Shuru
Apke Nagar Ki App…
समस्तीपुर जिला के मोहनपुर प्रखंड अंतर्गत जलालपुर के हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में एएनएम प्रेम कुमारी को उनके सहकर्मियों और ग्रामीणों ने एक सम्मान समारोह आयोजित कर भावभीनी विदाई दी। यह विदाई उन्हें बिहार सरकार के स्वास्थ्य विभाग में 40 वर्षों की निरंतर सेवा और विशेष रूप से हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर जलालपुर में एएनएम के पद पर 14 वर्षों तक सेवाएं देने के उपरांत सेवानिवृत्त होने पर दी गई।
Vijay Raj Journalist
समस्तीपुर जिला के मोहनपुर प्रखंड अंतर्गत जलालपुर के हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में एएनएम प्रेम कुमारी को उनके सहकर्मियों और ग्रामीणों ने एक सम्मान समारोह आयोजित कर भावभीनी विदाई दी। यह विदाई उन्हें बिहार सरकार के स्वास्थ्य विभाग में 40 वर्षों की निरंतर सेवा और विशेष रूप से हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर जलालपुर में एएनएम के पद पर 14 वर्षों तक सेवाएं देने के उपरांत सेवानिवृत्त होने पर दी गई।
More news from Samastipur and nearby areas
- समस्तीपुर जिला के मोहनपुर प्रखंड अंतर्गत जलालपुर के हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में एएनएम प्रेम कुमारी को उनके सहकर्मियों और ग्रामीणों ने एक सम्मान समारोह आयोजित कर भावभीनी विदाई दी। यह विदाई उन्हें बिहार सरकार के स्वास्थ्य विभाग में 40 वर्षों की निरंतर सेवा और विशेष रूप से हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर जलालपुर में एएनएम के पद पर 14 वर्षों तक सेवाएं देने के उपरांत सेवानिवृत्त होने पर दी गई।1
- समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर प्रखंड अंतर्गत रासपुर पतासिया पूरब पंचायत में बुधवार को प्राथमिक कृषि साख समिति (पैक्स) चुनाव के लिए सभी प्रशासनिक तैयारियाँ पूरी हो गई हैं। इस चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए दो प्रत्याशियों के बीच सीधा मुकाबला देखने को मिल रहा है, जिससे पंचायत क्षेत्र में चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। अध्यक्ष पद के लिए वर्तमान पैक्स अध्यक्ष राणा संजीव कुमार सिंह और दूसरे उम्मीदवार राणा कमलेश सिंह चुनाव मैदान में हैं। दोनों प्रत्याशियों ने मतदान से पहले अपने पक्ष में माहौल बनाने के लिए व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया है। प्रखंड विकास पदाधिकारी सह निर्वाची पदाधिकारी डॉ. नवकंज कुमार ने बताया कि रासपुर पतासिया पूरब पंचायत में कुल 1,023 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मतदान को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से प्राथमिक विद्यालय जागीरा टोल में दो मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं। मतदान बुधवार की सुबह 7 बजे से शाम 4:30 बजे तक होगा। मतदान केंद्रों पर सुरक्षा और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए दंडाधिकारी और पुलिस बल की तैनाती की गई है। पदाधिकारी ने सदस्यों से भयमुक्त और शांतिपूर्ण वातावरण में मतदान करने की अपील की है, साथ ही यह चेतावनी भी दी है कि चुनाव के दौरान किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। मतदान संपन्न होने के बाद शाम करीब 7 बजे से प्रखंड मुख्यालय में मतों की गणना का कार्य प्रारंभ होगा और मतगणना पूरी होने के बाद चुनाव परिणाम की आधिकारिक घोषणा की जाएगी। प्रशासन ने निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण चुनाव सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं कर ली हैं। अब बुधवार शाम तक यह तय हो जाएगा कि कृषि साख के सदस्य किसके सिर पर ताज सजाते हैं।1
- समस्तीपुर ज़िले के उजियारपुर प्रखंड अंतर्गत नाजीरपुर ग्राम पंचायत में एक पंचायत स्तरीय सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर को जिलाधिकारी (डीएम) श्री रोशन कुशवाहा ने संबोधित किया।1
- पटना जिले के पंडारक निवासी और तीन लाख रुपये के इनामी अपराधी भोला सिंह को मंगलवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच बाढ़ सिविल कोर्ट में पेश किया गया। बाढ़ थाना कांड संख्या 1340A/2025 से जुड़े एक मामले की सुनवाई के बाद न्यायालय ने उसे 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में बाढ़ उपकारा भेजने का आदेश दिया है। गौरतलब है कि सीबीआई ने भोला सिंह को बीते 16 मई को गुजरात के सूरत से गिरफ्तार किया था। वह पश्चिम बंगाल के दो व्यक्तियों के अपहरण से जुड़े एक पुराने मामले में वांछित था, और जांच एजेंसियों के अनुसार पिछले 12 वर्षों से फरार चल रहा था। अधिवक्ता चंद्रशेखर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि भोला सिंह को आगामी 4 जून को विभिन्न अन्य मामलों में पुनः बाढ़ कोर्ट में पेश किया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि बाढ़ से लेकर पटना तक उसके खिलाफ लगभग एक दर्जन आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनकी सुनवाई संबंधित न्यायालयों में चल रही है। भोला सिंह की गिरफ्तारी को कानून प्रवर्तन एजेंसियों की एक बड़ी सफलता माना जा रहा है, और अब विभिन्न लंबित मामलों में उससे पूछताछ तथा न्यायिक प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।1
- पति-पत्नी पर हमले के आरोप में 34 साल बाद एक 85 वर्षीय वृद्ध पर आरोप सिद्ध हो गया है। यह घटना उनकी जवानी के दिनों की थी, जिसके लिए उन्हें अब बुढ़ापे में सजा मिली है।1
- पटना जिले के पंडारक निवासी और जाने-माने हस्ती भोला सिंह को बंगाल से बाढ़ कोर्ट में पेशी के लिए लाया गया है।1
- बिहार के वैशाली जिले में एक नवविवाहित दंपति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार, दोनों पति-पत्नी एक ही फंदे से लटके हुए मिले, जिससे पूरे मामले में कई सवाल खड़े हो गए हैं।1