*अग्निशमन अधिकारियों द्वारा नगर पंचायत में लगाया गया अग्निशमन अभ्यास कैम्प* *नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी संजय अग्रहरि व प्रतिनिधि रुपेश अंजाना ने सीखा अग्निशमन यंत्रों का उचित प्रयोग* बेनीगंज (हरदोई)। आपदाओं से निपटने के लिए प्रधानमंत्री के द्वारा सुझाए गए बिन्दुओं के क्रम में सोमवार को सण्डीला अग्निशमन केन्द्र प्रभारी भंवर सिंह व अग्निशमन कर्मी सत्येन्द्र कुमार गौतम के द्वारा बेनीगंज नगर पंचायत में आपदा प्रतिक्रिया प्रशिक्षण अग्निशमन अभ्यास का आयोजन किया गया। आपदा प्रतिक्रिया प्रशिक्षण के दौरान अग्निशमन प्रभारी भंवर सिंह के द्वारा आग पर काबू पाने के तरीकों को बारीकी के साथ समझाया गया और साथ ही जलते हुए गैस सिलेंडर को किस तरह बुझाया जाए उसका भी प्रैक्टिकल नगर पंचायत पदाधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा कराया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी संजय कुमार अग्रहरि, अध्यक्ष प्रतिनिधि रूपेश अंजाना, सभासद मोनू, टिटलू, अमित, विमल, सिकलिन टोला सभासद प्रतिनिधि श्रीनिवास गुप्ता व अन्य नगर पंचायत के कर्मचारी उपस्थित रहे।

- संडीला, हरदोई। नगर के मोहल्ला मलकाना स्थित खानगाह मस्जिद परिसर में हजरत अमान उल्लाह मियां की मज़ार पर 38वें उर्स और कव्वाली के कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस उर्स में उत्तर प्रदेश के सीतापुर, लखीमपुर, उन्नाव और लखनऊ सहित कई जिलों के लोग अपने परिवारजनो के साथ शामिल हुए। पिछले 37 वर्षों से चली आ रही है परंपरा :- आयोजनकर्ता मो0 रफीक ने बताया कि यह उर्स पिछले 37 वर्षों से लगातार आयोजित किया जा रहा है और इस बार यह 38वां उर्स मनाया गया। मान्यता है कि मज़ार पर मन्नत की चादर चढ़ाकर लोग अपनी मुरादें मांगते हैं। कव्वालों ने बांधी महफिल :- कार्यक्रम में सण्डीला के कव्वाल शहनवाज हुसैन चिश्ती सहित उनके सहयोगियों ने एक से बढ़कर एक सूफियाना कलाम पेश कर समां बांध दिया। हम सब को बुलाएंगे मदीने वाले ख्वाजा, दीदार मदीने में..., तुम्हारे ही दर पर पड़ा रहूंगा अमन उल्ला..., मुझे मिल गयी तेरी गुलामी, ख्वाजा मेरा दाता है-देता है दिलाता है, तेरी मस्त आंखे - तेरी शान अल्लाह हु और उसे क्या मिटाए दुनिया - जिसे आपने नवाजा आदि कव्वालीयो से कव्वालों ने समां बनाकर दिल जीता। साम्प्रदायिक सौहार्द की मिसाल :- इस आयोजन की खास बात यह रही कि इसमें हिंदू और मुस्लिम भाइयों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। लोगों ने अपनी मन्नतों का चिराग जलाया और देश में अमन-चैन के लिए दुआएं मांगीं। कार्यक्रम के दौरान विशाल लंगर का भी आयोजन किया गया, जिसमें आए हुए जायरीनों के लिए पकवान बनाए गए। मो0 फहीम ने संदेश देते हुए कहा कि "दरबार किसी का भी हो, अगर मन सच्चा है तो ईश्वर/खुदा मिल ही जाएगा। निस्वार्थ भाव से गरीबों की सेवा करना ही सच्ची इबादत है।" प्रेम और स्नेह बाटने पर ही हमे वापस मिलता है।4
- हाई स्कूल बोर्ड परीक्षा 2026 18 फरवरी को हिंदी का पेपर है मेरा1
- रैसों में 100 बीघे से ज्यादा जमीन की फर्जी विरासत कराये जाने की विजय गुप्ता ने की शिकायत, पूर्व प्रधान ने कहा करोड़ों का सरकार को लगेगा घाटा, जांच और कार्यवाई की मांग1
- *नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी संजय अग्रहरि व प्रतिनिधि रुपेश अंजाना ने सीखा अग्निशमन यंत्रों का उचित प्रयोग* बेनीगंज (हरदोई)। आपदाओं से निपटने के लिए प्रधानमंत्री के द्वारा सुझाए गए बिन्दुओं के क्रम में सोमवार को सण्डीला अग्निशमन केन्द्र प्रभारी भंवर सिंह व अग्निशमन कर्मी सत्येन्द्र कुमार गौतम के द्वारा बेनीगंज नगर पंचायत में आपदा प्रतिक्रिया प्रशिक्षण अग्निशमन अभ्यास का आयोजन किया गया। आपदा प्रतिक्रिया प्रशिक्षण के दौरान अग्निशमन प्रभारी भंवर सिंह के द्वारा आग पर काबू पाने के तरीकों को बारीकी के साथ समझाया गया और साथ ही जलते हुए गैस सिलेंडर को किस तरह बुझाया जाए उसका भी प्रैक्टिकल नगर पंचायत पदाधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा कराया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी संजय कुमार अग्रहरि, अध्यक्ष प्रतिनिधि रूपेश अंजाना, सभासद मोनू, टिटलू, अमित, विमल, सिकलिन टोला सभासद प्रतिनिधि श्रीनिवास गुप्ता व अन्य नगर पंचायत के कर्मचारी उपस्थित रहे।1
- Post by Ragini rai4
- सासाराम के जानी बाजार शिव मंदिर से महाशिवरात्रि पर भगवान शंकर की भव्य बारात निकली। गाजे-बाजे और हर-हर महादेव के जयकारों के बीच हजारों श्रद्धालु शामिल हुए। 🔱 #ShivBarat #Mahashivratri #Sasaram #Rohtas #HarHarMahadev1
- office Mood l civil engineering life l #viralvideo #safetyfirst #civilengineering #engineerslife1
- बनीगंज, हरदोई। जनपद के थाना बनीगंज अंतर्गत ग्राम कल्याणमल में प्रशासन द्वारा अतिक्रमण मुक्त कराई गई जमीन पर दबंगों ने पुनः कब्जा करने का प्रयास किया और विरोध करने पर जानलेवा हमला कर दिया। इस संबंध में प्रार्थी रज्जन लाल पुत्र शिवनरायन ने थाना प्रभारी को शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। क्या है पूरा मामला? शिकायतकर्ता के अनुसार, ग्राम कल्याणमल में स्थित उनकी पैतृक भूमि, जो वर्तमान में 'नवीन परती' में दर्ज है, उसे अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए राजस्व टीम और पुलिस बल मौके पर पहुंचे थे। अतिक्रमण हटाने के बाद जैसे ही राजस्व टीम और पुलिस बल वहां से वापस लौटे, वैसे ही विपक्षी दबंगों ने संगठित होकर हमला कर दिया। नामजद दबंगों ने किया हमला रज्जन लाल ने अपने शिकायती पत्र में रेखा दीक्षित, राजू तिवारी, शिवेंद्र सिंह, गुड्डू, वेद प्रकाश, विक्की, छोटू, गौतम, मुनवा, संजय, राजेश, और छोटू (पुत्रगण भगौती) सहित अन्य लोगों पर ईंट, पत्थर और डंडों से जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने सुनाई आपबीती :- आरोपियों ने पीड़ितों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। आरोप है कि वेद प्रकाश, संजय और गौतम की पत्नी ने शिवाली सिंह को जमीन पर गिराकर मारपीट की। इस दौरान प्रार्थी ने स्थानीय चौकी इंचार्ज और थाना प्रभारी को फोन कर जान-माल की सुरक्षा की गुहार लगाई। पुलिस के मौके पर पहुंचने के बावजूद दबंगों के हौसले बुलंद थे और वे धमकी देते रहे। पुलिस से कार्रवाई की मांग :- पीड़ित परिवार वर्तमान में अत्यधिक डरा हुआ है। प्रार्थी ने पुलिस प्रशासन से दोषियों के खिलाफ तत्काल कानूनी कार्रवाई करने और उन्हें सुरक्षा प्रदान करने की मांग की है।1