ष 2025 में कोटा शहर से 113 जोड़ी नेत्रदान प्राप्त किए गए, जिनकी उपयोगिता दर लगभग 70 प्रतिशत रही,जो प्रदेश स्तर पर एक उल्लेखनीय उपलब्धि है।
वहीं सचिव सुरेश सेडवाल ने अतिथियों का स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया। समारोह में , मेडिकल कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. संगीता सक्सेना, लेफ्टिनेंट कमांडर सौरभ घोष, सहित जयपुर से आए आई बैंक सोसायटी के राजस्थान के प्रेसिडेंट एल पी कोठरी,मौजूद रहे। सभी वक्ताओं ने अधिक से अधिक लोगों को नेत्रदान के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए डॉ अमित राठौड, डॉ सुरेश पांडे, अनीता चौहान, टिंकू ओझा, प्रदीप दाधीच, डॉ नीरज श्रीवास्तव, डीआर केएल गुप्ता, संदीप जैन का विशेष योगदान रहा.
    user_Dushyant singh gehlot (journalist)
    Dushyant singh gehlot (journalist)
    पत्रकार लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    13 hrs ago
  • रीको एरिया में अवैध रूप से कराया काम, सिस्टम पर उठे सवाल कोटा। कोटा जिले के रामगंजमंडी इलाके में पिछले दिनों आयोजित बागेश्वर धाम कथा के नाम पर गरीब मजदूरों के शोषण का गंभीर मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार रामगंजमंडी के रीको इंडस्ट्रियल एरिया को चमकाने के लिए नरेगा की महिला मजदूरों से महीनों काम तो करवाया गया, लेकिन भुगतान के वक्त प्रशासन ने हाथ खड़े कर दिए। शनिवार को आक्रोशित महिलाओं ने मोड़क रोड जाम कर सरकार और स्थानीय जनप्रतिनिधियों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। सबसे बड़ा सवाल तो यह है कि रीको इंडस्ट्रीज एरिया जैसे औद्योगिक क्षेत्र में नरेगा श्रमिकों से काम किस आधार पर करवाया गया? नियमों के मुताबिक नरेगा का कार्य क्षेत्र निर्धारित है, लेकिन यहां नियमों को ताक पर रखकर महिलाओं को निजी सफाई ब्रिगेड की तरह इस्तेमाल किया गया।महिलाओं से दिन-रात साफ-सफाई करवाई गई। लेकिन नरेगा मस्टररोल में नाम दर्ज नहीं किए गए। बार-बार गुहार के बाद भी पंचायत और प्रशासन ने सुध नहीं ली। वीआईपी चकाचौंध के बीच अंधेरे में मजदूर सूत्रों के अनुसार, कथा के नाम पर अधिकारियों और उद्योगपतियों से भारी-भरकम चंदा जुटाया गया। आयोजन में वीआईपी मेहमानों का जमावड़ा रहा और मंच की भव्यता पर करोड़ों खर्च हुए, लेकिन जिन हाथों ने झाड़ू उठाकर आयोजन स्थल और रास्तों को साफ किया, उन्हें फूटी कौड़ी तक नहीं मिली। मजदूरों का आरोप है कि उनकी मेहनत की कमाई डकार ली गई है। मंत्री के खिलाफ फूटा गुस्सा, सड़क पर लगाया जाम मजदूरी नहीं मिलने से नाराज महिलाओं ने सड़क पर जाम लगाकर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान महिलाओं ने शिक्षा मंत्री मदन दिलावर और राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सड़क जाम होने से वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। मौके पर पहुंचे प्रशासनिक अधिकारी भुगतान को लेकर कोई ठोस आश्वासन नहीं दे पाए। जिससे गतिरोध और बढ़ गया। आंदोलन जारी रखने की चेतावनी प्रदर्शनकारी महिला मजदूरों ने पाई-पाई का भुगतान होने तक आंदोलन जारी रखने की चेतवनी दी है। उन्होंने कहा कि कथा में आयोजकों ने पुण्य बटोरा, लेकिन हमारी मेहनत का पैसा कौन देगा?
    4
    रीको एरिया में अवैध रूप से कराया काम, सिस्टम पर उठे सवाल
कोटा।
कोटा जिले के रामगंजमंडी इलाके में पिछले दिनों आयोजित बागेश्वर धाम कथा के नाम पर गरीब मजदूरों के शोषण का गंभीर मामला सामने आया है। 
जानकारी के अनुसार रामगंजमंडी के रीको इंडस्ट्रियल एरिया को चमकाने के लिए नरेगा की महिला मजदूरों से महीनों काम तो करवाया गया, लेकिन भुगतान के वक्त प्रशासन ने हाथ खड़े कर दिए। शनिवार को आक्रोशित महिलाओं ने मोड़क रोड जाम कर सरकार और स्थानीय जनप्रतिनिधियों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। सबसे बड़ा सवाल तो यह है कि रीको इंडस्ट्रीज एरिया जैसे औद्योगिक क्षेत्र में नरेगा श्रमिकों से काम किस आधार पर करवाया गया? नियमों के मुताबिक नरेगा का कार्य क्षेत्र निर्धारित है, लेकिन यहां नियमों को ताक पर रखकर महिलाओं को निजी सफाई ब्रिगेड की तरह इस्तेमाल किया गया।महिलाओं से दिन-रात साफ-सफाई करवाई गई। लेकिन नरेगा मस्टररोल में नाम दर्ज नहीं किए गए। बार-बार गुहार के बाद भी पंचायत और प्रशासन ने सुध नहीं ली।
वीआईपी चकाचौंध के बीच अंधेरे में मजदूर
सूत्रों के अनुसार, कथा के नाम पर अधिकारियों और उद्योगपतियों से भारी-भरकम चंदा जुटाया गया। आयोजन में वीआईपी मेहमानों का जमावड़ा रहा और मंच की भव्यता पर करोड़ों खर्च हुए, लेकिन जिन हाथों ने झाड़ू उठाकर आयोजन स्थल और रास्तों को साफ किया, उन्हें फूटी कौड़ी तक नहीं मिली। मजदूरों का आरोप है कि उनकी मेहनत की कमाई डकार ली गई है।
मंत्री के खिलाफ फूटा गुस्सा, सड़क पर लगाया जाम
मजदूरी नहीं मिलने से नाराज महिलाओं ने सड़क पर जाम लगाकर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान महिलाओं ने शिक्षा मंत्री मदन दिलावर और राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सड़क जाम होने से वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। मौके पर पहुंचे प्रशासनिक अधिकारी भुगतान को लेकर कोई ठोस आश्वासन नहीं दे पाए। जिससे गतिरोध और बढ़ गया।
आंदोलन जारी रखने की चेतावनी
प्रदर्शनकारी महिला मजदूरों ने पाई-पाई का भुगतान होने तक आंदोलन जारी रखने की चेतवनी दी है। उन्होंने कहा कि कथा में आयोजकों ने पुण्य बटोरा, लेकिन हमारी मेहनत का पैसा कौन देगा?
    user_Ahmed Siraj Farooqi
    Ahmed Siraj Farooqi
    रिपोर्टर लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    14 hrs ago
  • कोटा में बहुत बड़ा हादसा
    1
    कोटा में बहुत बड़ा हादसा
    user_Rdx Akash Pankaj
    Rdx Akash Pankaj
    Ladpura, Kota•
    19 hrs ago
  • botany quiz session #neetbotany#, neet biology #Aakash kota
    1
    botany quiz session #neetbotany#, neet biology #Aakash kota
    user_Rajendra Kumar Doveriya
    Rajendra Kumar Doveriya
    Ladpura, Kota•
    8 hrs ago
  • पड़ोस के रेस्टारेंट में काम चलने के दौरान रात 9 बजे हुआ हादसा कोटा। कोटा के इंद्रविहार इलाके में शनिवार रात करीब 9 बजे नॉनवेज रेस्टोरेंट की तीन मंजिला बिल्डिंग अचानक ढह गई। जिसके मलबे में दबने से 2 लोगों की मौत हो गई। जबकि 12 लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार‌ रात 1 बजे तक 14 घायलों को निकालकर मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल भेजा गया। इनमें से एक कोचिंग छात्र और एक 15 साल के बच्चे की मौत हो गई। देर रात तक राहत और बचाव कार्य जारी था।प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार बिल्डिंग एक तरफ झुककर गिरी। लोगों को संभलने का भी समय नहीं मिला। आसपास के लोग व दुकानदार अंदर फंसे लोगों की चीख-पुकार सुनकर मदद के लिए दौड़े। कोरल पार्क हॉस्टल एसोसिएशन के अध्यक्ष सुनील अग्रवाल ने बताया कि पुलिस व प्रशासन के आने से पहले सभी लोगों ने 7 जनों को बाहर निकाल लिया था। रेस्टोरेंट मालिक जहांगीर भी घायल हुआ है। मृतकों में पश्चिम बंगाल निवासी एक कोचिंग छात्र अरण्य की मौत हो गई। मृतक छात्र की मां सुचिता भी हॉस्पिटल में भर्ती है।
    4
    पड़ोस के रेस्टारेंट में काम चलने के दौरान रात 9 बजे हुआ हादसा
कोटा।
कोटा के इंद्रविहार इलाके में शनिवार रात करीब 9 बजे नॉनवेज रेस्टोरेंट की तीन मंजिला बिल्डिंग अचानक ढह गई। जिसके मलबे में दबने से 2 लोगों की मौत हो गई। जबकि 12 लोग घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार‌ रात 1 बजे तक 14 घायलों को निकालकर मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल भेजा गया। इनमें से एक कोचिंग छात्र और एक 15 साल के बच्चे की मौत हो गई। देर रात तक राहत और बचाव कार्य जारी था।प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार बिल्डिंग एक तरफ झुककर गिरी। लोगों को संभलने का भी समय नहीं मिला। आसपास के लोग व दुकानदार अंदर फंसे लोगों की चीख-पुकार सुनकर मदद के लिए दौड़े। कोरल पार्क हॉस्टल एसोसिएशन के अध्यक्ष सुनील अग्रवाल ने बताया कि पुलिस व प्रशासन के आने से पहले सभी लोगों ने 7 जनों को बाहर निकाल लिया था। रेस्टोरेंट मालिक जहांगीर भी घायल हुआ है। मृतकों में पश्चिम बंगाल निवासी एक कोचिंग छात्र अरण्य की मौत हो गई। मृतक छात्र की मां सुचिता भी हॉस्पिटल में भर्ती है।
    user_Ahmed Siraj Farooqi
    Ahmed Siraj Farooqi
    रिपोर्टर लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    17 hrs ago
  • Post by Rajasthan Sarkar Vinu Shakhawat
    1
    Post by Rajasthan Sarkar Vinu Shakhawat
    user_Rajasthan Sarkar Vinu Shakhawat
    Rajasthan Sarkar Vinu Shakhawat
    बिजोलिया, भीलवाड़ा, राजस्थान•
    20 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.