लोहरदगा पुलिस क़ी बड़ी कारवाई 36 घंटे के भीतर ट्रिपल क्राइम का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार। लोहरदगा पुलिस क़ी बड़ी कारवाई 36 घंटे के भीतर ट्रिपल क्राइम का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार। लोहरदगा : जिले में 30 जुलाई को हुई तीन सनसनीखेज घटनाओं—खत्री ज्वेलर्स में लूट के प्रयास, पतराटोली पेट्रोल पंप पर छिनतई के प्रयास और प्रिया स्टोर संचालक शुभम कुमार साहू की गोली मारकर हत्या—का लोहरदगा पुलिस ने 36 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों लाल रौशन नाथ शाहदेव और हसमथ राजा को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, घटनाओं के तुरंत बाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी श्रद्धा केरकेट्टा के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया। सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल कॉल डिटेल और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर लगातार छापेमारी की गई। 1 अगस्त की सुबह ओयना गांव के एक बंद मकान में छिपे दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने तीनों घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। उनकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त एक देशी कट्टा, एक जिंदा .315 बोर गोली और एक रेडमी नोट-11 मोबाइल बरामद किया गया है। पुलिस के अनुसार, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल की बरामदगी के लिए रांची में छापेमारी जारी है। मुख्य आरोपी लाल रौशन नाथ शाहदेव ने पूछताछ में दावा किया कि खत्री ज्वेलर्स में दुकानदार से विवाद के बाद उसने लूट का प्रयास किया। इसके बाद पेट्रोल पंप पर छिनतई की कोशिश की और असफल होने पर प्रिया स्टोर संचालक शुभम कुमार को गोली मार दी। आरोपी ने यह भी कथित दावा किया कि शुभम कुमार पर उसे मुखबिरी का संदेह था। पुलिस इस दावे की जांच कर रही है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, मुख्य आरोपी लाल रौशन नाथ शाहदेव के खिलाफ हत्या के प्रयास, लूट, चोरी और आर्म्स एक्ट सहित कई आपराधिक मामले पहले से दर्ज हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है और मामले की आगे की जांच जारी है।

- उप विकास आयुक्त, हजारीबाग श्रीमती रिया सिंह की अपील। उप विकास आयुक्त, हजारीबाग श्रीमती रिया सिंह की अपील। उप विकास आयुक्त, हजारीबाग श्रीमती रिया सिंह की अपील।1
- 1 साल से सर्वर डाउन या प्रशासनिक बहाना? मईया सम्मान योजना को लेकर ब्लॉक में महिलाओं का हंगामा! 🚨 झारखंड की माताओं और बहनों के हक पर कब तक लगेगा 'सर्वर डाउन' का ताला? देखिए विष्णुगढ़ ब्लॉक परिसर से सच तक झारखंड न्यूज़ की यह विशेष ग्राउंड रिपोर्ट! मईया सम्मान योजना का लाभ लेने के लिए महिलाएँ लगातार ब्लॉक के चक्कर काट रही हैं। लेकिन अधिकारी और कर्मचारी एक ही बात कहकर टाल रहे हैं कि सर्वर बंद है। हमारा सीधा सवाल: 👉 अगर 1 साल से पोर्टल बंद है, तो प्रशासन ने कोई लिखित नोटिस क्यों नहीं लगाया? 👉 क्या यह सिर्फ एक बहाना है या अधिकारियों की बड़ी लापरवाही? आप इस वीडियो को शेयर करें ताकि इन महिलाओं की आवाज सरकार और उच्च अधिकारियों तक पहुंचे! 1
- शिक्षा मंत्री का इस्तीफा अंधभक्त को धोया||शिक्षा मंत्री का इस्तीफा अंधभक्त को धोया शिक्षा मंत्री का इस्तीफा अंधभक्त को धोया1
- sfhhhjnbbnjjkjkjnnhhjjjjuhhgcccfgggggghnbnnkiuuiokkjuytyu ghjii1
- *युवाओं के लिए सुनहरा अवसर: आईएएस अधिकारी सुश्री पूर्वा अग्रवाल बताएंगी प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के मूल मंत्र* जिला पुस्तकालय, हजारीबाग द्वारा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक विशेष प्रेरक व्याख्यान (Motivational Talk) का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर *भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) की अधिकारी सुश्री पूर्वा अग्रवाल युवाओं को "How to Crack Competitive Exams" विषय पर सफलता के महत्वपूर्ण सूत्र एवं अपने अनुभव साझा करेंगी।* यह प्रेरक सत्र शनिवार, 1 अगस्त 2026 को प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक जिला पुस्तकालय, हजारीबाग (डिस्ट्रिक्ट बोर्ड चौक के निकट) में आयोजित होगा। कार्यक्रम का उद्देश्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों को सही दिशा, प्रभावी अध्ययन रणनीति, समय प्रबंधन, आत्मविश्वास तथा सफलता के लिए आवश्यक दृष्टिकोण से अवगत कराना है। इस संवादात्मक सत्र में अभ्यर्थियों को आईएएस अधिकारी से सीधे संवाद करने और अपनी जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त करने का भी अवसर मिलेगा। जिला प्रशासन एवं जिला पुस्तकालय ने जिले के सभी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्र-छात्राओं एवं युवाओं से इस प्रेरणादायी कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर इसका लाभ उठाने की अपील की है। यह कार्यक्रम युवाओं के लिए अपने लक्ष्य की ओर प्रेरित होने और सफल अभ्यर्थियों के अनुभवों से सीखने का एक महत्वपूर्ण अवसर होगा।2
- डूमरझारा में अवैध महुआ शराब भट्टी पर पुलिस का छापा, कई लीटर शराब व जावा महुआ नष्ट डूमरझारा में अवैध महुआ शराब भट्टी पर पुलिस का छापा, कई लीटर शराब व जावा महुआ नष्ट गिरिडीह जिले गांवा थाना क्षेत्र डूमरझारा गांव में घर संचालित अवैध महुआ शराब निर्माण की सूचना सामने आने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अवैध शराब कारोबार पर शिकंजा कस दिया। खोरी महुआ थाना के पुलिस पदाधिकारी अमरेंद्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छापेमारी कर अवैध रूप से संचालित महुआ शराब भट्टी को ध्वस्त कर दिया। छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से कई लीटर तैयार महुआ शराब बरामद की, जिसे विधि-सम्मत प्रक्रिया के तहत नष्ट कर दिया गया। इसके अलावा शराब निर्माण के लिए तैयार किया गया बड़ी मात्रा में जावा महुआ भी नष्ट किया गया। पुलिस की कार्रवाई से अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि क्षेत्र में अवैध शराब निर्माण और बिक्री की शिकायतें लगातार मिल रही थीं। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने सूचना का सत्यापन किया और कार्रवाई को अंजाम दिया। हालांकि पुलिस के पहुंचने से पहले संचालक मौके से फरार हो गए। उनकी पहचान कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब निर्माण, भंडारण और बिक्री में संलिप्त लोगों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। स्थानीय लोगों से भी अपील की गई है कि यदि कहीं अवैध शराब का निर्माण या बिक्री हो रही हो तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय पर कार्रवाई की जा सके। इस कार्रवाई को स्थानीय लोगों ने सराहा है। ग्रामीणों का कहना है कि अवैध शराब के कारोबार पर रोक लगाने के लिए प्रशासन की ऐसी कार्रवाई लगातार जारी रहनी चाहिए, जिससे क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनी रहे और सामाजिक बुराइयों पर अंकुश लगाया जा सके।1
- Parliament passes a Bill that makes our examination system more robust! Parliament passes a Bill that makes our examination system more robust!1
- कंधे पर जिंदा मगरमच्छ को लेकर थाने पहुंच गया युवक,बिहार के सुपौल में दिखा हैरान करने वाला दृश्य1