म्योरपुर में धूमधाम से निकला ईद मिलादुन्नबी का जुलूस.. म्योरपुर में धूमधाम से निकला ईद मिलादुन्नबी का जुलूस बाबू लाल शर्मा की रिपोर्ट सोनभद्र /म्योरपुर-: ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर बुधवार को म्योरपुर कस्बे में अकीदत और उत्साह के साथ भव्य जुलूस निकाला गया। जुलूस में बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया। जुलूस के दौरान पूरा कस्बा धार्मिक उत्साह से सराबोर नजर आया। जुलूस म्योरपुर जमा मस्जिद से प्रारंभ होकर पूरे कस्बे, हवाई पट्टी रोड, पतेरी टोला होते हुए ब्लॉक मार्ग से निकला और पुनः जमा मस्जिद पहुंचकर शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। जुलूस के मार्ग में जगह-जगह स्थानीय लोगों की ओर से पानी एवं जलपान की भरपूर व्यवस्था की गई थी। लोगों ने जुलूस में शामिल अकीदतमंदों का स्वागत करते हुए सेवा भाव का परिचय दिया। सुरक्षा व्यवस्था रही चाक-चौबंद जुलूस को लेकर म्योरपुर पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। थाना प्रभारी संतोष कुमार ने स्वयं सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी करते रहे। पुलिस बल द्वारा जुलूस के पूरे मार्ग पर चप्पे-चप्पे पर तैनाती की गई, जिससे जुलूस शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न हुआ। जुलूस में जमा मस्जिद के सदर मो. अयूब अली उर्फ लाडले, इमाम हाफिज मंजर आलम, हाफिज अब्बुल कैश, बसपा के पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी मोहम्मद वकील सिद्दीकी, सलीम मिस्त्री, छोटन, फैजान सिद्दीकी, बिलाल अहमद, लड्डू भाई, मोहम्मद अलीम, मोहम्मद सैफ, आजाद समाज पार्टी के जिला अध्यक्ष विवेक वर्मा, पत्रकार अहमद राजा, बेलाल अहमद, साकिर अंसारी, सूफी सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
म्योरपुर में धूमधाम से निकला ईद मिलादुन्नबी का जुलूस.. म्योरपुर में धूमधाम से निकला ईद मिलादुन्नबी का जुलूस बाबू लाल शर्मा की रिपोर्ट सोनभद्र /म्योरपुर-: ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर बुधवार को म्योरपुर कस्बे में अकीदत और उत्साह के साथ भव्य जुलूस निकाला गया। जुलूस में बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया। जुलूस के दौरान पूरा कस्बा धार्मिक उत्साह से सराबोर नजर आया। जुलूस म्योरपुर जमा मस्जिद से प्रारंभ होकर पूरे कस्बे, हवाई पट्टी रोड, पतेरी टोला होते हुए ब्लॉक मार्ग से निकला और पुनः जमा मस्जिद पहुंचकर शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। जुलूस के मार्ग में जगह-जगह स्थानीय लोगों की ओर से पानी एवं जलपान की भरपूर व्यवस्था की गई थी। लोगों ने जुलूस में शामिल अकीदतमंदों का स्वागत करते हुए सेवा भाव का परिचय दिया। सुरक्षा व्यवस्था रही चाक-चौबंद जुलूस को लेकर म्योरपुर पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। थाना प्रभारी संतोष कुमार ने स्वयं सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी करते रहे। पुलिस बल द्वारा जुलूस के पूरे मार्ग पर चप्पे-चप्पे पर तैनाती की गई, जिससे जुलूस शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न हुआ। जुलूस में जमा मस्जिद के सदर मो. अयूब अली उर्फ लाडले, इमाम हाफिज मंजर आलम, हाफिज अब्बुल कैश, बसपा के पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी मोहम्मद वकील सिद्दीकी, सलीम मिस्त्री, छोटन, फैजान सिद्दीकी, बिलाल अहमद, लड्डू भाई, मोहम्मद अलीम, मोहम्मद सैफ, आजाद समाज पार्टी के जिला अध्यक्ष विवेक वर्मा, पत्रकार अहमद राजा, बेलाल अहमद, साकिर अंसारी, सूफी सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
- कुएं में गिरे ब्लैक कोबरा का वन विभाग ने किया रेस्क्यू कुएं में गिरे ब्लैक कोबरा का वन विभाग ने किया रेस्क्यू रनटोला के जंगल में सुरक्षित छोड़ा, सर्पदंश पर झाड़-फूंक से बचने की अपील बाबू लाल शर्मा की रिपोर्ट म्योरपुर थाना क्षेत्र के गोविंदपुर स्थित बनवासी सेवा आश्रम की पुरानी कॉलोनी के एक कुएं में गिरे ब्लैक कोबरा को बुधवार को वन विभाग की पहल पर सुरक्षित रेस्क्यू किया गया। स्नेक रेस्क्यू एक्सपर्ट सत्यम ने कड़ी मशक्कत और सावधानी के साथ सांप को कुएं से बाहर निकाला। इसके बाद उसे रनटोला के घने जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया गया। सांप के रेस्क्यू होने के बाद स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली।सामाजिक कार्यकर्ता प्रदीप पांडेय ने बुधवार को कुएं में सांप होने की सूचना डीएफओ कमल कुमार को दी। सूचना मिलते ही डीएफओ ने तत्काल स्नेक रेस्क्यू टीम को मौके पर भेजा। टीम के सदस्य सत्यम ने मौके पर पहुंचकर सावधानीपूर्वक रेस्क्यू अभियान चलाया और ब्लैक कोबरा को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।रेस्क्यू एक्सपर्ट सत्यम ने लोगों से अपील की कि सर्पदंश की स्थिति में झाड़-फूंक के चक्कर में न पड़ें। पीड़ित को तत्काल नजदीकी अस्पताल ले जाएं।2
- अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत, रिश्तेदारी से लौट रहे थे दोनों दुद्धी सोनभद्र।दुद्धी तहसील क्षेत्र के अंतर्गत पिपरी थाना क्षेत्र के मकरा गांव के समीप बुधवार की भोर में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। दोनों युवक रिश्तेदारी से वापस अपने गांव लौट रहे थे। हादसे की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को उपचार के लिए हिंडालको चिकित्सालय पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पिपरी थाना प्रभारी राजेश चौबे ने बताया कि म्योरपुर थाना क्षेत्र के किरवानी गांव निवासी उपेंद्र कुमार पुत्र विजय और रामप्रकाश पुत्र स्व. रामसुंदर मंगलवार को रिश्तेदारी में अनपरा थाना क्षेत्र के डिबुलगंज के समीप स्थित अमहवा गांव गए हुए थे। दोनों युवक बुधवार की भोर करीब चार बजे बाइक से अपने गांव वापस लौट रहे थे। इसी दौरान पिपरी थाना क्षेत्र में मकरा गांव के समीप उनकी बाइक को किसी अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। भोर के समय उधर से गुजर रहे वाहन चालकों ने सड़क पर घायलों को पड़ा देखा तो घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पिपरी पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को उपचार के लिए हिंडालको चिकित्सालय ले गई। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बाइक के नंबर के आधार पर दोनों मृतकों की पहचान की और घटना की जानकारी उनके परिजनों को दी। सूचना मिलते ही परिजन थाने पहुंच गए। अपनों की मौत की खबर सुनकर परिवार में मातम छा गया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी हुई है।3
- महुली में भुगतान रुका, शौचालय हैंडपंप ठपः ग्रामीणों को पेयजल व स्वच्छता के लिए जूझना पड़ रहा महुली में भुगतान रुका, शौचालय हैंडपंप ठपः ग्रामीणों को पेयजल व स्वच्छता के लिए जूझना पड़ रहा1
- *बारावफात पर्व पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस अधीक्षक सोनभद्र की सक्रियता, ओबरा क्षेत्र में पुलिस बल के साथ किया पैदल गश्त एवं सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा* *प्रेस नोट* *जनपद : सोनभद्र* *दिनांक : 26.08.2026* *बारावफात पर्व पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस अधीक्षक सोनभद्र की सक्रियता, ओबरा क्षेत्र में पुलिस बल के साथ किया पैदल गश्त एवं सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा* बारावफात पर्व को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा द्वारा जनपद में सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था की तैयारियों का लगातार निरीक्षण किया जा रहा है। इसी क्रम में आज दिनांक 26.08.2026 को पुलिस अधीक्षक सोनभद्र *श्री अभिषेक वर्मा* ने अपर पुलिस अधीक्षक नगर *श्री अनिल कुमार* एवं क्षेत्राधिकारी ओबरा *श्री प्रभात राय* के साथ थाना ओबरा क्षेत्रान्तर्गत पर्याप्त पुलिस बल के साथ सायंकालीन पैदल गश्त किया। पैदल गश्त के दौरान बाजार, प्रमुख चौराहों, संवेदनशील स्थलों एवं बारावफात जुलूस मार्ग का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। इस दौरान आमजन, व्यापारियों एवं स्थानीय नागरिकों से संवाद स्थापित कर शांति एवं आपसी भाईचारे के साथ पर्व मनाने की अपील की गई। पुलिस अधीक्षक द्वारा ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सतर्क एवं मुस्तैद रहकर ड्यूटी करने, संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखने, संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन चेकिंग करने तथा यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के निर्देश दिए गए। साथ ही सोशल मीडिया पर भ्रामक अथवा आपत्तिजनक सामग्री प्रसारित करने वालों पर कड़ी निगरानी रखने एवं अफवाहों पर तत्काल प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए गए।1
- 🚨 ब्रेकिंग: सोनभद्र 🎀 स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने तैयार कीं राखियां रक्षाबंधन को लेकर करीब 150 समूहों की महिलाएं 20–30 हजार राखियां तैयार करने में जुटीं। अब तक 5 हजार से अधिक राखियां बन चुकी हैं। हिंदूवादी क्लस्टर की महिलाओं ने डीएम चर्चित गौड़ को राखी बांधकर सुरक्षा व सहयोग का संदेश दिया। डीएम ने स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने और महिलाओं के उत्पादों की ब्रांडिंग पर जोर दिया। #Sonbhadra #Rakhi #SelfHelpGroup #WomenEmpowerment1
- जंगली हाथी का तांडव: दो बैलों को पटककर एक की ली जान, धान की फसल भी रौंदी चिनिया से हेमंत कुमारकी रिपोर्ट चिनियां थाना क्षेत्र के पाल्हे गांव में बुधवार की अहले सुबह करीब 3 बजे एक जंगली हाथी घुस आया और जमकर उत्पात मचाया। हाथी ने सबसे पहले गांव निवासी इंद्रदेव सिंह और चंद्रिका सिंह के एक-एक बैल को उठाकर पटक दिया। घटना में एक बैल की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। ग्रामीणों के हल्ला-गुल्ला करने पर हाथी जंगल की ओर भाग गया। इस दौरान उसने कई किसानों के खेतों में लगी धान की फसल को भी रौंदकर बर्बाद कर दिया। घटना से ग्रामीणों के सामने आर्थिक संकट की स्थिति उत्पन्न हो गई है। प्रभावित किसानों ने वन विभाग से अविलंब क्षति का आकलन कर उचित मुआवजा देने की मांग की है। घटना की सूचना मिलने के बाद सुबह करीब 8 बजे बन समिति अध्यक्ष संतोष यादव, वार्ड सदस्य शिवनाथ कोरवा, गोवर्धन यादव, सईया राधिका देवी, वासुदेव यादव, सूरजपुर वाले देवकी सिंह, योगेंद्र यादव और सूर्यवानी देवी समेत अन्य ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे और नुकसान का जायजा लेते हुए पीड़ित परिवारों को मदद का भरोसा दिया।1
- बिहार का एक 6 साल का बच्चा छात्र आंदोलन में दहाड़ा l शिक्षा एक ऐसा शेरनी का दुध है जो जितना पीयेगा उतना दहाड़ेगा या तो ये बच्चा अब्दुल कलाम बनेगा या नहीं तो नटवरलाल 420, इसलिए अभिभावक और अन्य समाजसेवी से विनम्र आग्रह है कि इसके पॉजिटिव एनर्जी को किसी बढ़िया स्कूल के माध्यम से निखारने में योगदान दीजिए और इसका भविष्य संवारिए अन्यथा ? मनीष जी अन्यथा ना लीजियेगा आप ही नहीं कोई और भी संक्षम व्यक्ति आपकी जानकारी में हो तो इस बच्चे की अच्छी शिक्षा के लिए व्यवस्था करवा दीजिए, पढ़ाई में इसकी गरीबी आड़े ना आए ,प्रखर जीनियस बुद्धि का धनी है, बहुत आगे जाएगा देश और समाज के काम आएगा l यह मेरा बिहार का भविष्य है यह मेरा देश का भविष्य है हमें इन पर गर्व है हमें बिहारी होने पर गर्व है बिहार दुनिया को बहुत कुछ दिया शायद यह बच्चा भी दुनिया को कुछ भी दे सकता है हमारे बाद यही संभालेंगे हमारे बिहार को और हमारे देश को l जियो मेरे शेर तुम्हारे जैसे हर घर में बच्चा होना चाहिए तुम्हारे मां-बाप को मैं सलाम करता हू यह बच्चा के बारे में कोई जाती तो नहीं पूछ रहा है हमको तो नहीं लगता है कोई कमेंट में जाति पूछेगा कि कौन सा जात का बच्चा है जो अच्छा है अच्छा है l जिस पुलिसकर्मी ने इस बच्चे के साथ अत्याचार किया है, वक्त आने पर यही बच्चा उसे सलाम करवाएगा—और उस दिन इतिहास गवाह होगा। आज यह बच्चा छोटा है, लेकिन जो कुछ इसके साथ हुआ है, उसे यह कभी नहीं भूलेगा। ऐसे अनुभव इंसान को अंदर से मजबूत बनाते हैं। मुझे पूरा विश्वास है कि आने वाले समय में यह बच्चा अपनी मेहनत और हौसले से एक बड़ा मुकाम हासिल करेगा और समाज के लिए एक मजबूत आवाज बनेगा। आज जो अन्याय सह रहा है, कल वही अपने हक के लिए खड़ा होकर इतिहास लिख l मनीष भैया ये बच्चा एक दिन भविष्य में कुछ बड़ा करेगा। इसकी बौद्धिक क्षमता, यादाश्त एवं बेबाक बोलने का अंदाज बहुत प्रशंसनीय है। और भीड़ के बाहर बच्चों की स्थिति और सच्चाई दिखाने के लिए मनीष भैया आपको सलाम । पुलिस ने इनके माता पिता के साथ जो टॉर्चर किया ये बहुत निंदनीय है।इसको हमलोग फुल सपोर्ट करते हैं। जय हिंद ❤️📍1
- बच्ची समेत दो लोग सर्पदंश के शिकार, सीएचसी दुद्धी में इलाज जारी दुद्धी (सोनभद्र)। क्षेत्र में जहरीले सांपों का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार को अलग अलग स्थानों पर सर्पदंश की चपेट में आने से एक नौ वर्षीय बच्ची और एक महिला सर्पदंश की शिकार हो गई। दोनों पीड़ितों को परिजनों ने आनन फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है। पहला मामला कोन थाना क्षेत्र के कुड़वा गांव का बताया गया ,जहां हीरा यादव की नौ वर्षीय पुत्री काजल बुधवार सुबह करीब 9 बजे घर के पास स्थित हैंडपंप पर पानी लेने जा रही थी। रास्ते में घास में छिपे किसी अज्ञात विषैले सांप ने उसके दाएं पैर में डस लिया। बच्ची के चीखने पर पहुंचे परिजनों को जब घटना की जानकारी हुई, तो वे तत्काल उसे निजी साधन से सीएचसी दुद्धी लेकर पहुंचे। वहीं दूसरी घटना महुली गांव की है।45 वर्षीय रीता देवी (45)पत्नी जितेंद्र विश्वकर्मा सुबह लगभग 6 बजे खेत की तरफ गई थीं। इसी दौरान किसी अज्ञात सर्प ने उनके बाएं पैर में काट लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उन्हें तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी में भर्ती कराया। चिकित्सकों के अनुसार दोनों मरीजों को एंटी वेनम देकर चिकित्सकों की देखरेख में रखा गया है और उनकी स्थिति पर नजर बनाई रखी जा रही है।2