मुठभेड़ में गोली लगने से लंगड़ा हुआ गौकशी गैंग! फायरिंग कर भाग रहे 3 बदमाश घायल, बरेली पुलिस ने दबोचा बरेली के थाना इज्जतनगर क्षेत्र में गौकशी के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। ग्राम फरीदापुर चौधरी में नाले से गौवंशीय अवशेष मिलने के बाद सक्रिय हुई पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। दरअसल, 21 और 22 मार्च को इलाके में प्लास्टिक के बोरों में गौवंशीय अवशेष मिलने से हड़कंप मच गया था। मामले में मुकदमा दर्ज कर एसएसपी के निर्देश पर तीन टीमों का गठन किया गया। 23 मार्च की रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई, जब सिद्धार्थ नगर केन्द्रीय विद्यालय के पास चेकिंग के दौरान बाइक सवार संदिग्धों को रोकने की कोशिश की गई। बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी, जिसमें एक सिपाही राहुल कुमार घायल हो गए। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने असलम, जीशान और नासिर को गोली लगने के बाद दबोच लिया। तीनों के पैर में गोली लगी है और उन्हें अस्पताल भेजा गया है। बरामदगी में चौंकाने वाला खुलासा— 3 अवैध तमंचे 3 जिंदा कारतूस 6 खोखा कारतूस (.315 बोर) गौकशी के उपकरण स्प्लेंडर बाइक 2 मोबाइल फोन पुलिस के अनुसार मुख्य आरोपी असलम पर पहले से ही गौवध और आर्म्स एक्ट के 5 मुकदमे दर्ज हैं। बाकी आरोपियों का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है। फिलहाल, पुलिस ने फायरिंग और अन्य धाराओं में केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पूरे मामले में क्षेत्राधिकार पंकज श्रीवास्तव ने आज सोमवार समय लगभग सुबह के 8:00 बजे जानकारी देते हुए बताया

- बरेली। किसान एकता संघ ने सोमवार को शहीद दिवस के अवसर पर भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव की शहादत को नमन करते हुए भारत-अमेरिका द्विपक्षीय कृषि समझौते का विरोध जताया। संगठन ने इस समझौते को किसान एवं आम जनमानस के हितों के खिलाफ बताते हुए इसे तत्काल रद्द करने की मांग उठाई। इस दौरान किसान एकता संघ के राष्ट्रीय संगठन मंत्री डॉ. रवि नागर के नेतृत्व में राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिला अधिकारी कार्यालय में सौंपा गया। ज्ञापन में कहा गया कि यह कृषि समझौता देश के किसानों के हितों के प्रतिकूल है, इसलिए इसे तुरंत समाप्त किया जाना चाहिए। संगठन ने अपनी प्रमुख मांगों में न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर गारंटी कानून लागू करने, सरकारी विभागों के निजीकरण पर रोक लगाने, बिजली अधिनियम 2025 और बीज अधिनियम 2025 को निरस्त करने तथा किसानों के पूर्ण कर्ज माफ करने की मांग शामिल की है। किसान एकता संघ ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जल्द ही इन मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया, तो संगठन किसान और जनहित में व्यापक आंदोलन करने को बाध्य होगी । प्रदर्शन करने वालों में डॉक्टर हरिओम राठौर , ममता मौर्य , मीना सिंह , मोहिनी मौर्य ,विजय मौर्य , प्रकाश गंगवार , पप्पू गुर्जर , घनश्याम गुर्जर , भगवान दास , चंद्रपाल, लखपत सिंह यादव , अवधेश गुर्जर , लाला राम गुर्जर , नरेश आदि मौजूद रहे।1
- बरेली मड़ी नाथ चौकी का विवाद काफी पुराना चल रहा है यह मामला कोर्ट में भी गया लेकिन विवाद फिर भी आगे बढ़ता ही जा रहा है इस मामले में गरीब शक्ति दल ने ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की1
- बरेली me शहीद-ए-आजम भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु के शहादत दिवस (23 मार्च) के अवसर पर बरेली में बीसलपुर चौराहा के नामकरण को लेकर एक प्रस्ताव सामने आया है। विश्व हिन्दू महासंघ, उत्तर प्रदेश की जिला बरेली इकाई ने चौराहा का नाम “वंदे मातरम् चौक” रखने के संबंध में जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन सौंपा है, जिसे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम प्रेषित किया गया है। ज्ञापन में कहा गया है कि “वंदे मातरम्” स्वतंत्रता संग्राम से जुड़ा एक ऐतिहासिक और सांस्कृतिक प्रतीक है, जिसने देशभक्ति की भावना को मजबूत किया। संगठन ने यह भी प्रस्ताव दिया कि यदि नामकरण होता है तो स्थल को शहीदों के चित्र, तिरंगा ध्वज, यातायात संकेत एवं अन्य राष्ट्रचिन्हों से सजाया जाए। फिलहाल यह एक प्रस्ताव है, जिस पर प्रशासनिक स्तर पर विचार किया जाना है। वही संगठन ने गोकशी करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है और उनके संगठन के नाम से फर्जी कार्यकर्ता बनकर घूम रहे लोगों पर भी सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है पूरे मामले में आज सोमवार समय लगभग दोपहर के 12:00 बजे दी गई जानकारी1
- बरेली। गौ रक्षकों ने मथुरा के फरसा वाले बाबा की हत्या के संबंध में जिला अधिकारी को सौंपा ज्ञापन।1
- Post by भूपेंद्र शर्मा2
- #बरेली में डॉ अनीस बेग के ‘जश्न-ए-ईद एवं होली महोत्सव’ बना एकता और संस्कृति का भव्य प्रतीक उमड़ा जनसैलाब#1
- Post by Samachar Live2TV1
- बरेली। थाना बारादरी पुलिस ने मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान चलाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने दो शातिर तस्करों को 363 ग्राम अवैध अफीम के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार रात्रि गश्त के दौरान गुलजार नगर पीली मिट्टी के पास से आशु बजाज (36) निवासी फाल्तूनगंज और सर्वेश (37) निवासी सिकलापुर थाना बारादरी को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान उनके पास से 363 ग्राम अवैध अफीम बरामद हुई। इस संबंध में थाना बारादरी में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पूछताछ में आरोपी सर्वेश ने बताया कि वह पहले भी चोरी और जालसाजी के कई मामलों में जेल जा चुका है। उसने कबूल किया कि बरामद अफीम उसने विसौली क्षेत्र के एक अज्ञात किसान से खरीदी थी और उसे भीड़भाड़ वाले स्थानों पर फुटकर में बेचने की योजना थी, जिससे अच्छा मुनाफा कमाया जा सके। पुलिस जांच में सामने आया कि दोनों अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास रहा है। विशेष रूप से सर्वेश के खिलाफ विभिन्न थानों में चोरी, जालसाजी और अन्य धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं। इस कार्रवाई को प्रभारी निरीक्षक धनंजय पांडेय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अंजाम दिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।1