logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

दतिया में कांग्रेस की 'ऐतिहासिक' जीत पर शहडोल में जश्‍न* अजय अवस्‍थी बोले— "भाजपा की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ स्पष्ट जनादेश" ​शहडोल।दतिया विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह की प्रचंड जीत का असर शहडोल में भी देखने को मिला। जिला कांग्रेस कमेटी शहडोल द्वारा जिलाध्यक्ष अजय अवस्थी के नेतृत्व में गांधी चौक पर इस शानदार विजय का जोरदार जश्न मनाया गया। ​जश्न के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर अपनी खुशी जताई और एक-दूसरे का मुंह मीठा कराकर जीत की बधाई दी। इस दौरान पूरा गांधी चौक कांग्रेस समर्थित नारों से गूंज उठा। ​"जनता का भरोसा और विकास की जीत": अजय अवस्थी ​कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष अजय अवस्थी ने कहा दतिया की प्रबुद्ध जनता ने लोकतांत्रिक मूल्यों और विकास पर मुहर लगाते हुए घनश्याम सिंह जी को विजयी बनाया है। यह जीत महज एक प्रत्याशी की नहीं, बल्कि मध्यप्रदेश की जनता की आकांक्षाओं और भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ आया एक स्पष्ट जनादेश है।" ​उन्होंने आगे कहा कि प्रदेश की जनता अब बदलाव का मन बना चुकी है और दतिया का यह परिणाम भविष्य की राजनीति का स्पष्ट संकेत है। कांग्रेस हमेशा की तरह किसान, युवा, महिला और गरीब वर्ग के अधिकारों के लिए सड़क से सदन तक लड़ाई जारी रखेगी। विभिन्न संगठनों की रही मौजूदगी ​इस अवसर पर ब्लॉक एवं मंडल कांग्रेस, यूथ कांग्रेस, एनएसयूआई (NSUI), महिला कांग्रेस और सेवादल के पदाधिकारियों सहित भारी संख्या में कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। सभी नेताओं ने नवनिर्वाचित विधायक घनश्याम सिंह को बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि उनकी जीत से क्षेत्र के विकास को एक नया आयाम मिलेगा। ​

6 hrs ago
user_Policewala news
Policewala news
सोहागपुर, शहडोल, मध्य प्रदेश•
6 hrs ago

दतिया में कांग्रेस की 'ऐतिहासिक' जीत पर शहडोल में जश्‍न* अजय अवस्‍थी बोले— "भाजपा की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ स्पष्ट जनादेश" ​शहडोल।दतिया विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह की प्रचंड जीत का असर शहडोल में भी देखने को मिला। जिला कांग्रेस कमेटी शहडोल द्वारा जिलाध्यक्ष अजय अवस्थी के नेतृत्व में गांधी चौक पर इस शानदार विजय का जोरदार जश्न मनाया गया। ​जश्न के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर अपनी खुशी जताई और एक-दूसरे का मुंह मीठा कराकर जीत की बधाई दी। इस दौरान पूरा गांधी

चौक कांग्रेस समर्थित नारों से गूंज उठा। ​"जनता का भरोसा और विकास की जीत": अजय अवस्थी ​कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष अजय अवस्थी ने कहा दतिया की प्रबुद्ध जनता ने लोकतांत्रिक मूल्यों और विकास पर मुहर लगाते हुए घनश्याम सिंह जी को विजयी बनाया है। यह जीत महज एक प्रत्याशी की नहीं, बल्कि मध्यप्रदेश की जनता की आकांक्षाओं और भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ आया एक स्पष्ट जनादेश है।" ​उन्होंने आगे कहा कि प्रदेश की जनता अब बदलाव का मन बना चुकी है और दतिया

का यह परिणाम भविष्य की राजनीति का स्पष्ट संकेत है। कांग्रेस हमेशा की तरह किसान, युवा, महिला और गरीब वर्ग के अधिकारों के लिए सड़क से सदन तक लड़ाई जारी रखेगी। विभिन्न संगठनों की रही मौजूदगी ​इस अवसर पर ब्लॉक एवं मंडल कांग्रेस, यूथ कांग्रेस, एनएसयूआई (NSUI), महिला कांग्रेस और सेवादल के पदाधिकारियों सहित भारी संख्या में कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। सभी नेताओं ने नवनिर्वाचित विधायक घनश्याम सिंह को बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि उनकी जीत से क्षेत्र के विकास को एक नया आयाम मिलेगा। ​

More news from Madhya Pradesh and nearby areas
  • Post by Sunta bai Urwey
    1
    Post by Sunta bai Urwey
    user_Sunta bai Urwey
    Sunta bai Urwey
    Dindori, Madhya Pradesh•
    23 hrs ago
  • मध्य प्रदेश डिंडोरी बजाग प्रखंड के अंतर्गत एकीकृत माध्यमिक शाला बरसोद छत से पानी टपक रहा और पूरे कमरे में पानी भरा रहता है जिससे बच्चों को बैठने में बहुत तकलीफ हो रहा है
    1
    मध्य प्रदेश डिंडोरी बजाग प्रखंड के अंतर्गत एकीकृत माध्यमिक शाला बरसोद 
छत से पानी टपक रहा और पूरे कमरे में पानी भरा रहता है जिससे बच्चों को बैठने में बहुत तकलीफ हो रहा है
    user_Chandan Singh Maravi
    Chandan Singh Maravi
    Farmer बजाग, डिंडोरी, मध्य प्रदेश•
    20 hrs ago
  • नई लेदरी में भालुओं की दस्तक: सतर्क रहें, लापरवाही पड़ सकती है भारी मनेन्द्रगढ़/एमसीबी। नगर पंचायत नई लेदरी में इन दिनों जंगली भालुओं की लगातार आवाजाही से दहशत का माहौल बना हुआ है। भूखे-प्यासे और खतरनाक भालू वार्डों एवं मोहल्लों तक पहुंच रहे हैं। हाल ही में देर रात सरई दफाई, वार्ड क्रमांक 9 में एक भालू को घूमते हुए देखा गया, जिसके बाद स्थानीय लोगों में भय व्याप्त है। गौरतलब है कि इससे पहले भी क्षेत्र में भालुओं के हमले में कई लोग घायल हो चुके हैं। ऐसे में नागरिकों को विशेष सतर्कता बरतने की आवश्यकता है। रात के समय अकेले घर से बाहर निकलने से बचें, बच्चों को अकेला न छोड़ें और जंगल या सुनसान इलाकों की ओर जाने से परहेज करें। यदि किसी भी वार्ड या मोहल्ले में भालू दिखाई दे, तो उसे भगाने या उसके पास जाने का प्रयास न करें। तत्काल वन विभाग और स्थानीय प्रशासन को सूचना दें ताकि किसी अप्रिय घटना को रोका जा सके। प्रशासन और वन विभाग से भी अपेक्षा है कि भालुओं की गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखकर लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करें।
    2
    नई लेदरी में भालुओं की दस्तक: सतर्क रहें, लापरवाही पड़ सकती है भारी

मनेन्द्रगढ़/एमसीबी।
नगर पंचायत नई लेदरी में इन दिनों जंगली भालुओं की लगातार आवाजाही से दहशत का माहौल बना हुआ है। भूखे-प्यासे और खतरनाक भालू वार्डों एवं मोहल्लों तक पहुंच रहे हैं। हाल ही में देर रात सरई दफाई, वार्ड क्रमांक 9 में एक भालू को घूमते हुए देखा गया, जिसके बाद स्थानीय लोगों में भय व्याप्त है।
गौरतलब है कि इससे पहले भी क्षेत्र में भालुओं के हमले में कई लोग घायल हो चुके हैं। ऐसे में नागरिकों को विशेष सतर्कता बरतने की आवश्यकता है। रात के समय अकेले घर से बाहर निकलने से बचें, बच्चों को अकेला न छोड़ें और जंगल या सुनसान इलाकों की ओर जाने से परहेज करें।
यदि किसी भी वार्ड या मोहल्ले में भालू दिखाई दे, तो उसे भगाने या उसके पास जाने का प्रयास न करें। तत्काल वन विभाग और स्थानीय प्रशासन को सूचना दें ताकि किसी अप्रिय घटना को रोका जा सके। प्रशासन और वन विभाग से भी अपेक्षा है कि भालुओं की गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखकर लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करें।
    user_M.D. KASIM
    M.D. KASIM
    चिरमिरी, मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर, छत्तीसगढ़•
    2 hrs ago
  • *अवैध रूप से रेत परिवहन करते 2 ट्रेक्टर जब्त* *विजयराघवगढ़ पुलिस की कार्रवाई* श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री कमल मौर्य व श्रीमान अनुविभागीय अधिकारी श्री वीरेन्द्र धार्वे महोदय के मार्गदर्शन पर निरीक्षक अभिषेक चौबे थाना प्रभारी विजयराघवगढ़ की पुलिस टीम के द्वारा अवैध रूप से रेत कारोबारियों के रेत से भरे 2 ट्रेक्टर जब्त कर बीएनएसएस एवं खनन अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई। विवरण – दिनांक 02 एवं 03 अगस्त की दरम्यानी रात पुलिस के गश्ती दल को दौराने गश्त ग्राम खेरवा रोड पर एक लाल कलर का महिंद्रा कंपनी का ट्रैक्टर रजिस्ट्रेशन नंबर MP 21 ZB 8732 मिला जो रेतभरे हुए था जिससे रेत के संबंध में कागजात चाहे गए जो प्रस्तुत नहीं कर सका अतः ट्रैक्टर के चालक नीरज यादव पिता राम सुजान यादव निवासी ग्राम खजुरा थाना विजयराघवगढ़ के कब्जे से उपरोक्त ट्रैक्टर को मौके पर जप्त किया गया। इसी तरह ग्राम खिरवा रोड पर सिल्वर कलर का एस्सार कंपनी का ट्रैक्टर रजिस्ट्रेशन नंबर MP21 AA 7773 अवैध रूप से रेत का परिवहन करते पाया गया अतः चालक सुखलाल कोल पिता भोला प्रसाद कोल निवासी ग्राम भीमपार तथा थाना विजयराघवगढ़ के कब्जे से उपरोक्त ट्रैक्टर जप्त किया गया। जप्तशुदा दोनों ट्रैक्टर को धारा 106 बीएनएस एवं 4/21 खान एवं खनिज अधिनियम के तहत जप्त किया गया है। भूमिका – इस सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी अभिषेक चौबे, सउनि विक्रम सिंह, प्रधान आरक्षक मुकेश सिंह एवं आरक्षक पप्पू प्रजापति की मुख्य भूमिका रही।
    2
    *अवैध रूप से रेत परिवहन करते 2 ट्रेक्टर जब्त*
*विजयराघवगढ़ पुलिस की कार्रवाई*
श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री कमल मौर्य व श्रीमान अनुविभागीय अधिकारी श्री वीरेन्द्र धार्वे महोदय के मार्गदर्शन पर निरीक्षक अभिषेक चौबे थाना प्रभारी विजयराघवगढ़ की पुलिस टीम के द्वारा अवैध रूप से रेत कारोबारियों के रेत से भरे 2 ट्रेक्टर जब्त कर बीएनएसएस एवं खनन अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई।
विवरण –  दिनांक 02 एवं 03 अगस्त की दरम्यानी रात पुलिस के गश्ती दल को दौराने गश्त ग्राम खेरवा रोड पर एक लाल कलर का महिंद्रा कंपनी का ट्रैक्टर रजिस्ट्रेशन नंबर MP 21 ZB 8732 मिला जो रेतभरे हुए था जिससे रेत के संबंध में कागजात चाहे गए जो प्रस्तुत नहीं कर सका अतः ट्रैक्टर के  चालक नीरज यादव पिता राम सुजान यादव निवासी ग्राम खजुरा थाना विजयराघवगढ़ के कब्जे से उपरोक्त ट्रैक्टर को मौके पर जप्त किया गया। इसी तरह ग्राम खिरवा रोड पर सिल्वर कलर का एस्सार कंपनी का ट्रैक्टर रजिस्ट्रेशन नंबर MP21 AA 7773 अवैध रूप से रेत का परिवहन करते पाया गया अतः चालक सुखलाल कोल पिता भोला प्रसाद कोल निवासी ग्राम भीमपार तथा थाना विजयराघवगढ़ के कब्जे से उपरोक्त ट्रैक्टर जप्त किया गया। जप्तशुदा दोनों ट्रैक्टर को धारा 106 बीएनएस एवं  4/21 खान एवं खनिज अधिनियम के तहत जप्त किया गया है।
भूमिका – इस सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी अभिषेक चौबे, सउनि विक्रम सिंह, प्रधान आरक्षक मुकेश सिंह एवं आरक्षक पप्पू प्रजापति की मुख्य भूमिका रही।
    user_Naresh Bajaj
    Naresh Bajaj
    पत्रकार कटनी (मुरवारा), कटनी, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • झिंझरी चौकी प्रभारी को बड़ी राहत एसपी कार्यालय पहुंच शिकायतकर्ता ने वापस ली शिकायत, बोले— गुस्से और भावावेश में उठाया था कदम कटनी में झिंझरी पुलिस चौकी प्रभारी के खिलाफ दर्ज शिकायत सोमवार को उस समय पूरी तरह पलट गई, जब शिकायतकर्ता स्वयं अपने परिवार के साथ पुलिस अधीक्षक (एसपी) कार्यालय पहुंचे और लिखित आवेदन देकर शिकायत वापस लेने की घोषणा कर दी। शिकायतकर्ता ने जांच अधिकारी को दिए आवेदन में स्पष्ट कहा कि घटना के समय पुलिस द्वारा उनके बेटे को साथ ले जाने से वे बेहद आक्रोशित और मानसिक तनाव में थे। उसी भावावेश और गुस्से में उन्होंने चौकी प्रभारी के विरुद्ध शिकायत दर्ज करा दी थी। अब पूरे घटनाक्रम पर शांतिपूर्वक विचार करने के बाद उन्होंने अपनी इच्छा से शिकायत वापस लेने का निर्णय लिया है। शिकायतकर्ता ने अपने आवेदन में यह भी स्पष्ट किया कि शिकायत वापस लेने के लिए उन पर किसी प्रकार का कोई दबाव, प्रलोभन या पुलिस की ओर से कोई जबरदस्ती नहीं की गई। उन्होंने कहा कि यह फैसला पूरी तरह उनकी स्वेच्छा और स्वतंत्र इच्छा से लिया गया है। इस घटनाक्रम के बाद झिंझरी चौकी प्रभारी को बड़ी राहत मिली है। मामले ने यह भी संदेश दिया है कि किसी भी शिकायत को दर्ज कराने से पहले तथ्यों की पूरी जानकारी और गंभीरता से विचार करना आवश्यक है। यदि किसी मामले में तथ्यों की स्थिति जांच के दौरान बदलती है, तो उसका उल्लेख संबंधित जांच प्रक्रिया में किया जाता है। मुख्य बातें शिकायतकर्ता ने एसपी कार्यालय पहुंचकर लिखित आवेदन दिया। कहा— गुस्से और तनाव में दर्ज कराई थी शिकायत। शिकायत वापस लेने में किसी दबाव या जबरदस्ती से किया इनकार। मामले में झिंझरी चौकी प्रभारी को मिली बड़ी राहत।
    1
    झिंझरी चौकी प्रभारी को बड़ी राहत

एसपी कार्यालय पहुंच शिकायतकर्ता ने वापस ली शिकायत, बोले— गुस्से और भावावेश में उठाया था कदम

कटनी में झिंझरी पुलिस चौकी प्रभारी के खिलाफ दर्ज शिकायत सोमवार को उस समय पूरी तरह पलट गई, जब शिकायतकर्ता स्वयं अपने परिवार के साथ पुलिस अधीक्षक (एसपी) कार्यालय पहुंचे और लिखित आवेदन देकर शिकायत वापस लेने की घोषणा कर दी।

शिकायतकर्ता ने जांच अधिकारी को दिए आवेदन में स्पष्ट कहा कि घटना के समय पुलिस द्वारा उनके बेटे को साथ ले जाने से वे बेहद आक्रोशित और मानसिक तनाव में थे। उसी भावावेश और गुस्से में उन्होंने चौकी प्रभारी के विरुद्ध शिकायत दर्ज करा दी थी। अब पूरे घटनाक्रम पर शांतिपूर्वक विचार करने के बाद उन्होंने अपनी इच्छा से शिकायत वापस लेने का निर्णय लिया है।

शिकायतकर्ता ने अपने आवेदन में यह भी स्पष्ट किया कि शिकायत वापस लेने के लिए उन पर किसी प्रकार का कोई दबाव, प्रलोभन या पुलिस की ओर से कोई जबरदस्ती नहीं की गई। उन्होंने कहा कि यह फैसला पूरी तरह उनकी स्वेच्छा और स्वतंत्र इच्छा से लिया गया है।

इस घटनाक्रम के बाद झिंझरी चौकी प्रभारी को बड़ी राहत मिली है। मामले ने यह भी संदेश दिया है कि किसी भी शिकायत को दर्ज कराने से पहले तथ्यों की पूरी जानकारी और गंभीरता से विचार करना आवश्यक है। यदि किसी मामले में तथ्यों की स्थिति जांच के दौरान बदलती है, तो उसका उल्लेख संबंधित जांच प्रक्रिया में किया जाता है।

मुख्य बातें

शिकायतकर्ता ने एसपी कार्यालय पहुंचकर लिखित आवेदन दिया।

कहा— गुस्से और तनाव में दर्ज कराई थी शिकायत।

शिकायत वापस लेने में किसी दबाव या जबरदस्ती से किया इनकार।

मामले में झिंझरी चौकी प्रभारी को मिली बड़ी राहत।
    user_Balkishan Namdev
    Balkishan Namdev
    Electrician कटनी (मुरवारा), कटनी, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
  • झिंझरी चौकी प्रभारी के खिलाफ शिकायत वापस, शिकायतकर्ता बोले- गुस्से में उठाए कदम पर अब स्वेच्छा से वापस ली शिकायत *झिंझरी चौकी प्रभारी के खिलाफ शिकायत वापस, शिकायतकर्ता बोले- गुस्से में उठाए कदम पर अब स्वेच्छा से वापस ली शिकायत* कटनी। झिंझरी पुलिस चौकी प्रभारी के विरुद्ध दर्ज कराई गई शिकायत को शिकायतकर्ता ने सोमवार को औपचारिक रूप से वापस ले लिया। शिकायतकर्ता अपने परिवार के साथ सीधे पुलिस अधीक्षक (एसपी) कार्यालय पहुंचा और जांच अधिकारी को लिखित आवेदन सौंपकर शिकायत वापस लेने का फैसला सुनाया। मामले की पृष्ठभूमि बताते हुए शिकायतकर्ता ने स्वीकार किया कि पुलिस द्वारा उनकी बेटी को साथ ले जाने के कारण वे अत्यधिक आक्रोश और भावावेश में आ गए थे। उसी गुस्से और तनाव की स्थिति में उन्होंने चौकी प्रभारी के खिलाफ शिकायत दर्ज करा दी थी। एसपी कार्यालय में शिकायतकर्ता ने किसी भी तरह की पुलिसिया दबाव या जबरदस्ती की खबरों को खारिज किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि उन पर किसी का कोई दबाव नहीं है और वे पूरी तरह अपनी स्वेच्छा से चौकी प्रभारी पर लगाए गए सभी आरोप वापस ले रहे हैं।
    1
    झिंझरी चौकी प्रभारी के खिलाफ शिकायत वापस, शिकायतकर्ता बोले- गुस्से में उठाए कदम पर अब स्वेच्छा से वापस ली शिकायत
*झिंझरी चौकी प्रभारी के खिलाफ शिकायत वापस, शिकायतकर्ता बोले- गुस्से में उठाए कदम पर अब स्वेच्छा से वापस ली शिकायत*
कटनी। झिंझरी पुलिस चौकी प्रभारी के विरुद्ध दर्ज कराई गई शिकायत को शिकायतकर्ता ने सोमवार को औपचारिक रूप से वापस ले लिया। शिकायतकर्ता अपने परिवार के साथ सीधे पुलिस अधीक्षक (एसपी) कार्यालय पहुंचा और जांच अधिकारी को लिखित आवेदन सौंपकर शिकायत वापस लेने का फैसला सुनाया।
मामले की पृष्ठभूमि बताते हुए शिकायतकर्ता ने स्वीकार किया कि पुलिस द्वारा उनकी बेटी को साथ ले जाने के कारण वे अत्यधिक आक्रोश और भावावेश में आ गए थे। उसी गुस्से और तनाव की स्थिति में उन्होंने चौकी प्रभारी के खिलाफ शिकायत दर्ज करा दी थी।
एसपी कार्यालय में शिकायतकर्ता ने किसी भी तरह की पुलिसिया दबाव या जबरदस्ती की खबरों को खारिज किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि उन पर किसी का कोई दबाव नहीं है और वे पूरी तरह अपनी स्वेच्छा से चौकी प्रभारी पर लगाए गए सभी आरोप वापस ले रहे हैं।
    user_Pawan Shrivastava
    Pawan Shrivastava
    Local News Reporter कटनी (मुरवारा), कटनी, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
  • बड़ी बेज्जती हुई,याद रखिए प्रशासन जब अपने में आता है तो अच्छे अच्छों को औकात बता देता है* *बड़ी बेज्जती हुई,याद रखिए प्रशासन जब अपने में आता है तो अच्छे अच्छों को औकात बता देता है* मैहर की सड़को में आज अजीब कौतूहल नजर आया जिसमें बेचारे नेता फ़िफिआते नजर आए, आज उन्हें पता चला कि हम जितने हूटर लगा के जलवे बिखेरे हमारी औकात आम आदमी से ज्यादा बिल्कुल नहीं। बड़ा सवाल कि जब हम इस बात को अच्छी तरह जानते है कि हम इस लायक नहीं है कि हूटर लगा कर चले गाड़ियों में काली फिल्म लगा के चले लेकिन नहीं इनको तो उस व्यक्ति को ही जलवा दिखाना है जिसने चुन कर वोट देकर इन्हें इस पद पर आसीन किया। माननीय मजिस्ट्रेट महोदय के निर्देश पर मैहर पुलिस ने जिस तरह से हेकड़ी निकाली अब इन्हें सपने में भी हूटर की भोपू सुनाई देगी। अरे सीखना ही है तो उन महापुरुषों से आदर्श सीखो जिन्होंने सादगी में पूरा जीवन देश के नाम कर दिया। सीखिए अगर सीखना है तो दो बार के मंडल अध्यक्ष रहे विकास तिवारी से जो पद ओहदे में रहते हुए भी सादगी को नहीं छोड़ा। उनकी भी गाड़ी देख लीजिए आजतक काली फिल्म नहीं हूटर नहीं कोई बोर्ड नहीं। कमल कीचड़ में ही शोभायमान होता है उस झरने से सीखो जो हजारों फीट की ऊंचाई से गिरने के बाद भी अपनी सुंदरता नहीं खोता।
    2
    बड़ी बेज्जती हुई,याद रखिए प्रशासन जब अपने में आता है तो अच्छे अच्छों  को औकात बता देता है*
*बड़ी बेज्जती हुई,याद रखिए प्रशासन जब अपने में आता है तो अच्छे अच्छों  को औकात बता देता है*
मैहर की सड़को में आज अजीब कौतूहल नजर आया जिसमें बेचारे नेता फ़िफिआते नजर आए, आज उन्हें पता चला कि हम जितने हूटर लगा के जलवे बिखेरे हमारी औकात आम आदमी से ज्यादा बिल्कुल नहीं। बड़ा सवाल कि जब हम इस बात को अच्छी तरह जानते है कि हम इस लायक नहीं है कि हूटर लगा कर चले गाड़ियों में काली फिल्म लगा के चले लेकिन नहीं इनको तो उस व्यक्ति को ही जलवा दिखाना है जिसने चुन कर वोट देकर इन्हें इस पद पर आसीन किया। माननीय मजिस्ट्रेट महोदय के निर्देश पर मैहर पुलिस ने जिस तरह से हेकड़ी निकाली अब इन्हें सपने में भी हूटर की भोपू सुनाई देगी। अरे सीखना ही है तो उन महापुरुषों से आदर्श सीखो जिन्होंने सादगी में पूरा जीवन देश के नाम कर दिया। सीखिए अगर सीखना है तो दो बार के मंडल अध्यक्ष रहे विकास तिवारी से जो पद ओहदे में रहते हुए भी सादगी को नहीं छोड़ा। उनकी भी गाड़ी देख लीजिए आजतक काली फिल्म नहीं हूटर नहीं कोई बोर्ड नहीं। कमल कीचड़ में ही शोभायमान होता है उस झरने से सीखो जो हजारों फीट की ऊंचाई से गिरने के बाद भी अपनी सुंदरता नहीं खोता।
    user_रोहित कुमार पाठक
    रोहित कुमार पाठक
    Lawyer अमरपाटन, सतना, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.