बड़ी गण्डक नदी में बाढ़ के पानी के साथ शव एवं अन्य सामग्री बहकर आने की संभावना के दृष्टिगत सतर्कता के निर्देश कुशीनगर नेपाल राष्ट्र के रसुवा क्षेत्र में भोटेकोसी नदी में आई बाढ़ से अत्यधिक जन-धन की हानि होने तथा इसके फलस्वरूप बड़ी गण्डक नदी में शव एवं अन्य सामग्री बहकर जनपद कुशीनगर के नदी क्षेत्र में आने की सूचनाओं के दृष्टिगत जनपद प्रशासन द्वारा विशेष सतर्कता एवं आवश्यक सुरक्षा प्रबन्ध सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए गए हैं। इस संबंध में मुख्य चिकित्साधिकारी, अपर पुलिस अधीक्षक, उपजिलाधिकारी खड्डा एवं तमकुहीराज तथा जिला पंचायत राज अधिकारी, कुशीनगर को निर्देशित किया गया है कि अपने-अपने क्षेत्र में प्रभावी निगरानी रखते हुए आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करें। *नदी में जाने पर पूर्णतः रोक एवं जन-जागरूकता* नदी के तेज बहाव में स्थानीय लोगों द्वारा शव अथवा बाढ़ के पानी के साथ बहकर आने वाली सामग्री को निकालने के प्रयास में अपनी जान जोखिम में डालने की संभावना को देखते हुए सार्वजनिक चेतावनी, मुनादी एवं अन्य प्रचार माध्यमों से आम जनमानस को नदी में न जाने की सख्त हिदायत दी जाए। साथ ही संवेदनशील नदी क्षेत्रों, घाटों एवं संभावित प्रभावित स्थानों पर पुलिस/होमगार्ड के जवानों की तैनाती कर निरन्तर निगरानी सुनिश्चित की जाए, ताकि किसी भी अप्रिय घटना एवं जनहानि को रोका जा सके। *अज्ञात शव मिलने पर तत्काल सुरक्षित एवं सम्मानजनक कार्यवाही* बड़ी गण्डक नदी में यदि कोई अज्ञात शव प्राप्त होता है तो उसे सुरक्षित एवं सम्मानजनक तरीके से नदी से बाहर निकालते हुए नियमानुसार पहचान एवं अग्रिम विधिक कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। इसके लिए आवश्यकतानुसार शव वाहन एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं पूर्व से सुनिश्चित रखी जाएं। शवों को नदी से निकालने के दौरान किसी भी अधिकारी/कर्मचारी अथवा स्थानीय व्यक्ति की जान जोखिम में न पड़े, इसके लिए समस्त निर्धारित सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन किया जाए तथा जनपद में तैनात एसडीआरएफ/पीएसी की फ्लड बटालियन का आवश्यकतानुसार उपयोग किया जाए। *बाढ़ के साथ बहकर आने वाली सामग्री पर भी रखें नजर* नेपाल की ओर से बाढ़ के पानी के साथ विभिन्न प्रकार की सामग्रियां एवं वस्तुएं भी बहकर आने की संभावना है। ऐसी स्थिति में किसी भी संदिग्ध, संवेदनशील अथवा अज्ञात वस्तु को आमजन द्वारा छूने अथवा उठाने से रोका जाए तथा संबंधित सुरक्षा/पुलिस अधिकारियों को तत्काल सूचना उपलब्ध कराते हुए नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही की जाए। *फोटोग्राफ सहित सूचना का अभिलेखीकरण* नदी में शव अथवा अन्य महत्वपूर्ण/संवेदनशील सामग्री प्राप्त होने से संबंधित प्रत्येक सूचना का दिनांक, समय, स्थान एवं आवश्यक विवरण सहित पृथक रजिस्टर में फोटोग्राफ के साथ अभिलेखीकरण कराया जाए। प्रत्येक घटना की सूचना तत्काल संबंधित अधिकारियों एवं आपदा कन्ट्रोल रूम को उपलब्ध कराई जाए। अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि किसी भी सूचना को हल्के में न लिया जाए तथा सूचना प्राप्त होते ही त्वरित, समन्वित एवं मानवीय दृष्टिकोण के साथ कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। आमजन की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी परिस्थिति में नागरिक तेज बहाव वाली नदी में प्रवेश न करें और शव अथवा संदिग्ध वस्तु दिखाई देने पर स्वयं उसे निकालने/छूने के बजाय तत्काल प्रशासन एवं पुलिस को सूचित करें।उन्होंने संबंधित अधिकारियों को उपरोक्त निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करते हुए सभी सूचनाएं ससमय आपदा कन्ट्रोल रूम, कुशीनगर को उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित किया है।

- पडरौना में निषाद समाज का प्रदर्शन, राजू दास के बयान पर जताया विरोध... ब्रेकिंग कुशीनगर - पडरौना में निषाद समाज का प्रदर्शन, राजू दास के बयान पर जताया विरोध... - अयोध्या हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास के बयान को लेकर निषाद समाज में आक्रोश... - नेशनल चैनल की डिबेट में कांग्रेस प्रवक्ता कुंवर सिंह निषाद के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी का विरोध... - पडरौना के सुभाष चौक पर विकासशील इंसान पार्टी के नेतृत्व में पुतला दहन... - प्रदर्शन कर समाज के लोगों ने जताया भारी रोष... - जिला अध्यक्ष शौखी निषाद की अध्यक्षता में हुआ प्रदर्शन... - जितेंद्र उर्फ मुन्ना साहनी बोले कुंवर सिंह निषाद का अपमान पूरे निषाद समाज का अपमान... - समाज के किसी व्यक्ति का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा...4
- कुशीनगर में बाढ़ का खतरा! डीएम ने जारी किया आदेश, लोगों से सुरक्षित स्थान पर जाने की अपील कुशीनगर में नारायणी नदी के बढ़ते जलस्तर और बाढ़ की आशंका को देखते हुए जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर है। जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर ने संवेदनशील इलाकों के लोगों से सतर्क रहने और जरूरत पड़ने पर तत्काल सुरक्षित स्थान पर जाने की अपील की है। प्रशासन की टीमें लगातार स्थिति पर नजर1
- कुशीनगर जनपद में जश्ने ईद-मिलादुन्नबी का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और धार्मिक उत्साह के साथ मनाया गया। आपको बता दें कि कुशीनगर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में शानदार जुलूस निकाले गए, जिनमें मुस्लिम धर्मगुरुओं, समाजसेवियों, बुजुर्गों, युवाओं, महिलाओं और बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। जुलूस के दौरान हर तरफ अमन, भाईचारे और आपसी सौहार्द का संदेश देखने को मिला।1
- कुशीनगर जनपद में जश्ने ईद-मिलादुन्नबी का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और धार्मिक उत्साह के साथ मनाया गया। आपको बता दे कि जिले के विभिन्न क्षेत्रों में शानदार जुलूस निकाले गए, जिनमें मुस्लिम धर्मगुरुओं, समाजसेवियों, बुजुर्गों, युवाओं, महिलाओं और बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। जुलूस के दौरान हर तरफ अमन, भाईचारे और आपसी सौहार्द का संदेश देखने को मिला।1
- फ्री बस सेवा में बसों की कमी से यात्री परेशान त्योहार के रक्षाबंधन पर 27 से 29 अगस्त तक महिलाओं की मुफ्त बस यात्रा, भाइयों को राखी बांधने निकली बहनों की राह, बसों की कमी से परेशानी1
- धूमधाम से मनाया गया जश्ने ईद-मिलादुन्नबी, जगह-जगह निकले शानदार और शांतिपूर्ण जुलूस हंगामा टाइम्स न्यूज़, कुशीनगर कुशीनगर जनपद में जश्ने ईद-मिलादुन्नबी का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास, धार्मिक उत्साह और आपसी भाईचारे के साथ मनाया गया। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में शानदार एवं शांतिपूर्ण जुलूस निकाले गए, जिसमें मुस्लिम धर्मगुरुओं, समाजसेवियों, बुजुर्गों, युवाओं, महिलाओं और बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। जुलूस के दौरान पूरे जिले में अमन, भाईचारे और आपसी सौहार्द का संदेश देखने को मिला। जश्ने ईद-मिलादुन्नबी के अवसर पर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में सुबह से ही धार्मिक उत्साह का माहौल रहा। जगह-जगह निकले जुलूसों में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। हाथों में धार्मिक झंडे और दिलों में पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के प्रति अकीदत लिए लोग पूरे जोश और उत्साह के साथ जुलूस में शामिल नजर आए। इस दौरान मुस्लिम धर्मगुरुओं ने पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब की शिक्षाओं और इस्लाम के शांति, प्रेम एवं भाईचारे के संदेश को अपनाने का आह्वान किया। जुलूस के माध्यम से समाज में शांति, आपसी प्रेम, एकता और सौहार्द का संदेश दिया गया। खास बात यह रही कि जुलूस में बुजुर्गों के साथ युवाओं, महिलाओं और बच्चों की भी बड़ी भागीदारी रही। जुलूस के मार्गों पर जगह-जगह सामाजिक संगठनों और स्थानीय लोगों द्वारा श्रद्धालुओं के लिए ठंडे पानी, मीठे चावल सहित खाने-पीने की अन्य व्यवस्थाएं की गई थीं। लोगों ने जुलूस में शामिल लोगों का स्वागत करते हुए सेवा और सहयोग की भावना का परिचय दिया। इससे जुलूस में शामिल लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा। वहीं, जुलूसों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह सतर्क रहा। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में पुलिस अधिकारी और जवान चप्पे-चप्पे पर तैनात रहे। जुलूस के मार्गों की लगातार निगरानी की गई तथा सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। प्रशासन और पुलिस की सक्रियता तथा आयोजकों और स्थानीय लोगों के सहयोग से जिले में जश्ने ईद-मिलादुन्नबी का पर्व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। इस अवसर पर निकाले गए जुलूसों ने एक बार फिर कुशीनगर की गंगा-जमुनी तहजीब, अमन, भाईचारे और आपसी एकता का संदेश दिया।4
- जटहा बाजार थाना अध्यक्ष अभिनव मिश्रा के निगरानी में जुलूस ए मोहम्मदी संपन्न बड़े ही शानो शौकत से निकाला गया जुलूस ए मोहम्मदी नारे तकबीर अल्लाह हू अकबर लब्बैक या लब्बैक या लब्बैक की सदाएं बुलंद कुशीनगर जटहा बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत पकहां लुकपुर से पहुंचे हर साल की तरह इस साल भी जुलूस ए मोहम्मदी निकल गया जिसमें हजारों की संख्या में लोग ट्रैक्टर मोटरसाइकिल चार पहिया वाहनों में झंडा लगाकर जुलूस ए मोहम्मदी निकल गया जिसमें गांव में जुलूस में शामिल लोगों को फल हलवा का इंतजाम किया गया जिसमें सैकड़ो की संख्या में लोग मौजूद रहे। पकहा लुकपुर जटहा बाजार एकवनही कटाई भरपुरवा पुरनहां मिश्रा में भी जुलूस से मोहम्मदी बड़ी शानो शौकत के साथ निकाला गया जिसमें बूढ़े बच्चे बुजुर्ग नौजवान सभी लोग कंधों से कंधा मिलाकर नारे तकबीर अल्लाह हू अकबर लब्बैक या लब्बैक या लब्बैक की सदाएं बुलंद करके जुलूस ए मोहम्मदी निकाला गया। नुरी जामा मस्जिद से इमाम हाफिज एस एस कादरी की मौजूदगी में जुलूस ए मोहम्मदी निकाला गया। जिसमें मनऊवर अली मुंशी रहे।कलाम आजाद डॉक्टर गोस्लिम अंसारी हाफिज इश्तियाक इलियास इजहार अब्दुल कलाम आजाद गयासुद्दीन डॉक्टर नईमुद्दीन अंसारी शमसुद्दीन अंसारी मोहम्मदी अंसारी रियाजुद्दीन सैफुल्लाह अंसारी नसरुद्दीन अंसारी जटहा बाजार थाना अध्यक्ष अभिनव मिश्रा उप निरीक्षक चंद्रजीत यादव शौरभ यादव विजय विकेक भारगोव सोनम सिंघ अनसीखा रामचंदर यादव हेड कांस्टेबल गोरखनाथ शेरबहादुर सिंह श्रवण कुमार अनुराग कुमार बृजेश यादव सहित सभी बीट के पुलिस कर्मी सहित काफी संख्या में महिला व पुरुष मौजूद जटहा बाजार थाना अध्यक्ष अभिनव मिश्रा के निगरानी में जुलूस ए मोहम्मदी संपन्न बड़े ही शानो शौकत से निकाला गया जुलूस ए मोहम्मदी नारे तकबीर अल्लाह हू अकबर लब्बैक या लब्बैक या लब्बैक की सदाएं बुलंद कुशीनगर जटहा बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत पकहां लुकपुर से पहुंचे हर साल की तरह इस साल भी जुलूस ए मोहम्मदी निकल गया जिसमें हजारों की संख्या में लोग ट्रैक्टर मोटरसाइकिल चार पहिया वाहनों में झंडा लगाकर जुलूस ए मोहम्मदी निकल गया जिसमें गांव में जुलूस में शामिल लोगों को फल हलवा का इंतजाम किया गया जिसमें सैकड़ो की संख्या में लोग मौजूद रहे। पकहा लुकपुर जटहा बाजार एकवनही कटाई भरपुरवा पुरनहां मिश्रा में भी जुलूस से मोहम्मदी बड़ी शानो शौकत के साथ निकाला गया जिसमें बूढ़े बच्चे बुजुर्ग नौजवान सभी लोग कंधों से कंधा मिलाकर नारे तकबीर अल्लाह हू अकबर लब्बैक या लब्बैक या लब्बैक की सदाएं बुलंद करके जुलूस ए मोहम्मदी निकाला गया। नुरी जामा मस्जिद से इमाम हाफिज एस एस कादरी की मौजूदगी में जुलूस ए मोहम्मदी निकाला गया। जिसमें मनऊवर अली मुंशी रहे।कलाम आजाद डॉक्टर गोस्लिम अंसारी हाफिज इश्तियाक इलियास इजहार अब्दुल कलाम आजाद गयासुद्दीन डॉक्टर नईमुद्दीन अंसारी शमसुद्दीन अंसारी मोहम्मदी अंसारी रियाजुद्दीन सैफुल्लाह अंसारी नसरुद्दीन अंसारी जटहा बाजार थाना अध्यक्ष अभिनव मिश्रा उप निरीक्षक चंद्रजीत यादव शौरभ यादव विजय विकेक भारगोव सोनम सिंघ अनसीखा रामचंदर यादव हेड कांस्टेबल गोरखनाथ शेरबहादुर सिंह श्रवण कुमार अनुराग कुमार बृजेश यादव सहित सभी बीट के पुलिस कर्मी सहित काफी संख्या में महिला व पुरुष मौजूद1
- नेपाल में भीषण बाढ़ आने से कुशीनगर जिला प्रशासन मुस्तैद, निरीक्षण हेतु पहुंचे। नेपाल के रसुवा जिले में ग्लेशियर जनित झील फटने की सूचना के बाद कुशीनगर में बड़ी गंडक नदी (नारायणी) के जलस्तर को लेकर प्रशासन सतर्क हो गया है। वाल्मीकि बैराज से करीब 2.50 से 3 लाख क्यूसेक पानी आने की संभावना को देखते हुए संभावित बाढ़ के मद्देनजर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। डीएम महेंद्र सिंह तंवर और एसपी ने शिवपुर क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण कर नदी किनारे बसे संवेदनशील गांवों में ग्रामीणों से हालात की जानकारी ली। ग्रामीणों को नदी और निचले इलाकों से दूर रहने तथा पशुओं को भी सुरक्षित स्थानों पर रखने की अपील की गई है। संभावित बाढ़ से निपटने के लिए एसडीआरएफ टीम को तैनात किया गया है। राहत-बचाव उपकरणों के साथ प्रशासनिक अमला अलर्ट मोड पर है। संवेदनशील क्षेत्रों में अधिकारियों और कर्मचारियों को लगातार निगरानी के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और केवल आधिकारिक सूचनाओं पर भरोसा करने की अपील की है। किसी भी आपात स्थिति में प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने की पूरी तैयारी की जा रही है।1