Shuru
Apke Nagar Ki App…
पश्चिम बंगाल में शपथ ग्रहण के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शुभेंदु अधिकारी की मुलाकात हुई। उनकी मुलाकात पर वहाँ मौजूद जनता ने काफी शोर करना शुरू कर दिया, जिसने राजनीतिक हलकों में चर्चा छेड़ दी।
चन्दन भइया
पश्चिम बंगाल में शपथ ग्रहण के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शुभेंदु अधिकारी की मुलाकात हुई। उनकी मुलाकात पर वहाँ मौजूद जनता ने काफी शोर करना शुरू कर दिया, जिसने राजनीतिक हलकों में चर्चा छेड़ दी।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- हाथ-पैर बांधकर महिला की हत्या… मुंह में कपड़ा ठूंसा… गांव में दहशत, पुलिस के सामने ब्लाइंड मर्डर की चुनौती मध्यप्रदेश के मऊगंज जिले से एक ऐसी सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को दहला कर रख दिया। नईगढ़ी थाना क्षेत्र के बहुती सेंगरान गांव में 45 वर्षीय महिला उमा सिंह की घर के अंदर बेहद क्रूर तरीके से हत्या कर दी गई। महिला का शव जिस हालत में मिला, उसने इंसानियत को शर्मसार कर दिया। दोनों हाथ-पैर पीछे की ओर रस्सियों से कसकर बंधे हुए थे, मुंह में कपड़ा ठूंसा गया था और चेहरे व नाक को भी कपड़े से बांधा गया था। घटनास्थल का मंजर देखकर गांव वालों की रूह कांप उठी। बताया जा रहा है कि उमा सिंह घर में अकेली रहती थीं। शुक्रवार सुबह जब काफी देर तक घर से कोई हलचल नहीं हुई, तो आसपास के लोगों को संदेह हुआ। पड़ोसियों ने अंदर जाकर देखा तो कमरे के भीतर महिला की लाश पड़ी थी। देखते ही देखते गांव में सनसनी फैल गई और मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने अपने जीवन में इतनी बेरहम हत्या कभी नहीं देखी। घटनास्थल की स्थिति को देखकर साफ तौर पर हत्या को सुनियोजित और बेहद क्रूर तरीके से अंजाम दिए जाने की आशंका जताई जा रही है। जिस तरह महिला को बांधा गया और मुंह बंद किया गया, उससे ऐसा प्रतीत हो रहा है कि कातिल किसी भी कीमत पर महिला की आवाज और सांस दोनों छीन लेना चाहता था। घटना की सूचना मिलते ही नईगढ़ी थाना पुलिस, SDOP और FSL टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने पूरे घर को सील कर दिया और हर कोने की बारीकी से जांच शुरू कर दी। FSL टीम ने घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस हत्या, पुरानी रंजिश, पारिवारिक विवाद और अन्य संभावित कारणों को ध्यान में रखकर जांच में जुटी हुई है। जानकारी के मुताबिक उमा सिंह के पहले पति की मौत हो चुकी थी। करीब दो महीने पहले ही उन्होंने नरैनी निवासी राजन सिंह से दूसरी शादी की थी। अब यह दूसरी शादी भी जांच का अहम बिंदु बन गई है। पुलिस हर एंगल से मामले की पड़ताल कर रही है और जल्द बड़े खुलासे की संभावना जताई जा रही है। इस निर्मम हत्याकांड के बाद बहुती सेंगरान गांव में दहशत का माहौल है। लोग अपने घरों में सहमे हुए हैं और हर जुबान पर सिर्फ एक ही सवाल है — आखिर कौन है उमा सिंह का कातिल? क्या पुलिस इस ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी सुलझा पाएगी, या फिर यह राज हमेशा के लिए बंद कमरे में दफन हो जाएगा?1
- Post by Bablu,Namdev1
- #कौशाम्बी में सिराथू की विधायक पल्लवी पटेल ने ट्रेन रोककर अपने समर्थकों के साथ किया जोरदार प्रदर्शन ! #trendingreelsvideo #viralreels #trendingreels #viralinindia #कौशाम्बी में सिराथू की विधायक पल्लवी पटेल ने ट्रेन रोककर अपने समर्थकों के साथ किया जोरदार प्रदर्शन ! #trendingreelsvideo #viralreels #trendingreels #viralinindia1
- विजय थलापति ने बड़ी मुश्किल से 118 सीटों का बहुमत हासिल कर लिया है , VCK पार्टी के समर्थन से अब TVK ने 118 सीटें जुटा लीं , TVK मे जश्न का माहौल है , TVK + VCK + CPIM + CPI + कांग्रेस 107 2 2 2 5 = 118 विजय थलापति ने बड़ी मुश्किल से 118 सीटों का बहुमत हासिल कर लिया है , VCK पार्टी के समर्थन से अब TVK ने 118 सीटें जुटा लीं , TVK मे जश्न का माहौल है , TVK + VCK + CPIM + CPI + कांग्रेस 107 2 2 2 5 = 1181
- कौशांबी जनपद के पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र स्थित पभोसा घाट पर यमुना नदी में नहाने गए रंजीत पाल की डूबकर मौत हो गई। इस दर्दनाक हादसे से इलाके में शोक का माहौल है।1
- कौशांबी के भेला मकदूमपुर गांव में एक अज्ञात डंपर ने 6 वर्षीय रिया सरोज को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस दर्दनाक हादसे के बाद परिजनों में कोहराम और पूरे गांव में मातम का माहौल है। पुलिस अज्ञात डंपर की तलाश में जुटी है, वहीं ग्रामीण तेज रफ्तार वाहनों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।1
- मध्य प्रदेश के रीवा में कलेक्टर के समर्थन में भारी जनसैलाब उमड़ पड़ा। इस दौरान अनशन पर बैठे कर्मचारियों को जनता ने आड़े हाथों लिया, जिससे वे मुश्किल में घिर गए।1
- Post by Bablu,Namdev1
- कौशांबी के मंझनपुर में एक बेकाबू ऑटो रिक्शा ने सड़क किनारे खड़ी 10 वर्षीय बच्ची को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद ऑटो गहरे गड्ढे में पलट गया, जिसमें चालक सहित सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।1