logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

4 hrs ago
user_Bablu,Namdev
Bablu,Namdev
Photographer मऊगंज, रीवा, मध्य प्रदेश•
4 hrs ago

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • Post by Bablu,Namdev
    1
    Post by Bablu,Namdev
    user_Bablu,Namdev
    Bablu,Namdev
    Photographer मऊगंज, रीवा, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • शादी समारोह में बवाल, जमकर मारपीट के बाद कई घायल रीवा संजय गांधी अस्पताल रेफर मनिकवार गांव में तनाव, अश्लील हरकत और दबंगई के आरोपों से भड़का विवाद रीवा जिले के मनगवां थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मनिकवार नंबर-2 में शादी समारोह के दौरान विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। घटना में कई लोगों को गंभीर चोटें आईं, जिन्हें उपचार के लिए रीवा के संजय गांधी अस्पताल भेजा गया। ग्रामीणों के अनुसार मामला 28 अप्रैल का बताया जा रहा है। आरोप है कि गांव में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कुछ लोग हरिजन-आदिवासी परिवार के घर में घुस गए और महिलाओं के साथ अश्लील हरकतें करने लगे। ग्रामीणों का आरोप है कि महिलाओं के साथ अभद्रता और आपत्तिजनक व्यवहार किए जाने पर परिवार के लोगों ने विरोध किया, जिसके बाद विवाद बढ़ गया। बताया जा रहा है कि इसी दौरान दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और देखते ही देखते लाठी-डंडे चलने लगे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मारपीट इतनी गंभीर थी कि कई लोग घायल होकर जमीन पर गिर पड़े। बाद में घायलों को पहले स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर रीवा संजय गांधी अस्पताल रेफर किया गया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि विवाद में शामिल कुछ लोगों का नाम पहले भी दबंगई और विवादित मामलों में सामने आता रहा है। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। पुलिस ने मामले में शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं ग्रामीणों ने निष्पक्ष कार्रवाई की मांग करते हुए दोषियों पर सख्त कदम उठाने की मांग की है।
    1
    शादी समारोह में बवाल, जमकर मारपीट के बाद कई घायल रीवा संजय गांधी अस्पताल रेफर
मनिकवार गांव में तनाव, अश्लील हरकत और दबंगई के आरोपों से भड़का विवाद
रीवा जिले के मनगवां थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मनिकवार नंबर-2 में शादी समारोह के दौरान विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। घटना में कई लोगों को गंभीर चोटें आईं, जिन्हें उपचार के लिए रीवा के संजय गांधी अस्पताल भेजा गया।
ग्रामीणों के अनुसार मामला 28 अप्रैल का बताया जा रहा है। आरोप है कि गांव में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कुछ लोग हरिजन-आदिवासी परिवार के घर में घुस गए और महिलाओं के साथ अश्लील हरकतें करने लगे। ग्रामीणों का आरोप है कि महिलाओं के साथ अभद्रता और आपत्तिजनक व्यवहार किए जाने पर परिवार के लोगों ने विरोध किया, जिसके बाद विवाद बढ़ गया।
बताया जा रहा है कि इसी दौरान दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और देखते ही देखते लाठी-डंडे चलने लगे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मारपीट इतनी गंभीर थी कि कई लोग घायल होकर जमीन पर गिर पड़े। बाद में घायलों को पहले स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर रीवा संजय गांधी अस्पताल रेफर किया गया।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि विवाद में शामिल कुछ लोगों का नाम पहले भी दबंगई और विवादित मामलों में सामने आता रहा है। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है।
पुलिस ने मामले में शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं ग्रामीणों ने निष्पक्ष कार्रवाई की मांग करते हुए दोषियों पर सख्त कदम उठाने की मांग की है।
    user_ब्यंकटेश कुमार तिवारी
    ब्यंकटेश कुमार तिवारी
    पत्रकार नैगढ़ी, रीवा, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला का काफिला रीवा में भीषण ट्रैफिक जाम में फँस गया। इस घटना ने राज्य की ट्रैफिक व्यवस्था और आम जनता को रोज़ होने वाली परेशानियों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
    1
    मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला का काफिला रीवा में भीषण ट्रैफिक जाम में फँस गया। इस घटना ने राज्य की ट्रैफिक व्यवस्था और आम जनता को रोज़ होने वाली परेशानियों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
    user_Avi Standing with the truth
    Avi Standing with the truth
    Yoga instructor मंगवां, रीवा, मध्य प्रदेश•
    13 hrs ago
  • प्रयागराज जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने किया परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण जिलाधिकारी ने किया परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण प्रयागराज। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, के द्वारा जनपद में आयोजित हो रही ‘पोस्ट ग्रेजुएट टीचर परीक्षा-2022 ’ को सकुशल, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण व पारदर्शीढंग से संपन्न कराये जाने के दृष्टिगत मेरीवाना मेकर गर्ल्स इंटर कालेज, सीएवी इंटर कालेज सहित अन्य विद्यालयों में बनाये गए परीक्षा केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने परीक्षा कक्षों की व्यवस्थाओं, सीसीटीवी कैमरों की निगरानी, परीक्षार्थियों की बैठने की व्यवस्था तथा सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को सुनिश्चित रखने के निर्देश दिए हैं । जिलाधिकारी ने स्टैटिक मजिस्ट्रेट,केन्द्र व्यवस्थापकों को निर्देशित किया कि परीक्षा की शुचिता बनाए रखने में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पूर्णतः पालन सुनिश्चित कराया जाए। उन्होंने परीक्षार्थियों की सघन तलाशी एवं पहचान पत्रों की जांच की व्यवस्थाओ की भी जानकारी ली । निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने परीक्षा केन्द्रों पर पर्याप्त प्रकाश, पेयजल एवं स्वच्छता व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नकलविहीन एवं पारदर्शी परीक्षा संपन्न कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी नगर सत्यम मिश्र सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
    2
    प्रयागराज जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने किया परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण
जिलाधिकारी ने किया परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण
प्रयागराज। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, के द्वारा जनपद में आयोजित हो रही ‘पोस्ट ग्रेजुएट टीचर परीक्षा-2022 ’ को सकुशल, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण व पारदर्शीढंग से संपन्न कराये जाने के दृष्टिगत मेरीवाना मेकर गर्ल्स इंटर कालेज, सीएवी इंटर कालेज सहित अन्य विद्यालयों में बनाये गए परीक्षा केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने परीक्षा कक्षों की व्यवस्थाओं, सीसीटीवी कैमरों की निगरानी, परीक्षार्थियों की बैठने की व्यवस्था तथा सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को सुनिश्चित रखने के निर्देश दिए हैं ।
जिलाधिकारी ने स्टैटिक मजिस्ट्रेट,केन्द्र व्यवस्थापकों को निर्देशित किया कि परीक्षा की शुचिता बनाए रखने में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पूर्णतः पालन सुनिश्चित कराया जाए। उन्होंने परीक्षार्थियों की सघन तलाशी एवं पहचान पत्रों की जांच की व्यवस्थाओ की भी जानकारी ली ।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने परीक्षा केन्द्रों पर पर्याप्त प्रकाश, पेयजल एवं स्वच्छता व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नकलविहीन एवं पारदर्शी परीक्षा संपन्न कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी नगर सत्यम मिश्र सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
    user_Rohit Sharma
    Rohit Sharma
    निष्पक्षता से खबर को प्रकाशित करना मेरा बारा, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    36 min ago
  • प्रयागराज जिलाधिकारी ने जनगणना के संबंध में जानकारी दी मनीष कुमार वर्मा ने कहा कि डिजिटल प्रक्रिया से पारदर्शिता बढ़ेगी और लोग खुद सही जानकारी दर्ज कर सकेंगे। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि टीम को सही जानकारी दें। डेटा पूरी तरह गोपनीय रहेगा और सिर्फ सरकारी योजनाओं के लिए इस्तेमाल होगा। *जरूरी*: जनगणना सिर्फ संख्या नहीं, बल्कि आयु, लिंग, साक्षरता, आर्थिक गतिविधि जैसे सामाजिक-आर्थिक आंकड़े भी जुटाती है जिनसे नीतियां बनती हैं।
    1
    प्रयागराज जिलाधिकारी  ने  जनगणना के संबंध में जानकारी दी 
मनीष कुमार वर्मा ने कहा कि डिजिटल प्रक्रिया से पारदर्शिता बढ़ेगी और लोग खुद सही जानकारी दर्ज कर सकेंगे। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि टीम को सही जानकारी दें। डेटा पूरी तरह गोपनीय रहेगा और सिर्फ सरकारी योजनाओं के लिए इस्तेमाल होगा। 
*जरूरी*: जनगणना सिर्फ संख्या नहीं, बल्कि आयु, लिंग, साक्षरता, आर्थिक गतिविधि जैसे सामाजिक-आर्थिक आंकड़े भी जुटाती है जिनसे नीतियां बनती हैं।
    user_राम सिंह कबीर
    राम सिंह कबीर
    पत्रकार बारा, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • कांग्रेस ने दावा किया है कि BJP और नरेंद्र मोदी को हराने की क्षमता सिर्फ उसी में है। पार्टी नेताओं ने आत्मविश्वास के साथ कहा कि वे आगामी चुनावों में भाजपा को पराजित करेंगे।
    1
    कांग्रेस ने दावा किया है कि BJP और नरेंद्र मोदी को हराने की क्षमता सिर्फ उसी में है। पार्टी नेताओं ने आत्मविश्वास के साथ कहा कि वे आगामी चुनावों में भाजपा को पराजित करेंगे।
    user_चन्दन भइया
    चन्दन भइया
    Local News Reporter त्योंथर, रीवा, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • रीवा के गुढ़ स्थित कुल्लू गाँव में सीआरपीएफ के एएसआई कमलेश पाठक को सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। भोपाल में लंबी बीमारी के बाद उनके निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई; जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर देकर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
    1
    रीवा के गुढ़ स्थित कुल्लू गाँव में सीआरपीएफ के एएसआई कमलेश पाठक को सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। भोपाल में लंबी बीमारी के बाद उनके निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई; जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर देकर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
    user_शेखर तिवारी
    शेखर तिवारी
    Journalist गुढ़, रीवा, मध्य प्रदेश•
    12 hrs ago
  • Post by Bablu,Namdev
    1
    Post by Bablu,Namdev
    user_Bablu,Namdev
    Bablu,Namdev
    Photographer मऊगंज, रीवा, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.