logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कुलगाम में आतंकी हमला: छत्तीसगढ़ के दो मजदूरों की मौत, छुईहा का युवा भी शहीद नाम और जाति पूछकर आतंकियों ने मारी गोली, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ ताराचंद कठोत्रे बिलाईगढ़। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में हुए एक दिल दहला देने वाले आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के दो प्रवासी मजदूरों की मौत हो गई। आतंकियों ने कथित तौर पर मजदूरों से उनका नाम और पहचान पूछने के बाद उन पर गोलियां बरसा दीं, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के बिलाईगढ़ तहसील अंतर्गत ग्राम छुईहा निवासी 24 वर्षीय भूपेंद्र भैना (पिता– दशरथ भैना, माता– कचरा बाई भैना) शामिल हैं। भूपेंद्र करीब तीन-चार महीने पहले पहली बार रोज़गार की तलाश में जम्मू-कश्मीर के एक ईंट-भट्ठे में काम करने गया था। परिवार को क्या पता था कि यह उसकी पहली ही नहीं, आख़िरी यात्रा भी साबित होगी। भूपेंद्र के पिता दशरथ भैना पिछले लगभग नौ महीने से हिमाचल प्रदेश में मजदूरी कर रहे हैं। घर में उनकी छोटी बहन, दादी और तीन वर्षीय मासूम बच्चा है। बेटे की मौत की खबर मिलते ही पूरे गांव में मातम छा गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना मिलते ही सारंगढ़-बिलाईगढ़ कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू, पुलिस अधीक्षक सुनील शर्मा ,एस डी एम प्रफुल्ल रजक सहित प्रशासनिक अधिकारी भूपेंद्र के घर पहुंचे। अधिकारियों ने परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया तथा शासन की ओर से हर संभव सहायता और मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। इस दौरान भूपेंद्र की बहन ने भावुक अपील करते हुए शासन से अपने भाई के पार्थिव शरीर को जल्द से जल्द गांव लाने की मांग की। उसने कहा कि परिवार अंतिम दर्शन कर अपने बेटे को सम्मानपूर्वक विदाई देना चाहता है। कुलगाम की इस दर्दनाक घटना ने एक बार फिर प्रवासी मजदूरों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है और लोग मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं।

4 hrs ago
user_Tarachanad Kathotre
Tarachanad Kathotre
Advertising agency Lawan, Baloda Bazar•
4 hrs ago
dae91a8f-6b6f-4a5b-9c14-876ac72c5ab5

कुलगाम में आतंकी हमला: छत्तीसगढ़ के दो मजदूरों की मौत, छुईहा का युवा भी शहीद नाम और जाति पूछकर आतंकियों ने मारी गोली, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ ताराचंद कठोत्रे बिलाईगढ़। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में हुए एक दिल दहला देने वाले आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के दो प्रवासी मजदूरों की मौत हो गई। आतंकियों ने कथित तौर पर मजदूरों से उनका नाम और पहचान पूछने के बाद उन पर गोलियां बरसा दीं, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के बिलाईगढ़ तहसील अंतर्गत ग्राम छुईहा निवासी 24 वर्षीय भूपेंद्र भैना (पिता– दशरथ भैना, माता– कचरा बाई भैना) शामिल हैं।

f2d60292-f8a2-460a-b5ae-e7e2cb30186f

भूपेंद्र करीब तीन-चार महीने पहले पहली बार रोज़गार की तलाश में जम्मू-कश्मीर के एक ईंट-भट्ठे में काम करने गया था। परिवार को क्या पता था कि यह उसकी पहली ही नहीं, आख़िरी यात्रा भी साबित होगी। भूपेंद्र के पिता दशरथ भैना पिछले लगभग नौ महीने से हिमाचल प्रदेश में मजदूरी कर रहे हैं। घर में उनकी छोटी बहन, दादी और तीन वर्षीय मासूम बच्चा है। बेटे की मौत की खबर मिलते ही पूरे गांव में मातम छा गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना मिलते ही सारंगढ़-बिलाईगढ़ कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू, पुलिस अधीक्षक सुनील शर्मा ,एस डी एम प्रफुल्ल रजक सहित प्रशासनिक

b51bd982-616b-4b60-ab42-39d8650a618d

अधिकारी भूपेंद्र के घर पहुंचे। अधिकारियों ने परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया तथा शासन की ओर से हर संभव सहायता और मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। इस दौरान भूपेंद्र की बहन ने भावुक अपील करते हुए शासन से अपने भाई के पार्थिव शरीर को जल्द से जल्द गांव लाने की मांग की। उसने कहा कि परिवार अंतिम दर्शन कर अपने बेटे को सम्मानपूर्वक विदाई देना चाहता है। कुलगाम की इस दर्दनाक घटना ने एक बार फिर प्रवासी मजदूरों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है और लोग मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं।

More news from Bilaspur and nearby areas
  • नगर पंचायत बिल्हा में नवनियुक्त एल्डर मैनो के शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि श नगर पंचायत बिल्हा में नवनियुक्त एल्डर मैनो के शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि शामिल हुए बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक शुक्रवार की रात 9:00 बजे बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक जी के निज सचिव से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को सांस्कृतिक भवन, बिल्हा में आयोजित बिल्हा नगर पंचायत के नवनियुक्त एल्डरमैन श्री अभय अग्रवाल जी, श्रीमती विश्वास मानिकपुरी जी एवं श्री संदीप सलूजा जी के शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक सम्मिलित हुआ। जहां समस्त तिथियां का फूल माला से स्वागत गज माला पहना कर नगर के नवनियुक्त एल्डर मैनो को गोपनीयता की शपथ दिलाई गई इस अवसर पर सभी नवनियुक्त एल्डरमैन को पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित कीं। और कहा की मुझे पूर्ण विश्वास है कि आप सभी अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए नगर पंचायत क्षेत्र के विकास, जनहित एवं नागरिकों की मूलभूत सुविधाओं के विस्तार में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
    1
    नगर पंचायत बिल्हा में नवनियुक्त एल्डर मैनो के शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि श
नगर पंचायत बिल्हा में नवनियुक्त एल्डर मैनो के शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि शामिल हुए बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक शुक्रवार की रात 9:00 बजे बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक जी के निज सचिव से मिली जानकारी के अनुसार
शुक्रवार को सांस्कृतिक भवन, बिल्हा में आयोजित बिल्हा नगर पंचायत के नवनियुक्त एल्डरमैन श्री अभय अग्रवाल जी, श्रीमती विश्वास मानिकपुरी जी एवं श्री संदीप सलूजा जी के शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक  सम्मिलित हुआ।
जहां समस्त तिथियां का फूल माला से स्वागत गज माला पहना कर नगर के नवनियुक्त एल्डर मैनो को गोपनीयता की शपथ दिलाई गई 
इस अवसर पर सभी नवनियुक्त एल्डरमैन को पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित कीं। और कहा की मुझे पूर्ण विश्वास है कि आप सभी अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए नगर पंचायत क्षेत्र के विकास, जनहित एवं नागरिकों की मूलभूत सुविधाओं के विस्तार में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
    user_Patrkar Sarthi
    Patrkar Sarthi
    Reporter Bilha, Bilaspur•
    10 hrs ago
  • बिलासपुर के तिफरा में हंगामे के बाद कार्रवाई स्थगित, व्यापारियों ने कहा पहले नेताओं की दुकान तोड़ें बिलासपुर के तिफरा क्षेत्र में सड़क चौड़ीकरण और नाले के निर्माण को लेकर प्रस्तावित अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई का व्यापारियों ने जमकर विरोध किया। निगम की टीम पुलिस बल के साथ कार्रवाई करने पहुंची थी, लेकिन व्यापारियों केहै विरोध के चलते माहौल गर्मा गया। व्यापारियों का आरोप है कि बिना उचित नोटिस दिए कार्रवाई की जा रही है और नियमों की अनदेखी करते हुए किसी की ज्यादा तो किसी की कम जमीन तोड़ी जा रही है। विरोध के बाद फिलहाल कार्रवाई को स्थगित कर दी गई है।
    1
    बिलासपुर के तिफरा में हंगामे के बाद कार्रवाई स्थगित, व्यापारियों ने कहा पहले नेताओं की दुकान तोड़ें
बिलासपुर के तिफरा क्षेत्र में सड़क चौड़ीकरण और नाले के निर्माण को लेकर प्रस्तावित अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई का व्यापारियों ने जमकर विरोध किया। निगम की टीम पुलिस बल के साथ कार्रवाई करने पहुंची थी, लेकिन व्यापारियों केहै विरोध के चलते माहौल गर्मा गया। व्यापारियों का आरोप है कि बिना उचित नोटिस दिए कार्रवाई की जा रही है और नियमों की अनदेखी करते हुए किसी की ज्यादा तो किसी की कम जमीन तोड़ी जा रही है। विरोध के बाद फिलहाल कार्रवाई को स्थगित कर दी गई है।
    user_Ziya khan
    Ziya khan
    Local News Reporter बिलासपुर, बिलासपुर, छत्तीसगढ़•
    1 hr ago
  • बिलासपुर कलेक्टर का जिला अस्पताल में औचक निरीक्षण, ड्यूटी से गायब डॉक्टरों को कड़ी चेतावनी कलेक्टर संजय अग्रवाल ने जिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण कर मरीजों से स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली। ड्यूटी से अनुपस्थित सरकारी डॉक्टरों को कड़ी चेतावनी दी गई। उन्होंने जिला पुनर्वास केंद्र, नशा मुक्ति केंद्र और अन्य सरकारी अस्पतालों का भी जायजा लिया। कलेक्टर ने कहा कि जिला अस्पताल में आने वाले किसी भी मरीज को इलाज में परेशानी नहीं होगी, अस्पताल पर्याप्त सुविधाओं और संसाधनों से लैस है।
    1
    बिलासपुर कलेक्टर का जिला अस्पताल में औचक निरीक्षण, ड्यूटी से गायब डॉक्टरों को कड़ी चेतावनी
कलेक्टर संजय अग्रवाल ने जिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण कर मरीजों से स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली। ड्यूटी से अनुपस्थित सरकारी डॉक्टरों को कड़ी चेतावनी दी गई। उन्होंने जिला पुनर्वास केंद्र, नशा मुक्ति केंद्र और अन्य सरकारी अस्पतालों का भी जायजा लिया। कलेक्टर ने कहा कि जिला अस्पताल में आने वाले किसी भी मरीज को इलाज में परेशानी नहीं होगी, अस्पताल पर्याप्त सुविधाओं और संसाधनों से लैस है।
    user_द संक्षेप
    द संक्षेप
    Media company बिलासपुर, बिलासपुर, छत्तीसगढ़•
    6 hrs ago
  • शासकीय सूरजमल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिल्हा में आयोजित कार्यक्रम में सरस्वती स शासकीय सूरजमल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिल्हा में आयोजित कार्यक्रम में सरस्वती साइकिल योजना के अंतर्गत 44 बालिकाओं को साइकिल वितरण कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि सामिल हुवे बिल्हा विधायक शुक्रवार की रात 9:00 बजे बिल्हा विधायक धरम लाल कौशिक जी के निज सचिव से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को बिल्हा विधानसभा अंतर्गत शासकीय सूरजमल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिल्हा में आयोजित कार्यक्रम में सरस्वती साइकिल योजना के अंतर्गत 44 बालिकाओं को साइकिल का वितरण किया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं हरियाली संवर्धन का संदेश भी दिया। इस अवसर पर बिल्हा विधायक धरम लाल कौशिक ने कहा की बालिकाओं को साइकिल मिलने से उनके विद्यालय आने-जाने में होने वाली कठिनाइयाँ दूर होंगी और उन्हें नियमित रूप से शिक्षा प्राप्त करने में सुविधा मिलेगी। यह योजना बेटियों की शिक्षा को प्रोत्साहित करने तथा उन्हें आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। वहीं, वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का संकल्प लिया। आज लगाए गए ये पौधे आने वाले समय में वृक्ष बनकर हमें स्वच्छ हवा, शीतल छाया और बेहतर पर्यावरण प्रदान करेंगे।
    1
    शासकीय सूरजमल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिल्हा में आयोजित कार्यक्रम में सरस्वती स
शासकीय सूरजमल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिल्हा में आयोजित कार्यक्रम में सरस्वती साइकिल योजना के अंतर्गत 44 बालिकाओं को साइकिल वितरण कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि सामिल हुवे बिल्हा विधायक 
शुक्रवार की रात 9:00 बजे बिल्हा विधायक धरम लाल कौशिक जी के निज सचिव से मिली जानकारी के अनुसार
शुक्रवार को बिल्हा विधानसभा अंतर्गत शासकीय सूरजमल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिल्हा में आयोजित कार्यक्रम में सरस्वती साइकिल योजना के अंतर्गत 44 बालिकाओं को साइकिल का वितरण किया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं हरियाली संवर्धन का संदेश भी दिया।
इस अवसर पर बिल्हा विधायक धरम लाल कौशिक ने कहा की 
बालिकाओं को साइकिल मिलने से उनके विद्यालय आने-जाने में होने वाली कठिनाइयाँ दूर होंगी और उन्हें नियमित रूप से शिक्षा प्राप्त करने में सुविधा मिलेगी। यह योजना बेटियों की शिक्षा को प्रोत्साहित करने तथा उन्हें आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।
वहीं, वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का संकल्प लिया। आज लगाए गए ये पौधे आने वाले समय में वृक्ष बनकर हमें स्वच्छ हवा, शीतल छाया और बेहतर पर्यावरण प्रदान करेंगे।
    user_Patrkar Sarthi
    Patrkar Sarthi
    Reporter Bilha, Bilaspur•
    10 hrs ago
  • क्रांति सेना और जोहर छत्तीसगढ़ पार्टी काशांति पूर्वक आंदोलन,सोमवार को होगा फैसला तिल्दा नेवरा -पिछले 2.5साल से सिविल ठेकेदार के रूप में कार्य कर रहे राधेश्याम साहू का काम पूरा होने पर कंपनी के द्वारा तीन महीने का बकाया राशि 80लाख रुपये देने से आनाकानी किया जा रहा था ,लगभग 5महीने बीत जाने के बाद ठेकेदार के द्वारा छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना को मदद कि गुहार लगाई गई ,जिसके बाद संगठन के पदाधिकारियों और ठेकेदार के द्वारा के साथ कंपनी प्रबंधन के मिश्रा के साथ से बार बार बैठक किया गया,आपको बता दे की क्रांति सेना और जोहर छत्तीसगढ़ पार्टी के पदाधिकारियों और ठेकेदार राधेश्याम साहू ने बताया की गौरी गणेश कंपनी कम्पनी में कार्यरत अधिकारी मिश्रा के ऊपर गुमराह करने का आरोप लगाते हुए कहा की की मिश्रा के द्वारा पीड़ित को गुमराह किया जाता है यह पहला मामला नहीं है इससे पहले भी उनके द्वारा पीड़ितों को घुमाया गया है ,किसी का भी फोन रिसीव नहीं करते ,मेसेज करते है तो जवाब नहीं देते ,मिलने पर सीधा सीधा बोल देते है की आपका कोई फोन और मेसेज नहीं आया है ,पीड़ित पक्ष से मोल भाव करते है ,बोलते कुछ है करते कुछ है क्रांति सेना और जोहर छत्तीसगढ़ पार्टी के पदाधिकारियों ने कम्पनी प्रबंधन से ऐसे अधिकारियों को कम्पनी से निकालने को कहा है अंततः छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना के द्वारा अनुविभागीय अधिकारी श्रम विभाग अधिकारी थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंप कर आंदोलन की सूचना दिया गया ,जहाँ छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना के बैनर तले ठेकेदार ,मजदूर ,ग्रामीण जन के साथ जबर आंदोलन का आगाज किया , आंदोलन कि तेवर को देखते हुए ,थाना प्रभारी,श्रम विभाग अधिकारी एवं तहसीलदार के द्वारा दोनों पक्षों कि बीच मामले का निराकरण किया गया ,जिसमे कंपनी के द्वारा बिल का लेखा जोखा देख कर दोनों पक्षों में आपसी सहमति स्थापित किया गया ,और आगामी सोमवार तक कंपनी को बिल का डिटेल ठेकेदार को उपलब्ध करा कर ,बिल मिलान के बाद भुगतान राशि देने कि बात कही गई , इधर छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना के पदधिकारियों का कहना है कि कंपनी के अधिकारी मिश्रा और प्रबंधन के द्वारा मनमानी और गुमराह किया जा रहा था ,और आगामी सोमवार को ठेकेदार को संतुष्ट राशि नहीं देने पर आगे उग्र आन्दोलन किया जा सकता है
    3
    क्रांति सेना और जोहर छत्तीसगढ़ पार्टी  काशांति पूर्वक   आंदोलन,सोमवार को होगा फैसला 
तिल्दा नेवरा -पिछले 2.5साल से सिविल ठेकेदार के रूप में कार्य कर रहे राधेश्याम साहू का काम पूरा होने पर कंपनी के द्वारा तीन महीने का बकाया राशि 80लाख  रुपये देने से आनाकानी किया जा रहा था ,लगभग 5महीने बीत जाने के बाद ठेकेदार के द्वारा छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना को मदद कि गुहार लगाई गई ,जिसके बाद संगठन के पदाधिकारियों और  ठेकेदार के द्वारा के साथ कंपनी प्रबंधन के मिश्रा के साथ से बार बार  बैठक किया गया,आपको बता दे की क्रांति सेना और जोहर छत्तीसगढ़ पार्टी के पदाधिकारियों  और ठेकेदार राधेश्याम साहू ने बताया की  गौरी गणेश कंपनी कम्पनी में कार्यरत अधिकारी  मिश्रा के ऊपर गुमराह करने का आरोप लगाते हुए कहा की  की मिश्रा के द्वारा पीड़ित को गुमराह किया जाता है यह पहला मामला नहीं है इससे पहले भी उनके द्वारा पीड़ितों को घुमाया गया है  ,किसी का  भी फोन रिसीव नहीं करते ,मेसेज करते है तो जवाब नहीं देते ,मिलने पर सीधा सीधा बोल देते है की आपका कोई फोन और मेसेज  नहीं आया है ,पीड़ित पक्ष से मोल भाव करते है ,बोलते कुछ है करते कुछ है   क्रांति सेना और जोहर छत्तीसगढ़ पार्टी के पदाधिकारियों ने कम्पनी प्रबंधन से ऐसे अधिकारियों को कम्पनी से  निकालने को कहा है 
अंततः छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना के द्वारा अनुविभागीय अधिकारी श्रम विभाग अधिकारी थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंप कर आंदोलन की सूचना दिया गया ,जहाँ छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना के बैनर तले ठेकेदार ,मजदूर ,ग्रामीण जन  के साथ जबर आंदोलन का आगाज किया , आंदोलन कि तेवर को देखते हुए ,थाना प्रभारी,श्रम विभाग अधिकारी एवं तहसीलदार के द्वारा दोनों पक्षों कि बीच मामले का निराकरण किया गया ,जिसमे कंपनी के द्वारा बिल का लेखा जोखा देख कर दोनों पक्षों में आपसी सहमति स्थापित किया गया ,और आगामी सोमवार तक कंपनी को बिल का डिटेल ठेकेदार को उपलब्ध करा कर ,बिल मिलान के बाद भुगतान राशि देने कि बात कही गई , इधर छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना के पदधिकारियों का कहना है कि कंपनी  के अधिकारी मिश्रा और प्रबंधन के द्वारा  मनमानी और गुमराह किया जा रहा था ,और आगामी सोमवार को ठेकेदार को संतुष्ट राशि नहीं देने पर आगे उग्र आन्दोलन किया जा सकता है
    user_Pavan Baghel
    Pavan Baghel
    टिल्डा, रायपुर, छत्तीसगढ़•
    9 hrs ago
  • जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमला में छः ग के दो मजदूर निशाना में एक की मौत दूसरा घायल सुरक्षा बल तैनात सचिग आपरेशन जारी छत्तीसगढ़ राज्य निवासी हैं दोनों मजदूरी के लिए काम करने गये थे
    1
    जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमला में छः ग के दो मजदूर निशाना में एक की मौत दूसरा घायल सुरक्षा बल तैनात सचिग आपरेशन जारी 
छत्तीसगढ़ राज्य निवासी हैं दोनों मजदूरी के लिए काम करने गये थे
    user_Shubham Mishra
    Shubham Mishra
    जांजगीर, जांजगीर-चांपा, छत्तीसगढ़•
    10 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.