Shuru
Apke Nagar Ki App…
अजीतमल कोतवाली क्षेत्र में बंदर के हमले से बालिका घायल अजीतमल। क्षेत्र के ग्राम पूठा में सोमवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया, जब घर के बाहर काम कर रही एक बालिका पर अचानक बंदर ने हमला कर दिया। हमले में बालिका घायल हो गई घायलावस्था में परिजनों द्वारा सीएचसी अजीतमल में भर्ती कराया। प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव निवासी बिमलेश की पुत्री महक राजपूत घर के बाहर घरेलू कार्य में व्यस्त थी। इसी दौरान अचानक एक आक्रामक बंदर वहां आ पहुंचा और बालिका पर हमला कर उसे काटकर घायल कर दिया। बालिका के चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर परिजन व आसपास के लोग मौके पर दौड़े और किसी तरह बंदर को वहां से भगाया। घायल बालिका को तत्काल परिजनों द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अजीतमल में परिजनों द्वारा ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया गया।
कुमार सुनील
अजीतमल कोतवाली क्षेत्र में बंदर के हमले से बालिका घायल अजीतमल। क्षेत्र के ग्राम पूठा में सोमवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया, जब घर के बाहर काम कर रही एक बालिका पर अचानक बंदर ने हमला कर दिया। हमले में बालिका घायल हो गई घायलावस्था में परिजनों द्वारा सीएचसी अजीतमल में भर्ती कराया। प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव निवासी बिमलेश की पुत्री महक राजपूत घर के बाहर घरेलू कार्य में व्यस्त थी। इसी दौरान अचानक एक आक्रामक बंदर वहां आ पहुंचा और बालिका पर हमला कर उसे काटकर घायल कर दिया। बालिका के चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर परिजन व आसपास के लोग मौके पर दौड़े और किसी तरह बंदर को वहां से भगाया। घायल बालिका को तत्काल परिजनों द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अजीतमल में परिजनों द्वारा ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया गया।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- विद्युत की चिंगारी से गेहूं की पांच बीघा फसल जलकर हुई खाक। औरैया जिले के बिधूना-इटावा मार्ग स्थित ग्राम लक्षीराम पुरवा में सोमवार को विद्युत लाइन से निकली चिंगारी के कारण खेत में खड़ी गेहूं की फसल में भीषण आग लग गई। आग लगने की घटना से गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और ग्रामीणों में हाहाकार मच गया। देखते ही देखते आग ने करीब पांच बीघा गेहूं की फसल को अपनी चपेट में ले लिया और खेत के किनारे खड़े पेड़ों तक फैल गई। ग्रामीणों ने तत्काल फायर सर्विस को सूचना दी, लेकिन दमकल टीम के पहुंचने से पहले ही गांव के लोगों ने निजी संसाधनों और कड़ी मशक्कत के बल पर आग पर काफी हद तक काबू पा लिया। हालांकि तब तक अधिकांश फसल जलकर पूरी तरह राख हो चुकी थी, जिससे किसान को भारी नुकसान उठाना पड़ा। कस्बा निवासी मोनेन्द्र मल्होत्रा पुत्र अनिल कुमार मल्होत्रा ने बताया कि उनके खेतों के ऊपर से गुजर रही विद्युत लाइन की चिंगारी से यह आग लगी। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि कुछ ही समय में पूरे खेत को अपनी चपेट में ले लिया। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्रीय लेखपाल सत्यवीर पाल मौके पर पहुंचे और नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने प्रभावित फसल का आंकलन कर संबंधित अधिकारियों को रिपोर्ट भेजने की बात कही है।1
- *इटावा के सिविल लाइन क्षेत्र में कार गैराज में भीषण आग, 4 कारें जलकर राख…* *ईदगाह के सामने हुआ हादसा, लाखों का सामान खाक* *फायर ब्रिगेड मौके पर, आग के कारणों की जांच जारी…!!*1
- Post by Kanhaiya lal1
- इटावा, 20 अप्रैल। इटावा में यमुना और चंबल के बीहड़ों में गर्मी का असर काफ़ी ज़्यादा महसूस होता है। बीहड़ों में पानी की कमी के साथ ही जीव जंतुओं को धूप से बचाव हेतु छाया की भी भारी कमी हो जाती है। उक्त के क्रम में इटावा सफारी पार्क में वास कर रहे वन्य जीवों को गर्मी तथा लू से बचाने के लिए हर वर्ष कुछ विशेष तैयारियों की आवश्यकता पड़ती है। जिसके अंतर्गत सफारी क्षेत्र में फूस के छप्पर लगाना तथा पानी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करना है। साथ ही सभी नाईट सेल के तापमान को नियंत्रित करने के लिये खिड़कियों एवं दरवाजों में ख़स की चटाई लगाकर पानी से लगातार गीला रखा जाता है एवं डेज़र्ट कूलर भी लगाये जाते है। उक्त के अतिरिक्त ब्रीडिंग सेंटर एवं पार्चुरिशन हाउस में एसी लगाए गए है जिससे कि शेरनी और उनके नवजात शावकों को बेहतर और ध्वनिरहित वातावरण मिल सके। वर्तमान समय में ब्रीडिंग सेंटर में पेड़ पौधों की छाया काफ़ी बेहतर हो गई है जो बब्बर शेरों को प्राकृतिक वातावरण प्रदान कर रहा है। सफारी क्षेत्र तथा क्राल में भी फोगर लगाये गए है जिससे लॉयन सफारी क्षेत्र एवं क्राल को ठंडा रखा जा सके। भालू और लेपर्ड हाउस में कूलर और ख़स की चटाई लगाकर नाईट सेल को ठंडा रखा जा रहा है। इसी प्रकार डियर और एंटीलोप सफारी में तालाबों में लगातार ट्यूबवेल से पानी भरने की कार्यवाही की जा रही है ताकि सांभर और बारहसिंघा प्रजाति के हिरणों को अपना तापमान नियंत्रित करने हेतु पर्याप्त स्थान मिल सके। ज्ञातव्य हो कि लॉयन हाउस 02 में वृद्ध बब्बर शेर गीगो पिछले कुछ समय से कॉन्स्टिपेशन की समस्या से ग्रसित था जिसका उपचार दिनांक 15.04.2026 को डॉ आरपी पाण्डे, सेवा निवृत प्रोफेसर सर्जरी विभाग, पंडित दीन दयाल उपाध्याय पशु चिकित्सा विज्ञान विष्वविद्यालय द्वारा किया गया। उक्त उपचार के परिणाम स्वरूप अब गीगो स्वस्थ है तथा पूर्ण मात्रा में आहार और पानी ग्रहण कर रहा है। वृद्ध बब्बर शेरों में बढ़ती उम्र के कारण कई बार कॉन्स्टिपेशन (कब्ज) की समस्या होना एक सामान्य लक्षण है। लायन हाउस 2 में भी बुजुर्ग बब्बर शेरों को गर्मी और लू से बचाने के लिए फॉगर लगाए गए हैं ताकि हवा में नमी बनी रहे। सफारी पार्ट-2 में वृद्ध बब्बर शेरों को बारी बारी छोड़ा जाता है ताकि बुजुर्ग शेर बड़े क्षेत्र में चहलकदमी करते हुए एक्सरसाइज कर सके। गर्मी के मौसम और तेज धूप को ध्यान में रखते हुए सफारी पार्क के खुलने के समय में भी परिवर्तन किया गया है और दिनाँक 01/04/2026 से प्रातः 6.30 बजे से सफारी पार्क पर्यटकों के लिए खोला जा रहा है क्योंकि सुबह और देर शाम के समय वन्य जीवों में सक्रियता काफ़ी अधिक दिखाई देती है।1
- औरैया। बिना निमंत्रण के शादी में पहुंचना युवक को पड़ा भारी। जानकारी होने पर गुस्साए लोगों ने युवक को बेरहमी से पीटकर किया घायल घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को एम्बुलेंस 108 से अस्पताल भिजवाया गया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। “फिलहाल बड़ा सवाल यही है कि क्या बिना निमंत्रण शादी में जाना इतनी बड़ी गलती है कि किसी की जान पर बन आए? पुलिस जांच के बाद ही पूरे मामले की सच्चाई सामने आएगी। पूरा मामला सदर कोतवाली क्षेत्र के कानपुर रोड़ स्थित एक गेस्ट हाउस का1
- Post by Urvashi singh1
- Post by Rohit Kumar1
- व्यापारी लूटकांड का एसपी अभिषेक भारती ने किया बड़ा खुलासा, मुठभेड़ में नकदी सहित 3 गिरफ्तार।1