logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

25 हजार का इनामी गो-तस्कर गिरफ्तार, मुंबई से लौटते ही पुलिस के हत्थे चढ़ा जनता न्यूज़ टीवी ब्यूरो चीफ़ राजमणी पाण्डेय चंदौली चहनिया। थाना बलुआ पुलिस ने गो-तस्करी के मामले में लंबे समय से वांछित चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी अभियुक्त राहुल यादव को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को शनिवार को लक्ष्मणगढ़ चौराहे के पास उस समय गिरफ्तार किया, जब वह अपने अधिवक्ता से मिलने जा रहा था। विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन और थानाध्यक्ष अरुण प्रताप सिंह के नेतृत्व में बलुआ पुलिस क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने नादी गांव निवासी राहुल यादव पुत्र श्याम बिहारी यादव को लक्ष्मणगढ़ चौराहे के पास से पकड़ लिया। आरोपी के खिलाफ थाना बलुआ में गोवध निवारण अधिनियम एवं पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा संख्या 62/2026 दर्ज है। गोवंश लादकर बिहार ले जाने का आरोप पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि 15 मार्च 2026 को वह अपने साथी सादिक अंसारी और सार्जन शाह के साथ पिकअप वाहन संख्या UP67BT4169 में गोवंश लादकर बिहार ले जा रहा था। सरौली के पास पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों साथियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया था, जबकि राहुल यादव गेहूं के खेतों के रास्ते भागने में सफल रहा था। पुलिस कार्रवाई के डर से आरोपी मुंबई चला गया था और वहीं छिपकर रह रहा था। पुलिस के अनुसार वह एक दिन पहले ही मुंबई से वापस आया था और कानूनी सलाह लेने के लिए अधिवक्ता से मिलने जा रहा था। इसी दौरान पुलिस की चेकिंग के दौरान उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के मुताबिक राहुल यादव के खिलाफ थाना बलुआ में दो मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर आरोपी को जेल भेज दिया। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष अरुण प्रताप सिंह, उपनिरीक्षक अमित सिंह, उपनिरीक्षक धर्मदेव यादव, मुख्य आरक्षी संतोष यादव, आरक्षी रमेश यादव, रिक्रूट आरक्षी संदीप कुमार गौतम और रिक्रूट आरक्षी राहुल चक्रवर्ती शामिल रहे।

7 hrs ago
user_जनता न्यूज टीवी
जनता न्यूज टीवी
TV News Anchor सदर, वाराणसी, उत्तर प्रदेश•
7 hrs ago

25 हजार का इनामी गो-तस्कर गिरफ्तार, मुंबई से लौटते ही पुलिस के हत्थे चढ़ा जनता न्यूज़ टीवी ब्यूरो चीफ़ राजमणी पाण्डेय चंदौली चहनिया। थाना बलुआ पुलिस ने गो-तस्करी के मामले में लंबे समय से वांछित चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी अभियुक्त राहुल यादव को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को शनिवार को लक्ष्मणगढ़ चौराहे के पास उस समय गिरफ्तार किया, जब वह अपने अधिवक्ता से मिलने जा रहा था। विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन और थानाध्यक्ष अरुण प्रताप सिंह के नेतृत्व में बलुआ पुलिस क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने नादी गांव निवासी राहुल यादव पुत्र श्याम बिहारी यादव को लक्ष्मणगढ़ चौराहे के पास से पकड़ लिया। आरोपी के खिलाफ थाना बलुआ में गोवध निवारण अधिनियम एवं पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा संख्या 62/2026 दर्ज है। गोवंश लादकर बिहार ले जाने का आरोप पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि 15 मार्च 2026 को वह अपने साथी सादिक अंसारी और सार्जन शाह के साथ पिकअप वाहन संख्या UP67BT4169 में गोवंश लादकर बिहार ले जा रहा था। सरौली के पास पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों साथियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया था, जबकि राहुल यादव गेहूं के खेतों के रास्ते भागने में सफल रहा था। पुलिस कार्रवाई के डर से आरोपी मुंबई चला गया था और वहीं छिपकर रह रहा था। पुलिस के अनुसार वह एक दिन पहले ही मुंबई से वापस आया था और कानूनी सलाह लेने के लिए अधिवक्ता से मिलने जा रहा था। इसी दौरान पुलिस की चेकिंग के दौरान उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के मुताबिक राहुल यादव के खिलाफ थाना बलुआ में दो मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर आरोपी को जेल भेज दिया। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष अरुण प्रताप सिंह, उपनिरीक्षक अमित सिंह, उपनिरीक्षक धर्मदेव यादव, मुख्य आरक्षी संतोष यादव, आरक्षी रमेश यादव, रिक्रूट आरक्षी संदीप कुमार गौतम और रिक्रूट आरक्षी राहुल चक्रवर्ती शामिल रहे।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • सावन में बाबा मार्कंडेय के दरबार पहुंचे राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ला, परिवार संग किया जलाभिषेक
    1
    सावन में बाबा मार्कंडेय के दरबार पहुंचे राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ला, परिवार संग किया जलाभिषेक
    user_Laik AFTAB
    Laik AFTAB
    Local News Reporter सदर, वाराणसी, उत्तर प्रदेश•
    34 min ago
  • बेटियों की सुरक्षा का बीड़ा स्कूल पहुंची पुलिस थाना प्रभारी ने छात्राओं को दिया भरोसा डरो मत पुलिस आपके साथ है आप देख रहे हैं न्यूज टू इंडिया से सम्पादक हाजी हफीजुल्ला वारसी की खास रिपोर्ट चौबेपुर क्षेत्र वाराणसी बेटियों की सुरक्षा को लेकर पुलिस का मिशन अब सिर्फ थाने की चारदीवारी तक सीमित नहीं रहा। चौबेपुर माध्यमिक विद्यालय में मिशन शक्ति अभियान के तहत पुलिस टीम ने छात्राओं के बीच पहुंचकर सुरक्षा अधिकार और आत्मविश्वास का पाठ पढ़ाया स्कूल में लगा जागरूकता शिविर अभियान का नेतृत्व चौबेपुर थाना प्रभारी अनिल कुमार शर्मा और चोलापुर थाना प्रभारी गौतम कुमार ने किया इस दौरान बालिकाओं को महिला अपराध छेड़छाड़ साइबर अपराध और किसी भी आपात स्थिति में पुलिस की मदद लेने के तरीकों की विस्तृत जानकारी दी गई बेझिझक संपर्क करें पुलिस से पुलिस अधिकारियों ने छात्राओं से कहा कि डरने की जरूरत नहीं है किसी भी परेशानी में बेझिझक 112, 1090 वुमन पावर लाइन या नजदीकी थाने से संपर्क करें।साथ ही उन्हें गुड टच-बैड टच, सोशल मीडिया पर सतर्कता और साइबर फ्रॉड से बचाव के उपाय भी बताए गए। थाना प्रभारी का संवाद बना चर्चा का विषय थाना प्रभारी अनिल कुमार शर्मा का छात्राओं से सीधा संवाद खास रहा उन्होंने छात्राओं को अपनी सुरक्षा के प्रति सजग रहने गलत गतिविधियों का विरोध करने और आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। पुलिस की इस पहल से छात्राओं में सुरक्षा को लेकर जागरूकता के साथ आत्मविश्वास भी बढ़ा सुरक्षा प्राथमिकता, सिर्फ जिम्मेदारी नहीं मिशन शक्ति अभियान के जरिए पुलिस ने साफ संदेश दिया कि बेटियों की सुरक्षा सिर्फ जिम्मेदारी नहीं बल्कि प्राथमिकता है विद्यालय प्रशासन ने भी पुलिस की इस पहल की सराहना की।
    1
    बेटियों की सुरक्षा का बीड़ा स्कूल पहुंची पुलिस थाना प्रभारी ने छात्राओं को दिया भरोसा डरो मत पुलिस आपके साथ है
आप देख रहे हैं न्यूज टू इंडिया से सम्पादक हाजी हफीजुल्ला वारसी की खास रिपोर्ट 
चौबेपुर क्षेत्र वाराणसी बेटियों की सुरक्षा को लेकर पुलिस का मिशन अब सिर्फ थाने की चारदीवारी तक सीमित नहीं रहा। चौबेपुर माध्यमिक विद्यालय में मिशन शक्ति अभियान के तहत पुलिस टीम ने छात्राओं के बीच पहुंचकर सुरक्षा अधिकार और आत्मविश्वास का पाठ पढ़ाया स्कूल में लगा जागरूकता शिविर अभियान का नेतृत्व चौबेपुर थाना प्रभारी अनिल कुमार शर्मा और चोलापुर थाना प्रभारी गौतम कुमार ने किया इस दौरान बालिकाओं को महिला अपराध छेड़छाड़ साइबर अपराध और किसी भी आपात स्थिति में पुलिस की मदद लेने के तरीकों की विस्तृत जानकारी दी गई बेझिझक संपर्क करें पुलिस से पुलिस अधिकारियों ने छात्राओं से कहा कि डरने की जरूरत नहीं है किसी भी परेशानी में बेझिझक 112, 1090 वुमन पावर लाइन या नजदीकी थाने से संपर्क करें।साथ ही उन्हें गुड टच-बैड टच, सोशल मीडिया पर सतर्कता और साइबर फ्रॉड से बचाव के उपाय भी बताए गए।
थाना प्रभारी का संवाद बना चर्चा का विषय थाना प्रभारी अनिल कुमार शर्मा का छात्राओं से सीधा संवाद खास रहा उन्होंने छात्राओं को अपनी सुरक्षा के प्रति सजग रहने गलत गतिविधियों का विरोध करने और आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। पुलिस की इस पहल से छात्राओं में सुरक्षा को लेकर जागरूकता के साथ आत्मविश्वास भी बढ़ा सुरक्षा प्राथमिकता, सिर्फ जिम्मेदारी नहीं मिशन शक्ति अभियान के जरिए पुलिस ने साफ संदेश दिया कि बेटियों की सुरक्षा सिर्फ जिम्मेदारी नहीं बल्कि प्राथमिकता है विद्यालय प्रशासन ने भी पुलिस की इस पहल की सराहना की।
    user_NEWS 2 INDIA
    NEWS 2 INDIA
    TV News Anchor सदर, वाराणसी, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • जीवनगाथा तरुण तेजपाल की केशव की जुबानी में देखे एक जीवन तेजपाल रातों-रात भारत के सबसे चर्चित खोजी पत्रकार बन गए.ये उनके करियर के वे शुरुआती दिन थे जब वे केवल एक फौजी पृष्ठभूमि से आए आम पत्रकार थे, जिन्होंने अपनी भाषा, सूझबूझ और जोखिम लेने की क्षमता के बल पर भारतीय मीडिया में अपनी एक अलग जगह बनाई थी.
    1
    जीवनगाथा तरुण तेजपाल की केशव की जुबानी में देखे एक जीवन 
तेजपाल रातों-रात भारत के सबसे चर्चित खोजी पत्रकार बन गए.ये उनके करियर के वे शुरुआती दिन थे जब वे केवल एक फौजी पृष्ठभूमि से आए आम पत्रकार थे, जिन्होंने अपनी भाषा, सूझबूझ और जोखिम लेने की क्षमता के बल पर भारतीय मीडिया में अपनी एक अलग जगह बनाई थी.
    user_Keshav Choudhary
    Keshav Choudhary
    सदर, वाराणसी, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • चंदौली में धरना देते किसानों को दिया समर्थन चदौली सांसद वीरेंद्र सिंह
    1
    चंदौली में धरना देते किसानों को दिया समर्थन चदौली सांसद वीरेंद्र सिंह
    user_Ajay Singh
    Ajay Singh
    Local News Reporter सकलडीहा, चंदौली, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • कौवापुर में जर्जर संपर्क मार्ग से ग्रामीण परेशान, इंटरलॉकिंग की मांग जनता न्यूज़ टीवी संवाददाता पंकज कुमार वाराणसी चौबेपुर/वाराणसी। ग्राम सभा कौवापुर में पिच रोड से नन्दलाल के क्षेत्र तक जाने वाले करीब 500 मीटर लंबे संपर्क मार्ग की हालत खराब होने से ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने मार्ग पर इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण कराने की मांग उठाई है। ग्रामीणों का कहना है कि उक्त मार्ग से गांव के लोगों के साथ-साथ आसपास के चार-पांच गांवों के ग्रामीण भी प्रतिदिन आवागमन करते हैं। इसी रास्ते से लोग कादीपुर रेलवे स्टेशन तक जाते हैं। मार्ग पर सरकारी गल्ले की दुकान होने के कारण भी बड़ी संख्या में लोग इसी रास्ते का इस्तेमाल करते हैं। बारिश के दौरान रास्ते की स्थिति और खराब हो जाती है, जिससे पैदल चलने के साथ ही दोपहिया व अन्य वाहनों से आवागमन में काफी दिक्कत होती है। ग्रामीणों ने अजगरा विधायक विभुवन राम से करीब 500 मीटर मार्ग पर इंटरलॉकिंग कार्य कराने की मांग की है। वहीं अजय सामाजिक सेवा समिति के अध्यक्ष अजय सिंह ने भी ग्रामीणों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए सड़क निर्माण की मांग को लेकर आवाज उठाई है। उन्होंने कहा कि यह मार्ग कई गांवों के लोगों के लिए महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग है। जनहित में जल्द से जल्द मार्ग पर इंटरलॉकिंग कार्य कराया जाना आवश्यक है।
    1
    कौवापुर में जर्जर संपर्क मार्ग से ग्रामीण परेशान, इंटरलॉकिंग की मांग
जनता न्यूज़ टीवी संवाददाता पंकज कुमार वाराणसी 
चौबेपुर/वाराणसी। ग्राम सभा कौवापुर में पिच रोड से नन्दलाल के क्षेत्र तक जाने वाले करीब 500 मीटर लंबे संपर्क मार्ग की हालत खराब होने से ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने मार्ग पर इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण कराने की मांग उठाई है।
ग्रामीणों का कहना है कि उक्त मार्ग से गांव के लोगों के साथ-साथ आसपास के चार-पांच गांवों के ग्रामीण भी प्रतिदिन आवागमन करते हैं। इसी रास्ते से लोग कादीपुर रेलवे स्टेशन तक जाते हैं। मार्ग पर सरकारी गल्ले की दुकान होने के कारण भी बड़ी संख्या में लोग इसी रास्ते का इस्तेमाल करते हैं।
बारिश के दौरान रास्ते की स्थिति और खराब हो जाती है, जिससे पैदल चलने के साथ ही दोपहिया व अन्य वाहनों से आवागमन में काफी दिक्कत होती है। ग्रामीणों ने अजगरा विधायक विभुवन राम से करीब 500 मीटर मार्ग पर इंटरलॉकिंग कार्य कराने की मांग की है।
वहीं अजय सामाजिक सेवा समिति के अध्यक्ष अजय सिंह ने भी ग्रामीणों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए सड़क निर्माण की मांग को लेकर आवाज उठाई है। उन्होंने कहा कि यह मार्ग कई गांवों के लोगों के लिए महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग है। जनहित में जल्द से जल्द मार्ग पर इंटरलॉकिंग कार्य कराया जाना आवश्यक है।
    user_जनता न्यूज टीवी
    जनता न्यूज टीवी
    TV News Anchor सदर, वाराणसी, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • 25 हजार का इनामी गो-तस्कर गिरफ्तार, मुंबई से लौटते ही पुलिस के हत्थे चढ़ा जनता न्यूज़ टीवी ब्यूरो चीफ़ राजमणी पाण्डेय चंदौली चहनिया। थाना बलुआ पुलिस ने गो-तस्करी के मामले में लंबे समय से वांछित चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी अभियुक्त राहुल यादव को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को शनिवार को लक्ष्मणगढ़ चौराहे के पास उस समय गिरफ्तार किया, जब वह अपने अधिवक्ता से मिलने जा रहा था। विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन और थानाध्यक्ष अरुण प्रताप सिंह के नेतृत्व में बलुआ पुलिस क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने नादी गांव निवासी राहुल यादव पुत्र श्याम बिहारी यादव को लक्ष्मणगढ़ चौराहे के पास से पकड़ लिया। आरोपी के खिलाफ थाना बलुआ में गोवध निवारण अधिनियम एवं पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा संख्या 62/2026 दर्ज है। गोवंश लादकर बिहार ले जाने का आरोप पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि 15 मार्च 2026 को वह अपने साथी सादिक अंसारी और सार्जन शाह के साथ पिकअप वाहन संख्या UP67BT4169 में गोवंश लादकर बिहार ले जा रहा था। सरौली के पास पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों साथियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया था, जबकि राहुल यादव गेहूं के खेतों के रास्ते भागने में सफल रहा था। पुलिस कार्रवाई के डर से आरोपी मुंबई चला गया था और वहीं छिपकर रह रहा था। पुलिस के अनुसार वह एक दिन पहले ही मुंबई से वापस आया था और कानूनी सलाह लेने के लिए अधिवक्ता से मिलने जा रहा था। इसी दौरान पुलिस की चेकिंग के दौरान उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के मुताबिक राहुल यादव के खिलाफ थाना बलुआ में दो मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर आरोपी को जेल भेज दिया। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष अरुण प्रताप सिंह, उपनिरीक्षक अमित सिंह, उपनिरीक्षक धर्मदेव यादव, मुख्य आरक्षी संतोष यादव, आरक्षी रमेश यादव, रिक्रूट आरक्षी संदीप कुमार गौतम और रिक्रूट आरक्षी राहुल चक्रवर्ती शामिल रहे।
    1
    25 हजार का इनामी गो-तस्कर गिरफ्तार, मुंबई से लौटते ही पुलिस के हत्थे चढ़ा
जनता न्यूज़ टीवी ब्यूरो चीफ़ राजमणी पाण्डेय चंदौली 
चहनिया। थाना बलुआ पुलिस ने गो-तस्करी के मामले में लंबे समय से वांछित चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी अभियुक्त राहुल यादव को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को शनिवार को लक्ष्मणगढ़ चौराहे के पास उस समय गिरफ्तार किया, जब वह अपने अधिवक्ता से मिलने जा रहा था। विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
पुलिस अधीक्षक के निर्देशन और थानाध्यक्ष अरुण प्रताप सिंह के नेतृत्व में बलुआ पुलिस क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने नादी गांव निवासी राहुल यादव पुत्र श्याम बिहारी यादव को लक्ष्मणगढ़ चौराहे के पास से पकड़ लिया। आरोपी के खिलाफ थाना बलुआ में गोवध निवारण अधिनियम एवं पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा संख्या 62/2026 दर्ज है।
गोवंश लादकर बिहार ले जाने का आरोप
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि 15 मार्च 2026 को वह अपने साथी सादिक अंसारी और सार्जन शाह के साथ पिकअप वाहन संख्या UP67BT4169 में गोवंश लादकर बिहार ले जा रहा था। सरौली के पास पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों साथियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया था, जबकि राहुल यादव गेहूं के खेतों के रास्ते भागने में सफल रहा था।
पुलिस कार्रवाई के डर से आरोपी मुंबई चला गया था और वहीं छिपकर रह रहा था। पुलिस के अनुसार वह एक दिन पहले ही मुंबई से वापस आया था और कानूनी सलाह लेने के लिए अधिवक्ता से मिलने जा रहा था। इसी दौरान पुलिस की चेकिंग के दौरान उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस के मुताबिक राहुल यादव के खिलाफ थाना बलुआ में दो मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर आरोपी को जेल भेज दिया।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष अरुण प्रताप सिंह, उपनिरीक्षक अमित सिंह, उपनिरीक्षक धर्मदेव यादव, मुख्य आरक्षी संतोष यादव, आरक्षी रमेश यादव, रिक्रूट आरक्षी संदीप कुमार गौतम और रिक्रूट आरक्षी राहुल चक्रवर्ती शामिल रहे।
    user_जनता न्यूज टीवी
    जनता न्यूज टीवी
    TV News Anchor सदर, वाराणसी, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.