Shuru
Apke Nagar Ki App…
डाइरेक्ट सेलर बाले के लिए खुशखबरी सेफ शॉप मैं।
DEORAJ KUMAR
डाइरेक्ट सेलर बाले के लिए खुशखबरी सेफ शॉप मैं।
More news from बिहार and nearby areas
- डाइरेक्ट सेलर बाले के लिए खुशखबरी सेफ शॉप मैं।1
- कुमारखंड मधेपुरा। बेलारी पंचायत के वार्ड 7 रामपट्टी स्थित खेदन महाराज स्थान पर हो रहे हैं कार्यक्रम 500 से अधिक भगैत मंडली द्वारा भगैत गायन की प्रस्तुति प्रखंड के बेलारी पंचायत के वार्ड 7 रामपट्टी टोला स्थित खेदन महाराज स्थान के समीप में रविवार को कलश शोभा यात्रा के साथ तीन दिवसीय अखिल भारतीय भगैत महासम्मेलन का शुभारंभ हुआ। श्री श्री 108 ठाकुरजी का 63वां अधिवेशन के दौरान आयोजित इस महासम्मेलन के शुभारंभ पर 351 कन्याओं ने यज्ञ स्थल से कलश शोभा यात्रा निकाली। महासम्मेलन में राज्य के विभिन्न जिलों से आए करीब पांच सौ पंजियार भगैत मंडली के कलाकारों द्वारा अपनी प्रस्तुति दी जा रही है। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि कार्यक्रम में प्रवचन, भगैत गायन के माध्यम से श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक संदेश दिया जाएगा। आयोजन स्थल को आकर्षक ढंग से सजाया गया है और विशेष रूप से भोजन, पानी व रोशनी की व्यवस्था की गई है। यज्ञ स्थल पर विभिन्न देवी देवताओं की मूर्ति स्थापित की गई है। भगैत महासम्मेलन 31 मार्च तक चलेगा। ये सब कार्यक्रम को सफल बनाने में हैं लगे: मौके पर मुखिया डॉ विश्वबन्धु बादल, मालाधारी सुखदेव यादव, शिवनारायण यादव, उमेश यादव, नितेश कुमार, परमेश्वरी यादव, कृपानंद कुमार, निलेश कुमार, सुजीत कुमार, अरविंद यादव, मदन यादव, योगी यादव, राधा देवी, मीना देवी, श्रवण कुमार, प्रभाष कुमार, मनेश यादव सहित समस्त ग्रामीण कार्यक्रम को सफल बनाने में जुटे हुए हैं।3
- Post by Om Kumar1
- Post by Sanjeet Kumar1
- बिहार के मधेपुरा से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां मुरलीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आशा कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों को लेकर तालाबंदी कर दी है। इस विरोध के कारण अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह से बाधित हो गई हैं। दरअसल मधेपुरा जिले के मुरलीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सोमवार सुबह आशा कार्यकर्ताओं ने अस्पताल के मुख्य गेट पर ताला जड़कर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और अपनी लंबित मांगों को जल्द पूरा करने की मांग उठाई। आशा कार्यकर्ताओं का आरोप है कि पिछले कई वर्षों से उनके बकाया मानदेय का भुगतान नहीं किया गया है। कई बार आवेदन और प्रदर्शन के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। इस कारण वे आर्थिक संकट से गुजर रही हैं और उनके सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। बाइट --कंचन कुमारी,आशा कार्यकर्ता हम लोग कई साल से अपना पैसा मांग रहे हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। जब तक हमारी मांग पूरी नहीं होगी, तब तक तालाबंदी जारी रहेगी।" अस्पताल में तालाबंदी के कारण दूर-दराज के ग्रामीण इलाकों से इलाज के लिए पहुंचे मरीजों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। कई मरीज बिना इलाज के वापस लौटने को मजबूर हो गए। फिलहाल आशा कार्यकर्ता अपनी मांगों पर अड़ी हुई हैं और जब तक उनकी समस्याओं का समाधान नहीं होता, तब तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दे रही हैं। अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में कब तक कोई ठोस कदम उठाता है। मधेपुरा से रमण कुमार कि रिपोर्ट। बाइट -आम लोग4
- Post by Sachin Kumar Paswan1
- Baba ka kala karnma1
- बाल विवाह व बाल शोषण के खिलाफ निकाली जन जागरुकता रैली मधेपुरा क्रिश्चियन हॉस्पिटल के सामुदायिक स्वास्थ्य व विकास कार्यक्रम के सौजन्य से रैली आयोजित जिला महिला एवं बाल विकास निगम, आईसीडीएस एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण का रहा सहयोग कुमारखंड/ मधेपुरा से आशिष। मधेपुरा क्रिश्चियन हॉस्पिटल के सामुदायिक स्वास्थ्य एवं विकास कार्यक्रम के तत्वावधान में बाल विवाह, बाल मजदूरी एवं बाल शोषण के खिलाफ जिला स्तरीय जागरूकता रैली का सफल आयोजन किया गया। जिसमें जिला महिला एवं बाल विकास निगम, आईसीडीएस एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए) के संयुक्त सहयोग से जागरुकता रैली टीपी कॉलेज परिसर से शुरू होकर शहर के विभिन्न मार्गो पार्वती साइंस कॉलेज होते हुए मधेपुरा स्टेडियम तक पहुंची। जहां इसका समापन हुआ। रैली के दौरान प्रतिभागियों ने हाथों में जागरूकता संदेशों से युक्त तख्तियां एवं बैनर लेकर समाज को इन कुप्रथाओं के खिलाफ जागरूक करने का संदेश दिया। इस रैली का मुख्य उद्देश्य समाज में व्याप्त बाल विवाह, बाल मजदूरी एवं बच्चों के शोषण जैसे गंभीर अपराधों के प्रति आमलोगों के बीच जागरूकता फैलाना तथा लोगों को इन कुप्रथाओं के खिलाफ एकजुट करना था। इससे पहले कार्यक्रम की शुरुआत टीपी कॉलेज परिसर में आयोजित एक सभा से हुई। जिसमें उपस्थित अतिथियों ने इन सामाजिक बुराइयों के दुष्परिणामों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने समाज के सभी वर्गों से अपील की कि वे इन अपराधों के खिलाफ आवाज उठाएं और बच्चों के सुरक्षित एवं उज्जवल भविष्य के निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। कार्यक्रम के दौरान सभी प्रतिभागियों ने बाल विवाह, बाल मजदूरी एवं बाल शोषण के खिलाफ संकल्प लिया। इस रैली में आईसीडीएस के आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, डीएलएसए के पैरा लीगल वॉलंटियर्स (पीएलभीएस), पैनल अधिवक्ता, तथा मधेपुरा क्रिश्चियन हॉस्पिटल के चिकित्सक एवं अन्य कर्मचारी सहित लगभग 200 से ज्यादा लोग शामिल हुए। सभी प्रतिभागियों ने पूरे उत्साह और प्रतिबद्धता के साथ इस अभियान को सफल बनाने में योगदान दिया। कार्यक्रम का संचालन मधेपुरा क्रिश्चियन हॉस्पिटल के सामुदायिक स्वास्थ्य एवं विकास कार्यक्रम के प्रशासक डिगल जॉनसन द्वारा किया गया। मौके पर उन्होंने कहा कि यह रैली समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुई और भविष्य में भी इस तरह के जागरूकता कार्यक्रमों को जारी रखने का संकल्प लिया गया। अंत में उन्होंने सभी सहयोगी संस्थाओं, अतिथियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापन किया।3