logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जबेरा सिंग्रापुर मे अतिम सस्कार बनी चुनौती नदी पर श्मशान घाट पहुचते ग्रामीण सिंग्रामपुर में अंतिम संस्कार भी बना चुनौती, नदी पार कर श्मशान घाट पहुंचते हैं ग्रामीण जबेरा। दमोह जिले की जबेरा विधानसभा क्षेत्र के सिंग्रामपुर में अंतिम संस्कार करना भी ग्रामीणों के लिए किसी चुनौती से कम नहीं है। श्मशान घाट तक पहुंचने के लिए ग्रामीणों को नदी पार करनी पड़ती है। बारिश के दिनों में नदी का जलस्तर बढ़ने से स्थिति और भी गंभीर हो जाती है। ग्रामीणों का कहना है कि किसी व्यक्ति की मृत्यु होने पर शव को श्मशान घाट तक ले जाने के लिए नदी पार करनी पड़ती है। कई बार ग्रामीण अपनी जान जोखिम में डालकर शव को नदी के दूसरी ओर ले जाते हैं। इस दौरान बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से मांग की है कि श्मशान घाट तक सुरक्षित पहुंच मार्ग और नदी पर पुल या उचित आवागमन की व्यवस्था कराई जाए, ताकि अंतिम संस्कार के लिए लोगों को जान जोखिम में डालकर नदी पार न करनी पड़े।

1 hr ago
user_भगवत सिंह लोधी पत्रकार
भगवत सिंह लोधी पत्रकार
Photographer जबेरा, दमोह, मध्य प्रदेश•
1 hr ago

जबेरा सिंग्रापुर मे अतिम सस्कार बनी चुनौती नदी पर श्मशान घाट पहुचते ग्रामीण सिंग्रामपुर में अंतिम संस्कार भी बना चुनौती, नदी पार कर श्मशान घाट पहुंचते हैं ग्रामीण जबेरा। दमोह जिले की जबेरा विधानसभा क्षेत्र के सिंग्रामपुर में अंतिम संस्कार करना भी ग्रामीणों के लिए किसी चुनौती से कम नहीं है। श्मशान घाट तक पहुंचने के लिए ग्रामीणों को नदी पार करनी पड़ती है। बारिश के दिनों में नदी का जलस्तर बढ़ने से स्थिति और भी गंभीर हो जाती है। ग्रामीणों का कहना है कि किसी व्यक्ति की मृत्यु होने पर शव को श्मशान घाट तक ले जाने के लिए नदी पार करनी पड़ती है। कई बार ग्रामीण अपनी जान जोखिम में डालकर शव को नदी के दूसरी ओर ले जाते हैं। इस दौरान बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से मांग की है कि श्मशान घाट तक सुरक्षित पहुंच मार्ग और नदी पर पुल या उचित आवागमन की व्यवस्था कराई जाए, ताकि अंतिम संस्कार के लिए लोगों को जान जोखिम में डालकर नदी पार न करनी पड़े।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • जबेरा सिंग्रापुर मे अतिम सस्कार बनी चुनौती नदी पर श्मशान घाट पहुचते ग्रामीण सिंग्रामपुर में अंतिम संस्कार भी बना चुनौती, नदी पार कर श्मशान घाट पहुंचते हैं ग्रामीण जबेरा। दमोह जिले की जबेरा विधानसभा क्षेत्र के सिंग्रामपुर में अंतिम संस्कार करना भी ग्रामीणों के लिए किसी चुनौती से कम नहीं है। श्मशान घाट तक पहुंचने के लिए ग्रामीणों को नदी पार करनी पड़ती है। बारिश के दिनों में नदी का जलस्तर बढ़ने से स्थिति और भी गंभीर हो जाती है। ग्रामीणों का कहना है कि किसी व्यक्ति की मृत्यु होने पर शव को श्मशान घाट तक ले जाने के लिए नदी पार करनी पड़ती है। कई बार ग्रामीण अपनी जान जोखिम में डालकर शव को नदी के दूसरी ओर ले जाते हैं। इस दौरान बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से मांग की है कि श्मशान घाट तक सुरक्षित पहुंच मार्ग और नदी पर पुल या उचित आवागमन की व्यवस्था कराई जाए, ताकि अंतिम संस्कार के लिए लोगों को जान जोखिम में डालकर नदी पार न करनी पड़े।
    1
    जबेरा सिंग्रापुर मे अतिम सस्कार बनी चुनौती नदी पर श्मशान घाट पहुचते ग्रामीण 
सिंग्रामपुर में अंतिम संस्कार भी बना चुनौती, नदी पार कर श्मशान घाट पहुंचते हैं ग्रामीण
जबेरा। दमोह जिले की जबेरा विधानसभा क्षेत्र के सिंग्रामपुर में अंतिम संस्कार करना भी ग्रामीणों के लिए किसी चुनौती से कम नहीं है। श्मशान घाट तक पहुंचने के लिए ग्रामीणों को नदी पार करनी पड़ती है। बारिश के दिनों में नदी का जलस्तर बढ़ने से स्थिति और भी गंभीर हो जाती है।
ग्रामीणों का कहना है कि किसी व्यक्ति की मृत्यु होने पर शव को श्मशान घाट तक ले जाने के लिए नदी पार करनी पड़ती है। कई बार ग्रामीण अपनी जान जोखिम में डालकर शव को नदी के दूसरी ओर ले जाते हैं। इस दौरान बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
ग्रामीणों ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से मांग की है कि श्मशान घाट तक सुरक्षित पहुंच मार्ग और नदी पर पुल या उचित आवागमन की व्यवस्था कराई जाए, ताकि अंतिम संस्कार के लिए लोगों को जान जोखिम में डालकर नदी पार न करनी पड़े।
    user_भगवत सिंह लोधी पत्रकार
    भगवत सिंह लोधी पत्रकार
    Photographer जबेरा, दमोह, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • न्यू दमोह के पास स्टीयरिंग फेल होने से दो ट्रकों की भिड़ंत, एक सड़क किनारे पलटा; चालक ने कूदकर बचाई जान, क्रेन की मदद से हटवाया गए ट्रक वीडियो आया सामने दमोह। न्यू दमोह कॉलोनी के पास बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात दो ट्रकों की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे उतरकर पलट गया। चालक ने ट्रक से कूदकर अपनी जान बचाई। हादसे में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। जानकारी के अनुसार ट्रक क्रमांक MP 15 HA 8132 सागर की ओर से कटनी जा रहा था। बताया गया कि ट्रक का स्टीयरिंग फेल होने के कारण क्रॉसिंग के दौरान उसने कटनी-समन्ना बायपास की ओर से आ रहे दूसरे ट्रक को टक्कर मार दी। दोनों वाहनों के किनारे से टक्कर होने के कारण बड़ा हादसा टल गया। सागर से आ रहे ट्रक में लोहे के सरिए लदे थे। घटना की सूचना डायल-112 के माध्यम से पुलिस को दी गई। दोनों ट्रकों के चालक रातभर मौके पर रहे। गुरुवार दोपहर करीब 2 बजे दो क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त ट्रकों को सड़क पर सुरक्षित निकाला गया। इस दौरान कुछ देर यातायात प्रभावित रहा।
    1
    न्यू दमोह के पास स्टीयरिंग फेल होने से दो ट्रकों की भिड़ंत, एक सड़क किनारे पलटा; चालक ने कूदकर बचाई जान, क्रेन की मदद से हटवाया गए ट्रक वीडियो आया सामने
दमोह। न्यू दमोह कॉलोनी के पास बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात दो ट्रकों की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे उतरकर पलट गया। चालक ने ट्रक से कूदकर अपनी जान बचाई। हादसे में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।
जानकारी के अनुसार ट्रक क्रमांक MP 15 HA 8132 सागर की ओर से कटनी जा रहा था। बताया गया कि ट्रक का स्टीयरिंग फेल होने के कारण क्रॉसिंग के दौरान उसने कटनी-समन्ना बायपास की ओर से आ रहे दूसरे ट्रक को टक्कर मार दी। दोनों वाहनों के किनारे से टक्कर होने के कारण बड़ा हादसा टल गया। सागर से आ रहे ट्रक में लोहे के सरिए लदे थे।
घटना की सूचना डायल-112 के माध्यम से पुलिस को दी गई। दोनों ट्रकों के चालक रातभर मौके पर रहे। गुरुवार दोपहर करीब 2 बजे दो क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त ट्रकों को सड़क पर सुरक्षित निकाला गया। इस दौरान कुछ देर यातायात प्रभावित रहा।
    user_Narendra Ahirwar
    Narendra Ahirwar
    संपर्क करें. 8839675073 दन्यांतिनगर, दमोह, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • 🚨 दमोह जिला अस्पताल में कलेक्टर का अचानक निरीक्षण! दमोह जिला अस्पताल में कलेक्टर श्री प्रताप नारायण यादव ने अचानक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान कई कमियां सामने आईं। कलेक्टर ने मरीजों को मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली और CMHO कार्यालय का भी निरीक्षण किया। अब देखिए, निरीक्षण के बाद कलेक्टर साहब ने क्या कहा? 👇 #Damoh #DamohNews #CollectorDamoh #DistrictHospital #CMHO #CMMadhyaPradesh #HealthDepartment
    1
    🚨 दमोह जिला अस्पताल में कलेक्टर का अचानक निरीक्षण!

दमोह जिला अस्पताल में कलेक्टर श्री प्रताप नारायण यादव ने अचानक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान कई कमियां सामने आईं। कलेक्टर ने मरीजों को मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली और CMHO कार्यालय का भी निरीक्षण किया।

अब देखिए, निरीक्षण के बाद कलेक्टर साहब ने क्या कहा? 👇

#Damoh #DamohNews #CollectorDamoh #DistrictHospital #CMHO #CMMadhyaPradesh #HealthDepartment
    user_Bhupendra Rai दबंग इंडिया
    Bhupendra Rai दबंग इंडिया
    Journalist दन्यांतिनगर, दमोह, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • पटेरा के शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय पटेरा में 15 अगस्त 2026 को जो पूर्व प्राचार्य के द्वारा जो विडियो वायरल हुए थे जो उसकी जांच अधिकारियों द्वारा कराई जा रही है शिक्षिका के वायरल वीडियो के संबंध में उच्च अधिकारियों की जांच जारी है शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पटेरा में
    4
    पटेरा के शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय पटेरा में 15 अगस्त 2026 को जो पूर्व प्राचार्य के द्वारा जो विडियो वायरल हुए थे जो उसकी जांच अधिकारियों द्वारा  कराई जा रही है 
शिक्षिका के वायरल वीडियो के संबंध में उच्च अधिकारियों की जांच जारी है शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पटेरा में
    user_Hoshiyar Chakarwarti reporter
    Hoshiyar Chakarwarti reporter
    Court reporter Damoh, Madhya Pradesh•
    14 hrs ago
  • दमोह कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने की कार्रवाई लापरवाही पर तीन दिवस का वेतन काटने के निर्देश।
    1
    दमोह कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने की कार्रवाई
लापरवाही पर तीन दिवस का वेतन काटने के निर्देश।
    user_सचिन सिंह राजपूत  प्रदेश समय
    सचिन सिंह राजपूत प्रदेश समय
    Court reporter पटेरा, दमोह, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • मड़वा ग्राम पंचायत में चार माह से राशन नहीं मिलने पर ग्रामीणों में आक्रोश मड़वा। ग्राम मड़वा से [कुलदीप राय की रिपोर्ट], मड़वा ग्राम पंचायत में चार माह से राशन नहीं मिलने पर ग्रामीणों में आक्रोश मड़वा। ग्राम पंचायत मड़वा में पिछले चार माह से राशन नहीं मिलने का मामला सामने आया है। राशन वितरण नहीं होने से ग्रामीणों में भारी आक्रोश और निराशा देखने को मिल रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि पात्र हितग्राहियों को लगातार चार माह से खाद्यान्न उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है, जिससे गरीब और जरूरतमंद परिवारों के सामने परेशानी खड़ी हो गई है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि जल्द ही चार माह का बकाया राशन उपलब्ध नहीं कराया गया, तो पूरा गांव एकजुट होकर सड़क पर उतरने और चक्का जाम करने के लिए मजबूर होगा। ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से मांग की है कि मामले की तत्काल जांच कराई जाए और पात्र हितग्राहियों को चार माह का लंबित राशन जल्द से जल्द उपलब्ध कराया जाए। अब देखना होगा कि ग्रामीणों की इस समस्या पर प्रशासन कब तक संज्ञान लेता है और राशन वितरण की व्यवस्था कब तक सुचारू होती है। क, मड़वा से [कुलदीप राय की रिपोर्ट],
    3
    मड़वा ग्राम पंचायत में चार माह से राशन नहीं मिलने पर ग्रामीणों में आक्रोश

मड़वा। ग्राम मड़वा से [कुलदीप राय की रिपोर्ट], 
मड़वा ग्राम पंचायत में चार माह से राशन नहीं मिलने पर ग्रामीणों में आक्रोश
मड़वा। ग्राम पंचायत मड़वा में पिछले चार माह से राशन नहीं मिलने का मामला सामने आया है। राशन वितरण नहीं होने से ग्रामीणों में भारी आक्रोश और निराशा देखने को मिल रही है।
ग्रामीणों का आरोप है कि पात्र हितग्राहियों को लगातार चार माह से खाद्यान्न उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है, जिससे गरीब और जरूरतमंद परिवारों के सामने परेशानी खड़ी हो गई है।
ग्रामीणों का कहना है कि यदि जल्द ही चार माह का बकाया राशन उपलब्ध नहीं कराया गया, तो पूरा गांव एकजुट होकर सड़क पर उतरने और चक्का जाम करने के लिए मजबूर होगा।
ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से मांग की है कि मामले की तत्काल जांच कराई जाए और पात्र हितग्राहियों को चार माह का लंबित राशन जल्द से जल्द उपलब्ध कराया जाए।
अब देखना होगा कि ग्रामीणों की इस समस्या पर प्रशासन कब तक संज्ञान लेता है और राशन वितरण की व्यवस्था कब तक सुचारू होती है।
क, मड़वा से [कुलदीप राय की रिपोर्ट],
    user_Raja rai
    Raja rai
    Farmer रायपुर, पन्ना, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • पिंजरे में बंद 6 सूअरों की चोरी, अज्ञात लोगों पर आरोप, पीड़ित बाकल थाना में दिया शिकायत पत्र कटनी/बाकल। बाकल थाना क्षेत्र के ग्राम पटोरी तिराहा निवासी किसान किशन पिता सोने लाल बसोर ने अपने छह सूअरों के चोरी होने की शिकायत पुलिस थाना बाकल में दर्ज कराई है। शिकायतकर्ता ने अज्ञात आरोपियों पर सूअर चोरी करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। शिकायत में किशन ने बताया कि वह अपने गांव में छह सूअर पालता है और उन्हें रखने के लिए गांव में ही गुंडे/बाड़े बनाए हैं। वह रोजाना शाम को सूअरों को उनके स्थान पर बंद कर देता था। इसी क्रम में 18 अगस्त 2026 की शाम भी उसने सभी छह सूअरों को उनके बाड़े में बंद किया और खाना खाने के बाद घर जाकर सो गया। सुबह जब उसने जाकर देखा तो बाड़े में उसके छहों सूअर नहीं मिले। शिकायतकर्ता के अनुसार अज्ञात व्यक्ति बाड़े को ऊपर से खोलकर सभी सूअरों को ले गए। आसपास पता करने पर भी सूअरों का कोई पता नहीं चला। शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया है कि रात के समय आसपास के लोगों ने सूअरों के चिल्लाने की आवाज सुनी थी तथा रात में पानी गिरने जैसी आवाज भी सुनाई दे रही थी, लेकिन उस समय घटना की जानकारी नहीं हो सकी। किशन ने पुलिस से पूरे मामले की जांच कर अज्ञात आरोपियों का पता लगाने, चोरी हुए छहों सूअरों को बरामद करने तथा आरोपियों के विरुद्ध उचित कार्रवाई करने की मांग की है। पीड़ित द्वारा शिकायत बाकल थाना प्रभारी को सौंपकर मामले की जांच की मांग की गई है।
    3
    पिंजरे में बंद 6 सूअरों की चोरी, अज्ञात लोगों पर आरोप, पीड़ित बाकल थाना में दिया शिकायत पत्र 

कटनी/बाकल। बाकल थाना क्षेत्र के ग्राम पटोरी तिराहा निवासी किसान किशन पिता सोने लाल बसोर ने अपने छह सूअरों के चोरी होने की शिकायत पुलिस थाना बाकल में दर्ज कराई है। शिकायतकर्ता ने अज्ञात आरोपियों पर सूअर चोरी करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।
शिकायत में किशन ने बताया कि वह अपने गांव में छह सूअर पालता है और उन्हें रखने के लिए गांव में ही गुंडे/बाड़े बनाए हैं। वह रोजाना शाम को सूअरों को उनके स्थान पर बंद कर देता था। इसी क्रम में 18 अगस्त 2026 की शाम भी उसने सभी छह सूअरों को उनके बाड़े में बंद किया और खाना खाने के बाद घर जाकर सो गया।
सुबह जब उसने जाकर देखा तो बाड़े में उसके छहों सूअर नहीं मिले। शिकायतकर्ता के अनुसार अज्ञात व्यक्ति बाड़े को ऊपर से खोलकर सभी सूअरों को ले गए। आसपास पता करने पर भी सूअरों का कोई पता नहीं चला। शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया है कि रात के समय आसपास के लोगों ने सूअरों के चिल्लाने की आवाज सुनी थी तथा रात में पानी गिरने जैसी आवाज भी सुनाई दे रही थी, लेकिन उस समय घटना की जानकारी नहीं हो सकी।
किशन ने पुलिस से पूरे मामले की जांच कर अज्ञात आरोपियों का पता लगाने, चोरी हुए छहों सूअरों को बरामद करने तथा आरोपियों के विरुद्ध उचित कार्रवाई करने की मांग की है। पीड़ित द्वारा शिकायत बाकल थाना प्रभारी को सौंपकर मामले की जांच की मांग की गई है।
    user_गोकुल पटेल
    गोकुल पटेल
    Local News Reporter बहोरीबंद, कटनी, मध्य प्रदेश•
    11 hrs ago
  • कलेक्टर के औचक निरीक्षण में खामियां मिलने पर फार्मासिस्ट सस्पेंड सस्पेंशन के आदेश के बाद बिगड़ी तबीयत, आईसीयू में भर्ती दमोह। कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने गुरुवार अलसुबह जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सामने आई खामियों और व्यवस्थाओं में लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए फार्मासिस्ट रमाकांत ऊमरे को निलंबित किए जाने के निर्देश दिए गए। सस्पेंशन की कार्रवाई के बाद फार्मासिस्ट रमाकांत ऊमरे की अचानक तबीयत बिगड़ गई। गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें तत्काल जिला अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने अस्पताल में मिली अन्य अनियमितताओं पर भी सख्त रुख अपनाया। उन्होंने डाटा एंट्री ऑपरेटर नरेश अहिरवार को भी निलंबित किए जाने के निर्देश दिए। कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने कहा कि शासकीय सेवाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अस्पताल की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए औचक निरीक्षण लगातार जारी रहेंगे। निरीक्षण के दौरान सीएमएचओ डॉ. राकेश राय, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रीता चटर्जी, सिविल सर्जन डॉ. प्रहलाद पटेल सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
    1
    कलेक्टर के औचक निरीक्षण में खामियां मिलने पर फार्मासिस्ट सस्पेंड
सस्पेंशन के आदेश के बाद बिगड़ी तबीयत, आईसीयू में भर्ती
दमोह। कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने गुरुवार अलसुबह जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सामने आई खामियों और व्यवस्थाओं में लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए फार्मासिस्ट रमाकांत ऊमरे को निलंबित किए जाने के निर्देश दिए गए।
सस्पेंशन की कार्रवाई के बाद फार्मासिस्ट रमाकांत ऊमरे की अचानक तबीयत बिगड़ गई। गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें तत्काल जिला अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने अस्पताल में मिली अन्य अनियमितताओं पर भी सख्त रुख अपनाया। उन्होंने डाटा एंट्री ऑपरेटर नरेश अहिरवार को भी निलंबित किए जाने के निर्देश दिए।
कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने कहा कि शासकीय सेवाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अस्पताल की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए औचक निरीक्षण लगातार जारी रहेंगे।
निरीक्षण के दौरान सीएमएचओ डॉ. राकेश राय, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रीता चटर्जी, सिविल सर्जन डॉ. प्रहलाद पटेल सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
    user_भगवत सिंह लोधी पत्रकार
    भगवत सिंह लोधी पत्रकार
    Photographer जबेरा, दमोह, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.