आंवला में गौकशी का 9 घंटे में खुलासा! मुठभेड़ में दो आरोपी गिरफ्तार, दो पुलिसकर्मी भी घायल बरेली के आंवला में गौवंशीय पशु के वध के मामले में पुलिस ने करीब नौ घंटे के भीतर खुलासा करने का दावा किया है। पुलिस के मुताबिक, कनगांव के जंगल में आरोपियों की निशानदेही पर बरामदगी के दौरान मुठभेड़ हो गई। इस दौरान दो आरोपी और दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर अस्पताल भिजवाया है। मामले में दो अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस के अनुसार, बदायूं-आंवला मार्ग पर सिकरोड़ा भट्टे के पास गौवंशीय पशु के वध की शिकायत मिलने पर थाना आंवला में मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोप है कि घटना के बाद आरोपी मांस को गाड़ी में ले जाने की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस के पहुंचने पर उनकी गाड़ी खेत में फंस गई और आरोपी मौके से भाग निकले। मामले के खुलासे के लिए पुलिस ने चार टीमें गठित की थीं। पुलिस का कहना है कि मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर टीम कनगांव के जंगल पहुंची, जहां से हैदर अली और शाहरुख को पकड़ा गया। पूछताछ के बाद पुलिस दोनों को कथित तौर पर छिपाए गए तमंचे और वध में इस्तेमाल औजार बरामद कराने के लिए जंगल में ले गई। पुलिस के मुताबिक, इसी दौरान आरोपियों ने पुलिस टीम पर गोली चला दी। फायरिंग में हेड कांस्टेबल संदीप कुमार और उपनिरीक्षक सुमित कुमार घायल हो गए। जवाबी कार्रवाई में हैदर अली के बाएं पैर और शाहरुख के दाएं पैर में गोली लगी। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो .315 बोर के तमंचे, दो खोखा कारतूस, पशु वध में इस्तेमाल औजार और रस्सी बरामद करने का दावा किया है। इसके अलावा एक सफारी गाड़ी भी कब्जे में ली गई है। मामले में गोवध निवारण कानून के तहत दर्ज मुकदमे के अलावा मुठभेड़ और आयुध अधिनियम से संबंधित धाराओं में भी कार्रवाई की गई है। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपियों ने छोटा और सरदार उर्फ वीर सिंह नाम के दो अन्य साथियों का जिक्र किया है। पुलिस अब उनकी तलाश में जुटी है। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी हैदर अली के खिलाफ पहले भी पशु क्रूरता, गोवध निवारण कानून और गैंगस्टर एक्ट से जुड़े मुकदमे दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।
आंवला में गौकशी का 9 घंटे में खुलासा! मुठभेड़ में दो आरोपी गिरफ्तार, दो पुलिसकर्मी भी घायल बरेली के आंवला में गौवंशीय पशु के वध के मामले में पुलिस ने करीब नौ घंटे के भीतर खुलासा करने का दावा किया है। पुलिस के मुताबिक, कनगांव के जंगल में आरोपियों की निशानदेही पर बरामदगी के दौरान मुठभेड़ हो गई। इस दौरान दो आरोपी और दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर अस्पताल भिजवाया है। मामले में दो अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस के अनुसार, बदायूं-आंवला मार्ग पर सिकरोड़ा भट्टे के पास गौवंशीय पशु के वध की शिकायत मिलने पर थाना आंवला में मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोप है कि घटना के बाद आरोपी मांस को गाड़ी में ले जाने की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस के पहुंचने पर उनकी गाड़ी खेत में फंस गई और आरोपी मौके से भाग निकले। मामले के खुलासे के लिए पुलिस ने चार टीमें गठित की थीं। पुलिस का कहना है कि मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर टीम कनगांव के जंगल पहुंची, जहां से हैदर अली और शाहरुख को पकड़ा गया। पूछताछ के बाद पुलिस दोनों को कथित तौर पर छिपाए गए तमंचे और वध में इस्तेमाल औजार बरामद कराने के लिए जंगल में ले गई। पुलिस के मुताबिक, इसी दौरान आरोपियों ने पुलिस टीम पर गोली चला दी। फायरिंग में हेड कांस्टेबल संदीप कुमार और उपनिरीक्षक सुमित कुमार घायल हो गए। जवाबी कार्रवाई में हैदर अली के बाएं पैर और शाहरुख के दाएं पैर में गोली लगी। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो .315 बोर के तमंचे, दो खोखा कारतूस, पशु वध में इस्तेमाल औजार और रस्सी बरामद करने का दावा किया है। इसके अलावा एक सफारी गाड़ी भी कब्जे में ली गई है। मामले में गोवध निवारण कानून के तहत दर्ज मुकदमे के अलावा मुठभेड़ और आयुध अधिनियम से संबंधित धाराओं में भी कार्रवाई की गई है। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपियों ने छोटा और सरदार उर्फ वीर सिंह नाम के दो अन्य साथियों का जिक्र किया है। पुलिस अब उनकी तलाश में जुटी है। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी हैदर अली के खिलाफ पहले भी पशु क्रूरता, गोवध निवारण कानून और गैंगस्टर एक्ट से जुड़े मुकदमे दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।
- आंवला में गौकशी का 9 घंटे में खुलासा! मुठभेड़ में दो आरोपी गिरफ्तार, दो पुलिसकर्मी भी घायल बरेली के आंवला में गौवंशीय पशु के वध के मामले में पुलिस ने करीब नौ घंटे के भीतर खुलासा करने का दावा किया है। पुलिस के मुताबिक, कनगांव के जंगल में आरोपियों की निशानदेही पर बरामदगी के दौरान मुठभेड़ हो गई। इस दौरान दो आरोपी और दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर अस्पताल भिजवाया है। मामले में दो अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस के अनुसार, बदायूं-आंवला मार्ग पर सिकरोड़ा भट्टे के पास गौवंशीय पशु के वध की शिकायत मिलने पर थाना आंवला में मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोप है कि घटना के बाद आरोपी मांस को गाड़ी में ले जाने की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस के पहुंचने पर उनकी गाड़ी खेत में फंस गई और आरोपी मौके से भाग निकले। मामले के खुलासे के लिए पुलिस ने चार टीमें गठित की थीं। पुलिस का कहना है कि मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर टीम कनगांव के जंगल पहुंची, जहां से हैदर अली और शाहरुख को पकड़ा गया। पूछताछ के बाद पुलिस दोनों को कथित तौर पर छिपाए गए तमंचे और वध में इस्तेमाल औजार बरामद कराने के लिए जंगल में ले गई। पुलिस के मुताबिक, इसी दौरान आरोपियों ने पुलिस टीम पर गोली चला दी। फायरिंग में हेड कांस्टेबल संदीप कुमार और उपनिरीक्षक सुमित कुमार घायल हो गए। जवाबी कार्रवाई में हैदर अली के बाएं पैर और शाहरुख के दाएं पैर में गोली लगी। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो .315 बोर के तमंचे, दो खोखा कारतूस, पशु वध में इस्तेमाल औजार और रस्सी बरामद करने का दावा किया है। इसके अलावा एक सफारी गाड़ी भी कब्जे में ली गई है। मामले में गोवध निवारण कानून के तहत दर्ज मुकदमे के अलावा मुठभेड़ और आयुध अधिनियम से संबंधित धाराओं में भी कार्रवाई की गई है। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपियों ने छोटा और सरदार उर्फ वीर सिंह नाम के दो अन्य साथियों का जिक्र किया है। पुलिस अब उनकी तलाश में जुटी है। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी हैदर अली के खिलाफ पहले भी पशु क्रूरता, गोवध निवारण कानून और गैंगस्टर एक्ट से जुड़े मुकदमे दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।1
- Bareilly Uttar Pradesh se Badi khabar/ narayrd Seva sansthan ka mhasevr/ Bareilly sevar/ ilaaj se jarurat mando Ko iska fayda milega/ sansthan ka mhasevr/ Bareilly 11 October Ko mhasevr/ Pilibhit bypass road Bareilly/ Bareilly Uttar Pradesh se Badi khabar/ narayrd Seva sansthan ka mhasevr/ Bareilly sevar/ ilaaj se jarurat mando Ko iska fayda milega/ sansthan ka mhasevr/ Bareilly 11 October Ko mhasevr/ Pilibhit bypass road Bareilly/1
- बरेली -अपने जीवन को उत्सव की तरह जियों, ताकि जीवन में हमेशा ताजगी बनी रहे-- सुधांशु जी महाराज मनोहर भूषण इंटर कालेज के तत्वावधान में बिश्व जागृत मिशन के अन्तर्गत चल रहें, सत्संग के तीसरे दिन साय: कालीन सत्र में सुधांशु जी महाराज जी ने अपने श्री मुख से अमृत वर्षा करते हुए कहा कि, हमें अपने जीवन को उत्सव की तरह जीना चाहिए, ताकि हमारे जीवन में किसी प्रकार की निराशा, उदासी हावी ना हो, हमारी भारतीय संस्कृति में रोजाना कोई ना कोई त्योहार रहता है. इसका कारण जानते हैं, हमारे बुजुर्गों ने बहुत सोच समझकर इस तरह की परंपरा रखी है, ताकि इतने लंबे जीवन में हमें अपने जीवन के प्रति आकर्षण कम ना हो, इन त्योहारों के बहाने हमारे अंदर हमेशा एक ताजगी, एक नयापन, एक सुंदरता बनी रहें, इसके लिए उन्होंने त्योहारों की परंपरा डाली, इन त्योहारों के बहाने हम रोजाना कोई ना कोई काम करते रहते हैं, खुद भी हंसते गाते हैं और दूसरों को भी प्रसन्न रखते हैं, इन त्योहारों के कारण लोगों को रोजी- रोजगार के नए अवसर प्राप्त होते रहते हैं, लोगों को काम मिलता है. परम पूज्य गुरुदेव सुधांशु जी महाराज ने कहा, जीवन कि, जब विपरीत से विपरीत परिस्थितियों में आपका हौसला बना रहें, आपकी हिम्मत बनी रहें, आपका विश्वास बना रहे तो, समझ लीजिए कहीं ना कहीं आप ऊपर आपके गुरु की कृपा बनी हुई है, गुरु साक्षात ईश्वर का प्रतिनिधि बनकर आपका हर परिस्थिति में ध्यान रखते हैं, इसीलिए हमारे यहां गुरु को भगवान से ऊपर का दर्जा प्राप्त है, इसीलिए कहा गया है, अगर हम अपनी पूजा में ईश्वर का ध्यान एक बार ना करें और गुरु का ध्यान कर लें, तब भी पूजा पूर्ण मानी जाती है. क्योंकि गुरु भी ईश्वर की तरह त्रिकालदर्शी और संपूर्ण है. संपूर्ण भाव से, पूरी श्रद्धा के साथ उस प्यारे ईश्वर कि, शरण में जाओ, उसकी कृपा से परम शांति को और शाश्वत धाम को तुम प्राप्त कर पाओगे, यह भगवान ने निर्देश दिया है तो, तुम सच्चें से ह्रदय से ईश्वर की शरण में जाओ, पहला संदेश तो यही है, दूसरा संदेश है कि, उसकी कृपा से वह सब मिलेगा, जिसकी तुम्हें तलाश है, परम धाम कि, परम शान्ति कि, सभी प्रकार के भौतिक सुखों कि, और अंत में मोक्ष कि, हम उस मंजिल को पाना चाहते हैं, जिसको पाने के बाद किसी अन्य मंजिल को पाने कि, तलाश ना रहे, उस प्रेम को पाना चाहते हैं, जिसके बाद फिर किसी प्रेम की आवश्यकता ना रहे. भगवान कि, ऐसी साधना करो कि, जीवन सत्यम शिवम सुंदरम कि, तरह सुंदर और आनंददायक हो जाए. इससे पूर्व महाराज जी की सुपुत्री डॉक्टर अर्चिका सुधांशु ने कहा, जब हम सत्संग सुनते हैं, अर्थात सत्य का संग करते हैं, तब हमारी विचारधारा बदलती है, हमारा मन बदलता है, जब हमारा मन बदलता है, तभी एक नए युग का एक नए समाज का निर्माण होता है, और सत्संग सुनने और अच्छी किताबें पढ़ने से हमारा डिप्रेशन दूर होता है, चिंताएं दूर होती हैं, मन हर्षित और प्रफुलित होता है, इसलिए हमें हमेशा अच्छे लोगों का संग करना चाहिए. कार्यक्रम के शुभारंभ में महाराज जी का स्वागत करने बालों में अशोक अग्रवाल, श्री अशोक गोयल, सुधीर अग्रवाल सोमेश बाष्णेय, डॉ. भारत कालरा, राजकुमार अग्रवाल, गिरधर गोपाल खंडेलवाल आदि लोग रहें, इसके अतिरिक्त बरेली मंडल के प्रधान देवेंद्र खंडेलवाल, महामंत्री पवन अरोड़ा, नरेंद्र नाथ खुराना, संदीप मेहरा,संजय गर्ग, अनिल कुमार श्रीवास्तव, वेद प्रकाश गंगवार, जगदीश बहादुर, छत्रपाल सिंह, राजीव शर्मा, खेमकरण गंगवार, प्रमोद माहेश्वरी, जगदीश माहेश्वरी, अशोक कुमार अग्निहोत्री, रेखा मेहरा, मंजू गोयल, रितेश गुप्ता, प्रमोद अरोड़ा, सुधा अग्रवाल, कुसुम खंडेलवाल आदि लोगों के अलावा बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे.1
- बरेली। दि0 09.10.26 को आंवला-बदांयू मार्ग ग्राम सिकरोड़ा भट्टे के पास गौकशी की घटना में सम्मिलित 02 बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल अवस्था में गिरफ्तार कर अवैध असलाह, कारतूस, गाड़ी व गौकशी के बरेली। दि0 09.10.26 को आंवला-बदांयू मार्ग ग्राम सिकरोड़ा भट्टे के पास गौकशी की घटना में सम्मिलित 02 बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल अवस्था में गिरफ्तार कर अवैध असलाह, कारतूस, गाड़ी व गौकशी के उपकरण आदि बरामदगी के सम्बन्ध में जानकारी देते क्षेत्राधिकारी आंवला।1
- तीन तलाक का सनसनीखेज मामला पति ने भाइयों के कहने पर पत्नी को दिया तलाक तीन तलाक का सनसनीखेज मामला, पति ने भाइयों के कहने पर पत्नी को दिया तलाक, गला दबाकर मारने का प्रयास, पीड़िता ने 112 पर कॉल कर बचाई जान। बरेली। थाना किला क्षेत्र के स्वाले नगर में तीन तलाक और दहेज उत्पीड़न का सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक पिता ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर अपनी बेटी को बचाने की गुहार लगाई है। प्रार्थी अमीर हुसैन पुत्र मोहम्मदीन, मूल निवासी वैलकम सीलमपुर उत्तर पूर्वी दिल्ली, हाल निवासी स्वाले नगर थाना किला जिला बरेली ने बताया कि उसने अपनी पुत्री रुखसार का विवाह लगभग 13 वर्ष पूर्व इरफान पुत्र इशाक के साथ किया था। शादी के बाद से पुत्री के दो बच्चे हैं। आरोप है कि देवर रिजवान, राजा और ननद आसमा लगातार उसके पति पर दूसरी शादी करने का दबाव बना रहे थे। जब रुखसार इसका विरोध करती थी तो उक्त लोग उसके साथ मारपीट करते थे। दिनांक 07 अक्टूबर 2026 को हद हो गई। आरोप है कि देवर रिजवान, राजा और ननद आसमा ने उसके पति से कहा कि इसको तू तीन तलाक दे दे, हम तेरी दूसरी जगह अच्छी शादी करा देंगे। इसके बाद पति इरफान ने रुखसार को तीन तलाक दे दिया। विरोध करने पर सभी ने एक राय होकर बुरी तरह मारपीट की। देवर रिजवान ने गला दबाकर जान से मारने का प्रयास किया। पीड़िता ने अपने दो बच्चों का हवाला देकर जान की भीख मांगी तो आरोपियों ने कहा कि तू अब हमारी नौकरानी बनकर रहेगी, अगर कहीं मुंह खोला तो तुझे जान से मार देंगे और उसे कमरे में बंद करके सभी लोग चले गए। बताया गया कि पीड़िता ने जैसे तैसे 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ही पीड़िता को कमरे से बाहर निकाला। सूचना पर जब पिता मौके पर पहुंचा तो पति इरफान, देवर रिजवान और राजा ने उसे धमकी दी कि तू यहां से चुपचाप चला जा वरना तुझे जान से मारकर फेंक देंगे। दबंग लोगों के डर से पिता सहम गया और वापस आ गया। प्रार्थी का कहना है कि उक्त लोगों ने उसकी पुत्री को तीन तलाक देकर जान से मारने का प्रयास किया है और अब उसको बंधक बनाकर रखा हुआ है। उसे डर है कि उक्त लोग उसकी पुत्री को जान से मार देंगे। उक्त लोग बेहद दबंग और शातिर किस्म के व्यक्ति हैं। पीड़ित पिता ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से उक्त लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने और पुत्री को अवैध बंधन से मुक्त कराने की मांग की है।1
- बरामद मोबाइल फोनअनुमानित कीमतकरीब 82लख रुपए हैपुलिस लाइन मेंएसपी साउथ अशिका वर्मा ने उनके असली मालिको को मोबाइल फोन सौपे गये रिपोर्टर डी.पी साहू आवाज न्यूज24 x बरेली उत्तर प्रदेश1
- इटावा के सरकारी स्कूल में सिर मुंडवाकर पहुंचे चौथी कक्षा के छात्र के सिर को हेड मास्टर ने तबले की तरह बजाया। क्लासरूम में बच्चों के सामने उसका मजाक उड़ाते हुए ठहाके लगाते रहे। इस दौरान दूसरे बच्चे भी हंसते रहे। गुरुवार को वीडियो सामने आने के बाद बेसिक शिक्षा अधिकारी ने आरोपी हेड मास्टर को सस्पेंड इटावा के सरकारी स्कूल में सिर मुंडवाकर पहुंचे चौथी कक्षा के छात्र के सिर को हेड मास्टर ने तबले की तरह बजाया। क्लासरूम में बच्चों के सामने उसका मजाक उड़ाते हुए ठहाके लगाते रहे। इस दौरान दूसरे बच्चे भी हंसते रहे। गुरुवार को वीडियो सामने आने के बाद बेसिक शिक्षा अधिकारी ने आरोपी हेड मास्टर को सस्पेंड1
- बरेली में पति ने मरने से पहले वीडियो में खोली ससुराल की पोल! आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में पत्नी गिरफ्तार बरेली के मीरगंज में धीरज की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने उसकी पत्नी जसवती को गिरफ्तार किया है। मृतक की मां ने पत्नी और उसके मायके पक्ष के लोगों पर बेटे को प्रताड़ित करने, धमकाने और आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया था। परिजनों के मुताबिक, धीरज ने जान देने से पहले एक वीडियो भी बनाया था, जिसमें उसने अपने ससुराल पक्ष को जिम्मेदार ठहराया था। पुलिस के अनुसार, धीरज की मां पार्वती ने 18 सितंबर को मीरगंज थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। तहरीर में आरोप लगाया गया कि धीरज ने अपनी पत्नी के कथित संबंधों को लेकर उसके मायके वालों से शिकायत की थी। आरोप है कि इसके बाद उसे चुप रहने की नसीहत दी गई और शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी गई। उसे झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देने का आरोप भी लगाया गया। पार्वती के मुताबिक, लगातार तनाव और कथित उत्पीड़न से परेशान होकर धीरज ने 27 जुलाई को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिवार ने पत्नी जसवती समेत उसके मायके पक्ष के लोगों को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया है। मामले में पुलिस ने जांच शुरू की और अब जसवती को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की पूछताछ में जसवती ने बताया कि उसकी शादी धीरज से करीब आठ साल पहले हुई थी और उनके तीन बच्चे हैं। उसके मुताबिक, पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता था। उसने आरोप लगाया कि धीरज उस पर शक करता था और अवैध संबंधों के आरोप लगाता था। वहीं, धीरज की मां का आरोप है कि बेटे को ससुराल पक्ष की धमकियों और उत्पीड़न का सामना करना पड़ रहा था। धीरज की मौत से पहले बनाए गए वीडियो को लेकर भी मामले में सवाल उठ रहे हैं। इन आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। पुलिस के मुताबिक, जसवती को शुक्रवार सुबह करीब 8:15 बजे रामपुर की ओर जाने वाले फ्लाईओवर के पास से गिरफ्तार किया गया। वह मूल रूप से बरेली के नगरिया कल्यानपुर की रहने वाली है और फतेहगंज पश्चिमी के मंडौली गांव में रह रही थी। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। फिलहाल, मामले में लगाए गए आरोपों की जांच जारी है। पुलिस की जांच और कानूनी प्रक्रिया के बाद ही घटना से जुड़े सभी तथ्यों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।1