Shuru
Apke Nagar Ki App…
Sathini Vijeta खेल कबड्डी प्रतियोगिता आठो माता मंदिर sathini
Ak
Sathini Vijeta खेल कबड्डी प्रतियोगिता आठो माता मंदिर sathini
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- Sathini Vijeta खेल कबड्डी प्रतियोगिता आठो माता मंदिर sathini1
- बड़ी खबर मंदाकिनी नदी उफान पर, खतरे के निशान को किया पार *मंदाकिनी नदी उफान पर, खतरे के निशान को किया पार* चित्रकूट। धर्मनगरी चित्रकूट में लगातार बारिश के बीच मंदाकिनी नदी ने रौद्र रूप धारण कर लिया है। नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ते हुए खतरे के निशान को पार कर गया, जिससे नदी किनारे बसे इलाकों और घाटों पर चिंता बढ़ गई है। मंदाकिनी का बढ़ता जलस्तर अब लोगों के लिए चेतावनी बनकर सामने आया है।1
- मनगवां में विकास पुरुष राजेंद्र शुक्ल का जन्मोत्सव धूमधाम से मना: भारी बारिश में भी उमड़ा जनसैलाब, निकली भव्य बाइक रैली मनगवां में विकास पुरुष राजेंद्र शुक्ल का जन्मोत्सव धूमधाम से मना: भारी बारिश में भी उमड़ा जनसैलाब, निकली भव्य बाइक रैली रीवा मंनगवा: सावन मास के तीसरे पवित्र सोमवार के शुभ अवसर पर रीवा जिले के मनगवां कस्बे में मध्य प्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं विन्ध्य के विकास पुरुष राजेंद्र शुक्ल का 62 वा जन्मदिवस अत्यंत उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं तथा स्थानीय निवासियों द्वारा विशाल बाइक रैली एवं अभिनन्दन समारोह का आयोजन किया गया। मूसलाधार बारिश भी नहीं रोक सकी कार्यकर्ताओं का उत्साह आयोजन के दौरान क्षेत्र में रुक-रुक कर मूसलाधार बारिश होती रही, इसके बावजूद समर्थकों और आम जनता के उत्साह में कोई कमी नहीं आई। हजारों की संख्या में बाइक पर सवार होकर पहुंचे कार्यकर्ताओं ने रैली निकालकर अपने नेता के दीर्घायु होने की कामना की और नारेबाजी कर पूरा माहौल गुंजायमान कर दिया। जनता का यह प्यार नेता के समर्पण का प्रमाण इस भव्य कार्यक्रम के दौरान जनपद पंचायत गंगेव अध्यक्ष विकास तिवारी ने कहा किआज सावन के तीसरे सोमवार का पावन दिन है। हम सभी क्षेत्रवासियों और जिलावासियों को सावन मास की हार्दिक शुभकामनाएं देते हैं। रीवा और संपूर्ण विन्ध्य क्षेत्र में विकास की नई इबारत लिखने वाले हमारे यशस्वी नेता राजेंद्र शुक्ला का जन्मदिन आज मनगवां की पावन धरा पर उत्सव की तरह मनाया जा रहा है।" उन्होंने आगे कहा: "इतनी तेज बरसात के बीच हजारों लोगों का बाइक रैली में जुटना और घंटों उपस्थित रहना यह स्पष्ट साबित करता है कि जनता अपने नेता से कितना अगाध प्रेम करती है। जो नेता चौबीसों घंटे जनसेवा और विकास कार्यों में समर्पित रहता है, जनता भी उसके मनोबल को बढ़ाने और उसे आशीर्वाद देने के लिए इसी तरह सड़कों पर उतरती है। भव्य बाइक रैली: मनगवां के प्रमुख मार्गों से हजारों कार्यकर्ताओं की बाइक रैली गुजरी, जिस पर जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। आज के इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मध्य प्रदेश के डिप्टी सीएम राजेन्द्र शुक्ल, मंनगवा विधायक नरेंद्र प्रजापति , गुढ़ विधायक नागेंद्र सिंह जिला पंचायत अध्यक्ष नीता कोल, गंगेव जनपद पंचायत अध्यक्ष विकाश तिवारी , bjp त्योंथर पूर्व विधायक श्यामलाल द्विवेदी एवं विभिन्न मण्डलों के अध्यक्ष व वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।1
- जिले के गुढ़ बेला गांव में अडानी की हाई टेंशन लाइन का विरोध जारी देशराज मिश्रा की भूख हड़ताल से तबीयत बिगड़ी संजय गांधी अस्पताल में भर्ती बड़े भाई वेंकटेश मिश्रा ने संभाली कमान *जिले के गुढ़ बेला गांव में अडानी की हाई टेंशन लाइन का विरोध जारी देशराज मिश्रा की भूख हड़ताल से तबीयत बिगड़ी संजय गांधी अस्पताल में भर्ती बड़े भाई वेंकटेश मिश्रा ने संभाली कमान* रीवा जिले के गुढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत भैरवनाथ मंदिर के समीप ग्राम बेला में अडानी कंपनी द्वारा बिछाई जा रही हाई टेंशन विद्युत लाइन के कार्य को लेकर भू स्वामी के पुत्र का विरोध प्रदर्शन लगातार उग्र रूप धारण करता जा रहा है।अपनी पैतृक भूमि से गुजर रही हाई टेंशन लाइन के एवज में उचित मुआवजे की मांग को लेकर भूस्वामी के पुत्र देशराज मिश्रा विगत तीन दिनों तक पानी से भरे गड्ढे में बैठकर कड़ा विरोध दर्ज कराते रहे।मामले की गंभीरता को देखते हुए तीसरे दिन देर रात स्वयं रीवा कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी प्रशासनिक अमले के साथ मौके पर पहुंचे थे।कलेक्टर ने प्रदर्शनकारी देशराज मिश्रा की सभी मांगों और समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुनते हुए उन्हें जल्द निराकरण और उचित मुआवजा दिलवाने का ठोस आश्वासन दिया था जिसके बाद देशराज ने अपना जल सत्याग्रह समाप्त कर दिया था। *प्रशासनिक आश्वासन के बावजूद धरातल पर कोई ठोस कार्यवाही न होने से असंतोष* प्रशासन द्वारा दिए गए आश्वासन के तय समय सीमा में पूरा न होने पर धरना समाप्ति के ठीक दूसरे दिन दोपहर करीब 3:00 बजे से देशराज मिश्रा ने पुनः अपना धरना और भूख हड़ताल शुरू कर दिया।लगातार कई दिनों से जल सत्याग्रह और अनवरत भूख हड़ताल पर रहने के कारण उनकी शारीरिक स्थिति काफी चिंताजनक हो गई।आज अचानक तबीयत अत्यधिक बिगड़ने पर मौके पर हड़कंप मच गया जिसके बाद शासकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुढ़ से डॉक्टरों की विशेष टीम को तत्काल स्थल पर भेजा गया।डॉक्टरों की टीम ने मौके पर पहुंचकर देशराज के स्वास्थ्य का प्राथमिक परीक्षण किया लेकिन हालत नाजुक और स्वास्थ्य ज्यादा अस्वस्थ होने के कारण उन्हें तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुढ़ स्थानांतरित कर दिया गया जहाँ फिलहाल डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज जारी है।देशराज मिश्रा के अस्पताल में भर्ती होने के तुरंत बाद उनके बड़े भाई वेंकटेश मिश्रा ने मोर्चा संभाल लिया है और वह अब उसी धरना स्थल पर बैठकर विरोध प्रदर्शन को आगे बढ़ा रहे हैं।1
- तहसीलदार के आदेश के बाद भी युवक घर से निकल नहीं पा रहा है लोग रास्ता नहीं दे रहे हैं और शासन देखना नहीं चाह रहा वाह रे प्रशासन1
- वायरल वीडियो : त्यौंथर 70 में हुए अधूरे विकास का अनोखा विरोध, ऐसा अंदाज कि जिसने भी देखा, तारीफ की!1
- *पतौता-बरहदी मार्ग बना नर्क, कीचड़ में फंसकर जनाजा ले जाने को मजबूर हुए ग्रामीण* गुढ़। `ग्राम पंचायत पतौता` के `महइत तालाब से बरहदी` तक जाने वाला पहुंच मार्ग पूरी तरह जर्जर और कीचड़ से भरा हुआ है। बारिश के कारण कच्ची सड़क पर भारी कीचड़ जमा है। इसी कीचड़ भरे रास्ते से ग्रामीणों को *शव यात्रा/जनाजा लेकर* जाना पड़ा। ग्रामीणों ने कंधे पर शव उठाकर फिसलन भरे रास्ते से जैसे-तैसे अंतिम संस्कार के लिए पहुंचाया। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग को लेकर कई बार `सरपंच चंद्रकला ज्ञानेंद्र चौरसिया` और `विधायक नागेंद्र सिंह` से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन आज तक कोई समाधान नहीं हुआ। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि इस मार्ग का शीघ्र निर्माण कराया जाए, ताकि किसी और को ऐसी दुखद स्थिति का सामना न करना पड़े। *पतौता-बरहदी मार्ग बना नर्क, कीचड़ में फंसकर जनाजा ले जाने को मजबूर हुए ग्रामीण* गुढ़। `ग्राम पंचायत पतौता` के `महइत तालाब से बरहदी` तक जाने वाला पहुंच मार्ग पूरी तरह जर्जर और कीचड़ से भरा हुआ है। बारिश के कारण कच्ची सड़क पर भारी कीचड़ जमा है। इसी कीचड़ भरे रास्ते से ग्रामीणों को *शव यात्रा/जनाजा लेकर* जाना पड़ा। ग्रामीणों ने कंधे पर शव उठाकर फिसलन भरे रास्ते से जैसे-तैसे अंतिम संस्कार के लिए पहुंचाया। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग को लेकर कई बार `सरपंच चंद्रकला ज्ञानेंद्र चौरसिया` और `विधायक नागेंद्र सिंह` से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन आज तक कोई समाधान नहीं हुआ। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि इस मार्ग का शीघ्र निर्माण कराया जाए, ताकि किसी और को ऐसी दुखद स्थिति का सामना न करना पड़े।1
- नहाई नदी पर जान जोखिम में डालकर पुल पार कर रहे लोग पल के ऊपर से बह रहा पानी मऊगंज मैं नहाई नदी मैं पल के ऊपर से वह रहा पानी लोग जान जोखिम में डालकर पुल पार कर रहे नदी पर शासन को देना चाहिए ध्यान ताकि कोई घटना न घाट सके हमारे मऊगंज के जननायक से निवेदन है की मऊगंज से पहाड़ी मुख्य मार्ग इसमें पुल का निर्माण कराया जाए1