Shuru
Apke Nagar Ki App…
रादौर के एरिया मे भारी बरसात हो रही है। सावन की दस्तक......... रादौर के एरिया मे भारी बरसात हो रही है। सावन की दस्तक.........
Gulshan Dhiman
रादौर के एरिया मे भारी बरसात हो रही है। सावन की दस्तक......... रादौर के एरिया मे भारी बरसात हो रही है। सावन की दस्तक.........
More news from हरियाणा and nearby areas
- रादौर के एरिया मे भारी बरसात हो रही है। सावन की दस्तक......... रादौर के एरिया मे भारी बरसात हो रही है। सावन की दस्तक.........1
- यह भाई गांव कुंडा की सड़क इतना कीचड़ हो रहा है यहां पर बहुत ज्यादा गांव कुंडा कला जिला सहारनपुर तहसील नकुल गांव कुंडा की सड़कों का इतना बुरा हाल है यहां पर के बहुत ज्यादा सुबह के टाइम कोई यहां पर स्कूल का बच्चा भी नहीं निकलता है1
- झमाझम बारिश से गर्मी से राहत, बिजली गुल होने से ग्रामीणों की बढ़ी परेशानी सहारनपुर मंगलवार सुबह से जनपद में हुई झमाझम बारिश ने भीषण गर्मी और उमस से परेशान लोगों को बड़ी राहत दी। बारिश के बाद मौसम सुहावना हो गया और तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। हालांकि, बारिश के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति ठप होने से लोगों की परेशानियां बढ़ गईं। व फन्दपुरी बिजलीघर से जुड़े गांवों के ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में हल्की बारिश शुरू होते ही बिजली आपूर्ति बंद कर दी जाती है। इसके चलते घरों के दैनिक कार्य प्रभावित हो जाते हैं। पेयजल व्यवस्था बाधित होने के साथ-साथ बच्चों की पढ़ाई और अन्य आवश्यक कार्यों में भी लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों ने बताया कि बरसात के मौसम में बार-बार बिजली कटौती आम बात हो गई है, जिससे उन्हें काफी असुविधा होती है। उनका कहना है कि यदि आवश्यक सुरक्षा उपायों के साथ बिजली आपूर्ति बनाए रखी जाए तो लोगों को राहत मिल सकती है। फन्दपुरी बिजलीघर पर तैनात बिजली कर्मियों ने बताया कि बिजली आपूर्ति उपलब्ध है, लेकिन बारिश के दौरान सुरक्षा कारणों से सप्लाई अस्थायी रूप से बंद रखी गई है। उनका कहना है कि जैसे ही मौसम सामान्य होगा बिजली आपूर्ति तत्काल बहाल कर दी जाएगी। बारिश ने जहां एक ओर लोगों को गर्मी से राहत पहुंचाई, वहीं दूसरी ओर बिजली कटौती ने ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ा दीं। अब लोगों को उम्मीद है कि बारिश के मौसम में बिजली व्यवस्था को अधिक सुचारु बनाए रखने के लिए विभाग आवश्यक कदम उठाएगा। मुख्य बिंदु बारिश से गर्मी और उमस से मिली राहत। तापमान में दर्ज हुई गिरावट। ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति रही बाधित। पेयजल और दैनिक कार्य हुए प्रभावित। विभाग ने सुरक्षा कारणों से सप्लाई रोके जाने की बात कही।2
- करनाल के इंद्री क्षेत्र के गांव सांतड़ी के पास पश्चिमी यमुना नहर में एक अज्ञात व्यक्ति का शव तैरता हुआ मिला। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस और गोताखोरों को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम और गोताखोर प्रगट सिंह मौके पर पहुंचे और शव को नहर से बाहर निकाला। पुलिस के अनुसार, मृतक की उम्र करीब 40 वर्ष बताई जा रही है। फिलहाल शव की पहचान नहीं हो पाई है। शव की पहचान के लिए आसपास के सभी थानों को सूचना भेज दी गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए करनाल के मोर्चरी हाउस भेज दिया गया है। यदि 72 घंटे के भीतर शव की पहचान नहीं होती है, तो नियमानुसार अंतिम संस्कार की प्रक्रिया की जाएगी। पुलिस ने ग्रामीणों के बयान दर्ज कर लिए हैं और मामले की जांच शुरू कर दी है।1
- *तीतरों में दूषित पेयजल से हाहाकार, गंदा पानी पीने को मजबूर हजारों लोग* तीतरों (सहारनपुर)। तीतरों नगर में पेयजल व्यवस्था बदहाल होती जा रही है। नगर की जल टंकियों से गंदा और दूषित पानी आने के कारण कस्बे के हजारों लोगों के सामने गंभीर संकट खड़ा हो गया है। लोगों का कहना है कि पानी की टंकियों से कई दिनों से मटमैला और बदबूदार पानी आ रहा है, जिसे पीना मजबूरी बन गया है। दूषित पानी की वजह से लोगों में संक्रामक बीमारियों के फैलने का डर लगातार बढ़ रहा है। कस्बेवासियों ने नगर पंचायत प्रशासन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि कई बार शिकायत करने के बावजूद अधिकारी समस्या के समाधान के प्रति गंभीर नहीं हैं। उनका आरोप है कि नगर पंचायत के जिम्मेदार अधिकारी जनता की मूलभूत सुविधाओं की अनदेखी कर रहे हैं, जबकि स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिक जिम्मेदारी है।स्थानीय निवासी प्रदीप सैन, राजेन्द्र कश्यप, बब्लू कुमार और अमित कुमार ने बताया कि जल टंकियों की लंबे समय से सफाई नहीं कराई गई है। इसके चलते नलों में गंदा पानी पहुंच रहा है। उनका कहना है कि यदि जल्द ही टंकियों की सफाई और पानी की गुणवत्ता की जांच नहीं कराई गई तो नगर में जलजनित बीमारियों का प्रकोप फैल सकता है, जिसकी पूरी जिम्मेदारी नगर पंचायत प्रशासन की होगी। कस्बेवासियों ने मांग की है कि नगर की सभी जल टंकियों की तत्काल सफाई कराई जाए, पेयजल के नमूनों की जांच कराई जाए तथा पाइपलाइन व्यवस्था का भी निरीक्षण किया जाए, ताकि दूषित पानी की समस्या का स्थायी समाधान हो सके।लोगों ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो वे नगर पंचायत कार्यालय पर प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होंगे। अब देखना यह होगा कि नगर पंचायत प्रशासन इस गंभीर जनसमस्या को कितनी गंभीरता से लेते हुए स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के लिए प्रभावी कदम उठाता है।1
- पहले जब हिंदू भाइयों की मदद करते थे मुसलमान उनका सपोर्ट करते थे तो अंग्रेज परेशान करते थे मुसलमान मदद कर हिंदू भाइयों के और करती है सरकार परेशान1
- शाहाबाद में किसान नेता गुरनाम सिंह चढ़ूंनी की किसानों से अपील सभी साथीयों को सूचित किया जाता है कि सिरसा जिले के प्रधान भूपेन्द्र नंबरदार को पुलिस ने गिरफ़्तार कर लिया है कृपया सभी साथी जल्दी से जल्दी वाहां पहुँचे शाहाबाद में किसान नेता गुरनाम सिंह चढ़ूंनी की किसानों से अपील सभी साथीयों को सूचित किया जाता है कि सिरसा जिले के प्रधान भूपेन्द्र नंबरदार को पुलिस ने गिरफ़्तार कर लिया है कृपया सभी साथी जल्दी से जल्दी वाहां पहुँचे1
- उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के नकुड़ तहसील के अंतर्गत आने वाले गांव कुंडा कला की सड़कों पर कीचड़ का अंबार लगा हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां की सड़कों की हालत बेहद खराब है और कोई भी सफाईकर्मी इन सड़कों की सफाई करने नहीं आता। गांव की सड़कों पर कीचड़ और गंदगी का यह हाल है कि लोगों का आवागमन मुश्किल हो रहा है। स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से सड़कों की सफाई और मरम्मत की मांग की है।3