logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

शाहजहाँपुर में जनपदीय साइबर टीम और थाना सदर बाजार पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक वृद्ध महिला के बैंक खाते से 17 लाख 19 हजार 500 रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में वांछित मां-बेटे को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने रिंग रोड अंडरपास शहबाजनगर के पास से मोहल्ला चिनौर, थाना सदर बाजार निवासी ऋतिक सिंह (26 वर्ष) और उसकी मां रेखा सिंह (52 वर्ष) को पकड़ा। आरोपियों के कब्जे से करीब 13.15 लाख रुपये की सोने और डायमंड की ज्वेलरी, 36,642 रुपये नगद, एक मोबाइल फोन और अन्य सामान बरामद किया गया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक नगर, क्षेत्राधिकारी नगर और क्षेत्राधिकारी साइबर क्राइम के पर्यवेक्षण में की गई। पुलिस जांच के अनुसार, आरोपी महिला के रिश्तेदार थे और उनके घर अक्सर आना-जाना था। उन्हें इस बात की जानकारी थी कि वृद्ध महिला को अपनी संपत्ति बेचने के बाद लगभग 52 लाख रुपये मिले हैं। इसी का फायदा उठाते हुए, आरोप है कि उन्होंने महिला के बैंक से जुड़े मोबाइल नंबर, डेबिट कार्ड और बैंकिंग सुविधाओं का दुरुपयोग किया। एटीएम, यूपीआई, पीओएस और आईएमपीएस के माध्यम से कुल 38 ट्रांजेक्शन करके उन्होंने 17.19 लाख रुपये निकाल लिए। पूछताछ में यह भी सामने आया कि ठगी की इस रकम से आरोपियों ने विभिन्न ज्वैलर्स से महंगी सोने और डायमंड की ज्वेलरी खरीदी थी, जिनमें से अधिकांश पुलिस ने बरामद कर ली है। शेष रकम अन्य लोगों को दिए जाने की बात सामने आई है, जिसकी जांच अभी जारी है। प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार के नेतृत्व में साइबर सेल और थाना सदर बाजार की संयुक्त टीम ने इस कार्रवाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया।

8 hrs ago
user_विवेक मिश्र
विवेक मिश्र
Voice of people शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
8 hrs ago

शाहजहाँपुर में जनपदीय साइबर टीम और थाना सदर बाजार पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक वृद्ध महिला के बैंक खाते से 17 लाख 19 हजार 500 रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में वांछित मां-बेटे को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने रिंग रोड अंडरपास शहबाजनगर के पास से मोहल्ला चिनौर, थाना सदर बाजार निवासी ऋतिक सिंह (26 वर्ष) और उसकी मां रेखा सिंह (52 वर्ष) को पकड़ा। आरोपियों के कब्जे से करीब 13.15 लाख रुपये की सोने और डायमंड की ज्वेलरी, 36,642 रुपये नगद, एक मोबाइल फोन और अन्य सामान बरामद किया गया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक नगर, क्षेत्राधिकारी नगर और क्षेत्राधिकारी साइबर क्राइम के पर्यवेक्षण में की गई। पुलिस जांच के अनुसार, आरोपी महिला के रिश्तेदार थे और उनके घर अक्सर आना-जाना था। उन्हें इस बात की जानकारी थी कि वृद्ध महिला को अपनी संपत्ति बेचने के बाद लगभग 52 लाख रुपये मिले हैं। इसी का फायदा उठाते हुए, आरोप है कि उन्होंने महिला के बैंक से जुड़े मोबाइल नंबर, डेबिट कार्ड और बैंकिंग सुविधाओं का दुरुपयोग किया। एटीएम, यूपीआई, पीओएस और आईएमपीएस के माध्यम से कुल 38 ट्रांजेक्शन करके उन्होंने 17.19 लाख रुपये निकाल लिए। पूछताछ में यह भी सामने आया कि ठगी की इस रकम से आरोपियों ने विभिन्न ज्वैलर्स से महंगी सोने और डायमंड की ज्वेलरी खरीदी थी, जिनमें से अधिकांश पुलिस ने बरामद कर ली है। शेष रकम अन्य लोगों को दिए जाने की बात सामने आई है, जिसकी जांच अभी जारी है। प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार के नेतृत्व में साइबर सेल और थाना सदर बाजार की संयुक्त टीम ने इस कार्रवाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • शाहजहांपुर जिले के सरकारी मेडिकल कॉलेज की ओपीडी पर्चा व्यवस्था को लेकर मरीजों और उनके तीमारदारों में भारी नाराजगी देखी जा रही है। आरोप है कि सामान्य मरीजों को पर्चा बनवाने के लिए घंटों लाइन में इंतजार करना पड़ता है, जबकि कुछ कथित दलाल पैसे लेकर सीधे काउंटर तक पहुँच जाते हैं और एक साथ कई-कई पर्चे बनवा लेते हैं। मरीजों का कहना है कि ये दलाल प्रति पर्चा लगभग 10 रुपये लेकर 10 या उससे भी अधिक मरीजों के पर्चे बनवाते हैं। इससे दलाल तो कुछ ही मिनटों में अपना काम निपटा लेते हैं, लेकिन लाइन में खड़े अन्य मरीज और उनके परिजन घंटों तक धूप और उमस भरी गर्मी में खड़े रहने को मजबूर होते हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि यदि मेडिकल कॉलेज प्रशासन इस व्यवस्था पर कड़ी निगरानी रखे तो इन गतिविधियों को रोका जा सकता है। मरीजों ने मांग की है कि पर्चा काउंटरों पर पारदर्शी व्यवस्था लागू की जाए और दलालों के प्रवेश पर सख्ती से प्रतिबंध लगाया जाए, ताकि सभी मरीजों को समान रूप से सुविधाएं मिल सकें।
    1
    शाहजहांपुर जिले के सरकारी मेडिकल कॉलेज की ओपीडी पर्चा व्यवस्था को लेकर मरीजों और उनके तीमारदारों में भारी नाराजगी देखी जा रही है। आरोप है कि सामान्य मरीजों को पर्चा बनवाने के लिए घंटों लाइन में इंतजार करना पड़ता है, जबकि कुछ कथित दलाल पैसे लेकर सीधे काउंटर तक पहुँच जाते हैं और एक साथ कई-कई पर्चे बनवा लेते हैं।

मरीजों का कहना है कि ये दलाल प्रति पर्चा लगभग 10 रुपये लेकर 10 या उससे भी अधिक मरीजों के पर्चे बनवाते हैं। इससे दलाल तो कुछ ही मिनटों में अपना काम निपटा लेते हैं, लेकिन लाइन में खड़े अन्य मरीज और उनके परिजन घंटों तक धूप और उमस भरी गर्मी में खड़े रहने को मजबूर होते हैं।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि यदि मेडिकल कॉलेज प्रशासन इस व्यवस्था पर कड़ी निगरानी रखे तो इन गतिविधियों को रोका जा सकता है। मरीजों ने मांग की है कि पर्चा काउंटरों पर पारदर्शी व्यवस्था लागू की जाए और दलालों के प्रवेश पर सख्ती से प्रतिबंध लगाया जाए, ताकि सभी मरीजों को समान रूप से सुविधाएं मिल सकें।
    user_तेज इंडिया लाइव न्यूज चैनल
    तेज इंडिया लाइव न्यूज चैनल
    शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • शाहजहाँपुर के खुटार हरनाई में शांतिपूर्ण धरना दे रहे ग्रामीणों, जिनमें बुजुर्ग और महिलाएं भी शामिल थीं, पर लाठीचार्ज के बाद सियासत गरमा गई है। इस घटना ने पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय विधायक चेतराम पासी ने इस लाठीचार्ज को लेकर DGP से शिकायत की है, जिसमें उन्होंने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई के साथ-साथ मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।
    1
    शाहजहाँपुर के खुटार हरनाई में शांतिपूर्ण धरना दे रहे ग्रामीणों, जिनमें बुजुर्ग और महिलाएं भी शामिल थीं, पर लाठीचार्ज के बाद सियासत गरमा गई है। इस घटना ने पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय विधायक चेतराम पासी ने इस लाठीचार्ज को लेकर DGP से शिकायत की है, जिसमें उन्होंने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई के साथ-साथ मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।
    user_A K DIXIT
    A K DIXIT
    8 सालों से पत्रकारिता क्षेत्र में कार्य शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • शाहजहाँपुर में जनपदीय साइबर टीम और थाना सदर बाजार पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक वृद्ध महिला के बैंक खाते से 17 लाख 19 हजार 500 रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में वांछित मां-बेटे को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने रिंग रोड अंडरपास शहबाजनगर के पास से मोहल्ला चिनौर, थाना सदर बाजार निवासी ऋतिक सिंह (26 वर्ष) और उसकी मां रेखा सिंह (52 वर्ष) को पकड़ा। आरोपियों के कब्जे से करीब 13.15 लाख रुपये की सोने और डायमंड की ज्वेलरी, 36,642 रुपये नगद, एक मोबाइल फोन और अन्य सामान बरामद किया गया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक नगर, क्षेत्राधिकारी नगर और क्षेत्राधिकारी साइबर क्राइम के पर्यवेक्षण में की गई। पुलिस जांच के अनुसार, आरोपी महिला के रिश्तेदार थे और उनके घर अक्सर आना-जाना था। उन्हें इस बात की जानकारी थी कि वृद्ध महिला को अपनी संपत्ति बेचने के बाद लगभग 52 लाख रुपये मिले हैं। इसी का फायदा उठाते हुए, आरोप है कि उन्होंने महिला के बैंक से जुड़े मोबाइल नंबर, डेबिट कार्ड और बैंकिंग सुविधाओं का दुरुपयोग किया। एटीएम, यूपीआई, पीओएस और आईएमपीएस के माध्यम से कुल 38 ट्रांजेक्शन करके उन्होंने 17.19 लाख रुपये निकाल लिए। पूछताछ में यह भी सामने आया कि ठगी की इस रकम से आरोपियों ने विभिन्न ज्वैलर्स से महंगी सोने और डायमंड की ज्वेलरी खरीदी थी, जिनमें से अधिकांश पुलिस ने बरामद कर ली है। शेष रकम अन्य लोगों को दिए जाने की बात सामने आई है, जिसकी जांच अभी जारी है। प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार के नेतृत्व में साइबर सेल और थाना सदर बाजार की संयुक्त टीम ने इस कार्रवाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया।
    1
    शाहजहाँपुर में जनपदीय साइबर टीम और थाना सदर बाजार पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक वृद्ध महिला के बैंक खाते से 17 लाख 19 हजार 500 रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में वांछित मां-बेटे को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने रिंग रोड अंडरपास शहबाजनगर के पास से मोहल्ला चिनौर, थाना सदर बाजार निवासी ऋतिक सिंह (26 वर्ष) और उसकी मां रेखा सिंह (52 वर्ष) को पकड़ा। आरोपियों के कब्जे से करीब 13.15 लाख रुपये की सोने और डायमंड की ज्वेलरी, 36,642 रुपये नगद, एक मोबाइल फोन और अन्य सामान बरामद किया गया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक नगर, क्षेत्राधिकारी नगर और क्षेत्राधिकारी साइबर क्राइम के पर्यवेक्षण में की गई।

पुलिस जांच के अनुसार, आरोपी महिला के रिश्तेदार थे और उनके घर अक्सर आना-जाना था। उन्हें इस बात की जानकारी थी कि वृद्ध महिला को अपनी संपत्ति बेचने के बाद लगभग 52 लाख रुपये मिले हैं। इसी का फायदा उठाते हुए, आरोप है कि उन्होंने महिला के बैंक से जुड़े मोबाइल नंबर, डेबिट कार्ड और बैंकिंग सुविधाओं का दुरुपयोग किया। एटीएम, यूपीआई, पीओएस और आईएमपीएस के माध्यम से कुल 38 ट्रांजेक्शन करके उन्होंने 17.19 लाख रुपये निकाल लिए।

पूछताछ में यह भी सामने आया कि ठगी की इस रकम से आरोपियों ने विभिन्न ज्वैलर्स से महंगी सोने और डायमंड की ज्वेलरी खरीदी थी, जिनमें से अधिकांश पुलिस ने बरामद कर ली है। शेष रकम अन्य लोगों को दिए जाने की बात सामने आई है, जिसकी जांच अभी जारी है। प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार के नेतृत्व में साइबर सेल और थाना सदर बाजार की संयुक्त टीम ने इस कार्रवाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया।
    user_विवेक मिश्र
    विवेक मिश्र
    Voice of people शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • शाहजहाँपुर में सदर बाजार थाना पुलिस और साइबर टीम ने एक वृद्ध महिला के बैंक खाते से हुई 17.19 लाख रुपये की साइबर ठगी का पर्दाफाश किया है। इस मामले में पुलिस ने एक मां-बेटे को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपितों ने अपनी रिश्तेदारी का फायदा उठाते हुए पीड़िता के बैंक खाते से जुड़े डेबिट कार्ड और सिम का दुरुपयोग किया। उन्होंने एटीएम, यूपीआई, पीओएस (प्वाइंट ऑफ सेल) और आईएमपीएस (तत्काल भुगतान सेवा) के माध्यम से कुल 38 लेनदेन कर यह रकम निकाली। ठगी के पैसे से आरोपितों ने सोने और हीरे की ज्वेलरी खरीदी थी। पुलिस ने उनके कब्जे से करीब 13.15 लाख रुपये मूल्य की सोने-हीरे की ज्वेलरी, तीन मोबाइल फोन, पीड़िता का डेबिट कार्ड और 36,642 रुपये नकद बरामद किए हैं। पुलिस इस मामले में अन्य संभावित व्यक्तियों की भूमिका की भी जांच कर रही है।
    1
    शाहजहाँपुर में सदर बाजार थाना पुलिस और साइबर टीम ने एक वृद्ध महिला के बैंक खाते से हुई 17.19 लाख रुपये की साइबर ठगी का पर्दाफाश किया है। इस मामले में पुलिस ने एक मां-बेटे को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, आरोपितों ने अपनी रिश्तेदारी का फायदा उठाते हुए पीड़िता के बैंक खाते से जुड़े डेबिट कार्ड और सिम का दुरुपयोग किया। उन्होंने एटीएम, यूपीआई, पीओएस (प्वाइंट ऑफ सेल) और आईएमपीएस (तत्काल भुगतान सेवा) के माध्यम से कुल 38 लेनदेन कर यह रकम निकाली। ठगी के पैसे से आरोपितों ने सोने और हीरे की ज्वेलरी खरीदी थी। पुलिस ने उनके कब्जे से करीब 13.15 लाख रुपये मूल्य की सोने-हीरे की ज्वेलरी, तीन मोबाइल फोन, पीड़िता का डेबिट कार्ड और 36,642 रुपये नकद बरामद किए हैं।

पुलिस इस मामले में अन्य संभावित व्यक्तियों की भूमिका की भी जांच कर रही है।
    user_MAHARAJ SINGH
    MAHARAJ SINGH
    Court reporter शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • शाहजहांपुर में जिले के नोडल अधिकारी और प्रमुख सचिव मनीष चौहान ने शनिवार, 20 जून को जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह, नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी और मुख्य विकास अधिकारी उत्कर्ष द्विवेदी के साथ मिलकर नगर निगम क्षेत्र में चल रही विभिन्न विकास परियोजनाओं का गहन निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माणाधीन प्लैनेटोरियम, मल्टीलेवल कार पार्किंग, गांधी भवन के जीर्णोद्धार कार्य और निर्माणाधीन हॉकी क्लब की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों और कार्यदायी संस्थाओं को निर्देश दिए कि सभी कार्य गुणवत्ता के साथ निर्धारित समयसीमा के भीतर पूरे किए जाएँ। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने जानकारी दी कि मुख्यमंत्री वैश्विक नगरोदय योजना के अंतर्गत मल्टीलेवल कार पार्किंग परियोजना के लिए मूल रूप से ₹1323.90 लाख की स्वीकृति प्रदान की गई है। इस परियोजना के तहत मुख्य भवन, लिफ्ट, फायर फाइटिंग व्यवस्था, गार्ड रूम, पार्किंग और स्ट्रीट लाइट जैसी महत्वपूर्ण सुविधाओं का निर्माण किया जा रहा है, जिसमें लगभग 65 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। बेसमेंट, भूतल और प्रथम तल का निर्माण कार्य समाप्त हो गया है, जबकि चिनाई का कार्य अभी भी प्रगति पर है। इस परियोजना को फरवरी 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। प्रमुख सचिव ने राज्य स्मार्ट सिटी योजना के अंतर्गत बन रहे प्लैनेटोरियम का भी जायजा लिया। अधिकारियों ने बताया कि ₹2037.37 लाख की स्वीकृत लागत वाली इस परियोजना में मुख्य भवन, लिफ्ट, फायर फाइटिंग प्रणाली, पम्प रूम, स्ट्रीट लाइट और लैंडस्केपिंग का काम किया जा रहा है। वर्तमान में इसकी भौतिक प्रगति लगभग 60 प्रतिशत है। परिसर में एक विशेष ग्राउंड ग्लो एरिया भी विकसित किया जाएगा, जिसका उद्देश्य बच्चों में वैज्ञानिक सोच और जिज्ञासा को बढ़ावा देना है। यहाँ अत्याधुनिक वैज्ञानिक गतिविधियों और आकर्षणों के माध्यम से मनोरंजन के साथ-साथ विज्ञान संबंधी जानकारी भी उपलब्ध कराई जाएगी। इसके अतिरिक्त, भवन के प्रत्येक तल पर उपलब्ध हॉलों का उपयोग जनसुविधाओं के अनुरूप किया जाएगा, जहाँ आधुनिक जिम, लाइब्रेरी और साइबर कैफे स्थापित करने की योजना है। नागरिकों की सुविधा के लिए परिसर में दो अतिरिक्त प्रवेश द्वार भी बनाए जाएँगे, जिससे आवागमन और अधिक सुगम हो सकेगा। इसके उपरांत, प्रमुख सचिव ने गांधी भवन के जीर्णोद्धार कार्य और निर्माणाधीन हॉकी क्लब का भी निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इन सभी परियोजनाओं के पूर्ण होने के बाद शाहजहांपुर को एक आधुनिक और बहुउद्देशीय सुविधाओं से युक्त महत्वपूर्ण केंद्र प्राप्त होगा। इससे शिक्षा, पर्यटन, खेल और सामाजिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा, साथ ही नागरिकों को बेहतर और उन्नत सुविधाएँ उपलब्ध होंगी। निरीक्षण के समय संबंधित विभागों के अधिकारी और कार्यदायी संस्थाओं के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।
    4
    शाहजहांपुर में जिले के नोडल अधिकारी और प्रमुख सचिव मनीष चौहान ने शनिवार, 20 जून को जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह, नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी और मुख्य विकास अधिकारी उत्कर्ष द्विवेदी के साथ मिलकर नगर निगम क्षेत्र में चल रही विभिन्न विकास परियोजनाओं का गहन निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माणाधीन प्लैनेटोरियम, मल्टीलेवल कार पार्किंग, गांधी भवन के जीर्णोद्धार कार्य और निर्माणाधीन हॉकी क्लब की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों और कार्यदायी संस्थाओं को निर्देश दिए कि सभी कार्य गुणवत्ता के साथ निर्धारित समयसीमा के भीतर पूरे किए जाएँ।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने जानकारी दी कि मुख्यमंत्री वैश्विक नगरोदय योजना के अंतर्गत मल्टीलेवल कार पार्किंग परियोजना के लिए मूल रूप से ₹1323.90 लाख की स्वीकृति प्रदान की गई है। इस परियोजना के तहत मुख्य भवन, लिफ्ट, फायर फाइटिंग व्यवस्था, गार्ड रूम, पार्किंग और स्ट्रीट लाइट जैसी महत्वपूर्ण सुविधाओं का निर्माण किया जा रहा है, जिसमें लगभग 65 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। बेसमेंट, भूतल और प्रथम तल का निर्माण कार्य समाप्त हो गया है, जबकि चिनाई का कार्य अभी भी प्रगति पर है। इस परियोजना को फरवरी 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

प्रमुख सचिव ने राज्य स्मार्ट सिटी योजना के अंतर्गत बन रहे प्लैनेटोरियम का भी जायजा लिया। अधिकारियों ने बताया कि ₹2037.37 लाख की स्वीकृत लागत वाली इस परियोजना में मुख्य भवन, लिफ्ट, फायर फाइटिंग प्रणाली, पम्प रूम, स्ट्रीट लाइट और लैंडस्केपिंग का काम किया जा रहा है। वर्तमान में इसकी भौतिक प्रगति लगभग 60 प्रतिशत है। परिसर में एक विशेष ग्राउंड ग्लो एरिया भी विकसित किया जाएगा, जिसका उद्देश्य बच्चों में वैज्ञानिक सोच और जिज्ञासा को बढ़ावा देना है। यहाँ अत्याधुनिक वैज्ञानिक गतिविधियों और आकर्षणों के माध्यम से मनोरंजन के साथ-साथ विज्ञान संबंधी जानकारी भी उपलब्ध कराई जाएगी। इसके अतिरिक्त, भवन के प्रत्येक तल पर उपलब्ध हॉलों का उपयोग जनसुविधाओं के अनुरूप किया जाएगा, जहाँ आधुनिक जिम, लाइब्रेरी और साइबर कैफे स्थापित करने की योजना है। नागरिकों की सुविधा के लिए परिसर में दो अतिरिक्त प्रवेश द्वार भी बनाए जाएँगे, जिससे आवागमन और अधिक सुगम हो सकेगा।

इसके उपरांत, प्रमुख सचिव ने गांधी भवन के जीर्णोद्धार कार्य और निर्माणाधीन हॉकी क्लब का भी निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इन सभी परियोजनाओं के पूर्ण होने के बाद शाहजहांपुर को एक आधुनिक और बहुउद्देशीय सुविधाओं से युक्त महत्वपूर्ण केंद्र प्राप्त होगा। इससे शिक्षा, पर्यटन, खेल और सामाजिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा, साथ ही नागरिकों को बेहतर और उन्नत सुविधाएँ उपलब्ध होंगी। निरीक्षण के समय संबंधित विभागों के अधिकारी और कार्यदायी संस्थाओं के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।
    user_Amit Sharma
    Amit Sharma
    पत्रकार शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • शाहजहांपुर के थाना सदर बाजार क्षेत्र में एक वृद्ध महिला के साथ हुई धोखाधड़ी और चोरी के मामले का पुलिस ने सफल अनावरण किया है। इस संबंध में, पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अपर पुलिस अधीक्षक नगर ने इस सफल कार्रवाई की जानकारी एक बयान के माध्यम से दी।
    1
    शाहजहांपुर के थाना सदर बाजार क्षेत्र में एक वृद्ध महिला के साथ हुई धोखाधड़ी और चोरी के मामले का पुलिस ने सफल अनावरण किया है। इस संबंध में, पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अपर पुलिस अधीक्षक नगर ने इस सफल कार्रवाई की जानकारी एक बयान के माध्यम से दी।
    user_Ashish Awasthi Ljp R प्रदेश सच
    Ashish Awasthi Ljp R प्रदेश सच
    Security Guard शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • एक वृद्ध महिला के साथ हुई ₹17.19 लाख की साइबर ठगी का खुलासा किया गया है। इस मामले में पुलिस ने एक मां-बेटे को गिरफ्तार किया है। उनकी गिरफ्तारी के बाद लाखों रुपये की ज्वेलरी और नकदी भी बरामद की गई है।
    1
    एक वृद्ध महिला के साथ हुई ₹17.19 लाख की साइबर ठगी का खुलासा किया गया है। इस मामले में पुलिस ने एक मां-बेटे को गिरफ्तार किया है। उनकी गिरफ्तारी के बाद लाखों रुपये की ज्वेलरी और नकदी भी बरामद की गई है।
    user_पंकज यादव
    पंकज यादव
    पत्रकार शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • लखीमपुर खीरी के धार्मिक नगर गोला गोकर्णनाथ में भगवान शिव के वाहन नंदी महाराज की एक भव्य प्रतिमा स्थापित की जा रही है। "छोटी काशी" के नाम से प्रसिद्ध इस तीर्थस्थल पर प्रतिमा की स्थापना को लेकर श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। इस प्रतिमा की स्थापना के साथ ही क्षेत्र की धार्मिक और पर्यटन महत्ता को एक नई पहचान मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
    1
    लखीमपुर खीरी के धार्मिक नगर गोला गोकर्णनाथ में भगवान शिव के वाहन नंदी महाराज की एक भव्य प्रतिमा स्थापित की जा रही है। "छोटी काशी" के नाम से प्रसिद्ध इस तीर्थस्थल पर प्रतिमा की स्थापना को लेकर श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

इस प्रतिमा की स्थापना के साथ ही क्षेत्र की धार्मिक और पर्यटन महत्ता को एक नई पहचान मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
    user_तेज इंडिया लाइव न्यूज चैनल
    तेज इंडिया लाइव न्यूज चैनल
    शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.