logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

इटावा-आगरा मार्ग पर बाइक-ट्रैक्टर की भिड़ंत, आईटीआई छात्र की मौत जसवंतनगर। इटावा-आगरा मार्ग पर लक्ष्मी ढाबा के सामने सोमवार को बाइक और ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जसवंतनगर भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान प्रदीप कुमार (22) पुत्र मुकेश शाक्य निवासी खुशहालपुर भिदौरा, जनपद मैनपुरी के रूप में हुई। बताया गया कि प्रदीप इटावा स्थित आईटीआई कॉलेज में फीस जमा करने के बाद बाइक से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान लक्ष्मी ढाबा के सामने उसकी बाइक की ट्रैक्टर-ट्रॉली से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि प्रदीप गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही थाना अध्यक्ष कमल भाटी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को हिरासत में ले लिया, जबकि चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है और पुलिस द्वारा पंचायतनामा की कार्रवाई की जा रही है। मृतक के बड़े भाई संदीप कुमार ने बताया कि प्रदीप पढ़ाई में काफी होनहार था। वह इटावा आईटीआई कॉलेज में फीस जमा करके घर लौट रहा था, तभी हादसा हो गया। प्रदीप तीन भाइयों और दो बहनों में एक था। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

55 min ago
user_M. Janib -Jaswant Nagar
M. Janib -Jaswant Nagar
पत्रकार जसवंतनगर, इटावा, उत्तर प्रदेश•
55 min ago

इटावा-आगरा मार्ग पर बाइक-ट्रैक्टर की भिड़ंत, आईटीआई छात्र की मौत जसवंतनगर। इटावा-आगरा मार्ग पर लक्ष्मी ढाबा के सामने सोमवार को बाइक और ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जसवंतनगर भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान प्रदीप कुमार (22) पुत्र मुकेश शाक्य निवासी खुशहालपुर भिदौरा, जनपद मैनपुरी के रूप में हुई। बताया गया कि प्रदीप इटावा स्थित आईटीआई कॉलेज में फीस जमा करने के बाद बाइक से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान लक्ष्मी ढाबा के सामने उसकी बाइक की ट्रैक्टर-ट्रॉली से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि प्रदीप गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही थाना अध्यक्ष कमल भाटी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को हिरासत में ले लिया, जबकि चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है और पुलिस द्वारा पंचायतनामा की कार्रवाई की जा रही है। मृतक के बड़े भाई संदीप कुमार ने बताया कि प्रदीप पढ़ाई में काफी होनहार था। वह इटावा आईटीआई कॉलेज में फीस जमा करके घर लौट रहा था, तभी हादसा हो गया। प्रदीप तीन भाइयों और दो बहनों में एक था। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • Post by SANJAY RAJBHAR
    1
    Post by SANJAY RAJBHAR
    user_SANJAY RAJBHAR
    SANJAY RAJBHAR
    बाह, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • आगरा ताजमहल ब्रेकिंग!!! ताजमहल पर पर्यटक का 1.65 लाख का सामान हुआ गुम!!! पश्चिमी प्रवेश द्वार के पास क्रीम रंग का बैग छोड़ गए थे पर्यटक,,, आगरा ताजमहल ब्रेकिंग!!! ताजमहल पर पर्यटक का 1.65 लाख का सामान हुआ गुम!!! पश्चिमी प्रवेश द्वार के पास क्रीम रंग का बैग छोड़ गए थे पर्यटक,,, बैग में आईफोन 15 प्रो मैक्स, टाइटन घड़ी, चांदी की पायल और कैश मिला महिला आरक्षी सुलेखा की नजर पड़ते ही लावारिस बैग बरामद CCTV, रेडियो अनाउंसमेंट और RT सेट से पर्यटक की तलाश ताज सुरक्षा पुलिस ने पर्यटक अमित को पूरा सामान लौटाया दिल्ली के रोहिणी से ताजमहल घूमने आए थे अमित और पत्नी विधि सामान मिलने पर पर्यटकों ने आगरा पुलिस का जताया आभार... थाना ताज सुरक्षा की क्विक रिस्पॉन्स टीम ने की कार्रवाई...
    2
    आगरा ताजमहल ब्रेकिंग!!!

ताजमहल पर पर्यटक का 1.65 लाख का सामान हुआ गुम!!!

पश्चिमी प्रवेश द्वार के पास क्रीम रंग का बैग छोड़ गए थे पर्यटक,,,

आगरा ताजमहल ब्रेकिंग!!!
ताजमहल पर पर्यटक का 1.65 लाख का सामान हुआ गुम!!!
पश्चिमी प्रवेश द्वार के पास क्रीम रंग का बैग छोड़ गए थे पर्यटक,,,
बैग में आईफोन 15 प्रो मैक्स, टाइटन घड़ी, चांदी की पायल और कैश मिला
महिला आरक्षी सुलेखा की नजर पड़ते ही लावारिस बैग बरामद
CCTV, रेडियो अनाउंसमेंट और RT सेट से पर्यटक की तलाश
ताज सुरक्षा पुलिस ने पर्यटक अमित को पूरा सामान लौटाया
दिल्ली के रोहिणी से ताजमहल घूमने आए थे अमित और पत्नी विधि
सामान मिलने पर पर्यटकों ने आगरा पुलिस का जताया आभार...
थाना ताज सुरक्षा की क्विक रिस्पॉन्स टीम ने की कार्रवाई...
    user_प्रभु दयाल वर्मा
    प्रभु दयाल वर्मा
    Court reporter बाह, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • लवेदी ऑपरेशन मुस्कान के तहत लवेदी पुलिस की त्वरित कार्रवाई,दो घंटे में नाबालिग बालिका सकुशल बरामद, आरोपी गिरफ्तार लवेदी। ऑपरेशन मुस्कान के तहत थाना लवेदी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बहला-फुसलाकर ले जाई गई 17 वर्षीय नाबालिग बालिका को महज दो घंटे में सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस ने मामले में आरोपी युवक को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार 9 सितंबर को नगला बल्दु निवासी महिला ने थाना लवेदी में सूचना दी कि उसकी 17 वर्षीय बेटी को चांदपुर, जनपद फिरोजाबाद निवासी सुमित कश्यप बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। सूचना पर पुलिस ने मु0अ0सं0 36/2026 के तहत धारा 137(2)/87 बीएनएस में मुकदमा दर्ज किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में पुलिस टीम ने तत्काल बालिका की तलाश शुरू की। इलेक्ट्रॉनिक और मैनुअल साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने अथक प्रयास करते हुए करीब दो घंटे के भीतर बालिका को सकुशल बरामद कर लिया और आरोपी सुमित कश्यप को गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई करने वाली टीम में थानाध्यक्ष गौरव कुमार, उपनिरीक्षक राम किशोर कुशवाहा, महिला कांस्टेबल प्रतीक्षा सिंह और कांस्टेबल सचिन कुमार शामिल रहे।
    3
    लवेदी ऑपरेशन मुस्कान के तहत लवेदी पुलिस की त्वरित कार्रवाई,दो घंटे में नाबालिग बालिका सकुशल बरामद, आरोपी गिरफ्तार
लवेदी। ऑपरेशन मुस्कान के तहत थाना लवेदी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बहला-फुसलाकर ले जाई गई 17 वर्षीय नाबालिग बालिका को महज दो घंटे में सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस ने मामले में आरोपी युवक को भी गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार 9 सितंबर को नगला बल्दु निवासी महिला ने थाना लवेदी में सूचना दी कि उसकी 17 वर्षीय बेटी को चांदपुर, जनपद फिरोजाबाद निवासी सुमित कश्यप बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। सूचना पर पुलिस ने मु0अ0सं0 36/2026 के तहत धारा 137(2)/87 बीएनएस में मुकदमा दर्ज किया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में पुलिस टीम ने तत्काल बालिका की तलाश शुरू की। इलेक्ट्रॉनिक और मैनुअल साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने अथक प्रयास करते हुए करीब दो घंटे के भीतर बालिका को सकुशल बरामद कर लिया और आरोपी सुमित कश्यप को गिरफ्तार कर लिया।
कार्रवाई करने वाली टीम में थानाध्यक्ष गौरव कुमार, उपनिरीक्षक राम किशोर कुशवाहा, महिला कांस्टेबल प्रतीक्षा सिंह और कांस्टेबल सचिन कुमार शामिल रहे।
    user_Ankur Tripathi
    Ankur Tripathi
    Local News Reporter चाकरनागर, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • जमीन विवाद में महिला को पीटा गया सर मेरा नाम अरविंद है मे ग्राम खुशहाल पूरा का रहने वाला हूं कल शाम को मेरी मामी और मेरी छोटी बहन को मारा पीटा गया उन्हें गंभीर छूट भी आए और गंदी गंदी गालियां भी थी करने वाले शख्स ( कमलेश यशपाल छिंगेमल ओर सुमन कमलेश की बीबी और ससुराल वाले भी शामिल) मेरा कहना है कि इस पर कार्रवाई जल्द से जल्द करें 🙏🙏
    1
    जमीन विवाद में महिला को पीटा गया
सर 
मेरा नाम अरविंद है मे ग्राम खुशहाल पूरा का रहने वाला हूं कल शाम को मेरी मामी और मेरी छोटी बहन को मारा पीटा गया उन्हें गंभीर छूट भी आए और गंदी गंदी गालियां भी  थी करने वाले शख्स ( कमलेश यशपाल छिंगेमल ओर सुमन कमलेश की बीबी और ससुराल वाले भी शामिल) मेरा कहना है कि इस पर कार्रवाई जल्द से जल्द करें 🙏🙏
    user_ARVIND
    ARVIND
    बाह, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • *दंदरौआ में डॉक्टर हनुमान जी का है सखी रूप, जल्द बनेगी दंदरौआ सरकार पर फिल्म* *दंदरौआ में डॉक्टर हनुमान जी का है सखी रूप, जल्द बनेगी दंदरौआ सरकार पर फिल्म*
    1
    *दंदरौआ में डॉक्टर हनुमान जी का है सखी रूप, जल्द बनेगी दंदरौआ सरकार पर फिल्म*
*दंदरौआ में डॉक्टर हनुमान जी का है सखी रूप, जल्द बनेगी दंदरौआ सरकार पर फिल्म*
    user_Dinesh soni
    Dinesh soni
    Television Channel भिंड, भिंड, मध्य प्रदेश•
    14 hrs ago
  • 2029 से पहले UCC लागू करने के अमित शाह के बयान पर ओवैसी का पलटवार! 2029 से पहले UCC लागू करने के अमित शाह के बयान पर ओवैसी का पलटवार! केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के 2029 से पहले सभी 21 एनडीए शासित राज्यों में यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) लागू करने के बयान पर एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने निशाना साधा है। ओवैसी ने बीजेपी के सहयोगी दलों से उम्मीद जताते हुए कहा कि उन्हें यूसीसी के मुद्दे पर अपनी स्वतंत्र सियासी आवाज दिखानी चाहिए। ओवैसी का आरोप है कि UCC समानता के नाम पर नहीं, बल्कि मुसलमानों को निशाना बनाने की राजनीति का हिस्सा है। उन्होंने देश के बहुलवादी चरित्र का हवाला देते हुए कहा कि भारत की आत्मा उसकी विविधता और बहुलवाद में है। अब सवाल यह है— क्या एनडीए के सहयोगी UCC के मुद्दे पर बीजेपी के साथ खड़े होंगे या अपना अलग राजनीतिक रुख दिखाएंगे? आपकी राय क्या है? कमेंट में जरूर बताएं। #UCC #UniformCivilCode #AmitShah #AsaduddinOwaisi #NDA #Politics #India #HindNews247
    1
    2029 से पहले UCC लागू करने के अमित शाह के बयान पर ओवैसी का पलटवार!
2029 से पहले UCC लागू करने के अमित शाह के बयान पर ओवैसी का पलटवार!
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के 2029 से पहले सभी 21 एनडीए शासित राज्यों में यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) लागू करने के बयान पर एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने निशाना साधा है।
ओवैसी ने बीजेपी के सहयोगी दलों से उम्मीद जताते हुए कहा कि उन्हें यूसीसी के मुद्दे पर अपनी स्वतंत्र सियासी आवाज दिखानी चाहिए।
ओवैसी का आरोप है कि UCC समानता के नाम पर नहीं, बल्कि मुसलमानों को निशाना बनाने की राजनीति का हिस्सा है। उन्होंने देश के बहुलवादी चरित्र का हवाला देते हुए कहा कि भारत की आत्मा उसकी विविधता और बहुलवाद में है।
अब सवाल यह है—
क्या एनडीए के सहयोगी UCC के मुद्दे पर बीजेपी के साथ खड़े होंगे या अपना अलग राजनीतिक रुख दिखाएंगे?
आपकी राय क्या है? कमेंट में जरूर बताएं।
#UCC #UniformCivilCode #AmitShah #AsaduddinOwaisi #NDA #Politics #India #HindNews247
    user_Hind News
    Hind News
    Classified ads newspaper publisher मैनपुरी, मैनपुरी, उत्तर प्रदेश•
    54 min ago
  • इटावा नौकरी के नाम पर साइबर ताकि का मास्टरमाइंड गिरफ्तार और ₹10 हजार नगद बरामद हुए *इटावा-नौकरी के नाम पर साइबर ठगी का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, फर्जी नियुक्ति पत्र और सरकारी विभागों की मोहरें बरामद* *नौकरी लगवाने का झांसा देकर युवाओं से लाखों रुपये की ऑनलाइन ठगी करने वाले साइबर ठग को इटावा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। साइबर सेल और थाना ऊसराहार पुलिस की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना पर नवल किशोर पुत्र रामस्वरूप, निवासी नगला विजयी, थाना भरथना को भर्थिया अंडरपास के पास से गिरफ्तार किया।* पुलिस के मुताबिक आरोपी उत्तर प्रदेश *पुलिस, होमगार्ड, रेलवे पुलिस, भारतीय सेना और SGPGIMS लखनऊ में फार्मासिस्ट की नौकरी लगवाने का झांसा देता था। इसके नाम पर पीड़ितों से ऑनलाइन लाखों रुपये वसूलकर उन्हें फर्जी नियुक्ति पत्र और जाली दस्तावेज उपलब्ध कराता था।* गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से फर्जी नियुक्ति पत्र, *SGPGIMS लखनऊ और उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की सील-मोहर, तीन ATM कार्ड, चेकबुक, दो सिम कार्ड, मोबाइल फोन, फर्जी दस्तावेज, अपाचे मोटरसाइकिल और 10 हजार रुपये नकद बरामद हुए हैं।* पुलिस के अनुसार *आरोपी के खिलाफ इटावा के अलावा कन्नौज में भी कई मुकदमे दर्ज हैं।*
    1
    इटावा नौकरी के नाम पर साइबर ताकि का मास्टरमाइंड गिरफ्तार और ₹10 हजार नगद बरामद हुए
*इटावा-नौकरी के नाम पर साइबर ठगी का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, फर्जी नियुक्ति पत्र और सरकारी विभागों की मोहरें बरामद*
*नौकरी लगवाने का झांसा देकर युवाओं से लाखों रुपये की ऑनलाइन ठगी करने वाले साइबर ठग को इटावा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। साइबर सेल और थाना ऊसराहार पुलिस की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना पर नवल किशोर पुत्र रामस्वरूप, निवासी नगला विजयी, थाना भरथना को भर्थिया अंडरपास के पास से गिरफ्तार किया।*
पुलिस के मुताबिक आरोपी उत्तर प्रदेश *पुलिस, होमगार्ड, रेलवे पुलिस, भारतीय सेना और SGPGIMS लखनऊ में फार्मासिस्ट की नौकरी लगवाने का झांसा देता था। इसके नाम पर पीड़ितों से ऑनलाइन लाखों रुपये वसूलकर उन्हें फर्जी नियुक्ति पत्र और जाली दस्तावेज उपलब्ध कराता था।*
गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से फर्जी नियुक्ति पत्र, *SGPGIMS लखनऊ और उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की सील-मोहर, तीन ATM कार्ड, चेकबुक, दो सिम कार्ड, मोबाइल फोन, फर्जी दस्तावेज, अपाचे मोटरसाइकिल और 10 हजार रुपये नकद बरामद हुए हैं।*
पुलिस के अनुसार *आरोपी के खिलाफ इटावा के अलावा कन्नौज में भी कई मुकदमे दर्ज हैं।*
    user_शिवा ठाकुर जिला अध्यक्ष
    शिवा ठाकुर जिला अध्यक्ष
    Animal rescue service इटावा, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • चतुर्भुजी मंदिर पर पहली बार विराजे गणपति बप्पा, 11 दिवसीय उत्सव का शुभारंभ बेवर के कुचलिया मोहल्ला स्थित चतुर्भुजी मंदिर पर गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर पहली बार भगवान गणेश की प्रतिमा की विधि-विधान से स्थापना की गई। 11 दिवसीय गणेश उत्सव के शुभारंभ पर मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल से सराबोर हो गया। पंडित संजीव दुबे ने विधि-विधान एवं मंत्रोच्चार के साथ भगवान गणेश का पूजन-अर्चन कराया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने गणपति बप्पा के जयकारे लगाते हुए सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की। इस आयोजन के आयोजक ऋषभ दीक्षित एवं देव दीक्षित रहे। आयोजन में गोबिंद लल्लू, कल्लू पांडे, सुरेंद्र, आमोद, देव,संजीव दुबे बलराम, रचित एवं उमेश तिवारी सहित मोहल्ले के भक्तगणों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। स्थापना के अवसर पर बैंड-बाजे के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें महिलाओं सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। गणपति बप्पा के जयकारों से पूरा कुचलिया मोहल्ला गूंज उठा। आयोजकों ने बताया कि 11 दिनों तक भगवान गणेश की पूजा-अर्चना एवं विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 11 दिन बाद श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ गणपति बप्पा की विसर्जन यात्रा निकाली जाएगी। विसर्जन के बाद श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद एवं भंडारे का आयोजन किया जाएगा
    4
    चतुर्भुजी मंदिर पर पहली बार विराजे गणपति बप्पा, 11 दिवसीय उत्सव का शुभारंभ
बेवर के कुचलिया मोहल्ला स्थित चतुर्भुजी मंदिर पर गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर पहली बार भगवान गणेश की प्रतिमा की विधि-विधान से स्थापना की गई। 11 दिवसीय गणेश उत्सव के शुभारंभ पर मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल से सराबोर हो गया।
पंडित संजीव दुबे ने विधि-विधान एवं मंत्रोच्चार के साथ भगवान गणेश का पूजन-अर्चन कराया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने गणपति बप्पा के जयकारे लगाते हुए सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की।
इस आयोजन के आयोजक ऋषभ दीक्षित एवं देव दीक्षित रहे। आयोजन में गोबिंद लल्लू, कल्लू पांडे, सुरेंद्र, आमोद,  देव,संजीव दुबे बलराम, रचित एवं उमेश तिवारी सहित मोहल्ले के भक्तगणों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
स्थापना के अवसर पर बैंड-बाजे के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें महिलाओं सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। गणपति बप्पा के जयकारों से पूरा कुचलिया मोहल्ला गूंज उठा।
आयोजकों ने बताया कि 11 दिनों तक भगवान गणेश की पूजा-अर्चना एवं विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 11 दिन बाद श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ गणपति बप्पा की विसर्जन यात्रा निकाली जाएगी। विसर्जन के बाद श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद एवं भंडारे का आयोजन किया जाएगा
    user_Mohit Tiwari
    Mohit Tiwari
    Local News Reporter भोगाँव, मैनपुरी, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • मैनपुरी हिंदी दिवस पर धर्मवीर राही ने किया काव्य पाठ हिंदी भाषा देश की पहचान बन गई है मैनपुरी हिंदी दिवस पर धर्मवीर राही ने किया काव्य पाठ हिंदी हमारी शान है हिंदी हमारी जान है हिंदी से ही सब की पहचान है
    1
    मैनपुरी हिंदी दिवस पर धर्मवीर राही ने किया काव्य पाठ हिंदी भाषा देश की पहचान बन गई है
मैनपुरी हिंदी दिवस पर धर्मवीर राही ने किया काव्य पाठ  हिंदी हमारी शान है हिंदी हमारी जान है हिंदी से ही सब की पहचान है
    user_मुकेश कुमार पत्रकार मैनपुरी
    मुकेश कुमार पत्रकार मैनपुरी
    Photographer मैनपुरी, मैनपुरी, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.