कुशलगढ़ जिला बांसवाड़ा राजस्थान रिपोर्टर धर्मेन्द्र कुमार सोनी *भाजपा की तीन राज्यों (पश्चिम बंगाल,असम,पांडिचेरी) में हुई ऐतिहासिक जीत का जश्न खेड़ा धरती मण्डल, छोटी सरवा में बड़े उत्साह के साथ मनाया गया।* *भाजपा की प्रचंड जीत पर छोटी* *तीन राज्यों में भारतीय जनता पार्टी* *की शानदार जीत की खुशी में आज खेड़ा धरती मण्डल, छोटी सरवा के कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों द्वारा भव्य विजय उत्सव मनाया गया।* *मंडल के कार्यकर्ताओं ने ढोल-धमाकों के साथ जमकर* *आतिशबाजी की और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी।* *पूरे क्षेत्र में "जय श्रीराम" और "मोदी है तो मुमकिन है" के नारों के साथ* *उत्साह का माहौल देखा गया। जिला महामंत्री कानहींग जी रावत ओर पूर्व संसदीय सचिव भीमा भाई डामोर ने संबोधित करते हुए* *कहा कि यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व, विकास की नीतियों और कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत का परिणाम है।* *इस अवसर पर एडवोकेट तोलसिंह हटीला मोहित पटेल देवेंद्र जोशी जगदीश जी आर्य महामंत्री अमरसिंह निनामा, जीवन लाल निनामा देवीसिंह कटारा रेवन अड लक्ष्मण गोड सरपंच मानसिंह डाबी, भूरसिंह खराड़ी, बहादुर निनामा शांतिलाल कटारा भीमचंद भाभोर शांतिलाल रावत, प्रेम सिंह भाभोर स्थानीय जनप्रतिनिधि, एवं मंडल के पदाधिकारी उपस्थित रहे।*
कुशलगढ़ जिला बांसवाड़ा राजस्थान रिपोर्टर धर्मेन्द्र कुमार सोनी *भाजपा की तीन राज्यों (पश्चिम बंगाल,असम,पांडिचेरी) में हुई ऐतिहासिक जीत का जश्न खेड़ा धरती मण्डल, छोटी सरवा में बड़े उत्साह के साथ मनाया गया।* *भाजपा की प्रचंड जीत पर छोटी* *तीन राज्यों में भारतीय जनता पार्टी* *की शानदार जीत की खुशी में आज खेड़ा धरती मण्डल, छोटी सरवा के कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों द्वारा भव्य विजय उत्सव मनाया
गया।* *मंडल के कार्यकर्ताओं ने ढोल-धमाकों के साथ जमकर* *आतिशबाजी की और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी।* *पूरे क्षेत्र में "जय श्रीराम" और "मोदी है तो मुमकिन है" के नारों के साथ* *उत्साह का माहौल देखा गया। जिला महामंत्री कानहींग जी रावत ओर पूर्व संसदीय सचिव भीमा भाई डामोर ने संबोधित करते हुए* *कहा कि यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व,
विकास की नीतियों और कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत का परिणाम है।* *इस अवसर पर एडवोकेट तोलसिंह हटीला मोहित पटेल देवेंद्र जोशी जगदीश जी आर्य महामंत्री अमरसिंह निनामा, जीवन लाल निनामा देवीसिंह कटारा रेवन अड लक्ष्मण गोड सरपंच मानसिंह डाबी, भूरसिंह खराड़ी, बहादुर निनामा शांतिलाल कटारा भीमचंद भाभोर शांतिलाल रावत, प्रेम सिंह भाभोर स्थानीय जनप्रतिनिधि, एवं मंडल के पदाधिकारी उपस्थित रहे।*
- User10186Anandpuri, Banswara🤝18 hrs ago
- सज्जनगढ़ क्षेत्र में कुशलगढ़ उपखंड के जाडी कलिंजरा गांव में कथित अवैध गोकशी एवं धर्मांतरण की सूचना पर पहुंचे गोभक्तों और हिन्दू संगठन के कार्यकर्ताओं पर हुए हमले के विरोध में व्यापक आक्रोश देखने को मिला। घटना के विरोध में क्षेत्र के विभिन्न हिन्दू संगठनों, समाजजनों एवं प्रबुद्ध नागरिकों ने एकजुट होकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की। जानकारी के अनुसार, समाजजनों ने सज्जनगढ़ स्थित रामजी मंदिर से रैली निकाली, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। रैली में शामिल लोगों ने हाथों में बैनर और तख्तियां लेकर नारेबाजी करते हुए पंचायत समिति कार्यालय तक मार्च किया। वहां पहुंचकर प्रतिनिधिमंडल ने तहसीलदार को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि जाडी कलिंजरा में अवैध गतिविधियों की सूचना पर पहुंचे गोभक्तों एवं कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट और हमला किया गया, जो अत्यंत निंदनीय है। समाजजनों ने कहा कि इस प्रकार की घटनाएं कानून व्यवस्था को चुनौती देने के साथ-साथ सामाजिक सौहार्द को भी प्रभावित करती हैं। प्रशासन से मांग की गई कि पूरे मामले की निष्पक्ष एवं उच्च स्तरीय जांच करवाई जाए तथा हमले में शामिल सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। साथ ही यदि किसी राजकीय कर्मचारी की संलिप्तता सामने आती है, तो उसके खिलाफ भी तत्काल कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। इसके अतिरिक्त, भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने, क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने तथा आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की भी मांग रखी गई। इस दौरान विभिन्न हिन्दू संगठनों के पदाधिकारी, समाज के वरिष्ठजन, युवा वर्ग और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे, जिन्होंने एक स्वर में न्याय की मांग1
- सीमलवाड़ा(डूंगरपुर) राजस्थान भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने मंगलवार को डूंगरपुर जिले में बड़ी कार्रवाई करते हुए साइबर पुलिस थाना में तैनात सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) और एक दलाल (पूर्व पार्षद) को 1 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर डूंगरपुर इकाई द्वारा की गई। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक पुलिस गोविन्द गुप्ता ने बताया कि एसीबी को एक परिवादी द्वारा शिकायत दी गई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया कि साइबर पुलिस थाना डूंगरपुर में कार्यरत एएसआई मदनलाल ने परिवादी को डराया-धमकाया और कहा कि उसके परिवार—विशेषकर बेटी और जमाई—को एक धोखाधड़ी मामले में गिरफ्तार किया जा सकता है। आरोपी एएसआई ने कथित रूप से केस में राहत दिलाने और नाम हटाने के एवज में रिश्वत की मांग की। दलाल के माध्यम से तय हुई डील शिकायत के सत्यापन के दौरान यह सामने आया कि एएसआई मदनलाल ने दलाल के रूप में पूर्व पार्षद डायालाल पाटीदार को आगे किया। दलाल के माध्यम से 1 लाख रुपये रिश्वत की मांग तय की गई। इसके बाद एसीबी टीम ने पूरी योजना बनाकर ट्रैप की कार्रवाई की। ट्रैप में दोनों आरोपी गिरफ्तार उप महानिरीक्षक डॉ. रामेश्वर सिंह के सुपरविजन में एसीबी डूंगरपुर के पुलिस उप अधीक्षक रतन सिंह राजपुरोहित के नेतृत्व में टीम ने जाल बिछाया। तय योजना के अनुसार जैसे ही दलाल डायालाल पाटीदार ने एएसआई के लिए रिश्वत की राशि ली, टीम ने मौके पर ही उसे रंगे हाथों पकड़ लिया। इसके बाद एएसआई मदनलाल को भी गिरफ्तार कर लिया गया। भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज एसीबी की अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस स्मिता श्रीवास्तव और महानिरीक्षक एस. परिमला के सुपरविजन में दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की जांच जारी है। कड़ी कार्रवाई का संकेत एसीबी की इस कार्रवाई को प्रदेश में भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख के रूप में देखा जा रहा है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि रिश्वतखोरी और पद के दुरुपयोग के मामलों में दोषियों के खिलाफ इसी तरह सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।2
- Post by Shamshuddin Sheikh1
- Post by MDAslam1
- राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज प्रतापगढ़ जिले के दौरे पर रवाना होंगे। इस दौरान वे छोटी सादड़ी क्षेत्र के बंबोरी गांव पहुंचकर ग्रामीणों के साथ चौपाल संवाद करेंगे मुख्यमंत्री ग्राम रथ के माध्यम से गांव में पहुंचकर आमजन से सीधा संवाद स्थापित करेंगे और उनकी समस्याएं सुनेंगे। कार्यक्रम के तहत वे बंबोरी गांव में ही रात्रि विश्राम भी करेंगे राज्य सरकार द्वारा शुरू किए गए ग्राम रथ अभियान के तहत ये रथ प्रदेश के 200 विधानसभा क्षेत्रों में भेजे गए हैं। इसी क्रम में मुख्यमंत्री का यह दौरा आयोजित किया जा रहा है गौरतलब है कि 27 अप्रैल को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इन ग्राम रथों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। तब से ये रथ लगातार विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में पहुंचकर जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं।1
- #डूगरपूर से बड़ी खबर1
- कुशलगढ़ जिला बांसवाड़ा राजस्थान रिपोर्टर धर्मेन्द्र कुमार सोनी (कुशलगढ़,21दिनो तक अग्नि तपस्या के पुर्ण होने पर सवामन आटे का रोट बनाकर किया जांबुखंड में भंडारा) (किन्नर गोरी बुआ ने पांच डुंगरी पर पांच पांडवों की मुर्तियां स्थापित करने की मंशा जताई अब जल्द होगा पांच डुंगरी का विकास) राजस्थान के बांसवाड़ा जिले के कुशलगढ़ उप खंड क्षेत्र के खेड़ा धरती घाटा क्षेत्र के वरसाला ग्राम पंचायत के करमदी गांव में जांबुखंड महादेव मंदिर व वाल्मीकि गौ शाला पर बनी कुटीया पर 21दिन की अग्नि तपस्या पुर्ण होने पर आज जांबुखंड महादेव मंदिर पर संतों भक्तो का हुजूम उमड़ा ज़हां किन्नर गोरी बुआ ने धार्मिक स्थल पर पंहुच कर सभी को आर्शीवाद दिया वहीं भक्तो ने पांच डुंगरी पर पांच पांडवों की मुर्तियां स्थापित करने की बात कही तों कीन्नर गोरी भुआ ने पांचों पांडवों की मुर्तियां स्थापित करने की बात कहीं हम आपको बतादे की अज्ञात वास के समय पांचों पांडवों ने पांच डुंगरी पर भेस बदल कर घोर तप जप यज्ञ हवन अनुष्ठान किया था तथा कर्ण घाटी पर सुत पुत्र कर्ण पांडवों का अज्ञात वास भंग करने आया तो कर्ण दिग्भ्रमित हो उलटे पांव वापस चलता बना किदवंती अनुसार यह द्वापरयुग युग की पांचों डुंगरिया आज भी विद्यमान है तथा 64जोगनिया सरोना धाम भी इसी पावन घरा पर हे,संत ईश्वर नाथ ने बताया कि इस पवित्र स्थल पर गौ शाला व बगीचे तथा राधा किशन जी की भी प्रतिमा भी स्थापित की जाएगी21दिन तक भीषण गर्मी में 45डीग्री से उपर तापमान में अग्नि तपस्या में प्रेमनाथ ने की4
- सीमलवाड़ा (डूंगरपुर)। वार्षिक परीक्षाओं के बाद बच्चों को रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ने और उनके सर्वांगीण विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विकल्प संस्था द्वारा आयोजित समर कैंप इस वर्ष प्रेरणादायक उदाहरण बनकर उभरा। क्षेत्र के चार राजकीय विद्यालय—राजपुर, कंबोइया प्रथम, कंबोइया सेकंड, पठान बस्ती तथा सीनियर सेकेंडरी स्कूल बरछावाड़ा में आयोजित इस कैंप में कुल 393 बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिनमें 224 बालक और 169 बालिकाएं शामिल रहीं। इसके साथ ही 42 अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी ने इस आयोजन को सामुदायिक सहयोग का मजबूत स्वरूप प्रदान किया। कैंप के दौरान बच्चों के लिए खेलकूद, कविता पाठ, कहानी लेखन, सृजनात्मक लेखन, ओरिगामी कला तथा पक्षियों के लिए परिंडे बनाने जैसी विविध गतिविधियों का आयोजन किया गया। इन गतिविधियों के माध्यम से बच्चों की रचनात्मकता, अभिव्यक्ति क्षमता और आत्मविश्वास को निखारने का सफल प्रयास किया गया। बच्चों ने न केवल नई चीजें सीखीं, बल्कि मंच पर अपनी प्रतिभा का प्रभावशाली प्रदर्शन भी किया। कैंप का मुख्य आकर्षण पपेट शो रहा, जिसमें “लड़की पढ़कर क्या करेगी” और “डॉक्टर की दवा भोपे की बात” जैसे विषयों पर आधारित प्रस्तुतियों के माध्यम से सामाजिक कुरीतियों पर प्रहार किया गया। इन प्रस्तुतियों ने अंधविश्वास, लैंगिक भेदभाव और रूढ़िवादी सोच के खिलाफ जागरूकता फैलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इसके अतिरिक्त बच्चों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने के लिए मैजिक ट्रिक्स और सरल वैज्ञानिक प्रयोगों का प्रदर्शन किया गया। इन गतिविधियों के जरिए बच्चों को तर्कसंगत सोच अपनाने के लिए प्रेरित किया गया, जिससे सीखने की प्रक्रिया रोचक और प्रभावी बनी। समर कैंप का सफल संचालन विकल्प संस्था के श्री बलवंत सिंह झाला के कुशल संयोजन में हुआ। संस्था निदेशक श्री धुलेश्वर रोत ने बताया कि इस प्रकार के कैंप बच्चों के व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और अभिभावकों को अपने बच्चों को ऐसे रचनात्मक आयोजनों से जोड़ने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए। कार्यक्रम के मार्गदर्शक विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री हमराज सिंह चौहान ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन बच्चों में सीखने की निरंतरता बनाए रखते हैं और उनकी छिपी प्रतिभाओं को उजागर करने का सशक्त माध्यम बनते हैं। कैंप के सफल संचालन में विभिन्न विद्यालयों के शिक्षकों और सहयोगियों का विशेष योगदान रहा। राजपुर स्कूल में श्रीमती कलावती और रितु पंड्या, कंबोइया प्रथम में मुकेश कुमार और गीता कुमारी परमार, कंबोइया सेकंड में बेनजीर खान और जया खराड़ी, तथा सीनियर सेकेंडरी स्कूल बरछावाड़ा में भुलेश्वर पटेल, ऋद्धि पंड्या, शंकर लाल अहारी, दिनेश कुमार बारिया, राकेश कोटेड एवं रेखा खराड़ी ने सक्रिय भूमिका निभाई। इसके अलावा विकल्प संस्था की टीम से मीरा हंगात, रंजना अहारी, हीना कटारा और रोनिका रोत का योगदान भी सराहनीय रहा। समर कैंप ने यह साबित कर दिया कि यदि बच्चों को सही दिशा और अवसर मिले तो वे छुट्टियों के समय को भी सीखने, सृजन और व्यक्तित्व विकास के सुनहरे अवसर में बदल सकते हैं।4
- Post by Shamshuddin Sheikh1