Shuru
Apke Nagar Ki App…
आवारा मवेशियों से हमेशा सावधान और सतर्क रहें...........
Govardhan kushwaha
आवारा मवेशियों से हमेशा सावधान और सतर्क रहें...........
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- आम आदमी पार्टी मंडला के द्वारा लगातार जिला अस्पताल में बढ़ रही लापरवाही ओपीडी समय पर डॉक्टर्स का उपलब्ध न होना। आम आदमी पार्टी का अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन1
- 59 फरियादें, मौके पर फैसले: जनसुनवाई में कलेक्टर का सख्त रुख, लापरवाही पर जांच के आदेश 59 फरियादें, मौके पर फैसले: जनसुनवाई में कलेक्टर का सख्त रुख, लापरवाही पर जांच के आदेश रोजगार सहायक पर भेदभाव के आरोप की जांच, मजदूरी भुगतान, छात्रवृत्ति और अतिक्रमण के मामलों में तत्काल कार्रवाई के निर्देश डिंडौरी, 4 अगस्त। जिले की साप्ताहिक जनसुनवाई मंगलवार को आमजन के लिए राहत का मंच बन गई। कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों की 59 शिकायतों को गंभीरता से सुना और कई मामलों में मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए। कलेक्टर ने स्पष्ट कहा कि जनसुनवाई में प्राप्त किसी भी शिकायत को लंबित नहीं रखा जाएगा और हर प्रकरण का समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित किया जाए। जनसुनवाई में पेयजल, सड़क, बिजली, अवैध कब्जा, मजदूरी भुगतान, आम रास्ता, छात्रवृत्ति, निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और अधूरे विकास कार्यों से जुड़े मामले प्रमुखता से सामने आए। प्रत्येक शिकायत पर कलेक्टर ने संबंधित विभागों से जवाब तलब करते हुए निष्पक्ष जांच और त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। सबसे चर्चित मामला शहपुरा विकासखंड की ग्राम पंचायत करौंदी का रहा, जहां ग्रामीणों ने ग्राम रोजगार सहायक पर आवास प्लस सर्वे सहित विभिन्न योजनाओं में भेदभावपूर्ण कार्य करने का आरोप लगाते हुए उसे हटाने की मांग की। शिकायत को गंभीर मानते हुए कलेक्टर ने सीईओ जिला पंचायत को निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके अलावा मुकुटपुर निवासी विशाल शर्मा की बीएसएनएल कार्य में लगी जेसीबी मशीन के लंबित भुगतान, मुडकी गांव में शासकीय भूमि पर अतिक्रमण हटाकर आम रास्ता बहाल कराने, छात्रा आराधना चंदेल की छात्रवृत्ति एवं आवास योजना की समस्या तथा बरबसपुर निवासी राजेन्द्र सिंह मरावी की तीन माह से लंबित मजदूरी भुगतान जैसी शिकायतों पर भी संबंधित अधिकारियों को तत्काल समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। जनसुनवाई में स्वास्थ्य सेवा की अनूठी पहल इस बार जनसुनवाई में शिकायतों के साथ स्वास्थ्य की भी चिंता की गई। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उपस्थित सभी आवेदकों एवं अधिकारी-कर्मचारियों का रक्तचाप, मधुमेह सहित विभिन्न स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया। इस पहल की लोगों ने सराहना की। कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया ने कहा कि जनसुनवाई केवल शिकायत सुनने की औपचारिकता नहीं, बल्कि आमजन को त्वरित न्याय और राहत दिलाने का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि हर शिकायत का संवेदनशीलता के साथ निराकरण कर शासन के प्रति जनता का विश्वास मजबूत करें।1
- प्रमोशन और अन्य तीन सूत्री मांगों को लेकर पटवारी संघ की हड़ताल जारी जबलपुर में जिला पटवारी संघ के बैनर तले पटवारी के द्वारा लगातार 2 दिन से प्रदर्शन और हड़ताल की जा रही है किया जा रहा है पटवारी की हड़तालदूसरे दिन भी जारी रही पटवारी संघ के अध्यक्ष जोगेंद्र पिपरे ने बताया कि प्रमोशन सहित अन्य मांगों को लेकर पटवारी दो दिन से लगातार प्रदर्शन कर रहे लेकिन उनकी इन मांगों पर सरकार विचार नहीं कर रही है जल्द ही पटवारी की प्रमोशन सहित अन्य मांगों को पूरा नहीं किया जाता तो पटवारी संघ और जोरदार प्रदर्शन करेगी जिसकी जिम्मेदारी सरकार की होगी पटवारी के प्रदर्शन के दौरान समस्त पटवारी संघ के सदस्य गण मौजूद रहे4
- गोहलपुर सब्जी मंडी निर्माण करने की मांग को लेकर पार्षद ने किया प्रदर्शन मंगलवार को नगर निगम की जनसुनवाई में पार्षद प्रमोद पटेल और सब्जी मंडी व्यापारियों के के द्वारा जोरदार प्रदर्शन किया गया उन्होंने बताया कि कि गोहलपुर थाने के बाजू में लगभग 30 से 35 व से लगभग 200 से 250 परिवारों का सब्जी बेच कर जीवन यापन चल रहा है नगर निगम के द्वारा बैठकी वसूली भी लगातार की जाती हैं लेकिन वहां पर सब्जी विक्रेता एवं सब्जी खरीदारों को किसी भी प्रकार की मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध नहीं है मेरे द्वारा दिनांक 22/09/2022 से प्रस्ताव तैयार कर लगातार एवं व्यक्तिगत मुलाकात के माध्यम से गोहलपुर सब्जी मंडी के अंदर टीन सेट चबूतरा एवं फर्शीकरण करने की माग की गई है और उक्त प्रस्ताव पर वर्तमान समय तक प्रस्ताव को आयुक्त महोदय आपके द्वारा सिर्फ टालने का प्रयास कि जा रहा है जो कि आज गोहलपुर सब्जी मंडी से सारे सब्जी विक्रेता आप से आ करने आये है कि सब्जी मंडी का निर्माणकार्य जल्द से जल्द प्रारंभ करने की kare पार्षद प्रमोद पटेल सहित अन्य जन्म मौजूद रहे3
- 🔴 जबलपुर: सिहोरा में मालिक का दोस्त बनकर गैराज में चोरी, CCTV में कैद हुई पूरी वारदात --- 📍सिहोरा। जबलपुर के सिहोरा स्थित गौरी तिराहा में एक ट्रैक्टर गैराज में शातिर चोरों ने खुद को दुकान मालिक का दोस्त बताकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। - दुकान मालिक आसिद के अनुसार, दो युवक गैराज पहुंचे और कर्मचारी से खुद को मालिक का परिचित बताया। इसके बाद कर्मचारी को चाय लाने के बहाने दुकान से बाहर भेज दिया। - कर्मचारी के बाहर जाते ही एक आरोपी ने दुकान में रखे ट्रैक्टर के दो पिस्टन चोरी कर लिए, जबकि दूसरा आरोपी कैश ड्रॉअर में नकदी और अन्य कीमती सामान तलाशता रहा। - कुछ देर बाद दुकान मालिक के पहुंचने पर सामान गायब मिला। सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद चोरी की पूरी घटना सामने आई। - दुकान मालिक ने सिहोरा थाने में दोनों आरोपियों के खिलाफ नामजद शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने शिकायत और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। -- 📲 ऐसी ही सटीक, निष्पक्ष और सबसे तेज स्थानीय खबरों के लिए "सच तक पत्रिका न्यूज़" को फॉलो करें। - ✍️ रिपोर्ट: दीपक विश्वकर्मा, जबलपुर 📰 सच तक पत्रिका न्यूज़1