logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

डेढ़ महीने बाद भी नहीं मिला गैस सिलेंडर, उपभोक्ता परेशान मातेश्वरी इंडेन गैस सर्विस पर अनियमितता का आरोप, किसान यूनियन ने दी आंदोलन की चेतावनी मेजा (प्रयागराज)। नगर पंचायत सिरसा स्थित मातेश्वरी इंडेन गैस सर्विस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। चौकी गांव निवासी उपभोक्ता रामशिरोमणि तिवारी को 45 दिन बीत जाने के बाद भी घरेलू गैस सिलेंडर नहीं मिल सका है, जिससे परिवार के सामने गंभीर समस्या खड़ी हो गई है। रामशिरोमणि तिवारी ने बताया कि उन्होंने 14 अप्रैल को ऑनलाइन गैस बुकिंग कराई थी। एजेंसी की ओर से समय पर डिलीवरी का आश्वासन दिया गया था, लेकिन 2 मई तक भी उनके मोबाइल पर ओटीपी नहीं आया। ओटीपी न आने के कारण डिलीवरी प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ सकी और वह लगातार एजेंसी का चक्कर लगाने को मजबूर हैं। उन्होंने कहा कि 45 दिन बीत जाने के बाद भी सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है, जिससे घर का चूल्हा जलाना मुश्किल हो गया है और परिवार को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मामले को लेकर भारतीय किसान यूनियन ने नाराजगी जताई है। किसान यूनियन के प्रदेश महासचिव ने आरोप लगाया कि यह समस्या केवल एक उपभोक्ता तक सीमित नहीं है, बल्कि नगर पंचायत सिरसा व आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में भी कई उपभोक्ता गैस आपूर्ति की अनियमितता से जूझ रहे हैं। उन्होंने संबंधित एजेंसी और विभागीय अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि शिकायतों के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है, जिससे उपभोक्ताओं में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। किसान यूनियन ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही गैस आपूर्ति बहाल नहीं की गई तो संगठन बैनर तले धरना-प्रदर्शन करेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की स्थिति के लिए स्थानीय प्रशासन और संबंधित विभाग जिम्मेदार होंगे।

1 hr ago
user_राजेश कुमार
राजेश कुमार
रिपोर्टर मेजा, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago

डेढ़ महीने बाद भी नहीं मिला गैस सिलेंडर, उपभोक्ता परेशान मातेश्वरी इंडेन गैस सर्विस पर अनियमितता का आरोप, किसान यूनियन ने दी आंदोलन की चेतावनी मेजा (प्रयागराज)। नगर पंचायत सिरसा स्थित मातेश्वरी इंडेन गैस सर्विस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। चौकी गांव निवासी उपभोक्ता रामशिरोमणि तिवारी को 45 दिन बीत जाने के बाद भी घरेलू गैस सिलेंडर नहीं मिल सका है, जिससे परिवार के सामने गंभीर समस्या खड़ी हो गई है। रामशिरोमणि तिवारी ने बताया कि उन्होंने 14 अप्रैल को ऑनलाइन गैस बुकिंग कराई थी। एजेंसी की ओर से समय पर डिलीवरी का आश्वासन दिया गया था, लेकिन 2 मई तक भी उनके मोबाइल पर ओटीपी नहीं आया। ओटीपी न आने के कारण डिलीवरी प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ सकी और वह लगातार एजेंसी का चक्कर लगाने को मजबूर हैं। उन्होंने कहा कि 45 दिन बीत जाने के बाद भी सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है, जिससे घर का चूल्हा जलाना मुश्किल हो गया है और परिवार को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मामले को लेकर भारतीय किसान यूनियन ने नाराजगी जताई है। किसान यूनियन के प्रदेश महासचिव ने आरोप लगाया कि यह समस्या केवल एक उपभोक्ता तक सीमित नहीं है, बल्कि नगर पंचायत सिरसा व आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में भी कई उपभोक्ता गैस आपूर्ति की अनियमितता से जूझ रहे हैं। उन्होंने संबंधित एजेंसी और विभागीय अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि शिकायतों के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है, जिससे उपभोक्ताओं में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। किसान यूनियन ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही गैस आपूर्ति बहाल नहीं की गई तो संगठन बैनर तले धरना-प्रदर्शन करेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की स्थिति के लिए स्थानीय प्रशासन और संबंधित विभाग जिम्मेदार होंगे।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • *कौशाम्बी।* संयुक्त जिला चिकित्सालय मंझनपुर मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान डॉक्टरों की लापरवाही से पिता के मौत के बाद पीड़ित बेटी का गुस्सा फूट गया और पिता के मरने के बाद बेटी ने चिल्ला चिल्ला कर सरकार अस्पतालों के डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाया है मरीज के मरने के बाद बेटी का कहना है कि चिकित्सा सोते रहे उनके पिता का इलाज नहीं हुआ इलाज के अभाव में पिता ने दम तोड़ दिया है बेटी का के बयान का वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है सुनिए बेटी की जुबानी...इससे पहले भी कौशाम्बी मेडिकल कॉलेज के डाक्टरों के लिखाफ कई गंभीर आरोप लग चुके हैं लेकिन जांच और कार्यवाई केवल कमीशन तक ही सीमित रहती है जिसके चलते मेडिकल कॉलेज संयुक्त जिला चिकित्सालय की व्यवस्था चौपट हो गई है और मरीज परेशान हैं बताया जाता है कि मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के गौसपुर टिकरी गांव के छोटू उम्र 55 वर्ष को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां इलाज के नाम पर डॉक्टर ने उसके परिजन से 20000 की डिमांड की थी मरीज के पेट में दर्द था परिजनों का आरोप है कि जिला अस्पताल के डॉक्टरों द्वारा गलत इंजेक्शन लगा दिया गया है जिससे मरीज की मौत हो गई है
    1
    *कौशाम्बी।* संयुक्त जिला चिकित्सालय मंझनपुर मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान डॉक्टरों की लापरवाही से पिता के मौत के बाद पीड़ित बेटी का गुस्सा फूट गया और पिता के मरने के बाद बेटी ने चिल्ला चिल्ला कर सरकार अस्पतालों के डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाया है मरीज के मरने के बाद बेटी का कहना है कि चिकित्सा सोते रहे उनके पिता का इलाज नहीं हुआ इलाज के अभाव में पिता ने दम तोड़ दिया है बेटी का के बयान का वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है सुनिए  बेटी की जुबानी...इससे पहले भी कौशाम्बी मेडिकल कॉलेज के डाक्टरों के लिखाफ कई गंभीर आरोप लग चुके हैं लेकिन जांच और कार्यवाई केवल कमीशन तक ही सीमित रहती है जिसके चलते मेडिकल कॉलेज संयुक्त जिला चिकित्सालय की व्यवस्था चौपट हो गई है और मरीज परेशान हैं बताया जाता है कि मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के गौसपुर टिकरी गांव के छोटू उम्र 55 वर्ष को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां इलाज के नाम पर डॉक्टर ने उसके परिजन से 20000 की डिमांड की थी मरीज के पेट में दर्द था परिजनों का आरोप है कि जिला अस्पताल के डॉक्टरों द्वारा गलत इंजेक्शन लगा दिया गया है जिससे मरीज की मौत हो गई है
    user_दैनिक राष्ट्रीय जगत न्यूज संपा
    दैनिक राष्ट्रीय जगत न्यूज संपा
    मेजा, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • मेजा, प्रयागराज। जनगणना कार्य के तहत उरुवा, मांडा और मेजा क्षेत्र के शिक्षकों की शनिवार को आरबीएस महाविद्यालय में चल रही ट्रेनिंग के दौरान एक शिक्षक की अचानक तबीयत बिगड़ने से हड़कंप मच गया। प्राथमिक विद्यालय कुंवर पट्टी में तैनात शिक्षक सुरेन्द्र यादव प्रशिक्षण सत्र के दौरान अचानक अस्वस्थ होकर गिर पड़े। मौके पर मौजूद शिक्षकों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर उप जिलाधिकारी मेजा सुरेंद्र प्रताप यादव और बीईओ मेजा कैलाश नाथ सिंह मौके पर पहुंचे और उन्हें तत्काल सीएचसी मेजा पहुंचाया गया। घटना से प्रशिक्षण में शामिल शिक्षक-शिक्षिकाओं में दहशत का माहौल बन गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत खतरे से बाहर बताई है। सीएचसी मेजा के अधीक्षक डॉ. शमीम अख्तर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है कि आखिर किस समस्या के चलते यह स्थिति उत्पन्न हुई। फिलहाल शिक्षक की हालत स्थिर है और वह खतरे से बाहर हैं।
    1
    मेजा, प्रयागराज। जनगणना कार्य के तहत उरुवा, मांडा और मेजा क्षेत्र के शिक्षकों की शनिवार को आरबीएस महाविद्यालय में चल रही ट्रेनिंग के दौरान एक शिक्षक की अचानक तबीयत बिगड़ने से हड़कंप मच गया।
प्राथमिक विद्यालय कुंवर पट्टी में तैनात शिक्षक सुरेन्द्र यादव प्रशिक्षण सत्र के दौरान अचानक अस्वस्थ होकर गिर पड़े। मौके पर मौजूद शिक्षकों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर उप जिलाधिकारी मेजा सुरेंद्र प्रताप यादव और बीईओ मेजा कैलाश नाथ सिंह मौके पर पहुंचे और उन्हें तत्काल सीएचसी मेजा पहुंचाया गया।
घटना से प्रशिक्षण में शामिल शिक्षक-शिक्षिकाओं में दहशत का माहौल बन गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत खतरे से बाहर बताई है।
सीएचसी मेजा के अधीक्षक डॉ. शमीम अख्तर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है कि आखिर किस समस्या के चलते यह स्थिति उत्पन्न हुई। फिलहाल शिक्षक की हालत स्थिर है और वह खतरे से बाहर हैं।
    user_राजेश कुमार
    राजेश कुमार
    रिपोर्टर मेजा, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • करछना क्षेत्र में आज शनिवार शाम नो-एंट्री समय लागू होने से पहले ही ओवरलोड डंपर सड़कों पर बेधड़क दौड़ रहे हैं। तेज रफ्तार और ओवरलोडिंग से हादसे का खतरा बढ़ गया है, जिससे राहगीर दहशत में हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि जिम्मेदार अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। नियमों की अनदेखी से सड़क सुरक्षा पर सवाल उठ रहे हैं।
    1
    करछना क्षेत्र में आज शनिवार शाम नो-एंट्री समय लागू होने से पहले ही ओवरलोड डंपर सड़कों पर बेधड़क दौड़ रहे हैं। तेज रफ्तार और ओवरलोडिंग से हादसे का खतरा बढ़ गया है, जिससे राहगीर दहशत में हैं।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि जिम्मेदार अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। नियमों की अनदेखी से सड़क सुरक्षा पर सवाल उठ रहे हैं।
    user_Rohit Sharma
    Rohit Sharma
    निष्पक्षता से खबर को प्रकाशित करना मेरा बारा, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • Post by Sona Rohit
    1
    Post by Sona Rohit
    user_Sona Rohit
    Sona Rohit
    बारा, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • Post by रंजना हडिया प्रयागराज मोबाइल नंबर,8416904359
    1
    Post by रंजना हडिया प्रयागराज मोबाइल नंबर,8416904359
    user_रंजना हडिया प्रयागराज मोबाइल नंबर,8416904359
    रंजना हडिया प्रयागराज मोबाइल नंबर,8416904359
    पत्रकार हंडिया, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • बाराबंकी पुलिस और प्रशासन ने कुख्यात ड्रग माफिया और हिस्ट्रीशीटर मिस्बाहुर्रहमान उर्फ अज्जन की अचल संपत्ति कुर्क की है। इस संपत्ति की अनुमानित कीमत 6 करोड़ रुपये से अधिक है। यह कार्रवाई सीजिंग/फ्रीजिंग अथॉरिटी, न्यायनिर्णायक प्राधिकारी, नई दिल्ली के आदेश पर एनडीपीएस एक्ट के तहत की गई।कुर्क की गई संपत्ति नवाबगंज, बाराबंकी के पैसार स्थित सीमा नगर परिषद में गाटा संख्या 198 मिन0 पर स्थित एक आवासीय मकान है, जिसका क्षेत्रफल 558.70 वर्गमीटर है। यह संपत्ति अज्जन की पत्नी नगमी खातून के नाम पर दर्ज थी।न्यायनिर्णायक प्राधिकारी ने 30 अप्रैल 2026 को फ्रीजिंग का आदेश दिया था,जिसके तहत इसे कुर्क किया गया।मिस्बाहुर्रहमान उर्फ अज्जन, पुत्र मो. कलीम, निवासी ग्राम टिकरा मुर्तजा, थाना जैदपुर, बाराबंकी, पिछले कई वर्षों से एक गिरोह बनाकर मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त था।इस अवैध कारोबार से उसने आर्थिक और भौतिक लाभ अर्जित किया। उसके आपराधिक कृत्यों से आम जनजीवन में संकट उत्पन्न हुआ और युवा वर्ग नशे की लत का शिकार होकर अपने भविष्य से खिलवाड़ कर रहा था।अज्जन को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। वह पिछले कई वर्षों से मादक पदार्थों के कारोबार में संलिप्त रहा है।उसके खिलाफ थाना जैदपुर, बाराबंकी और लखनऊ में दो दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं।
    1
    बाराबंकी पुलिस और प्रशासन ने कुख्यात ड्रग माफिया और हिस्ट्रीशीटर मिस्बाहुर्रहमान उर्फ अज्जन की अचल संपत्ति कुर्क की है। इस संपत्ति की अनुमानित कीमत 6 करोड़ रुपये से अधिक है। यह कार्रवाई सीजिंग/फ्रीजिंग अथॉरिटी, न्यायनिर्णायक प्राधिकारी, नई दिल्ली के आदेश पर एनडीपीएस एक्ट के तहत की गई।कुर्क की गई संपत्ति नवाबगंज, बाराबंकी के पैसार स्थित सीमा नगर परिषद में गाटा संख्या 198 मिन0 पर स्थित एक आवासीय मकान है, जिसका क्षेत्रफल 558.70 वर्गमीटर है। यह संपत्ति अज्जन की पत्नी नगमी खातून के नाम पर दर्ज थी।न्यायनिर्णायक प्राधिकारी ने 30 अप्रैल 2026 को फ्रीजिंग का आदेश दिया था,जिसके तहत इसे कुर्क किया गया।मिस्बाहुर्रहमान उर्फ अज्जन, पुत्र मो. कलीम, निवासी ग्राम टिकरा मुर्तजा, थाना जैदपुर, बाराबंकी, पिछले कई वर्षों से एक गिरोह बनाकर मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त था।इस अवैध कारोबार से उसने आर्थिक और भौतिक लाभ अर्जित किया। उसके आपराधिक कृत्यों से आम जनजीवन में संकट उत्पन्न हुआ और युवा वर्ग नशे की लत का शिकार होकर अपने भविष्य से खिलवाड़ कर रहा था।अज्जन को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। वह पिछले कई वर्षों से मादक पदार्थों के कारोबार में संलिप्त रहा है।उसके खिलाफ थाना जैदपुर, बाराबंकी और लखनऊ में दो दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं।
    user_Kewala Prasad Gautam News prayagraj
    Kewala Prasad Gautam News prayagraj
    Photographer हंडिया, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • Post by दैनिक राष्ट्रीय जगत न्यूज संपा
    1
    Post by दैनिक राष्ट्रीय जगत न्यूज संपा
    user_दैनिक राष्ट्रीय जगत न्यूज संपा
    दैनिक राष्ट्रीय जगत न्यूज संपा
    मेजा, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • "मैंने तुम्हें नौकरी दी, तुम मुझे खुश करो", इतना कहने के बाद डॉक्टर ने पकड़ लिया, विडियो हुआ वायरल फिर मुंह में कपड़ा ठूसा, और मेरे साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की" ये प्रयागराज के एक अस्पताल में कार्यरत नर्सिंग स्टाफ है. इनका आरोप है कि 26 अप्रैल की रात डॉक्टर ने इन्हें OT में बुलाया। तब OT में डॉक्टर के साथ कोई और मौजूद था, दोनों शराब के नशे में थे. दोनों ने इनके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की. अब इस नर्स ने थाने मे FIR दर्ज कराई है।
    1
    "मैंने तुम्हें नौकरी दी, तुम मुझे खुश करो", इतना कहने के बाद डॉक्टर ने पकड़ लिया, विडियो हुआ वायरल 
फिर मुंह में कपड़ा ठूसा, और मेरे साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की"  ये प्रयागराज के एक अस्पताल में कार्यरत नर्सिंग स्टाफ है. इनका आरोप है कि 26 अप्रैल की रात डॉक्टर ने इन्हें OT में बुलाया। 
तब OT में डॉक्टर के साथ कोई और मौजूद था, दोनों शराब के नशे में थे. दोनों ने इनके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की. अब इस नर्स ने थाने मे FIR दर्ज कराई है।
    user_Umesh chandra patrkar
    Umesh chandra patrkar
    Advertising Photographer मेजा, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • मेजा, प्रयागराज। भटौती पहाड़ी स्थित श्री सिद्धेश्वर नाथ धाम में इन दिनों भीषण गर्मी के बीच पेयजल का गंभीर संकट गहरा गया है। चिलचिलाती धूप और बढ़ते तापमान के बीच दर्शन-पूजन के लिए पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है, जिससे आस्था के इस प्रमुख केंद्र पर अव्यवस्था साफ नजर आ रही है। मेजा ऊर्जा निगम की ओर से दो वर्ष पूर्व पेयजल व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से लगाया गया सोलर पंप तकनीकी खराबी के चलते लंबे समय से बंद पड़ा है। इसकी मरम्मत न होने से समस्या दिनोंदिन विकराल होती जा रही है। वहीं धाम परिसर के पास लगा हैंडपंप भी गिरते जलस्तर के कारण पर्याप्त पानी नहीं दे पा रहा, जिससे स्थिति और चिंताजनक हो गई है। प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में स्थानीय ही नहीं, बल्कि गैर जनपदों से भी श्रद्धालु यहां पहुंचते हैं। गर्मी के इस मौसम में पेयजल की समुचित व्यवस्था न होने से लोगों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। कई श्रद्धालु अपने साथ पानी लाने को मजबूर हैं, जबकि कुछ को बिना पानी के ही लौटना पड़ रहा है। मंदिर के महंत आचार्य बृज बिहारी दास ने बताया कि पहाड़ी महादेव के नाम से प्रसिद्ध यह सिद्धपीठ आस्था का प्रमुख केंद्र है, जहां प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु मत्था टेकने आते हैं। इसके बावजूद मूलभूत सुविधा जैसी पेयजल व्यवस्था का अभाव बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने आरोप लगाया कि तेरस पर लगने वाले मेले के दौरान कई लोग यहां व्यवस्थाओं पर अधिकार जताते हैं, दुकानों से वसूली करते हैं और मंदिर में चढ़ने वाले दान पर भी नियंत्रण रखते हैं। लेकिन जब श्रद्धालुओं को पीने के पानी की सबसे अधिक जरूरत है, तब कोई भी जिम्मेदार आगे नहीं आता। महंत ने प्रशासन से मांग की है कि अविलंब सोलर पंप को दुरुस्त कर नियमित पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। साथ ही अतिरिक्त हैंडपंप या टैंकर की व्यवस्था कर श्रद्धालुओं को राहत दी जाए, ताकि इस भीषण गर्मी में आस्था के इस केंद्र पर आने वाले लोगों को परेशानी न झेलनी पड़े।
    1
    मेजा, प्रयागराज। भटौती पहाड़ी स्थित श्री सिद्धेश्वर नाथ धाम में इन दिनों भीषण गर्मी के बीच पेयजल का गंभीर संकट गहरा गया है। चिलचिलाती धूप और बढ़ते तापमान के बीच दर्शन-पूजन के लिए पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है, जिससे आस्था के इस प्रमुख केंद्र पर अव्यवस्था साफ नजर आ रही है।
मेजा ऊर्जा निगम की ओर से दो वर्ष पूर्व पेयजल व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से लगाया गया सोलर पंप तकनीकी खराबी के चलते लंबे समय से बंद पड़ा है। इसकी मरम्मत न होने से समस्या दिनोंदिन विकराल होती जा रही है। वहीं धाम परिसर के पास लगा हैंडपंप भी गिरते जलस्तर के कारण पर्याप्त पानी नहीं दे पा रहा, जिससे स्थिति और चिंताजनक हो गई है।
प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में स्थानीय ही नहीं, बल्कि गैर जनपदों से भी श्रद्धालु यहां पहुंचते हैं। गर्मी के इस मौसम में पेयजल की समुचित व्यवस्था न होने से लोगों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। कई श्रद्धालु अपने साथ पानी लाने को मजबूर हैं, जबकि कुछ को बिना पानी के ही लौटना पड़ रहा है।
मंदिर के महंत आचार्य बृज बिहारी दास ने बताया कि पहाड़ी महादेव के नाम से प्रसिद्ध यह सिद्धपीठ आस्था का प्रमुख केंद्र है, जहां प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु मत्था टेकने आते हैं। इसके बावजूद मूलभूत सुविधा जैसी पेयजल व्यवस्था का अभाव बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।
उन्होंने आरोप लगाया कि तेरस पर लगने वाले मेले के दौरान कई लोग यहां व्यवस्थाओं पर अधिकार जताते हैं, दुकानों से वसूली करते हैं और मंदिर में चढ़ने वाले दान पर भी नियंत्रण रखते हैं। लेकिन जब श्रद्धालुओं को पीने के पानी की सबसे अधिक जरूरत है, तब कोई भी जिम्मेदार आगे नहीं आता।
महंत ने प्रशासन से मांग की है कि अविलंब सोलर पंप को दुरुस्त कर नियमित पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। साथ ही अतिरिक्त हैंडपंप या टैंकर की व्यवस्था कर श्रद्धालुओं को राहत दी जाए, ताकि इस भीषण गर्मी में आस्था के इस केंद्र पर आने वाले लोगों को परेशानी न झेलनी पड़े।
    user_राजेश कुमार
    राजेश कुमार
    रिपोर्टर मेजा, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.