रक्षाबंधन के पावन पर्व पर विद्यालयों एवं छात्रावासों के परिसरों में आयोजित इस पहल के माध्यम से छात्राओं ने पर्यावरण और मानव जीवन के बीच के अटूट संबंध को रेखांकित किया। **रक्षाबंधन पर छात्राओं ने वृक्षों को बांधी राखी,दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश* *डिंडौरी28अगस्त2026* शासन के निर्देशानुसार पर्यावरण संरक्षण एवं मानव जीवन की सुरक्षा के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से जिले के विभिन्न विद्यालयों एवं छात्रावास परिसरों में रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर छात्राओं द्वारा वृक्षों को राखी बांधकर उनके संरक्षण का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर छात्राओं ने वृक्षों को प्रकृति का अमूल्य उपहार बताते हुए उनकी रक्षा एवं संवर्धन का संदेश दिया। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर विद्यालयों एवं छात्रावासों के परिसरों में आयोजित इस पहल के माध्यम से छात्राओं ने पर्यावरण और मानव जीवन के बीच के अटूट संबंध को रेखांकित किया। वृक्ष हमें शुद्ध वायु, जल संरक्षण, छाया एवं जीवन के लिए आवश्यक प्राकृतिक संसाधन प्रदान करते हैं। ऐसे में वृक्षों की सुरक्षा करना प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। छात्राओं ने वृक्षों को राखी बांधकर पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का संकल्प लिया। जिले के विद्यालयों एवं छात्रावासों द्वारा पर्यावरण संरक्षण की दिशा में की गई यह पहल सराहनीय है। इस प्रकार के कार्यक्रमों से विद्यार्थियों में प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता विकसित होने के साथ-साथ समाज में भी पर्यावरण संरक्षण का सकारात्मक संदेश पहुंचता है। विद्यालयों एवं छात्रावासों की इस पहल को जनजागरूकता की दिशा में एक अच्छी पहल माना जा रहा है।
रक्षाबंधन के पावन पर्व पर विद्यालयों एवं छात्रावासों के परिसरों में आयोजित इस पहल के माध्यम से छात्राओं ने पर्यावरण और मानव जीवन के बीच के अटूट संबंध को रेखांकित किया। **रक्षाबंधन पर छात्राओं ने वृक्षों को बांधी राखी,दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश* *डिंडौरी28अगस्त2026* शासन के निर्देशानुसार पर्यावरण संरक्षण एवं मानव जीवन की सुरक्षा के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य
से जिले के विभिन्न विद्यालयों एवं छात्रावास परिसरों में रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर छात्राओं द्वारा वृक्षों को राखी बांधकर उनके संरक्षण का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर छात्राओं ने वृक्षों को प्रकृति का अमूल्य उपहार बताते हुए उनकी रक्षा एवं संवर्धन का संदेश दिया। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर विद्यालयों एवं छात्रावासों के परिसरों में आयोजित इस पहल के
माध्यम से छात्राओं ने पर्यावरण और मानव जीवन के बीच के अटूट संबंध को रेखांकित किया। वृक्ष हमें शुद्ध वायु, जल संरक्षण, छाया एवं जीवन के लिए आवश्यक प्राकृतिक संसाधन प्रदान करते हैं। ऐसे में वृक्षों की सुरक्षा करना प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। छात्राओं ने वृक्षों को राखी बांधकर पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का संकल्प लिया। जिले
के विद्यालयों एवं छात्रावासों द्वारा पर्यावरण संरक्षण की दिशा में की गई यह पहल सराहनीय है। इस प्रकार के कार्यक्रमों से विद्यार्थियों में प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता विकसित होने के साथ-साथ समाज में भी पर्यावरण संरक्षण का सकारात्मक संदेश पहुंचता है। विद्यालयों एवं छात्रावासों की इस पहल को जनजागरूकता की दिशा में एक अच्छी पहल माना जा रहा है।
- भाई की कलाई से पहले मां बिरासिनी की कलाई सजी, पाली में अनोखी राखी परंपरा भाई की कलाई से पहले मां बिरासिनी की कलाई सजी, पाली में अनोखी राखी परंपरा बिरसिंहपुर पाली रक्षाबंधन के पर्व पर उमरिया जिले के बिरसिंहपुर पाली स्थित मां बिरासिनी शक्तिपीठ में श्रद्धा और परंपरा का अनूठा नजारा देखने को मिला। सुबह से ही माता के दरबार में श्रद्धालुओं की आवाजाही शुरू हो गई। लोग अपने घरों में रक्षाबंधन मनाने से पहले मां बिरासिनी के मंदिर पहुंचे और माता को राखी समर्पित की। मंदिर परिसर में सुबह से ही भक्तों की भीड़ नजर आई। श्रद्धालु पूजा की सामग्री और राखी लेकर माता के दरबार में पहुंचे। भक्तों ने मां बिरासिनी की पूजा-अर्चना की और उनके चरणों में राखी अर्पित कर परिवार की सुख-शांति, समृद्धि और रक्षा की कामना की। इस दौरान मंदिर परिसर माता के जयकारों से गूंजता रहा। माता को राखी बांधकर शुरू होता है रक्षाबंधन मंदिर से जुड़े गोपाल पंडा ने बताया कि रक्षाबंधन के पर्व पर मां बिरासिनी जी को राखी बांधी गई। उन्होंने बताया कि यहां लोगों की आस्था और परंपरा है कि रक्षाबंधन के दिन सबसे पहले मां बिरासिनी जी को राखी समर्पित की जाती है। माता को राखी अर्पित करने के बाद श्रद्धालु अपने घर जाते हैं और वहां भाई-बहन मिलकर रक्षाबंधन का त्योहार मनाते हैं। उन्होंने बताया कि श्रद्धालुओं के लिए मां बिरासिनी को राखी समर्पित करना विशेष धार्मिक महत्व रखता है। भक्त माता को अपना रक्षक मानते हुए उनके चरणों में राखी अर्पित करते हैं और परिवार पर माता की कृपा बनाए रखने की प्रार्थना करते हैं। सुबह से भक्तों ने लगाई मंदिर में हाजिरी रक्षाबंधन को लेकर मंदिर में विशेष उत्साह दिखाई दिया। महिलाएं, पुरुष और बच्चे बड़ी संख्या में माता के दर्शन के लिए पहुंचे। कई श्रद्धालु परिवार के साथ मंदिर आए और पूजा-अर्चना करने के बाद माता को राखी चढ़ाई। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की मौजूदगी से पूरे क्षेत्र में धार्मिक माहौल बना रहा। भक्तों ने माता के दर्शन के साथ प्रसाद अर्पित किया और अपनी मनोकामनाओं के लिए प्रार्थना की। रक्षाबंधन के दिन मां बिरासिनी के दरबार में उमड़ी भीड़ ने क्षेत्र में माता के प्रति लोगों की गहरी आस्था को भी सामने रखा। घर के त्योहार से पहले माता का आशीर्वाद बिरसिंहपुर पाली की यह परंपरा रक्षाबंधन को एक अलग पहचान देती है। यहां कई श्रद्धालुओं के लिए भाई की कलाई पर राखी बांधने से पहले माता को राखी अर्पित करना जरूरी माना जाता है। भक्त पहले मां बिरासिनी का आशीर्वाद लेते हैं और फिर घर जाकर रक्षाबंधन का पर्व मनाते हैं। इस तरह रक्षाबंधन के अवसर पर मां बिरासिनी शक्तिपीठ में श्रद्धा, विश्वास और पारिवारिक परंपरा का सुंदर संगम देखने को मिला। माता के दरबार में राखी समर्पित कर श्रद्धालुओं ने अपने परिवार की खुशहाली और सुरक्षा की कामना की।3
- उमरिया जिले के बिरसिंहपुर पाली में नवनिर्मित नाली वार्ड 5 में राजेश वंशकार के नाली में गिरने से दर्दनाक मौत खुली नाली बनी मौत का कारण, बुजुर्ग की गिरने से मौत बिरसिंहपुर -- पाली नगर पालिका क्षेत्र में लापरवाही का खौफनाक नतीजा सामने आया है। वार्ड नंबर 10 निवासी राजेश बंशकार पिता सत्या वंशकार उम्र लगभग 50 वर्ष की वार्ड नंबर 5 मे खुली नाली में गिरने से दर्दनाक मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार राजेश बंशकार 2 बजे किसी काम से वार्ड नंबर 5 की ओर गए थे। खुली पड़ी गहरी नाली में रपट कर उसमें गिर गए। काफी देर तक किसी को पता नहीं चला। स्थानीय लोगों ने शव देखा तो परिजनों और पुलिस को सूचना दी। बताया जा रहा है कि वार्ड 5 में लंबे समय से नाली खुली पड़ी है, जिसकी शिकायत कई बार नगर पालिका से की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस हादसे के बाद लोगों में भारी आक्रोश है। सबसे शर्मनाक बात यह रही कि शव को पीएम के लिए ले जाने के लिए 100 वाहन (शव वाहन) समय पर उपलब्ध नहीं हो सका, जिससे परिजनों को घंटों परेशान के बाद पिकअप में शव ले जाना पड़ा। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। समाचार लिखे जाने तक करण स्पष्ट नहीं हुआ4
- राजेश वंशकार पिता सत्या वंशकार वार्ड नंबर 5 खुली नाली मे रपट कर गिरने से मौत शव ले जाने के लिए नहीं मिला शव वहन निजी पिकअप से ले जाया गया शव खुली नाली बनी मौत का कारण, बुजुर्ग की गिरने से मौत बिरसिंहपुर -- पाली नगर पालिका क्षेत्र में लापरवाही का खौफनाक नतीजा सामने आया है। वार्ड नंबर 10 निवासी राजेश बंशकार पिता सत्या वंशकार उम्र लगभग 50 वर्ष की वार्ड नंबर 5 मे खुली नाली में गिरने से दर्दनाक मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार राजेश बंशकार 2 बजे किसी काम से वार्ड नंबर 5 की ओर गए थे। खुली पड़ी गहरी नाली में रपट कर उसमें गिर गए। काफी देर तक किसी को पता नहीं चला। स्थानीय लोगों ने शव देखा तो परिजनों और पुलिस को सूचना दी। बताया जा रहा है कि वार्ड 5 में लंबे समय से नाली खुली पड़ी है, जिसकी शिकायत कई बार नगर पालिका से की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस हादसे के बाद लोगों में भारी आक्रोश है। सबसे शर्मनाक बात यह रही कि शव को पीएम के लिए ले जाने के लिए 100 वाहन (शव वाहन) समय पर उपलब्ध नहीं हो सका, जिससे परिजनों को घंटों परेशान के बाद पिकअप में शव ले जाना पड़ा। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। समाचार लिखे जाने तक करण स्पष्ट नहीं हुआ4
- सभी देशवासियों को रक्षाबंधन की ढेर सारी शुभकामनाएं भाई बहन का प्यार हमेशा बना रहे यह सिर्फ एक धागा नहीं यह भाई बहनों का अटूट प्यार होता है1
- LIVE: उमरिया में रक्षाबंधन की धूम | जिला जेल में बहनों ने भाइयों को बांधी राखी | PTS उमरिया उमरिया। जिले में रक्षाबंधन का पावन पर्व उत्साह और भावपूर्ण वातावरण में मनाया गया। पीटीएस परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक श्रीमती स्वाति मुराब ने प्रशिक्षणरत नवआरक्षकों को तिलक लगाकर रक्षा सूत्र बांधा और उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की। वहीं ब्रह्माकुमारी बहनों ने भी नवआरक्षकों को रक्षा सूत्र बांधकर भाई-बहन के पवित्र प्रेम, विश्वास, सम्मान और सामाजिक एकता का संदेश दिया। इधर जिला जेल उमरिया में भी बहनों ने अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधी और मिठाई खिलाई। भाइयों ने बहनों की रक्षा का संकल्प लिया। जेल प्रशासन द्वारा नियमों को ध्यान में रखते हुए रक्षाबंधन के आयोजन की विशेष व्यवस्था की गई। 📍 स्थान: उमरिया, मध्य प्रदेश NEWS 24 PUBLIC TV पर देखिए उमरिया और मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरें। वीडियो पसंद आए तो Like 👍 | Share 🔄 | Subscribe 🔔 जरूर करें।1
- ऐतिहासिक हनुमान मंदिर की विवाद को लेकर आंदोलन की चेतावनी *💥उमरिया से बड़ी खबर* ऐतिहासिक हनुमान मंदिर के विवाद को लेकर आंदोलन की चेतावनी मध्य प्रदेश उमरिया जिले की चंदिया तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत बांका स्थित ऐतिहासिक धौरखोह हनुमान मंदिर के मामले को लेकर स्थानीय लोगों ने कलेक्टर के नाम आवेदन सौंपते हुए समस्या के शीघ्र निराकरण की मांग की है। आवेदन में बताया गया है कि मंदिर अत्यंत प्राचीन है और आसपास के करीब 100 गांवों के लोगों की आस्था का केंद्र है। यहां प्रत्येक मंगलवार को विशाल मेला लगता है, जिसमें कई प्रांतों से लाखों श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। आवेदकों का आरोप है कि पिछले कुछ वर्षों से बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व द्वारा मंदिर क्षेत्र में अनाधिकृत कब्जा करने और मंदिर के जीर्णोद्धार व निर्माण कार्यों पर रोक लगाने की धमकी दी जा रही है। आवेदन के अनुसार, वन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों के विवादित रवैये के चलते क्षेत्र में तनाव की स्थिति बनती रहती है। साथ ही दावा किया गया है कि मंदिर राजस्व भूमि पर स्थित है, जिसका खसरा नंबर 584/1 और 585/1 है तथा लगभग 16 एकड़ भूमि मंदिर क्षेत्र से संबंधित बताई गई है। आवेदकों ने राजस्व एवं वन विभाग की उच्चस्तरीय समिति बनाकर मामले का समाधान करने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि एक माह के भीतर उचित समाधान नहीं किया गया तो क्षेत्र की जनता व्यापक आंदोलन करेगी, जिसकी जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी। **आवेदन की प्रतिलिपि मुख्यमंत्री, प्रभारी मंत्री और क्षेत्रीय विधायक को भी भेजी गई है।**4
- सभी देशवासियों और क्षेत्रवासीयको रक्षाबंधन की हार्दिक-हार्दिक शुभकामनाएं1
- गोल्डन ब्रायलर चिकन सेंटर का वीडियो वायरल, मृत मुर्गे बेचने का आरोप, हिंदू धर्म सेना ने किया हंगामा; देखें वीडियो जबलपुर। शहर के आधारताल क्षेत्र स्थित 'गोल्डन ब्रायलर चिकन सेंटर' का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने खाद्य सुरक्षा और मांस की गुणवत्ता को लेकर हड़कंप मचा दिया है। स्थानीय नागरिकों द्वारा बनाए गए इस वीडियो में एक ट्रक से मुर्गे उतारे जाते दिख रहे हैं। आरोप लगाया जा रहा है कि बिक्री के लिए चिकन सेंटर पर मृत मुर्गे पहुंचाए जा रहे थे। हालांकि, वीडियो की सत्यता और आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि होना बाकी है।मामला सामने आने के बाद हिंदू धर्म सेना के मुकेश रजक के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर जमकर नारेबाजी और प्रदर्शन किया। मुकेश रजक ने प्रशासन से खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ के खिलाफ निष्पक्ष जांच की मांग की है।वायरल वीडियो का कड़ा संज्ञान लेते हुए नगर निगम कमिश्नर रामप्रकाश अहिरवार ने हेल्थ ऑफिसर को तुरंत मौके पर भेजकर विस्तृत जांच के निर्देश दिए हैं। कमिश्नर ने स्पष्ट किया कि यदि जांच में नियमों का उल्लंघन या आम जनता की सेहत से खिलवाड़ पाया जाता है, तो दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।4