logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

59 फरियादें, मौके पर फैसले: जनसुनवाई में कलेक्टर का सख्त रुख, लापरवाही पर जांच के आदेश 59 फरियादें, मौके पर फैसले: जनसुनवाई में कलेक्टर का सख्त रुख, लापरवाही पर जांच के आदेश रोजगार सहायक पर भेदभाव के आरोप की जांच, मजदूरी भुगतान, छात्रवृत्ति और अतिक्रमण के मामलों में तत्काल कार्रवाई के निर्देश डिंडौरी, 4 अगस्त। जिले की साप्ताहिक जनसुनवाई मंगलवार को आमजन के लिए राहत का मंच बन गई। कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों की 59 शिकायतों को गंभीरता से सुना और कई मामलों में मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए। कलेक्टर ने स्पष्ट कहा कि जनसुनवाई में प्राप्त किसी भी शिकायत को लंबित नहीं रखा जाएगा और हर प्रकरण का समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित किया जाए। जनसुनवाई में पेयजल, सड़क, बिजली, अवैध कब्जा, मजदूरी भुगतान, आम रास्ता, छात्रवृत्ति, निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और अधूरे विकास कार्यों से जुड़े मामले प्रमुखता से सामने आए। प्रत्येक शिकायत पर कलेक्टर ने संबंधित विभागों से जवाब तलब करते हुए निष्पक्ष जांच और त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। सबसे चर्चित मामला शहपुरा विकासखंड की ग्राम पंचायत करौंदी का रहा, जहां ग्रामीणों ने ग्राम रोजगार सहायक पर आवास प्लस सर्वे सहित विभिन्न योजनाओं में भेदभावपूर्ण कार्य करने का आरोप लगाते हुए उसे हटाने की मांग की। शिकायत को गंभीर मानते हुए कलेक्टर ने सीईओ जिला पंचायत को निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके अलावा मुकुटपुर निवासी विशाल शर्मा की बीएसएनएल कार्य में लगी जेसीबी मशीन के लंबित भुगतान, मुडकी गांव में शासकीय भूमि पर अतिक्रमण हटाकर आम रास्ता बहाल कराने, छात्रा आराधना चंदेल की छात्रवृत्ति एवं आवास योजना की समस्या तथा बरबसपुर निवासी राजेन्द्र सिंह मरावी की तीन माह से लंबित मजदूरी भुगतान जैसी शिकायतों पर भी संबंधित अधिकारियों को तत्काल समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। जनसुनवाई में स्वास्थ्य सेवा की अनूठी पहल इस बार जनसुनवाई में शिकायतों के साथ स्वास्थ्य की भी चिंता की गई। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उपस्थित सभी आवेदकों एवं अधिकारी-कर्मचारियों का रक्तचाप, मधुमेह सहित विभिन्न स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया। इस पहल की लोगों ने सराहना की। कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया ने कहा कि जनसुनवाई केवल शिकायत सुनने की औपचारिकता नहीं, बल्कि आमजन को त्वरित न्याय और राहत दिलाने का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि हर शिकायत का संवेदनशीलता के साथ निराकरण कर शासन के प्रति जनता का विश्वास मजबूत करें।

5 hrs ago
user_वाइस ऑफ़ राइट्स न्यूज चैनल
वाइस ऑफ़ राइट्स न्यूज चैनल
Voice of people डिंडोरी, डिंडोरी, मध्य प्रदेश•
5 hrs ago

59 फरियादें, मौके पर फैसले: जनसुनवाई में कलेक्टर का सख्त रुख, लापरवाही पर जांच के आदेश 59 फरियादें, मौके पर फैसले: जनसुनवाई में कलेक्टर का सख्त रुख, लापरवाही पर जांच के आदेश रोजगार सहायक पर भेदभाव के आरोप की जांच, मजदूरी भुगतान, छात्रवृत्ति और अतिक्रमण के मामलों में तत्काल कार्रवाई के निर्देश डिंडौरी, 4 अगस्त। जिले की साप्ताहिक जनसुनवाई मंगलवार को आमजन के लिए राहत का मंच बन गई। कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों की 59 शिकायतों को गंभीरता से सुना और कई मामलों में मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए। कलेक्टर ने स्पष्ट कहा कि जनसुनवाई में प्राप्त किसी भी शिकायत को लंबित नहीं रखा जाएगा और हर प्रकरण का समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित किया जाए। जनसुनवाई में पेयजल, सड़क, बिजली, अवैध कब्जा, मजदूरी भुगतान, आम रास्ता, छात्रवृत्ति, निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और अधूरे विकास कार्यों से जुड़े मामले प्रमुखता से सामने आए। प्रत्येक शिकायत पर कलेक्टर ने संबंधित विभागों से जवाब तलब करते हुए निष्पक्ष जांच और त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। सबसे चर्चित मामला शहपुरा विकासखंड की ग्राम पंचायत करौंदी का रहा, जहां ग्रामीणों ने ग्राम रोजगार सहायक पर आवास प्लस सर्वे सहित विभिन्न योजनाओं में भेदभावपूर्ण कार्य करने का आरोप लगाते हुए उसे हटाने की मांग की। शिकायत को गंभीर मानते हुए कलेक्टर ने सीईओ जिला पंचायत को निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके अलावा मुकुटपुर निवासी विशाल शर्मा की बीएसएनएल कार्य में लगी जेसीबी मशीन के लंबित भुगतान, मुडकी गांव में शासकीय भूमि पर अतिक्रमण हटाकर आम रास्ता बहाल कराने, छात्रा आराधना चंदेल की छात्रवृत्ति एवं आवास योजना की समस्या तथा बरबसपुर निवासी राजेन्द्र सिंह मरावी की तीन माह से लंबित मजदूरी भुगतान जैसी शिकायतों पर भी संबंधित अधिकारियों को तत्काल समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। जनसुनवाई में स्वास्थ्य सेवा की अनूठी पहल इस बार जनसुनवाई में शिकायतों के साथ स्वास्थ्य की भी चिंता की गई। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उपस्थित सभी आवेदकों एवं अधिकारी-कर्मचारियों का रक्तचाप, मधुमेह सहित विभिन्न स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया। इस पहल की लोगों ने सराहना की। कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया ने कहा कि जनसुनवाई केवल शिकायत सुनने की औपचारिकता नहीं, बल्कि आमजन को त्वरित न्याय और राहत दिलाने का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि हर शिकायत का संवेदनशीलता के साथ निराकरण कर शासन के प्रति जनता का विश्वास मजबूत करें।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • दतिया में कांग्रेस की 'ऐतिहासिक' जीत पर शहडोल में जश्‍न* अजय अवस्‍थी बोले— "भाजपा की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ स्पष्ट जनादेश" ​शहडोल।दतिया विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह की प्रचंड जीत का असर शहडोल में भी देखने को मिला। जिला कांग्रेस कमेटी शहडोल द्वारा जिलाध्यक्ष अजय अवस्थी के नेतृत्व में गांधी चौक पर इस शानदार विजय का जोरदार जश्न मनाया गया। ​जश्न के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर अपनी खुशी जताई और एक-दूसरे का मुंह मीठा कराकर जीत की बधाई दी। इस दौरान पूरा गांधी चौक कांग्रेस समर्थित नारों से गूंज उठा। ​"जनता का भरोसा और विकास की जीत": अजय अवस्थी ​कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष अजय अवस्थी ने कहा दतिया की प्रबुद्ध जनता ने लोकतांत्रिक मूल्यों और विकास पर मुहर लगाते हुए घनश्याम सिंह जी को विजयी बनाया है। यह जीत महज एक प्रत्याशी की नहीं, बल्कि मध्यप्रदेश की जनता की आकांक्षाओं और भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ आया एक स्पष्ट जनादेश है।" ​उन्होंने आगे कहा कि प्रदेश की जनता अब बदलाव का मन बना चुकी है और दतिया का यह परिणाम भविष्य की राजनीति का स्पष्ट संकेत है। कांग्रेस हमेशा की तरह किसान, युवा, महिला और गरीब वर्ग के अधिकारों के लिए सड़क से सदन तक लड़ाई जारी रखेगी। विभिन्न संगठनों की रही मौजूदगी ​इस अवसर पर ब्लॉक एवं मंडल कांग्रेस, यूथ कांग्रेस, एनएसयूआई (NSUI), महिला कांग्रेस और सेवादल के पदाधिकारियों सहित भारी संख्या में कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। सभी नेताओं ने नवनिर्वाचित विधायक घनश्याम सिंह को बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि उनकी जीत से क्षेत्र के विकास को एक नया आयाम मिलेगा। ​
    3
    दतिया में कांग्रेस की 'ऐतिहासिक' जीत पर शहडोल में जश्‍न*
 अजय अवस्‍थी बोले— "भाजपा की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ स्पष्ट जनादेश"
​शहडोल।दतिया विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह की प्रचंड जीत का असर शहडोल में भी देखने को मिला। जिला कांग्रेस कमेटी शहडोल द्वारा जिलाध्यक्ष अजय अवस्थी के नेतृत्व में गांधी चौक पर इस शानदार विजय का जोरदार जश्न मनाया गया।
​जश्न के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर अपनी खुशी जताई और एक-दूसरे का मुंह मीठा कराकर जीत की बधाई दी। इस दौरान पूरा गांधी चौक कांग्रेस समर्थित नारों से गूंज उठा।
​"जनता का भरोसा और विकास की जीत": अजय अवस्थी
​कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष अजय अवस्थी ने कहा दतिया की प्रबुद्ध जनता ने लोकतांत्रिक मूल्यों और विकास पर मुहर लगाते हुए घनश्याम सिंह जी को विजयी बनाया है। यह जीत महज एक प्रत्याशी की नहीं, बल्कि मध्यप्रदेश की जनता की आकांक्षाओं और भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ आया एक स्पष्ट जनादेश है।"
​उन्होंने आगे कहा कि प्रदेश की जनता अब बदलाव का मन बना चुकी है और दतिया का यह परिणाम भविष्य की राजनीति का स्पष्ट संकेत है। कांग्रेस हमेशा की तरह किसान, युवा, महिला और गरीब वर्ग के अधिकारों के लिए सड़क से सदन तक लड़ाई जारी रखेगी।
विभिन्न संगठनों की रही मौजूदगी
​इस अवसर पर ब्लॉक एवं मंडल कांग्रेस, यूथ कांग्रेस, एनएसयूआई (NSUI), महिला कांग्रेस और सेवादल के पदाधिकारियों सहित भारी संख्या में कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। सभी नेताओं ने नवनिर्वाचित विधायक घनश्याम सिंह को बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि उनकी जीत से क्षेत्र के विकास को एक नया आयाम मिलेगा।
​
    user_Policewala news
    Policewala news
    सोहागपुर, शहडोल, मध्य प्रदेश•
    23 hrs ago
  • पालतू मुर्गे को पकडऩे के चक्कर में 30 फीट गहरे कुएं में गिरे वृद्ध ग्रामीणों ने रेस्क्यू कर निकाला बाहर, लेकिन नहीं बच सकी जान पालतू मुर्गे को पकडऩे के चक्कर में 30 फीट गहरे कुएं में गिरे वृद्ध ग्रामीणों ने रेस्क्यू कर निकाला बाहर, लेकिन नहीं बच सकी जान नारायणगंज विकासखंड के ग्राम देवरीकला बवलिया में पालतू मुर्गे को पकडऩे के प्रयास में 60 वर्षीय गुलजार सिंह की कुएं में डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी अनुसार मुर्गे को पकड़ते समय संतुलन बिगडऩे से वे 30 फीट गहरे पानी से भरे कुएं में जा गिरे। हादसा देखकर ज्ञान सिंह, सचिन, राजू और घनश्याम भवेदी समेत अन्य ग्रामीण तुरंत मदद के लिए दौड़े। ग्रामीणों ने कुएं में कूदकर और रस्सी की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद वृद्ध को बाहर निकाल लिया। हालांकि अत्यधिक पानी पी लेने के कारण उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। निवास पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा व पोस्टमार्टम कराया और शव परिजनों को सौंप दिया। गांव में गमगीन माहौल के बीच उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। 00000000000000000000000
    1
    पालतू मुर्गे को पकडऩे के चक्कर में 30 फीट गहरे कुएं में गिरे वृद्ध
ग्रामीणों ने रेस्क्यू कर निकाला बाहर, लेकिन नहीं बच सकी जान
पालतू मुर्गे को पकडऩे के चक्कर में 30 फीट गहरे कुएं में गिरे वृद्ध
ग्रामीणों ने रेस्क्यू कर निकाला बाहर, लेकिन नहीं बच सकी जान
नारायणगंज विकासखंड के ग्राम देवरीकला बवलिया में पालतू मुर्गे को पकडऩे के प्रयास में 60 वर्षीय गुलजार सिंह की कुएं में डूबने से दर्दनाक मौत हो गई।
जानकारी अनुसार मुर्गे को पकड़ते समय संतुलन बिगडऩे से वे 30 फीट गहरे पानी से भरे कुएं में जा गिरे। हादसा देखकर ज्ञान सिंह, सचिन, राजू और घनश्याम भवेदी समेत अन्य ग्रामीण तुरंत मदद के लिए दौड़े। ग्रामीणों ने कुएं में कूदकर और रस्सी की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद वृद्ध को बाहर निकाल लिया।
हालांकि अत्यधिक पानी पी लेने के कारण उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। निवास पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा व पोस्टमार्टम कराया और शव परिजनों को सौंप दिया। गांव में गमगीन माहौल के बीच उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया।
00000000000000000000000
    user_Prahlad Kachhwaha
    Prahlad Kachhwaha
    Local News Reporter मंडला, मंडला, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की शानदार जीत नैनपुर में कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न मिठाई बांटी, आतिशबाजी कर जताई खुशी जिला अध्यक्ष बोले– जनता ने विकास पर लगाया मुहर
    1
    दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की शानदार जीत
नैनपुर में कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न
मिठाई बांटी, आतिशबाजी कर जताई खुशी
जिला अध्यक्ष बोले– जनता ने विकास पर लगाया मुहर
    user_Neelesh THAKUR
    Neelesh THAKUR
    Mandla, Madhya Pradesh•
    7 hrs ago
  • 💥 *_बांधवगढ़ में मिले बाघ का मंगलवार को हुआ अंतिम संस्कार,मौत की गुत्थी सुलझाने एक्शन मोड में पार्क टीम_* _उमरिया//बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के मानपुर बफर क्षेत्र में मृत मिले बाघ के मामले में पार्क प्रबंधन ने राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण की मानक कार्यप्रणाली के तहत सभी आवश्यक कार्रवाई पूरी करते हुए मंगलवार को बाघ का विधिवत अंतिम संस्कार कर दिया।अब बाघ की मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए विसरा नमूनों को वैज्ञानिक परीक्षण हेतु प्रयोगशाला भेजा जा रहा है।गौरतलब है कि 3 अगस्त को मानपुर बफर परिक्षेत्र की मानपुर बीट में नियमित गश्त के दौरान करीब 4 से 5 वर्ष आयु के एक बाघ का शव मिला था।सूचना मिलते ही पार्क प्रबंधन अलर्ट हो गया और घटनास्थल को तत्काल घेराबंदी कर सुरक्षित किया गया। पूरी रात कड़ी निगरानी रखी गई,जबकि मंगलवार सुबह डॉग स्क्वाड,मेटल डिटेक्टर और हाथियों की सहायता से व्यापक सर्च अभियान चलाया गया।जांच के दौरान घटनास्थल से कोई भी संदिग्ध या अस्वाभाविक सामग्री बरामद नहीं हुई।बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के वन्यजीव स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजेश तोमर तथा संजय टाइगर रिजर्व के वन्यजीव स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.अभय सेंगर ने बाघ का विधिवत पोस्टमार्टम किया।परीक्षण में बाघ के सभी दांत और नाखून सुरक्षित पाए गए।शव की स्थिति के कारण लिंग की स्पष्ट पहचान नहीं हो सकी,जबकि उसकी अनुमानित आयु 4 से 5 वर्ष आंकी गई है।पोस्टमार्टम के बाद आवश्यक विसरा नमूने वैज्ञानिक परीक्षण के लिए सुरक्षित कर प्रयोगशाला भेजे गए हैं,ताकि बाघ की मौत के कारणों का सटीक पता लगाया जा सके।पूरी प्रक्रिया की फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी भी कराई गई,सभी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद एनटीसीए के निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप मृत बाघ का अंतिम संस्कार किया गया।इस दौरान एनटीसीए के प्रतिनिधि अक्षय दलवी,नायब तहसीलदार,जनप्रतिनिधि तथा बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।अब वन विभाग की निगाहें वैज्ञानिक जांच रिपोर्ट पर टिकी हैं,जिससे इस बाघ की मौत के रहस्य से पर्दा उठ सके।_
    1
    💥 *_बांधवगढ़ में मिले बाघ का मंगलवार को हुआ अंतिम संस्कार,मौत की गुत्थी सुलझाने एक्शन मोड में पार्क टीम_*
_उमरिया//बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के मानपुर बफर क्षेत्र में मृत मिले बाघ के मामले में पार्क प्रबंधन ने राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण की मानक कार्यप्रणाली के तहत सभी आवश्यक कार्रवाई पूरी करते हुए मंगलवार को बाघ का विधिवत अंतिम संस्कार कर दिया।अब बाघ की मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए विसरा नमूनों को वैज्ञानिक परीक्षण हेतु प्रयोगशाला भेजा जा रहा है।गौरतलब है कि 3 अगस्त को मानपुर बफर परिक्षेत्र की मानपुर बीट में नियमित गश्त के दौरान करीब 4 से 5 वर्ष आयु के एक बाघ का शव मिला था।सूचना मिलते ही पार्क प्रबंधन अलर्ट हो गया और घटनास्थल को तत्काल घेराबंदी कर सुरक्षित किया गया। पूरी रात कड़ी निगरानी रखी गई,जबकि मंगलवार सुबह डॉग स्क्वाड,मेटल डिटेक्टर और हाथियों की सहायता से व्यापक सर्च अभियान चलाया गया।जांच के दौरान घटनास्थल से कोई भी संदिग्ध या अस्वाभाविक सामग्री बरामद नहीं हुई।बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के वन्यजीव स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजेश तोमर तथा संजय टाइगर रिजर्व के वन्यजीव स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.अभय सेंगर ने बाघ का विधिवत पोस्टमार्टम किया।परीक्षण में बाघ के सभी दांत और नाखून सुरक्षित पाए गए।शव की स्थिति के कारण लिंग की स्पष्ट पहचान नहीं हो सकी,जबकि उसकी अनुमानित आयु 4 से 5 वर्ष आंकी गई है।पोस्टमार्टम के बाद आवश्यक विसरा नमूने वैज्ञानिक परीक्षण के लिए सुरक्षित कर प्रयोगशाला भेजे गए हैं,ताकि बाघ की मौत के कारणों का सटीक पता लगाया जा सके।पूरी प्रक्रिया की फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी भी कराई गई,सभी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद एनटीसीए के निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप मृत बाघ का अंतिम संस्कार किया गया।इस दौरान एनटीसीए के प्रतिनिधि अक्षय दलवी,नायब तहसीलदार,जनप्रतिनिधि तथा बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।अब वन विभाग की निगाहें वैज्ञानिक जांच रिपोर्ट पर टिकी हैं,जिससे इस बाघ की मौत के रहस्य से पर्दा उठ सके।_
    user_Neeraj Singh Raghuvanshi
    Neeraj Singh Raghuvanshi
    बांधवगढ़, उमरिया, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • जिला स्तरीय जनसुनवाई में कलेक्टर ने 48 आवेदकों की सुनी समस्याएं अनूपपुर - जिला स्तरीय जनसुनवाई कार्यक्रम मंगलवार को कलेक्ट्रेट स्थित नर्मदा सभागार में आयोजित किया गया। कलेक्टर रत्नाकर झा ने 48 आवेदनों पर सुनवाई करते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती अर्चना कुमारी, अपर कलेक्टर बलवीर रमन, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) अनूपपुर सुश्री प्राशी अग्रवाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भी आवेदकों की समस्याएं सुनीं। जनसुनवाई में तहसील पुष्पराजगढ़ के ग्राम पटना निवासी श्रीमती दीना बाई पनिका ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ दिलाए जाने, तहसील अनूपपुर के जमुना कॉलोनी निवासी श्रीमती मीनू पांडे ने अपनी पुत्री का ट्रांसफर सर्टिफिकेट दिलाए जाने, तहसील जैतहरी के ग्राम बीड़ निवासी श्रीमती चंद्रावती ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत एलपीजी गैस कनेक्शन उपलब्ध कराए जाने, तहसील कोतमा के ग्राम छुलहा निवासी पूरन सिंह गोंड ने भू-अभिलेख में खसरा नंबर दर्ज किए जाने, तहसील अनूपपुर के ग्राम धनगवां निवासी सत्यनारायण पटेल ने सीमांकन संबंधी प्रकरण के निराकरण तथा वार्ड क्रमांक 13, अनूपपुर निवासी रमाकांत पाल ने रिकॉर्ड सुधार संबंधी आवेदन प्रस्तुत किया। कलेक्टर श्री झा ने सभी आवेदनों पर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई कर त्वरित एवं संतोषजनक निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
    1
    जिला स्तरीय जनसुनवाई में कलेक्टर ने 48 आवेदकों की सुनी समस्याएं
अनूपपुर  - 
जिला स्तरीय जनसुनवाई कार्यक्रम मंगलवार को कलेक्ट्रेट स्थित नर्मदा सभागार में आयोजित किया गया। कलेक्टर रत्नाकर झा ने 48 आवेदनों पर सुनवाई करते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती अर्चना कुमारी, अपर कलेक्टर  बलवीर रमन, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) अनूपपुर सुश्री प्राशी अग्रवाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भी आवेदकों की समस्याएं सुनीं।
जनसुनवाई में तहसील पुष्पराजगढ़ के ग्राम पटना निवासी श्रीमती दीना बाई पनिका ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ दिलाए जाने, तहसील अनूपपुर के जमुना कॉलोनी निवासी श्रीमती मीनू पांडे ने अपनी पुत्री का ट्रांसफर सर्टिफिकेट दिलाए जाने, तहसील जैतहरी के ग्राम बीड़ निवासी श्रीमती चंद्रावती ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत एलपीजी गैस कनेक्शन उपलब्ध कराए जाने, तहसील कोतमा के ग्राम छुलहा निवासी पूरन सिंह गोंड ने भू-अभिलेख में खसरा नंबर दर्ज किए जाने, तहसील अनूपपुर के ग्राम धनगवां निवासी सत्यनारायण पटेल ने सीमांकन संबंधी प्रकरण के निराकरण तथा वार्ड क्रमांक 13, अनूपपुर निवासी रमाकांत पाल ने रिकॉर्ड सुधार संबंधी आवेदन प्रस्तुत किया। कलेक्टर श्री झा ने सभी आवेदनों पर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई कर त्वरित एवं संतोषजनक निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
    user_Anupam Singh patrkar
    Anupam Singh patrkar
    अनूपपुर, अनूपपुर, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • बीजाडांडी में एकीकृत कृषि क्लस्टर का दो दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण संपन्न बीजाडांडी में एकीकृत कृषि क्लस्टर का दो दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण संपन्न प्रशिक्षण में सिखाए गए जीवामृत व जैविक खाद बनाने के गुर विकासखंड बीजाडांडी स्थित स्वरागिनी महिला आजीविका सीटीसी में एकीकृत कृषि क्लस्टर के तहत दो दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य चयनित 17 ग्रामों के 900 किसानों की आय में वृद्धि करना और प्राकृतिक खेती व जैविक खाद के उपयोग को प्रोत्साहित करना था। मास्टर ट्रेनर कृषि सखी श्रीमती प्रभा तेकाम और रजनी मरावी द्वारा लगभग 20 दीदियों को प्रशिक्षित किया गया। प्रशिक्षण में सीनियर व विलेज सीआरपी को एकीकृत कृषि मॉडल, उत्पादक समूहों के गठन और उपज की उचित मूल्य पर खरीद-बिक्री की जानकारी दी गई। साथ ही, प्राकृतिक खेती की उन्नत तकनीकों, मित्र कीटों के संरक्षण और प्राकृतिक कीटनाशकों के उपयोग पर भी चर्चा हुई। इस दौरान प्रतिभागियों को जीवामृत बनाने का व्यावहारिक प्रशिक्षण देकर अश्वगंधा व सहजन के बीज वितरित किए गए। कार्यक्रम में आजीविका मिशन के ब्लाक प्रबंधक साहेब लाल सूर्यवंशी, एसएडीओ संगीता श्रीवास्तव सहित कृषि, उद्यानिकी व आत्मा परियोजना के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। 00000000000000000000000000000
    1
    बीजाडांडी में एकीकृत कृषि क्लस्टर का दो दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण संपन्न
बीजाडांडी में एकीकृत कृषि क्लस्टर का दो दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण संपन्न
प्रशिक्षण में सिखाए गए जीवामृत व जैविक खाद बनाने के गुर
विकासखंड बीजाडांडी स्थित स्वरागिनी महिला आजीविका सीटीसी में एकीकृत कृषि क्लस्टर के तहत दो दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य चयनित 17 ग्रामों के 900 किसानों की आय में वृद्धि करना और प्राकृतिक खेती व जैविक खाद के उपयोग को प्रोत्साहित करना था।
मास्टर ट्रेनर कृषि सखी श्रीमती प्रभा तेकाम और रजनी मरावी द्वारा लगभग 20 दीदियों को प्रशिक्षित किया गया। प्रशिक्षण में सीनियर व विलेज सीआरपी को एकीकृत कृषि मॉडल, उत्पादक समूहों के गठन और उपज की उचित मूल्य पर खरीद-बिक्री की जानकारी दी गई। साथ ही, प्राकृतिक खेती की उन्नत तकनीकों, मित्र कीटों के संरक्षण और प्राकृतिक कीटनाशकों के उपयोग पर भी चर्चा हुई।
इस दौरान प्रतिभागियों को जीवामृत बनाने का व्यावहारिक प्रशिक्षण देकर अश्वगंधा व सहजन के बीज वितरित किए गए। कार्यक्रम में आजीविका मिशन के ब्लाक प्रबंधक साहेब लाल सूर्यवंशी, एसएडीओ संगीता श्रीवास्तव सहित कृषि, उद्यानिकी व आत्मा परियोजना के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
00000000000000000000000000000
    user_Prahlad Kachhwaha
    Prahlad Kachhwaha
    Local News Reporter मंडला, मंडला, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • आम आदमी पार्टी मंडला के द्वारा लगातार जिला अस्पताल में बढ़ रही लापरवाही ओपीडी समय पर डॉक्टर्स का उपलब्ध न होना। आम आदमी पार्टी का अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन
    1
    आम आदमी पार्टी मंडला के द्वारा लगातार जिला अस्पताल में बढ़ रही लापरवाही ओपीडी समय पर डॉक्टर्स का उपलब्ध न होना। आम आदमी पार्टी का अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन
    user_Govardhan kushwaha
    Govardhan kushwaha
    Local News Reporter मंडला, मंडला, मध्य प्रदेश•
    11 hrs ago
  • जादू टोना के शक में की गई थी बुजुर्ग महिला की हत्या वेंकटनगर पुलिस ने किया हत्या का खुलासा हत्या में शामिल दो आरोपियो को पुलिस ने किया गिरफ्तार अनूपपूर - दिनांक 03/08/26 को फरियादी कोमल सिह निवासी ग्राम केरहा भेलमा थाना जैतहरी जिला अनूपपुर ने सूचना दिया कि मेरा घर के पास रहने वाली रामबाई गोंड़ जो रिश्ते में मेरी सास लगती है जिनके पति की वर्ष 2021 में मृत्यु हो गई है। अकेले घर में रहती थी जिनका अपने परिवार से पुराना विवाद‌ भी चलता था कल दिनांक 2.8.26 को सुबह लगभग 9.00 बजे की बात है । मैं अपने घर में खाना बना रहा था,घर के सामने मैदान से मैं हल्ला गोहार सुना तो अपने छत से आकर देखा तो रामबाई के भतीजा सुरेश गोंड़ और फुल सिहं गोंड़, रामबाई को मारपीट कर रहे थे और मारपीट बाद उसे उठाकर उसके घर तरफ ले जा रहे थे मै दोनो के भय के कारण रामबाई को बचाने नहीं गया और दिन मे अपने काम से अचलपुर चला गया आज दिनांक 3.8.26 को लगभग सुबह 6:00बजे उठा तो देखा की रामबाई के घर मे नहीं दिख रही है तब मैं गुलाब सिह को बताया कि कल सुरेश और फूलसिंह ने रामबाई को मारपीट किये है। वह आज दिख नहीं रही है । तब गुलाब और भीखम सिहं उपसरंपच के घर गये और घटना के बारे में बतायें तब उपसंरपच ‌बोला कि पास पडोस को इकठा कर लो में आ रहा हुं उपसंरपच तथा अन्य लोगो के साथ राम बाई के घर आया तो देखा कि रामबाई घर के सामने परछी के नीचे खून से लथपथ मृत्य अवस्था में पड़ी थी तब उपसंरपच ने घटना की सूचना पुलिस को दी रामबाई को फूल सिहं गोड़ एवं सुरेश गोड़ दोनो जान से मारने की नियत से मारपीट की है । जिससे आई चोटों के कारण उसकी मृत्यु हुई है और रामबाई का शव उसके घऱ के सामने परछी के नीछे मृत अवस्था मे पडा है । दोनो व्यक्ति मैदान से लाकर उसके घऱ के सामने छोड़ गये है । उपरोक्त सूचना मे थाना जैतहरी में अप. क्रमांक 260/26 धारा 103(1),3(5) B.N.S. का कायम कर विवेचना में लिया गया । विवेचना के दौरान आरोपी सुरेश सिंह गोंड़ पिता बुद्धू सिंह गोंड़ उम्र 25 वर्ष एवं फूल सिंह गोंड़ पिता स्व.रामकृपाल सिंह उम्र 34 वर्ष दोनों निवासी ग्राम केरहा भेलमा थाना जैतहरी जिला अनूपपुर (म.प्र.) को गिरफ्तार किया जाकर घटना में प्रयुक्त लाठी जप्त किया गया है । आरोपीगणों द्वारा पूँछताँछ पर बताया गया कि रामबाई सिंह गोंड़ रिश्ते में हमारी बड़का दाई(बड़ी मां) लगती है जो जादू टोना करना जानती थी जो कुछ दिन पहले हमसे बोली थी कि अब तीन आदमी सुरेश, फूलसिंह और रामकृपाल बचे है इनमें से किसी एक की मृत्यु एक माह के अंदर हो जायेगी पिछले वर्ष बुद्धु सिंह (सुरेश सिंह गोंड़ के पिता) की मृत्यु हो गई थी और लगभग एक माह पहले रामकृपाल(फूल सिंह के पिता) की मृत्यु हो जाने से हमें पूरी शंका हो गई कि बड़का दाई (बड़ी मां) ही ऐसा कर रही है घर में अन्य लोगों की भी तबियत खराब रहती थी तो हम लोग सोचे कि अब हम दोनो ही बचे है तो बड़का दाई(बड़ी मां) हमको भी जादू टोना से मार देगी हम दोनो नें मिलकर बड़का दाई को मार डालने की योजना बनाकर दिनांक 02/08/2026 को समय लगभग 09.00 बजे सुबह उसके घर जान से मारने की नियत से जा रहे थे तो बड़का दाई रामबाई अपने घर में ताला लगाकर रोपा लगाने जा रही थी जो अपने घर से थोडी दूरी में कोमल सिंह के घर के पीछे खेल मैदान में मिल गई हमनें कहा कि चल बड़का दाई हमारे घर में जो जादू टोना कर रखा है उसे ठीक कर तो वह वोली कि मैं नही जाउंगी बोली कि अब तुम दोनो की बारी है तब हमलोगों नें डण्डे एवं लात घूसो से रामबाई को छाती, पेट, पसलियो तथा जबडो में मारते रहे जब तक वह मर नही गई मरने के बाद मैं सिर तरफ पकडा और फूलसिंह पैर पकड़कर उठाकर उसे उसके घर के सामने बनी परछी के नीचे छोड़कर अपने घर भाग गये। पुलिस अधीक्षक अनूपपुर विक्रांत मुराब,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जगनाथ मरकाम,श्रीमान एसडीओ(पी.) नवीन तिवारी के निर्देशन में उक्त हत्या का खुलासा करने मे थाना प्रभारी जैतहरी निरीक्षक गोकुलानंद पाण्डेय ,चौकी प्रभारी वेंकटनगर उपनिरी.प्रवीण कुमार साहू, उपनिरी. सुरेश अहिरवार, उपनिरी.अमर लाल यादव,सउनि.जय सिंह ,प्र.आर. राजकुमार मार्को ,आर. मनीष तोमर आर. विजय टाटू, की सराहनीय भूमिका रही ।
    4
    जादू टोना के शक में की गई थी बुजुर्ग महिला की हत्या

वेंकटनगर पुलिस ने किया हत्या का खुलासा हत्या में शामिल दो आरोपियो को पुलिस ने किया गिरफ्तार
अनूपपूर  - 
दिनांक 03/08/26 को फरियादी कोमल सिह निवासी ग्राम केरहा भेलमा थाना जैतहरी जिला अनूपपुर ने सूचना दिया कि मेरा घर के पास रहने वाली रामबाई गोंड़ जो रिश्ते में मेरी सास लगती है जिनके पति की वर्ष 2021 में मृत्यु हो गई है। अकेले घर में रहती थी जिनका अपने परिवार से पुराना विवाद‌ भी चलता था कल दिनांक 2.8.26 को सुबह लगभग 9.00 बजे की बात है । मैं अपने घर में खाना बना रहा था,घर के सामने मैदान से मैं हल्ला गोहार सुना तो अपने छत से आकर देखा तो रामबाई के भतीजा सुरेश गोंड़ और फुल सिहं गोंड़, रामबाई को मारपीट कर रहे थे और मारपीट बाद उसे उठाकर उसके घर तरफ ले जा रहे थे मै दोनो के भय के कारण रामबाई को बचाने नहीं गया और दिन मे अपने काम से अचलपुर चला गया आज दिनांक 3.8.26 को लगभग सुबह 6:00बजे उठा तो देखा की रामबाई के घर मे नहीं दिख रही है तब मैं गुलाब सिह को बताया कि कल सुरेश और फूलसिंह ने रामबाई को मारपीट किये है। वह आज दिख नहीं रही है । तब गुलाब और भीखम सिहं उपसरंपच के घर गये और घटना के बारे में बतायें तब उपसंरपच ‌बोला कि पास पडोस को इकठा कर लो में आ रहा हुं उपसंरपच तथा अन्य लोगो के साथ राम बाई के घर आया तो देखा कि रामबाई घर के सामने परछी के नीचे खून से लथपथ मृत्य अवस्था में पड़ी थी तब उपसंरपच ने घटना की सूचना पुलिस को दी रामबाई को फूल सिहं गोड़ एवं सुरेश गोड़ दोनो जान से मारने की नियत से मारपीट की है । जिससे आई चोटों के कारण उसकी मृत्यु हुई है और रामबाई का शव उसके घऱ के सामने परछी के नीछे मृत अवस्था मे पडा है । दोनो व्यक्ति मैदान से लाकर उसके घऱ के सामने छोड़ गये है । उपरोक्त सूचना मे थाना जैतहरी में अप. क्रमांक 260/26 धारा 103(1),3(5) B.N.S. का कायम कर विवेचना में लिया गया । विवेचना के दौरान आरोपी सुरेश सिंह गोंड़ पिता बुद्धू सिंह गोंड़ उम्र 25 वर्ष एवं फूल सिंह गोंड़ पिता स्व.रामकृपाल सिंह उम्र 34 वर्ष दोनों निवासी ग्राम केरहा भेलमा थाना जैतहरी जिला अनूपपुर (म.प्र.) को गिरफ्तार किया जाकर घटना में प्रयुक्त लाठी जप्त किया गया है । आरोपीगणों द्वारा पूँछताँछ पर बताया गया कि रामबाई सिंह गोंड़ रिश्ते में हमारी बड़का दाई(बड़ी मां) लगती है जो जादू टोना करना जानती थी जो कुछ दिन पहले हमसे बोली थी कि अब तीन आदमी सुरेश, फूलसिंह और रामकृपाल बचे है इनमें से किसी एक की मृत्यु एक माह के अंदर हो जायेगी पिछले वर्ष बुद्धु सिंह (सुरेश सिंह गोंड़ के पिता) की मृत्यु हो गई थी और लगभग एक माह पहले रामकृपाल(फूल सिंह के पिता) की मृत्यु हो जाने से हमें पूरी शंका हो गई कि बड़का दाई (बड़ी मां) ही ऐसा कर रही है घर में अन्य लोगों की भी तबियत खराब रहती थी तो हम लोग सोचे कि अब हम दोनो ही बचे है तो बड़का दाई(बड़ी मां)  हमको भी जादू टोना से मार देगी हम दोनो नें मिलकर बड़का दाई को मार डालने की योजना बनाकर दिनांक 02/08/2026 को समय लगभग 09.00 बजे सुबह उसके घर जान से मारने की नियत से जा रहे थे तो बड़का दाई रामबाई अपने घर में ताला लगाकर रोपा लगाने जा रही थी जो अपने घर से थोडी दूरी में कोमल सिंह के घर के पीछे खेल मैदान में मिल गई हमनें कहा कि चल बड़का दाई हमारे घर में जो जादू टोना कर रखा है उसे ठीक कर तो वह वोली कि मैं नही जाउंगी बोली कि अब तुम दोनो की बारी है तब हमलोगों नें डण्डे एवं लात घूसो से रामबाई को छाती, पेट, पसलियो तथा जबडो में मारते रहे जब तक वह मर नही गई मरने के बाद मैं सिर तरफ पकडा और फूलसिंह पैर पकड़कर उठाकर उसे उसके घर के सामने बनी परछी के नीचे छोड़कर अपने घर भाग गये।
पुलिस अधीक्षक अनूपपुर विक्रांत मुराब,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जगनाथ मरकाम,श्रीमान एसडीओ(पी.)  नवीन तिवारी के निर्देशन में उक्त हत्या का खुलासा करने मे थाना प्रभारी जैतहरी निरीक्षक गोकुलानंद पाण्डेय ,चौकी प्रभारी वेंकटनगर उपनिरी.प्रवीण कुमार साहू, उपनिरी. सुरेश अहिरवार, उपनिरी.अमर लाल यादव,सउनि.जय सिंह ,प्र.आर. राजकुमार मार्को ,आर. मनीष तोमर आर. विजय टाटू, की सराहनीय भूमिका रही  ।
    user_Anupam Singh patrkar
    Anupam Singh patrkar
    अनूपपुर, अनूपपुर, मध्य प्रदेश•
    54 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.