अजमेर दरगाह क्षेत्र में पुलिस का फ्लैग मार्च, चेकिंग-पेट्रोलिंग तेज, अवैध गतिविधियों पर कड़ी नजर अजमेर में कानून-व्यवस्था को लेकर पुलिस ने सख्ती और बढ़ा दी है। दरगाह क्षेत्र से एक बांग्लादेशी घुसपैठिए की गिरफ्तारी के बाद पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर नजर आ रही है। एसपी हर्षवर्धन अग्रवाला के नेतृत्व में वरुणसागर-दरगाह संपर्क मार्ग सहित आसपास के इलाकों में फ्लैग मार्च किया गया और सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। पुलिस ने संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखते हुए क्षेत्र में तैनात जवानों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। एसपी ने बताया कि पिछले कुछ समय में अवैध रूप से रह रहे लोगों की गिरफ्तारी के मामले सामने आने के बाद निगरानी बढ़ाई गई है। इसके साथ ही शहरभर में शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं। मोटर व्हीकल एक्ट के तहत ऐसे चालकों पर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस द्वारा भिखारियों और संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रखते हुए थड़ियों और कैफे पर भी नियमित पेट्रोलिंग की जा रही है। अजमेर पुलिस की इस कार्रवाई से साफ है कि शहर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अब कोई ढिलाई नहीं बरती जाएगी।
अजमेर दरगाह क्षेत्र में पुलिस का फ्लैग मार्च, चेकिंग-पेट्रोलिंग तेज, अवैध गतिविधियों पर कड़ी नजर अजमेर में कानून-व्यवस्था को लेकर पुलिस ने सख्ती और बढ़ा दी है। दरगाह क्षेत्र से एक बांग्लादेशी घुसपैठिए की गिरफ्तारी के बाद पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर नजर आ रही है। एसपी हर्षवर्धन अग्रवाला के नेतृत्व में वरुणसागर-दरगाह संपर्क मार्ग सहित आसपास के इलाकों में फ्लैग मार्च किया गया और सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। पुलिस ने संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखते हुए क्षेत्र में तैनात जवानों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। एसपी ने बताया कि पिछले कुछ समय में अवैध रूप से रह रहे लोगों की गिरफ्तारी के मामले सामने आने के बाद निगरानी बढ़ाई गई है। इसके साथ ही शहरभर में शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं। मोटर व्हीकल एक्ट के तहत ऐसे चालकों पर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस द्वारा भिखारियों और संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रखते हुए थड़ियों और कैफे पर भी नियमित पेट्रोलिंग की जा रही है। अजमेर पुलिस की इस कार्रवाई से साफ है कि शहर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अब कोई ढिलाई नहीं बरती जाएगी।
- Post by Kailash Fulwari1
- रियां बड़ी उपखंड मुख्यालय पर पंचायती राज और नगर निकाय चुनाव समय पर न कराए जाने के विरोध में कांग्रेस ने "संगठन बढ़ाओ, लोकतंत्र बचाओ" अभियान के तहत गायत्री मांगलिक भवन में एक बैठक आयोजित की। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष हनुमान बांगड़ा ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा की सोच के अनुसार संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना प्राथमिकता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कांग्रेस की विचारधारा को अंतिम पंक्ति में बैठे व्यक्ति तक पहुंचाने और नए लोगों को जोड़कर संगठन को सशक्त बनाने का आह्वान किया।बैठक के बाद बड़ी मस्जिद के पास कुरेशी युवा संगठन द्वारा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष हनुमान बांगड़ा, मेड़ता विधानसभा प्रभारी रुबीना खान, पूर्व विधायक रामचंद्र जारोड़ा और नागौर जिले से युवा अध्यक्ष पद प्रत्याशी मनीष व्यास का माला व साफा पहनाकर स्वागत किया गया।इस दौरान यासीन कुरेशी,वसीम कुरेशी,अफजल कुरेशी,इरफान कुरेशी,इस्पाक कुरेशी, जरार कुरेशी,शेर मोहम्मद कुरेशी , मोइन कुरेशी ,असलम कुरेशी ,हमीद कुरेशी,कांग्रेस के वरिष्ठ नेता माणक चंद पाराशर, भरत सैनी ,ब्लॉक अध्यक्ष रामनिवास भाटी सहित अनेक कांग्रेस के कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।1
- भिनाई, मै विशाल निशुल्क फ्री चेकअप परामर्श शिवर किया जा रहा है जिसमें जयपुर के सुप्रसिद्ध डॉक्टर आशीष माथुर ऑर्थोपेडिक हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर मुकेश वर्मा कार्डियोलॉजिस्ट हृदय रोग विशेषज्ञ फ्री परामर्श सेवा दी जाएगी जिसमें फ्री बीपी शुगर रेंडम , फ्री ई, सी, जी, फ्री वजन किया जाएगा शिविर का स्थान सुमर सीनियर सेकेंडरी स्कूल भिनाई कल सुबह दिनांक 19 तारीख वार रविवार के दिन सुबह 10:00 बजे से फ्री कैंप का आयोजन किया जा रहा है यह फ्री मेवाड़ा मेडिकल स्टोर तत्वाधान में किया जा रहा है अधिक से अधिक संख्या में पधारे इस फ्री कैंप का लाभ उठाएं अपनी पुरान जाच साथ में लाएं1
- रिया बड़ी नगर पालिका क्षेत्र में मुख्य सीसी सड़क का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है। हालांकि, सड़क के दोनों ओर नालों का निर्माण अधूरा रहने के कारण आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस अधूरे कार्य से सड़क संकरी हो गई है, जिसके चलते दिनभर ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी रहती है। स्थानीय निवासियों के अनुसार, सीसी रोड के किनारों पर निर्माण कार्य अधूरा होने से खाली जगह व्यवस्थित नहीं हो पाई है। इसके अतिरिक्त, ठेलों का अव्यवस्थित खड़ा होना भी समस्या को बढ़ा रहा है, जिससे बड़े वाहनों का निकलना मुश्किल हो जाता है। कई बार छोटे वाहन चालक भी अपनी गाड़ी सड़क से नीचे नहीं उतार पाते और बीच सड़क में ही वाहन खड़ा कर देते हैं, जिससे यातायात बाधित होता है। शनिवार सुबह करीब 11 बजे एक कार मालिक द्वारा अपना वाहन बीच सड़क में छोड़ देने से स्थिति और गंभीर हो गई। दोपहर 2 बजे तक इस कारण लगभग पांच बार जाम की स्थिति बनी। सूचना मिलने पर पादु कला थाना पुलिस मौके पर पहुंची। रियान बड़ी पुलिस चौकी के कांस्टेबल राजकुमार ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कार को थाने पहुंचाया, जिसके बाद यातायात सुचारू हो सका। स्थानीय निवासियों का कहना है कि यदि नालों का निर्माण कार्य जल्द पूरा कर सड़क के दोनों किनारों पर ब्लॉक लगा दिए जाएं, तो ट्रैफिक व्यवस्था में काफी सुधार हो सकता है और जाम की समस्या काफी हद तक समाप्त हो जाएगी। पादु कला थाना अधिकारी उमाशंकर शर्मा ने बताया कि पुलिस टीम लगातार गश्त के दौरान वाहनों और ठेला संचालकों को व्यवस्थित खड़ा करने के लिए निर्देशित करती है, ताकि यातायात जाम की स्थिति उत्पन्न न हो।1
- आज के इस वीडियो में हम आपको पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय, ब्यावर में आयोजित एक विशेष सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम की झलकियाँ दिखाएंगे। विद्यालय में इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) के सहयोग से एक महत्वपूर्ण मॉकड्रिल का आयोजन किया गया, जिसका उद्देश्य विद्यार्थियों और स्टाफ को आग से बचाव और तेल पाइपलाइन की सुरक्षा के प्रति जागरूक करना था।1
- नागौर : रियां बड़ी नगरपालिका क्षेत्र में लगातार बढ़ते ट्रैफिक जाम की समस्या के बीच रियां बड़ी पुलिस चौकी के जवान कड़ी धूप में मुस्तैदी से ड्यूटी निभाते नजर आए। चौराहे पर बसों के रुकने और वाहनों की लंबी कतार लगने से आमजन को हो रही परेशानी को देखते हुए पुलिसकर्मी मौके पर तैनात रहे और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए सक्रिय रूप से वाहनों को निकालने में सहयोग करते रहे। स्थानीय लोगों ने भी पुलिस की इस तत्परता की सराहना की है।2
- Post by Kailash Fulwari1
- अजमेर/ सराणा थाना क्षेत्र के गांव चांदमा में खेत में बम्बुल काटने को लेकर दलित परिवार से मारपीट एवं जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। दलित परिवार के साथ वहां के दबंगों ने लाठी डंडा धारदार हथियार से हमला कर पीड़ित रामराज का कान काट दिया। मारपीट इतनी गंभीर थी कि पीड़ित का काम कट कर अलग हो गया। पीड़ित ने बताया कि अपराधियों ने उसका कान बाली पहनने की वजह से काटा। उनका कहना था कि दलितो को कान में बाली पहनने का अधिकार नहीं है। मारपीट में रामराज पुत्र बाबुलाल भांभी व उसके भाई रणजीत, ओम प्रकाश व घनश्याम, जाति- भांभी घायल हुए हैं।अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष सौरभ यादव ने आज विभाग की टीम के साथ इस घटना को लेकर एसपी अजमेर एवं कलेक्टर अजमेर को एक ज्ञापन सौपा। 13 अप्रैल 2026 को गांव में भांभी परिवार के साथ गांव के ही रामचंद्र पुत्र श्रवण,सज्जन पुत्र कानाराम,प्रहलाद पुत्र रामकरण ने पीड़ितों के खेत से बम्बुल काटने को लेकर गंभीर मारपीट की। मारपीट में रामराज भांभी का कान कट गया। हमलावारों के हाउसले इतने बुलंद थे की उन्होंने परिवार की एक विकलांग महिला को भी नहीं बक्शा। विकलांग महिला के साथ घर में घुसकर मारपीट की गई। सौरभ यादव ने सीधे-सीधे प्रशासन एवं राजस्थान सरकार पर उंगली उठाते हुए कहा की अजमेर जिले में लगातार दलितों पर अन्याय और अत्याचार बढ़ते जा रहे हैं। आये दिन दलितों के साथ मारपीट की घटना आम होती जा रही है। उन्होंने कहा की प्रशासन ऐसे मामलों में मुकदमे दर्ज करता जरूर है परंतु जी गंभीर धारा मुकदमा दर्ज होना चाहिए वह धारा कमजोर कर दी जाती है। इससे सीधा-सीधा लाभ अपराधियों को मिलता है। आज भी गांव में दलित परिवारों की स्थिति खराब है। उन्हें अपने हक और अधिकार की लड़ाई के लिए गांव से निकलकर शहर तक आना पड़ता है। जो प्रशासन की कार्य प्रणाली पर एक बड़ा सवाल खड़ा करता है। यदि न्याय पीड़ितों को गांव में ही मिल जाए तो पीड़ित परिवार को शहर आकर न्याय की गुहार नहीं करनी पड़े। ज्ञापन में पीड़ित परिवार को सुरक्षा प्रदान करने की एवं जल्द से जल्द सरकार से आर्थिक सहयोग की मांग रखी गई। ज्ञापन देने पीड़ित रामराज और विभाग के एडवोकेट रमेश गारवाल, एडवोकेट के.सी. जोनवाल, हरिराम जाटव,रवि बैरवा,राजू जेलिया, योगेश जाटोलिया, भूपेंद्र सिंह यादव, वेद प्रकाश हाड़ा, राहुल चवरिया, रवि देवल आदि मौजूद थे।1
- रिया बड़ी नगर पालिका क्षेत्र मे ं मुख्य सीसी सड़क का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है। हालांकि, सड़क के दोनों ओर नालों का निर्माण अधूरा रहने के कारण आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रिया बड़ी नगर पालिका क्षेत्र मे मुख्य सीसी सड़क का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है। हालांकि, सड़क के दोनों ओर नालों का निर्माण अधूरा रहने के कारण आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस अधूरे कार्य से सड़क संकरी हो गई है, जिसके चलते दिनभर ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी रहती है। स्थानीय निवासियो ं के अनुसार, सीसी रोड के किनारो ं पर निर्माण कार्य अधूरा होने से खाली जगह व्यवस्थित नही ं हो पाई है। इसके अतिरिक्त, ठेलों का अव्यवस्थित खड़ा होना भी समस्या को बढ़ा रहा है,1