गांव की गलियों का नहीं हुआ संपूर्ण विकास बरसात नहीं खोली विकास की पोल बारिश के बाद गांव की गलियों और संपर्क मार्गों की बदहाली की तस्वीरें ग्रामीण जीवन की एक गंभीर समस्या को सामने ला रही हैं। सड़क पूरी तरह कीचड़ में बदल चुकी है। जगह-जगह पानी भरा होने के कारण लोगों को आने-जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कच्ची और जर्जर सड़क पर पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। सबसे अधिक परेशानी बच्चों बुजुर्गों महिलाओं और बीमार लोगों को होती है। दोपहिया वाहनों का भी इस रास्ते से निकालना बहुत मुश्किल हो रहा है। कई स्थानों पर सड़क के दोनों ओर नालियों की उचित व्यवस्था नहीं दिखाई दे रही है, जिसके चलते बारिश का पानी सड़क पर ही जमा हो जाता है। गांव के लोग नरेश , चतुर्थी सुरेश ने बताया की इस गन्दगी से पूरा गांव परेशान है है कि बरसात के दिनों में समस्या और गंभीर हो गई है और जरूरी कार्यों के लिए गांव से बाहर निकलना भी मुश्किल हो जाता है। यदि किसी व्यक्ति को अचानक चिकित्सा सहायता की जरूरत पड़े तो ऐसी स्थिति में परेशानी और बढ़ जाती है। लोगों ने सम्बन्धित विभाग और जनप्रतिनिधियों से मांग की है कि सड़क की जल्द से जल्द मरम्मत कराकर जलनिकासी की उचित व्यवस्था कराई जाए। गांव की गलियों में खड़ंजा, इंटरलॉकिंग या पक्की सड़क का निर्माण कराया जाए, ताकि बरसात के मौसम में ग्रामीणों को इस समस्या से छुटकारा मिल सके।
गांव की गलियों का नहीं हुआ संपूर्ण विकास बरसात नहीं खोली विकास की पोल बारिश के बाद गांव की गलियों और संपर्क मार्गों की बदहाली की तस्वीरें ग्रामीण जीवन की एक गंभीर समस्या को सामने ला रही हैं। सड़क पूरी तरह कीचड़ में बदल चुकी है। जगह-जगह पानी भरा होने के कारण लोगों को आने-जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़
रहा है। कच्ची और जर्जर सड़क पर पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। सबसे अधिक परेशानी बच्चों बुजुर्गों महिलाओं और बीमार लोगों को होती है। दोपहिया वाहनों का भी इस रास्ते से निकालना बहुत मुश्किल हो रहा है। कई स्थानों पर सड़क के दोनों ओर नालियों की उचित व्यवस्था नहीं दिखाई दे रही है, जिसके चलते बारिश का पानी
सड़क पर ही जमा हो जाता है। गांव के लोग नरेश , चतुर्थी सुरेश ने बताया की इस गन्दगी से पूरा गांव परेशान है है कि बरसात के दिनों में समस्या और गंभीर हो गई है और जरूरी कार्यों के लिए गांव से बाहर निकलना भी मुश्किल हो जाता है। यदि किसी व्यक्ति को अचानक चिकित्सा सहायता की जरूरत पड़े तो
ऐसी स्थिति में परेशानी और बढ़ जाती है। लोगों ने सम्बन्धित विभाग और जनप्रतिनिधियों से मांग की है कि सड़क की जल्द से जल्द मरम्मत कराकर जलनिकासी की उचित व्यवस्था कराई जाए। गांव की गलियों में खड़ंजा, इंटरलॉकिंग या पक्की सड़क का निर्माण कराया जाए, ताकि बरसात के मौसम में ग्रामीणों को इस समस्या से छुटकारा मिल सके।
- सेवापुर गांव की ओर ग्राम प्रधान ने बिल्कुल नहीं दिया ध्यान उन्नाव -सफीपुर के ग्राम सेवापुर ददलहा में भारी बरसात के कारण पूरे गांव में जलभराव हो जाने के कारण पूरे गांव को समस्याओं का सामना करना पड़ा रहा है सभी रास्ताओं में पानी भरने के कारण बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे हैं ग्राम प्रधान ने पांच वर्षों से गांव में कोई भी विकास कार्य आज तक नहीं किया जिससे गांव में समस्या उत्पन्न हो रही है पूरे गांव में गन्दगी व्यापक रूप से फैली हुई है गांव में सूर्या देवी बाल विद्या मन्दिर सेवापुर ददलहा नाम का एक विद्यालय चलता है वहां तक पहुंचना बहुत ही मुश्किल है तो जरा सोचो बच्चे कैसे विद्यालय जाते होंगे और अध्यापक किस तरह से विद्यालय पहुंचते होंगे इन सब चीजों से ग्राम प्रधान को कोई मतलब नहीं उनको मतलब है तो सिर्फ अपने वोटों से चुनाव होने के बाद गांव में देखने तक नहीं है1
- बारिश बनी काल! रास्ते से गुजर रहे किशोर पर भरभराकर गिरी दीवार,दीवार गिरने से 14 वर्षीय किशोर की दर्दनाक मौत कन्नौज संवाददाता। लगातार हो रही बारिश के बीच बुधवार दोपहर खेतों की ओर जा रहे 14 वर्षीय किशोर के ऊपर अचानक मकान की पक्की दीवार भरभराकर गिर गई। मलबे में दबकर किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद उसे मलबे से बाहर निकाला और एंबुलेंस की मदद से मेडिकल कॉलेज तिर्वा पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। किशोर की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पुलिस और राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर घटना की जांच की। जानकारी के अनुसार ठठिया थाना क्षेत्र के उमरन गांव के ताहरपुर निवासी रहीसुद्दीन का 14 वर्षीय पुत्र सोहेब बुधवार दोपहर करीब दो बजे घर से खेतों की ओर जा रहा था। वह गांव में दिलीप के मकान के पास रास्ते से गुजर रहा था। इसी दौरान लगातार बारिश के चलते मकान की पक्की दीवार अचानक भरभराकर किशोर के ऊपर जा गिरी। दीवार गिरने की तेज आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर दौड़ पड़े। वहां किशोर ईंटों और मलबे के नीचे दबा मिला। ग्रामीणों ने तत्काल बचाव कार्य शुरू किया और कड़ी मशक्कत के बाद किशोर को मलबे से बाहर निकाला। इसके बाद एंबुलेंस की सहायता से उसे मेडिकल कॉलेज तिर्वा ले जाया गया। वहां जांच के बाद चिकित्सकों ने सोहेब को मृत घोषित कर दिया। किशोर की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। परिजन शव लेकर गांव पहुंचे और घटना की सूचना ठठिया पुलिस तथा राजस्व विभाग को दी। सूचना मिलते ही नायब तहसीलदार सतीश कन्नौजिया और लेखपाल उमेश चंद्र मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर ग्रामीणों और परिजनों से घटना की जानकारी ली तथा जांच रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी। ठठिया थाना प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि परिजनों की सूचना पर किशोर के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। परिजनों की ओर से तहरीर मिलने पर मामले में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। सोहेब की अचानक हुई मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। मासूम किशोर की मौत की खबर से गांव में भी मातम छा गया। ग्रामीणों ने लगातार बारिश के चलते कमजोर हो चुके जर्जर मकानों और दीवारों को लेकर चिंता जताते हुए प्रशासन से ऐसे स्थानों का सर्वे कराने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह के हादसों को रोका जा सके।1
- नोएडा से हरदोई के संडीला पहुँचा प्रमोद का शव, बिलख उठे परिजन,चोरी के शक में मॉब लिंचिंग मर्डर,पैतृक गांव मीरनगर अजिगवां में पसरा मातम,भाकियू नेता रफीक लंबू पहुंचे गांव परिजनों को दी सांत्वना की इंसाफ की मांग........नोएडा में तालिबानी इंसाफ, संडीला में पसरा मातम! 😡😭........ हरदोई के सण्डीला से रोज़ी-रोटी की तलाश में नोएडा गए एक 27 साल के युवक को सिर्फ मोबाइल चोरी के शक में पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया गया। आज जब मृतक प्रमोद कुमार राठौर का शव उसके पैतृक गांव मीरनगर अजिगवां पहुँचा, तो पूरे इलाके में कोहराम मच गया। संडीला क्षेत्र के ग्राम मीरनगर अजिगवां में आज मातम का सन्नाटा पसरा है और हर आँख में आक्रोश के साथ-साथ आंसू हैं। यहाँ का रहने वाला 27 वर्षीय प्रमोद कुमार राठौर घर की गरीबी दूर करने और नौकरी की तलाश में नोएडा के हरौला गया था। लेकिन किसे पता था कि चंद पैसों की उम्मीद में घर से निकला प्रमोद अब कभी जिंदा लौटकर नहीं आएगा।दरअसल, नोएडा के फेज-1 थाना क्षेत्र के हरौला में सोमवार की रात प्रमोद पर एक महिला ने मोबाइल चोरी करने की कोशिश का आरोप लगा दिया। आरोप है कि इस मामूली से शक के बाद उस महिला, उसके पति और आसपास के कुछ लोगों ने कानून को अपने हाथ में ले लिया। गुस्साए आरोपियों ने आपा खोते हुए प्रमोद को घेर लिया और लात-घूंसों से उसकी बेरहमी से धुनाई कर दी।पिटाई से प्रमोद इस कदर घायल हुआ कि अस्पताल में इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। बुधवार को जब प्रमोद का शव उसके पैतृक गांव पहुँचा, तो परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। इस खौफनाक वारदात की खबर मिलते ही भारतीय किसान यूनियन 'धरतीपुत्र' के प्रदेश अध्यक्ष रफीक लंबू भी शोकाकुल परिवार से मिलने तुरंत मीरनगर अजिगवां पहुँचे। उन्होंने परिजनों को ढांढस बंधाया और इस मॉब लिंचिंग जैसी वारदात पर गहरा दुख जताते हुए आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने का भरोसा दिया।इस मामले में नोएडा पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मुकदमा दर्ज कर करीब आधा दर्जन से अधिक आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। लेकिन गांव में आज सिर्फ एक ही सवाल गूंज रहा है—कि आखिर शक की बिनाह पर 27 साल के बेकसूर प्रमोद को इतनी बेरहमी से मौत के घाट क्यों उतार दिया गया?1
- लगातार बारिश में भरभराकर गिरा गोविंद जाटव का मकान, मलबे में दबा गृहस्थी का सामान लगातार बारिश में भरभराकर गिरा गोविंद जाटव का मकान, मलबे में दबा गृहस्थी का सामान कन्नौज। जिले में लगातार हो रही बारिश के बीच सदर विधानसभा क्षेत्र के तहसीलपुर गांव में एक गरीब परिवार का मकान अचानक भरभराकर गिर गया। हादसे में घर के अंदर रखा गृहस्थी का सामान मलबे में दब गया। मकान गिरने के बाद पीड़ित परिवार के सामने रहने का संकट खड़ा हो गया है। तहसीपुर गांव निवासी गोविंद जाटव ने बताया कि लगातार बारिश के चलते उनका मकान अचानक ढह गया। देखते ही देखते घर का पूरा सामान मलबे के नीचे दब गया। मकान गिरने के बाद उनके पास बारिश से बचने के लिए कोई सुरक्षित ठिकाना नहीं बचा है। पीड़ित का आरोप है कि मकान गिरने की सूचना के बावजूद अभी तक कोई भी सरकारी कर्मचारी मौके पर पहुंचकर नुकसान का जायजा लेने नहीं आया है। गोविंद जाटव ने प्रशासन से मकान गिरने से हुए नुकसान का सर्वे कराकर सरकारी मुआवजा दिलाए जाने की मांग की है। पीड़ित का कहना है कि लगातार बारिश के बीच अब परिवार के रहने का भी कोई ठिकाना नहीं है। उन्होंने सरकार और प्रशासन से जल्द सहायता उपलब्ध कराने की गुहार लगाई है।1
- सड़क बनी तालाब, ग्रामीण बेहाल! कन्नौज के हरिभानपुर में 150 मीटर सड़क पर कीचड़ और जलभराव से ग्रामीण परेशान हैं। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक का निकलना मुश्किल है। समस्या से नाराज ग्रामीणों ने प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन कर जल्द समाधान की मांग की। 📍 हरिभानपुर, सौरिख, कन्नौज आपके गांव में भी ऐसी समस्या है? कमेंट में बताइए। #Kannauj #Saurikh #GroundReport #जनसमस्या #DDTodayNews सड़क बनी तालाब, ग्रामीण बेहाल! कन्नौज के हरिभानपुर में 150 मीटर सड़क पर कीचड़ और जलभराव से ग्रामीण परेशान हैं। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक का निकलना मुश्किल है। समस्या से नाराज ग्रामीणों ने प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन कर जल्द समाधान की मांग की। 📍 हरिभानपुर, सौरिख, कन्नौज आपके गांव में भी ऐसी समस्या है? कमेंट में बताइए। #Kannauj #Saurikh #GroundReport #जनसमस्या #DDTodayNews1
- उन्नाव में फिर धंसा गंगा एक्सप्रेसवे, मेरठ से प्रयागराज जाने वाली लाइन बंद। उन्नाव में फिर धंसा गंगा एक्सप्रेसवे, मेरठ से प्रयागराज जाने वाली लाइन बंद।1
- हरदोई में 13 साल की छात्रा की इलाज के दौरान मौत हो गई परिजनों ने शिक्षक पर स्कूल में बेरहमी से पीटने का आरोप लगाया ब्रेकिंग हरदोई रिपोर्ट, विपिन कुमार टीचर की पिटाई से छात्रा की मौत का आरोप! हरदोई में 13 साल की छात्रा की इलाज के दौरान मौत हो गई परिजनों ने शिक्षक पर स्कूल में बेरहमी से पीटने का आरोप लगाया पिटाई के बाद छात्रा के हाथ में फ्रैक्चर होने की बात सामने आई है आखिरी वीडियो में छात्रा ने कहा- “गुरुजी ने बहुत मारा था” मामले में प्रधानाध्यापक और आरोपी शिक्षक निलंबित किए गए हैं पिता की शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है1
- पुलिस प्रशासन का कोई भी नहीं है भय दिन दहाड़े लाठी डंडों से पीटा चाकुओं से किया घायल उन्नाव - बांगरमऊ के मोहनपुरवा में हुई भयंकर मारपीट जिसमें अनेक लोग हुए घायल जबकि 70 वर्ष की दादी का हाथ तोड डाला गुंडे लफंगे नहीं डरते हैं किसी से भी पुलिस भी नहीं कर रही सुनवाई लफंगो के है हौसले बुलंद इन पर है किसी बड़े नेता का हाथ क्योंकि ये लोग घर पर करते हैं हमला जान से मारने की दे रहे हैं धमकी फिर भी कोई सुनने वाला नहीं जब कोई बड़ी घटना हो जाती है तब जागता है उन्नाव का पुलिस प्रशासन4