logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

शक्तिफार्म में भीषण आग से हड़कंप ,मजदूरों की समझदारी से कई एकड़ खेत की फसलों को बचाया गया शक्तिफार्म। ग्राम सभा बसगर में अचानक लगी भीषण आग ने किसानों को भारी नुकसान पहुंचाया। आग की चपेट में आने से जसविंदर सिंह का पोल्ट्री फार्म पूरी तरह जलकर राख हो गया, वहीं गुरदीप सिंह की करीब पौन एकड़ खड़ी गेहूं की फसल भी जलकर नष्ट हो गई। घटना के दौरान पास में काम कर रहे मजदूरों और ग्रामीणों ने तुरंत मोर्चा संभालते हुए आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। देखते ही देखते बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और ट्रैक्टरों की मदद से खेतों की जुताई कर आग को फैलने से रोका। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। समय रहते आग पर नियंत्रण होने से आसपास के अन्य खेतों को बड़े नुकसान से बचा लिया गया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। ग्राम प्रधान महेंद्र सिंह ने घटना की सूचना राजस्व विभाग को दे दी है। ग्रामीणों ने प्रशासन से नुकसान का सही आकलन कर पीड़ित किसानों को जल्द से जल्द मुआवजा देने की मांग की है।

11 hrs ago
user_SHUBHAM KUMAR MANDAL (VICKY)
SHUBHAM KUMAR MANDAL (VICKY)
Local News Reporter सितारगंज, उधम सिंह नगर, उत्तराखंड•
11 hrs ago
b8bdde34-f064-4907-9ecf-b523d6d768c6

शक्तिफार्म में भीषण आग से हड़कंप ,मजदूरों की समझदारी से कई एकड़ खेत की फसलों को बचाया गया शक्तिफार्म। ग्राम सभा बसगर में अचानक लगी भीषण आग ने किसानों को भारी नुकसान पहुंचाया। आग की चपेट में आने से जसविंदर सिंह का पोल्ट्री फार्म पूरी तरह जलकर राख हो गया, वहीं गुरदीप सिंह की करीब पौन एकड़ खड़ी गेहूं की फसल भी जलकर नष्ट हो गई। घटना के दौरान पास में काम कर रहे मजदूरों और ग्रामीणों ने तुरंत मोर्चा संभालते हुए आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। देखते ही देखते बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और ट्रैक्टरों की मदद से खेतों की जुताई कर आग को फैलने से रोका। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। समय रहते आग पर नियंत्रण होने से आसपास के अन्य खेतों को बड़े नुकसान से बचा लिया गया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। ग्राम प्रधान महेंद्र सिंह ने घटना की सूचना राजस्व विभाग को दे दी है। ग्रामीणों ने प्रशासन से नुकसान का सही आकलन कर पीड़ित किसानों को जल्द से जल्द मुआवजा देने की मांग की है।

More news from Udam Singh Nagar and nearby areas
  • Post by अशोक सरकार
    1
    Post by अशोक सरकार
    user_अशोक सरकार
    अशोक सरकार
    Khatima, Udam Singh Nagar•
    16 hrs ago
  • Post by Jagdish Ballabh Sharma
    2
    Post by Jagdish Ballabh Sharma
    user_Jagdish Ballabh Sharma
    Jagdish Ballabh Sharma
    Teacher हल्द्वानी, नैनीताल, उत्तराखंड•
    6 hrs ago
  • पीलीभीत मरौरी ब्लॉक के 40 ग्राम सभाओं में काटना नदी के पुनरुद्धार परियोजना का उद्घाटन पीलीभीत जिला अधिकारी एवं मरौरी ब्लॉक के ब्लॉक प्रमुख श्रीमती सभ्यता वर्मा एवं समस्त अधिकारियों के द्वारा किया गया और उन्होंने बंगाली समाज को जल्द मालिकाना हक देने की घोषणा की। #पीलीभीत #marouri #brekingnews #LatestNews #UttarPradesh
    1
    पीलीभीत मरौरी ब्लॉक के 40 ग्राम सभाओं में काटना नदी के पुनरुद्धार परियोजना का उद्घाटन पीलीभीत जिला अधिकारी एवं मरौरी ब्लॉक के ब्लॉक प्रमुख श्रीमती सभ्यता वर्मा एवं समस्त अधिकारियों के द्वारा किया गया और उन्होंने बंगाली समाज को जल्द मालिकाना हक देने की घोषणा की। #पीलीभीत #marouri #brekingnews #LatestNews #UttarPradesh
    user_Naresh Mallick
    Naresh Mallick
    Local News Reporter पीलीभीत, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • Post by समाचार Crime News
    1
    Post by समाचार Crime News
    user_समाचार Crime News
    समाचार Crime News
    Media Consultant पीलीभीत, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • ​हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो ने ट्रेन यात्रा के दौरान यात्रियों की सुरक्षा और उनके साथ होने वाले दुर्व्यवहार पर नई बहस छेड़ दी है। मामला ट्रेन में किन्नरों द्वारा पैसे मांगने के नाम पर यात्रियों से की जाने वाली बदतमीजी से जुड़ा है, जहाँ कथित तौर पर पैसे न देने पर किन्नर द्वारा यात्रियों के साथ अभद्र व्यवहार किया गया। इस बार यात्रियों ने चुप रहने के बजाय एकजुट होकर इस व्यवहार का कड़ा विरोध किया और मर्यादा में रहने की नसीहत दी। यात्रियों का स्पष्ट कहना है कि सफर के दौरान शांति और सम्मान पाना हर नागरिक का अधिकार है और 'वसूली' के नाम पर की जाने वाली किसी भी प्रकार की गुंडागर्दी या बदतमीजी अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यह घटना भारतीय रेलवे में 'सिविक सेंस' और यात्रियों की गरिमा को बनाए रखने के प्रति बढ़ते जन-आक्रोश को दर्शाती है। ​नोट: रेल यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार के दुर्व्यवहार या आपात स्थिति में तुरंत 139 पर कॉल करें या RailMadad ऐप का उपयोग करें। #railway #railsuraksha #UPNews #indianrailway
    1
    ​हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो ने ट्रेन यात्रा के दौरान यात्रियों की सुरक्षा और उनके साथ होने वाले दुर्व्यवहार पर नई बहस छेड़ दी है। मामला ट्रेन में किन्नरों द्वारा पैसे मांगने के नाम पर यात्रियों से की जाने वाली बदतमीजी से जुड़ा है, जहाँ कथित तौर पर पैसे न देने पर किन्नर द्वारा यात्रियों के साथ अभद्र व्यवहार किया गया। इस बार यात्रियों ने चुप रहने के बजाय एकजुट होकर इस व्यवहार का कड़ा विरोध किया और मर्यादा में रहने की नसीहत दी। यात्रियों का स्पष्ट कहना है कि सफर के दौरान शांति और सम्मान पाना हर नागरिक का अधिकार है और 'वसूली' के नाम पर की जाने वाली किसी भी प्रकार की गुंडागर्दी या बदतमीजी अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यह घटना भारतीय रेलवे में 'सिविक सेंस' और यात्रियों की गरिमा को बनाए रखने के प्रति बढ़ते जन-आक्रोश को दर्शाती है।
​नोट: रेल यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार के दुर्व्यवहार या आपात स्थिति में तुरंत 139 पर कॉल करें या RailMadad ऐप का उपयोग करें। #railway #railsuraksha #UPNews #indianrailway
    user_Pilibhit Darpan/ND India News
    Pilibhit Darpan/ND India News
    Doctor पीलीभीत, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • रामपुर में चलती ट्रेन में व्यापारी के नौकरों से बदमाशों ने गन प्वाइंट पर दिन-दहाड़े 7 लाख रुपए लूट लिए।साथ ही हवाई फायरिंग करते हुए बदमाश ट्रेन से ही कूदकर भाग गए।उधर घटना से जीआरपीएफ व आरपीएफ यूपी-उत्तराखंड में हड़कंप मच गया।टीमों ने घटनास्थल पर पहुंचकर निरीक्षण किया,और मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। घटना बिलासपुर कोतवाली क्षेत्र की है।रूद्रपुर उत्तराखंड के मोहल्ला सिंह कॉलोनी निवासी मंदीप सिंह मोहल्ले में ही स्पेयर पार्ट्स की दुकान चलाते हैं।उनके अनुसार उनकी दुकान पर मोहल्ला जाफरपुर निवासी ऋतिक मंडल और मोहल्ला आवास विकास कॉलोनी निवासी साहब सिंह कार्य करते हैं। उन्होंने बताया कि बुधवार की सवेरे दस बजे उनकी दुकान के दोनों नौकर करीब सात लाख रूपए की नगदी लेकर संपर्क क्रांति एक्सप्रेस ट्रेन से दिल्ली जा रहे थें। बताया जाता है कि स्थानीय रेलवे स्टेशन से एक किलोमीटर पहले आनंदनगर का मझरे के पास तीन बदमाशों ने गन प्वाइंट पर दोनों नौकरों से चलती ट्रेन में करीब सात लाख रूपए लूट लिए।साथ ही तीनों बदमाश तीव्र मोड़ पर जैसे ही ट्रेन स्टेशन के धीमी हुई तो,हवाई फायरिंग करते हुए फरार हो गए।दूसरी ओर दोनों नौकरों ने उनके साथ हुई घटना के संबंध में जानकारी व्यापारी को देने के साथ ही पुलिस को भी अवगत कराया।जिससे पुलिस में खलबली मच गई।साथ ही सूचना पर रूद्रपुर-रामपुर की जीआरपीएफ व (आरपीएफ)फोर्स भी मौके पर पहुंच गई।बाद में पीड़ितों तथा व्यापारी से वार्ता कर आवश्यक जानकारी प्राप्त की।इसके पश्चात फोर्स ने पीड़ितों के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर निरीक्षण किया साथ ही जंगल में कांबिंग किए जाने के बावजूद भी बदमाशों का कोई सुराग नही लग सका।
    1
    रामपुर में चलती ट्रेन में व्यापारी के नौकरों से बदमाशों ने गन प्वाइंट पर दिन-दहाड़े 7 लाख रुपए लूट लिए।साथ ही हवाई फायरिंग करते हुए बदमाश ट्रेन से ही कूदकर भाग गए।उधर घटना से जीआरपीएफ व आरपीएफ यूपी-उत्तराखंड में हड़कंप मच गया।टीमों ने घटनास्थल पर पहुंचकर निरीक्षण किया,और मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। 
घटना बिलासपुर कोतवाली क्षेत्र की है।रूद्रपुर उत्तराखंड के मोहल्ला सिंह कॉलोनी निवासी मंदीप सिंह मोहल्ले में ही स्पेयर पार्ट्स की दुकान चलाते हैं।उनके अनुसार उनकी दुकान पर  मोहल्ला जाफरपुर निवासी ऋतिक मंडल और मोहल्ला आवास विकास कॉलोनी निवासी साहब सिंह कार्य करते हैं। उन्होंने बताया कि बुधवार की सवेरे दस बजे उनकी दुकान के दोनों नौकर करीब सात लाख रूपए की नगदी लेकर संपर्क क्रांति एक्सप्रेस ट्रेन से दिल्ली जा रहे थें। बताया जाता है कि स्थानीय रेलवे स्टेशन से एक किलोमीटर पहले आनंदनगर का मझरे के पास तीन बदमाशों ने गन प्वाइंट पर दोनों नौकरों से चलती ट्रेन में करीब सात लाख रूपए लूट लिए।साथ ही तीनों बदमाश तीव्र मोड़ पर जैसे ही ट्रेन स्टेशन के धीमी हुई तो,हवाई फायरिंग करते हुए फरार हो गए।दूसरी ओर दोनों नौकरों ने उनके साथ हुई घटना के संबंध में जानकारी व्यापारी को देने के साथ ही पुलिस को भी अवगत कराया।जिससे पुलिस में खलबली मच गई।साथ ही सूचना पर रूद्रपुर-रामपुर की जीआरपीएफ व (आरपीएफ)फोर्स भी मौके पर पहुंच गई।बाद में पीड़ितों तथा व्यापारी से वार्ता कर आवश्यक जानकारी प्राप्त की।इसके पश्चात फोर्स ने पीड़ितों के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर निरीक्षण किया साथ ही जंगल में कांबिंग किए जाने के बावजूद भी बदमाशों का कोई सुराग नही लग सका।
    user_कामरान खांन कम्मु
    कामरान खांन कम्मु
    बिलासपुर, रामपुर, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • जनपद बरेली के थाना देवरनियां पुलिस ने गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए एक हिस्ट्रीशीटर आरोपी को 6 माह के लिए जिला बदर कर दिया है। यह कार्रवाई जिला मजिस्ट्रेट बरेली के आदेश के अनुपालन में की गई। पुलिस के अनुसार, 14 अप्रैल 2026 को थाना देवरनियां पुलिस ने ग्राम गिरधरपुर निवासी सद्दाम पुत्र शफीक अहमद (उम्र 32 वर्ष) को उत्तर प्रदेश गुंडा नियंत्रण अधिनियम की धारा 3(1) के तहत जनपद से बाहर कर दिया। जिला मजिस्ट्रेट द्वारा 10 अप्रैल 2026 को जारी आदेश में आरोपी को 6 माह तक बरेली की सीमा से बाहर रहने के निर्देश दिए गए थे। आदेश के अनुपालन में पुलिस टीम ने आरोपी को जनपद बरेली की सीमा से बाहर उत्तराखंड के जनपद उधमसिंह नगर स्थित थाना पुलभट्टा क्षेत्र की सीमा तक छोड़ दिया। साथ ही सख्त हिदायत दी गई कि वह 6 माह की अवधि के भीतर जनपद बरेली में प्रवेश नहीं करेगा, अन्यथा उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी सद्दाम पर विभिन्न थानों में कुल 8 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें मारपीट, धमकी, सरकारी कार्य में बाधा, हत्या के प्रयास और पॉक्सो एक्ट जैसी गंभीर धाराएं शामिल हैं। उसके आपराधिक इतिहास को देखते हुए प्रशासन ने यह कठोर कदम उठाया है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी आशुतोष द्विवेदी, वरिष्ठ उपनिरीक्षक नवदीप कुमार और उपनिरीक्षक सुनील कुमार सहित पुलिस टीम की प्रमुख भूमिका रही। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराधियों पर नियंत्रण के लिए इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
    2
    जनपद बरेली के थाना देवरनियां पुलिस ने गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए एक हिस्ट्रीशीटर आरोपी को 6 माह के लिए जिला बदर कर दिया है। यह कार्रवाई जिला मजिस्ट्रेट बरेली के आदेश के अनुपालन में की गई।
पुलिस के अनुसार, 14 अप्रैल 2026 को थाना देवरनियां पुलिस ने ग्राम गिरधरपुर निवासी सद्दाम पुत्र शफीक अहमद (उम्र 32 वर्ष) को उत्तर प्रदेश गुंडा नियंत्रण अधिनियम की धारा 3(1) के तहत जनपद से बाहर कर दिया। जिला मजिस्ट्रेट द्वारा 10 अप्रैल 2026 को जारी आदेश में आरोपी को 6 माह तक बरेली की सीमा से बाहर रहने के निर्देश दिए गए थे।
आदेश के अनुपालन में पुलिस टीम ने आरोपी को जनपद बरेली की सीमा से बाहर उत्तराखंड के जनपद उधमसिंह नगर स्थित थाना पुलभट्टा क्षेत्र की सीमा तक छोड़ दिया। साथ ही सख्त हिदायत दी गई कि वह 6 माह की अवधि के भीतर जनपद बरेली में प्रवेश नहीं करेगा, अन्यथा उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी सद्दाम पर विभिन्न थानों में कुल 8 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें मारपीट, धमकी, सरकारी कार्य में बाधा, हत्या के प्रयास और पॉक्सो एक्ट जैसी गंभीर धाराएं शामिल हैं। उसके आपराधिक इतिहास को देखते हुए प्रशासन ने यह कठोर कदम उठाया है।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी आशुतोष द्विवेदी, वरिष्ठ उपनिरीक्षक नवदीप कुमार और उपनिरीक्षक सुनील कुमार सहित पुलिस टीम की प्रमुख भूमिका रही।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराधियों पर नियंत्रण के लिए इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
    user_लाल सिंह
    लाल सिंह
    नवाबगंज, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • Post by Jagdish Ballabh Sharma
    4
    Post by Jagdish Ballabh Sharma
    user_Jagdish Ballabh Sharma
    Jagdish Ballabh Sharma
    Teacher हल्द्वानी, नैनीताल, उत्तराखंड•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.