Shuru
Apke Nagar Ki App…
मंदसौर जिला चिकित्सालय जेल वार्ड के टॉयलेट में लगा ताला मंदसौर जिला चिकित्सालय के जेल वार्ड में टॉयलेट पर ताला! मरीजों और परिजनों ने वीडियो जारी कर उठाई आवाज। आखिर प्राथमिक सुविधा पर ताला क्यों? प्रशासन कब जागेगा?
यशस्वी दुनिया साप्ताहिक
मंदसौर जिला चिकित्सालय जेल वार्ड के टॉयलेट में लगा ताला मंदसौर जिला चिकित्सालय के जेल वार्ड में टॉयलेट पर ताला! मरीजों और परिजनों ने वीडियो जारी कर उठाई आवाज। आखिर प्राथमिक सुविधा पर ताला क्यों? प्रशासन कब जागेगा?
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- मनासा। नगर समीप गांव परोंत पिपलिया में रविवार को उस समय अफरा- तफरी मच गई, जब अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने लोगों पर हमला कर दिया। घटना में 4 लोग घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, पास स्थित पेड़ पर लगे छत्ते से अचानक मधुमक्खियां झुंड बनाकर नीचे आ गईं और राहगीरों को डंक मारना शुरू कर दिया। लोग जान बचाने के लिए इधर- उधर भागते नजर आए। घायलों को तुरंत मनासा अस्पताल ले जाया गया। जिसमें 4 घायल राहुल पिता विष्णु नागदा, कपिल पिता विष्णु नागदा, कौशल्या बाई पति किशोर नागदा, चैतन्य पिता राहुल नागदा, सभी निवासी मनासा के हे। सभी घायलों का प्राथमिक उपचार के बाद 3 लोगों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल नीमच रेफर किया गया। वही चिकित्सकों द्वारा घायलों का जिला अस्पताल में उपचार जारी हे एक घायल का इलाज मनासा में ही जारी है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सार्वजनिक स्थानों पर लगे मधुमक्खी के छत्तों को सुरक्षित तरीके से हटाने की मांग की है।1
- दिल्ली मुम्बई एक्सप्रेसवे पर चेचट टोल के समीप रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया जहां तेज रफ्तार कार आगे चल रहे ट्रक में जा घुसी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार सवार चारों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार कार में सवार चारों लोग महाकाल ज्योर्तिलिंग उज्जैन से दर्शन कर वापस लौट रहे थे। मृतक सभी कानपुर निवासी बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही चेचट पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। पुलिस ने शवों को मोड़क सीएचसी भिजवाया, जहां पोस्टमार्टम की प्रक्रिया की जा रही है। पुलिस ने ट्रक चालक व वाहन को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि कार तेज गति में थी और चलते ट्रक में पीछे से टकरा गई। इस हृदयविदारक हादसे से क्षेत्र में शोक की लहर ला दी है है।1
- Post by Arvind mali1
- मध्यप्रदेश के मंदसौर में बच्चा चोरी की अफवाह ने खतरनाक रूप ले लिया, नरसिंहपुर क्षेत्र में एक युवक को शक के आधार पर भीड़ ने पकड़ लिया और जमकर मारपीट की आरोप है कि उसके हाथ-पैर बांध दिए गए। सूचना मिलते ही मंदसौर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। जांच में बच्चा चोरी की कोई शिकायत सामने नहीं आई। स्थानीय लोगों के अनुसार युवक मानसिक रूप से कमजोर बताया गया है। ❗ अफवाहों पर भरोसा न करें ❗ कानून अपने हाथ में न लें आपकी क्या राय है? कमेंट में जरूर लिखें 👇 नवराज्य टाइम्स – सच की आवाज1
- बकानी :- सांसद दुष्यंत सिंह की तीसरे चरण की जनसंवाद पदयात्रा की दूसरे दिन की शुरुआत बकानी कस्बे के खेड़ा गांव से शुरू हुई, जो चौथ माता मंदिर से शुरू होकर कस्बे के अस्पताल तिराहा, बस स्टैंड परिसर से होकर पाटन रोड पहुंची यात्रा का राजनैतिक दलों एवं सरकारी विभागो द्वारा पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया स्वागत के दौरान आमजन द्वारा लिखित मे शिकायते दी गई जिसका निराकरण का आस्वासन दिया गया इस दौरान भाजपा कार्यकर्त्ता सहित प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे2
- बच्चे चोरी पर विशेष। इस खबर का उद्देश्य आपको डराना नहीं आमलोगों को जागरूक करना हे ताकि इस तरह की अनहोनी न हो सके। दर्शकों आजकल कई जगहों से बच्चे चोरी की घटनाएं सामने आ रही हे। कुछ बच्चे चोरी करने वाले गिरोह पकड़े भी गए हे इसके बावजूद बच्चे चोरी की घटनाएं हो रही है। जिसमें रोहिंग्या बांग्लादेशी ओर कुछ पन्नी बिनने वाले आदमी महिलाएं और बच्चे पकड़े गए है। कुछ लोग बाइक पर बच्चे लेकर भाग जाते है। ऐसे लोग भी पकड़े गए हैं आप भी अपने बच्चों का विशेष ध्यान रखें घर का दरवाजा खुला न रखें। सीसीटीवी कैमरे लगवाए अकेले बच्चों को कोई सामान लेने बाजार या पड़ोस में न भेजे उन पर निगाह रखें। अपने बच्चों को समझाइए की कही किसी भी लालच में किसी के पास ना जाय चॉकलेट दे या खिलौने आदि किसी ओर तरीके से अपने पास बुलाए उनके पास न जाए कोई साधु के रूप में हो कोई भीख मांगने वाले संदिग्ध लोग तुम्हें पकड़ने की कोशिश करे तो जोर जोर से चिल्लाए। पास वाले की मदद ले उन्हें बताए स्कूल जाते समय भी बच्चों का विशेष ध्यान रखें। यह बताया जा रहा की आजकल बच्चों को लाखों रूपये में बेचा जाता है ओर उनके अंग भी निकाल कर ट्रांसप्लांट किए जा सकते है। या पकड़े गए बच्चों को चोरी छुपे बच्चों की तस्करी की जा सकती है। जिनकी कीमत लाखों करोड़ो रूपये होती हे। कुछ लालची और गलत लोगों द्वारा बेरहमी से छोटे बच्चों को खाली कार्टून या झोले में रखकर चोरी किया जा रहा हे जिसके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। बच्चा चोरी की घटनाएं शहर ही नहीं गावों में भी घटित हो रही हे। यदि आपको भी कोई संदिग्ध व्यक्ति महिला दिखे तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। तब तक उस संदिग्ध व्यक्ति को पकड़कर रखे और पुलिस की मदद करें तुरंत फोन लगाए। ऐसी ही खबरों के लिए देखते रहिए बी एस जी न्यूज ट्वेंटी फॉर की खबरें, इस खबर को शेयर व चेनल को सबस्क्राइब करना न भूलें1
- गांधी सागर बांध में गिद्धों की संख्या बढ़कर 948 पहुंची। वन विभाग के विशेष सर्वे में दुर्लभ प्रजातियों की भी बढ़ोतरी दर्ज, संरक्षण प्रयासों का सकारात्मक असर।1
- मंदसौर के गांधी चौराहे पर उस समय सियासी माहौल गरमा गया जब भारतीय जनता युवा मोर्चा ने कांग्रेस कार्यालय का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया। नई दिल्ली में आयोजित AI Impact Summit कार्यक्रम में कथित हंगामे के विरोध में युवा मोर्चा कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे और कांग्रेस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यालय पर लगे नेताओं के पोस्टरों पर कालिख पोते जाने की घटना भी सामने आई। इसी बीच कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए। एक दृश्य में कांग्रेस नेत्री चप्पल उठाकर विरोध जताती नजर आईं, जिससे माहौल और तनावपूर्ण हो गया। स्थिति बिगड़ती देख पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को अलग किया और मामला शांत कराया। ऐसी ही निष्पक्ष और ताज़ा खबरों के लिए चैनल को सब्सक्राइब करें। नवराज्य टाइम्स – सच की आवाज1
- महिदपुर: मध्यप्रदेश विधानसभा के भीतर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के खिलाफ कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय द्वारा की गई "औकात में रहो" जैसी अमर्यादित टिप्पणी का मामला अब सड़कों पर गरमा गया है। इस बयान के विरोध में विधायक दिनेश जैन बॉस के नेतृत्व में कांग्रेस के के कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए कैलाश विजयवर्गीय का पुतला दहन किया। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि सत्ता के मद में चूर होकर भाजपा के वरिष्ठ नेता भाषाई मर्यादा भूल चुके हैं। सदन के भीतर इस तरह की टिप्पणी न केवल विपक्ष का अपमान है, बल्कि यह लोकतंत्र और संवैधानिक मूल्यों के भी खिलाफ है।1