Shuru
Apke Nagar Ki App…
गाय के लिए कोई व्यवस्था नहीं है
Rajasthan Sarkar Vinu Shakhawat
गाय के लिए कोई व्यवस्था नहीं है
More news from राजस्थान and nearby areas
- Post by Rajasthan Sarkar Vinu Shakhawat1
- प्राचार्य महेंद्र कुमार मीणा व हैड मास्टर पवन कुमार ने शिक्षकों के साथ मिलकर 12 वीं कक्षा की विद्यार्थियों का स्वागत कर उन्हें पुष्प प्रदान कर किया। कक्षा 11 के विद्यार्थियों ने सीनियर विद्यार्थियों के सम्मान में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया। जिसमें उन्होंने मनमोहक नृत्य वह गीत संगीत की मधुर प्रस्तुतियाँ दी। इसी के साथ सीनियर विद्यार्थियों के लिए कुछ गेम्स तथा रैंप वॉक का भी आयोजन किया गया। जिसमें 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों ने आकर्षक परिधानों में रैंप वॉक कर सभी का मन मोह लिया। मिस और मिस्टर फेयरवेल का भी द्विचरणीय प्रतियोगिता से चयन किया गया। मिस फेयरवेल बनी ऋतु अग्रवाल तथा मिस्टर फेयरवेल बने पार्थ। प्राचार्य तथा हैडमास्टर ने 12वीं कक्षा के सभी शिक्षकों के साथ मिलकर इन सीनियर विद्यार्थियों को स्मृति चिन्ह और परीक्षा प्रवेश पत्र सौंपते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की और शुभाशीष प्रदान किया। शिक्षिका भारती जैन ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि हमने तो अपने पूर्ण प्रयास करते हुए आपको परीक्षा के लिए पूर्ण तैयारी करवाई है। अब आपका परिणाम आपकी स्वयं की तैयारी व आपके परिश्रम पर निर्भर है। अतः आप पूरी ईमानदारी के साथ परीक्षा की तैयारी में जुट जाइए। प्राचार्य ने कहा कि आज आप विद्यालय से अवश्य विदा हो रहे हैं लेकिन हम सभी शिक्षकों दिल एवं स्मृति में आप हमेशा रहेंगे। और आप भी अपने शिक्षकों एवं अपने मित्रों को कभी नहीं भुलाना। हम सभी चाहते हैं कि आप अपने जीवन में खूब तरक्की करें। लेकिन बड़ों का आदर करना और स्वभाव में विनम्रता रखना कभी नहीं भूलें। भविष्य में आप कहीं भी रहे लेकिन हमारा आशीर्वाद तथा शुभकामनाएं सदैव आपके साथ रहेंगे।1
- Post by User40491
- झालावाड़ के असनावर में बड़ा सड़क हादसा, 50 सवारियों से भरी पिकअप पलटी झालावाड़ के असनावर क्षेत्र में एक बड़ा सड़क हादसा सामने आया है। करीब 50 लोगों से भरी एक पिकअप गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 9 लोग घायल हो गए, जिन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। #झालावाड़ #kota #viral #kotacitydigital #पिकअप1
- राजस्थान के कोटा में शनिवार रात एक 3 मंजिला बिल्डिंग ढहने की घटना सामने आई, जिसने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया। बताया जा रहा है कि पास में चल रहे निर्माण कार्य के कारण यह हादसा हुआ। देर रात हुए इस घटनाक्रम के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और राहत व बचाव कार्य शुरू किया गया। मलबे में दबे लोगों को बाहर निकाला गया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। लेकिन इस खबर का सबसे दर्दनाक पहलू तब सामने आया, जब इस हादसे में लक्ष्मण गुजराती की मौत की पुष्टि हुई। लक्ष्मण अपनी मां का इकलौता बेटा था और उसके पिता की पहले ही मौत हो चुकी थी। रविवार को पोस्टमार्टम के दौरान मां का दर्द शब्दों से बाहर आ गया। रोती हुई मां ने बताया कि बेटा हमेशा कहता था, “मां चिंता मत कर, मैं तेरा सहारा बनूंगा, मैं कमाऊंगा।” बेटे के इन्हीं भरोसे भरे शब्दों के सहारे वह अपनी पूरी जिंदगी जी रही थी। आज हालात ऐसे हैं कि एक मां, जिसने बेटे को ही अपना भविष्य मान लिया था, वह अचानक अकेली पड़ गई है। यह घटना सिर्फ एक बिल्डिंग गिरने की खबर नहीं रह जाती, बल्कि एक मां की उम्मीदों, सपनों और सहारे के टूट जाने की कहानी बन जाती है।1
- Post by VKH NEWS1
- serving the nation through education:proud partnership of Indian army and Aakash #neet and jee preparation1
- औराई ढेम नहर मैं नहीं आता है नालों बहता है जहा से बारीस का पानी नदी मैं जाता है1